Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24619 पर हुआ बंद, एफएमसीजी शेयरों की हुई सबसे ज्यादा पिटाई

Stock Market Highlights:एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए। वहीं फार्मा , पीएसयू बैंक, ऑटो, एनर्जी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। वहीम कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी और मेटल इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

MoneyControl News DECEMBER 09, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सीमित दायरे में बाजार नजर आया। FMCG शेयरों ने बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया। ऑटो, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। मेटल शेयरों में भी खरीदारी रही जबकि BSE कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1% चढ़ा । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.66 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 81,508.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 58

Stock Market Highlights:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सीमित दायरे में बाजार नजर आया। FMCG शेयरों ने  बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया।
Stock Market Highlights:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सीमित दायरे में बाजार नजर आया। FMCG शेयरों ने बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया।
DECEMBER 09, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सीमित दायरे में बाजार नजर आया। FMCG शेयरों ने बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया। ऑटो, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। मेटल शेयरों में भी खरीदारी रही जबकि BSE कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1% चढ़ा ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.66 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 81,508.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 58.80 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 24,619.00 के स्तर पर बंद हुआ।

Tata Consumer, HUL, Tata Motors, Axis Bank, Nestle India निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं L&T, Wipro, SBI Life Insurance, BPCL, Tata Steel टॉप गेनर रहा।

एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए। वहीं फार्मा , पीएसयू बैंक, ऑटो, एनर्जी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। वहीम कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी और मेटल इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

    DECEMBER 09, 2024 / 3:15 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:फार्मा शेयरों में दबाव

    लॉरस लैब, डिवीज लैब और पीरामल फार्मा जैसे शेयर औंधे मुंह गिर गए हैं। अमेरिका में बायोसिक्योर एक्ट के सख्त कदम वापस लेने का फैसला लिया है। इससे चीन की बायोटेक कंपनियों को सीधा फायदा होगा। US बायोसिक्योर एक्ट में चीनी कंपनियों को राहत मिली है।

      DECEMBER 09, 2024 / 2:56 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:CE INFO ने MAPPLS बिजनेस को अलग करने का फैसला बदला

      बोर्ड ने पहले के निवेश प्रस्ताव को बदला है। कंपनी B2B कारोबार पर फोकस करेगी। नई कंपनी में निवेश का फैसला बदला है। कंपनी ने MAPPLS बिजनेस को अलग करने का फैसला बदला है। B2B कारोबार और B2B2C पर फोकस करेगी। ROHAN VERMA की कंपनी में 10% हिस्सा अधिग्रहण का फैसला बदला है।

        DECEMBER 09, 2024 / 2:52 PM IST

        Stock Market Live Updates: फाइनेंशियल्स सेक्टर पर जेफरीज की राय

        जेफरीज का कहना है कि अक्टूबर में लिक्विडिटी रुख में ढील देने के बाद RBI ने CRR को 50bps घटाकर 4% किया है। यह कटौती लिक्विडिटी में सुधार और लागत में कमी लाएगी। बैंकों और जीवन बीमा कंपनियों के लिए यह सकारात्मक संकेत है।

          DECEMBER 09, 2024 / 2:19 PM IST

          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53800, 53900 और 54000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53700, 53600 और 53500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

            DECEMBER 09, 2024 / 2:18 PM IST

            Stock Market Live Updates:टेक्सटाइल शेयरों पर JM फाइनेंशियल की राय

            टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर JM फाइनेंशियल की रिपोर्ट में कहा गया है। बंगला देश संकट के चलते बड़ी ग्लोबल कंपनियां भारत की तरफ शिफ्ट हो सकती है। विएतनाम में भी ज्यादा लागत से भारत में मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट संभव है। JM फाइनेंशियल गोकलदास एक्सपोर्ट्स, इंडो काउंट, वेलस्पन लिविंग, केपीआर मिल्स, अरविंद और वर्धमान टेक्सटाइल जैसे टेक्सटाइल शेयरों पर बुलिश है। बांगला देश संकट से गोकलदास एक्सपोर्ट, इंडो काउंट, वेलस्पन लिविंग जैसी भारतीय कंपनियों को फायदा होने की संभावना है। इस बीच भारतीय प्रोडक्ट की मांग भी बढ़ी है। US में कॉटन शीट इंपोर्ट में भारत का शेयर बढ़ा है। अमेरिका में भारत से होने वाला कॉटन शीट इंपोर्ट सालाना आधार पर 59% से बढ़कर 61% हो गया है। 2024 में टेरी टॉवल में इंडिया का शेयर 43% रहा।

              DECEMBER 09, 2024 / 1:56 PM IST

              Stock Market Live Updates:Star Health के शेयरों को लगा 5% का झटका

              स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों में 9 दिसंबर को 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसकी अहम वजह रही इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) की ओर से जारी हुआ कारण बताओ नोटिस। कंपनी ने शुक्रवार, 6 दिसंबर को शेयर बाजारों को इस नोटिस के 4 दिसंबर को मिलने की जानकारी दी थी। नोटिस IRDAI की ओर से 31 जनवरी 2022 से लेकर 11 फरवरी 2022 की अवधि में किए गए जनरल इंस्पेक्शन और ऑब्जर्वेशंस पर कंपनी की ओर से सौंपे गए कमेंट्स बेस्ड है।

                DECEMBER 09, 2024 / 1:43 PM IST

                Stock Market LIVE Updates: PG Electroplast पर इक्विरस की राय

                इक्विरस ने इस शेयर को 'Buy' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और इसके लिए 980 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी FY24-FY27 के दौरान राजस्व, EBITDA और PAT में क्रमशः 39%, 44% और 60% की CAGR दर्ज कर सकती है।

                  DECEMBER 09, 2024 / 1:23 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates: STYRENIX PERFORMANCE के बोर्ड ने INEOS Styrolution के अधिग्रहण को मंजूरी दी

                  बोर्ड ने INEOS Styrolution के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। बोर्ड ने $20 m डॉलर में अधिग्रहण को मंजूरी दी है। `31/Sh अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

                    DECEMBER 09, 2024 / 1:17 PM IST

                    Stock Market Live Update: एक्सिस कैपिटल की सिएट पर खरीदारी की राय

                    एक्सिस कैपिटल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 3,450 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि यह कदम सिएट के उच्च-मार्जिन वाले सेगमेंट्स पर फोकस करने के साथ अलाइन होता है। लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि इंटीग्रेशन चुनौतीपूर्ण हो सकता है और बैलेंस शीट पर दबाव डाल सकता है।

                      DECEMBER 09, 2024 / 1:15 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:लैपटॉप, कंप्यूटर के लिए IMPORT AUTHORISATION SCHEME की अवधि बढ़ाने पर विचार- सूत्र

                      लैपटॉप, कंप्यूटर के लिए IMPORT AUTHORISATION SCHEME की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक MPORT AUTHORISATION SCHEME की अवधि 31 दिसंबर के आगे बढ़ाई जा सकती है। स्कीम की अवधि बढ़ाने पर वाणिज्य मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जल्द संभव है। लैपटॉप, PCs के मैन्युफैक्चर, इंपोर्ट पर इंडस्ट्री को सफाई का इंतजार था।

                        DECEMBER 09, 2024 / 12:50 PM IST

                        Stock Market Live Update:टाटा पावर पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                        मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 509 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने FY30 तक EBITDA और PAT को दोगुना करने की योजना बनाई है। FY30 तक रिन्युएबल्स का PAT में योगदान 50% तक बढ़ने की उम्मीद है, जबकि पारंपरिक उत्पादन और कोयले की हिस्सेदारी घटकर 11% हो जाएगी। अगले 5 सालों में कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर 1.46 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

                          DECEMBER 09, 2024 / 12:30 PM IST

                          Stock Market Live Updates:HYUNDAI MOTOR देशभर में 600 पब्लिक EV फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगी

                          कंपनी 7 साल में देशभर में 600 पब्लिक EV फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। कंपनी इस महीने के अंत तक 50 फास्ट चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार करेगी।

                            DECEMBER 09, 2024 / 12:14 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates: एनएसपीसी पर सीएलएसए की राय

                            CLSA ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 509 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY24-29 के दौरान ग्रीन ग्रोथ के अवसर उभरेंगे और हाइड्रो सेक्टर में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

                              DECEMBER 09, 2024 / 12:07 PM IST

                              Stock Market Live Updates: गोदरेज कंज्यूमर्स पर जेफरीज की राय

                              जेफरीज ने इस शेयर को भी खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने पहली बार तिमाही समाप्त होने से पहले प्री-क्वार्टर अपडेट जारी किया है। हालांकि, तीसरी तिमाही में साबुन और होम इंसेक्टिसाइड्स की वॉल्यूम में गिरावट की संभावना है। इसके बावजूद, मैनेजमेंट का मानना है कि ये समस्याएं अस्थायी हैं। हालांकि, इस अपडेट से निवेशकों की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

                                DECEMBER 09, 2024 / 11:38 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन की बाजार पर राय

                                एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,858, 25,200 पर रजिस्टेंस और 24,495, 24,295 पर अहम सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 24,783 के करीब खरीदें, 24,390 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,281 का लक्ष्य रखें। सुभाष गंगाधरन का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,888, 54,468 पर रजिस्टेंस और 52,850, 52,600 पर अहम सपोर्ट है। 53,718 के पास बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 52,800 के स्टॉप-लॉस के साथ, 55,000 का लक्ष्य रखें।

                                  DECEMBER 09, 2024 / 11:12 AM IST

                                  Stock Market Live Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                                  मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,580 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का फ्री कैश फ्लो जेनरेशन में तेजी आएगी। रिलायंस जियो के लिए टैरिफ बढ़ोतरी, बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी और FWA का विस्तार ग्रोथ में सहायक होगा। रिलायंस रिटेल में ग्रोथ रिकवरी कंपनी की रेटिंग को पुनर्जीवित कर सकती है, जबकि रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार और पेट्रोकेमिकल बिजनेस के सॉफ्ट बने रहने की उम्मीद है। न्यू एनर्जी सेगमेंट में कंपनी बड़े पैमाने पर आर्थिक लाभ उठा सकती है।

                                    DECEMBER 09, 2024 / 10:58 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: बांग्लादेश संकट से टेक्सटाइल शेयर उछले

                                    बांग्लादेश के सबसे बड़े टेक्सटाइल इंडस्ट्रियल पार्क में संकट से घरेलू टेक्सटाइल कंपनियां जोश में है। गोकुलदास एक्सपोर्ट 5 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। lux, हिम्मतसिंह, वर्धमान, जैसे दूसरे शेयरों में भी 3-4 परसेंट तक तेजी दिखा रहे है।

                                      DECEMBER 09, 2024 / 10:42 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की बाजार पर राय

                                      एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,800, 25,000 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,350 पर अहम सपोर्ट है। 24,550 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें और 24,450 के स्टॉप-लॉस के साथ 24,800-24,900 का लक्ष्य रखें।राजेश पालवीय का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,750, 54,000 पर रजिस्टेंस और 53,200,53,000 पर अहम सपोर्ट है। 53,350 के करीब बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 53,100 के स्टॉप-लॉस के साथ, 53,900-54,200 का लक्ष्य रखें।

                                        DECEMBER 09, 2024 / 10:22 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: Michelin के साथ करार, CEAT लाइफ हाई पर

                                        टायर कंपनी Michelin के साथ करार के बाद CEAT 9% ऊपर कारोबार कर रहा है । लाइफ टाइम हाई पर शेयर पहुंचा । कंपनी Camso ब्रांड के ऑफ-हाइवे टायर और ट्रैक बिजनेस को $22.5 करोड़ में खरीदेगी।

                                          DECEMBER 09, 2024 / 10:17 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:एंजेल वन के ओशो कृष्णन की बाजार पर राय

                                          एंजेल वन के ओशो कृष्णन का कहना है निफ्टी के लिए 24,800, 25,000, 25,100 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,350, 24,250 पर अहम सपोर्ट है। 24,500 तक की गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,300 के स्टॉप-लॉस के साथ, और 25,000 के करीब मुनाफा बुक करें। बैंक निफ्टी के लिए 53,900, 54,000, 54,400 पर रजिस्टेंस और 52,950, 52,750, 52,500 पर अहम सपोर्ट है। 53,800-54,000 के संभावित लक्ष्य के लिए 52,750 के स्टॉप-लॉस के साथ 53,000 की गिरावट पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें।

                                            DECEMBER 09, 2024 / 9:51 AM IST

                                            FADA NOV DATA: नवंबर में पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री 13.7% घटी

                                            सालाना आधार पर नवंबर में पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री 13.7% घटकर 3.21 लाख यूनिट पर रही जबकि नवंबर में 2-व्हीलर की रिटेल बिक्री 15.8% बढ़कर 26.2 लाख यूनिट पर रहा। नवंबर में कमर्शियल वाहनों की रिटेल बिक्री 6% घटकर 81,967 यूनिट पर रही जबकि नवंबर में ट्रैक्टर रिटेल बिक्री 30% बढ़कर 80,519 यूनिट रही। नवंबर में 3-व्हीलर की रिटेल बिक्री 4% बढ़कर1.08 लाख यूनिट रही जबकि नवंबर में कुल वाहन रिटेल बिक्री 11.2% बढ़कर 32.10 Lk यूनिट पर रही।

                                              DECEMBER 09, 2024 / 9:43 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                              रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और एक बड़े इवेंट वाला सत्र होने के बावजूद दिन का अंत लगभग रहा। सपाट शुरुआत के बाद, निफ्टी एक सीमित दायरे में घूमता रहा। एमपीसी की बैठक के नतीजे बाजार की उम्मीदों के मुताबिक थे। इसके चलते बाजार में कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली। मेटलऔर ऑटो शेयरों में बढ़त के साथ सेक्टोरल रुझान मिलेजुले रहे। आईटी, बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर में मंदी रही। ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में मजबूती जारी रही।

                                              अजीत ने आगे कहा कि बाजार पर उनका तेजी का नजरिया कायम है। उनकी चुनिंदा स्टॉक पर फोकस करने और "गिरावट पर खरीद" की रणनीति अपनाने की सलाह है। उनका मानना है कि बैंकिंग और आईटी जैसे अहम सेक्टरों से अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखने की संभावना है। इसके अलावा दूसरे सक्टरों के क्वालिटी शेयरों में भी तेजी की उम्मीद है। उनका ये भी कहना है कि इस समय मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी कमाई के मौके हैं। उनकी मिड और स्मॉल कैप के चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर फोकस करने की सलाह है।

                                                DECEMBER 09, 2024 / 9:20 AM IST

                                                Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले

                                                मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत दबाव के साथ हुई। सेंसेक्स 68.57 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 81,640.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 18.00 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 24,659.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                Tech Mahindra, SBI Life Insurance, L&T, Bajaj Finance, NTPC निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Britannia, Tata Consumer, Apollo Hospitals, Titan Company और ICICI Bank टॉप लूजर रहे।

                                                  DECEMBER 09, 2024 / 9:09 AM IST

                                                  Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 60.40 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 81,612.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 45.20 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 24,632.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                    DECEMBER 09, 2024 / 9:06 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates: मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                    मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों से बाजार में तेजी जारी है और इसलिए हल्के विराम की उम्मीद थी। आरबीआई के फैसलों से कोई बड़ा आश्चर्य नहीं होने के कारण निवेशकों ने चुनिंदा दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली की। हालांकि सतर्कता का माहौल बना हुआ है,लेकिन चुनिंदा तेजी वाले दांवों के जरिए भारतीय बाजारों में एफआईआई की वापसी निवेशकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

                                                      DECEMBER 09, 2024 / 8:59 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:विदेशी फंडों का ऐक्शन

                                                      विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 6 दिसंबर को 1,830 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1,659 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

                                                        DECEMBER 09, 2024 / 8:58 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:डॉलर इंडेक्स सपाट

                                                        करेंसी मार्केट में डॉलर इंडेक्स पिछले सप्ताह 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद लगभग 106 पर स्थिर रहा। फिलहाल अभी ये 105.99 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                          DECEMBER 09, 2024 / 8:58 AM IST

                                                          Global Market Cues: अमेरिकी बाजार

                                                          नवंबर के पेरोल आंकड़ों में मजबूती के बाद इस महीने अमेरिकी ब्याज दर में कटौती की संभावना बढ़ गई है। इससे ग्लोबल बाजारों में तेजी आई। जबकि फ्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण डॉलर के मुकाबले यूरो में गिरावट आई। एसएंडपी 500 और नैस्डैक में शुक्रवार को क्रमशः 0.25 फीसदी और 0.8 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं, डाओ जोन्स में मामूली गिरावट आई। यूनाइटेडहेल्थ ग्रुप के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट से सूचकांक पर असर पड़ा।

                                                            DECEMBER 09, 2024 / 8:58 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:बायोकॉन बंगलुरू प्लांट को US FDA से EIR

                                                            Biocon को US FDA से बड़ी राहत मिली है। Bengaluru प्लांट की API facility को रेगुटेलर से EIR मिला है। इकाई की जांच सितंबर में हुई थी।

                                                              DECEMBER 09, 2024 / 8:52 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                              निफ्टी पर आज की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहला सपोर्ट 24,500 (Hourly सपोर्ट) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,250 (20 DEMA) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 24,800 (50% retracement zone) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,000 (Psychological) पर है। हमने 24800 पर कुछ मुनाफावसूली की सलाह दी थी। बाकी लॉन्ग पोजीशन पर अब 24,450 (क्लोजिंग) का SL रखें। खरीदने का जोन 24,500-24,600 पर है इसके लिए 24,400 पर स्टॉपलॉस लगाए। कभी बेचें जब निफ्टी पहले घंटे का निचला स्तर तोड़े और स्टॉपलॉस दिन का हाई लगाए।

                                                                DECEMBER 09, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 53,160 (Policy day low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 52,685-52,850 पर है। लॉन्ग रहें, 52,850 का SL लगाएं। खरीदने का जोन 53,100-53,300 पर है और इसके लिए स्टॉपलॉस 52,850 पर लगाए। अभी के लिए निफ्टी बैंक पर बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं। 52,685 के नीचे ही निफ्टी बैंक में बिकवाली की सलाह होगी।

                                                                  DECEMBER 09, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                  एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी लगातार इन्वर्टेड हेड-एंड-शोल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट के ऊपर बना हुआ है, जो बाजार की मजबूती को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में,गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाना समझदारी भरा लगता है। खासकर जब शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 25,500 की ओर ऊपर बढ़ने की संभावना बनी हुई है तब यही रणनीति सबसे बेहतर नजर आ रही है। हालांकि, तेज उछाल के बाद अब मामूली गिरावट संभव है। इस गिरावट में खरीदारी के लिए अच्छे शेयरों में नजर बनाए रहें।

                                                                    DECEMBER 09, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                    Global Market Cues:एशियाई बाजार

                                                                    इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 39,197.57 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.18 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.23 फीसदी चढ़कर 23,246.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 19,895.27 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 3,418.64 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                      DECEMBER 09, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                                      जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि हालांकि बेंचमार्क इंडेक्सों में आज सपाट रुझान देखने को मिला। लेकिन मिड और स्मॉल कैप ने बेहतर प्रदर्शन।आरबीआई ने सीआरआर को कम करके और वित्तीय प्रणाली में 1.16 लाख करोड़ रुपये डालकर आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने का रुख जाहिर किया जिससे ब्रॉडर मार्केट में तेजी रही। बाजार का ओवरऑल रुझान मिलजुला है। बाजार में सतर्क का रुख भी कायम है। आगे बाजार में सेक्टर रोटेशन और स्टॉक्स स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है।

                                                                        DECEMBER 09, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:06 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                        6 दिसंबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 56.74 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 81,709.12 पर और निफ्टी 30.60 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 24,677.80 पर बंद हुआ।

                                                                          DECEMBER 09, 2024 / 7:59 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:PayPay में हिस्सा बेचेगी पेटीएम

                                                                          पेटीएम सिंगापुर जापानी पेमेंट फर्म PayPay में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। सौदा 2364 करोड़ रुपये में हो सकता है। भविष्य की योजनाओं में डील की रकम का इस्तेमाल होगा ।

                                                                            DECEMBER 09, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:गोदरेज कंज्यूमर ने Q3 के कमजोर अपडेट दिए

                                                                            गोदरेज कंज्यूमर ने तीसरी तिमाही के लिए कमजोर अपडेट दिए है। कहा बीते कुछ महीनों के दौरान घरेलू डिमांड में गिरावट आई है। बिक्री में 5-6% ग्रोथ की उम्मीद है। मौजूदा महंगाई के माहौल से मार्जिन पर दबाव दिखा है।

                                                                              DECEMBER 09, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                              मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                              सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।