Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए
2025 के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी शेयरों में तेजी रही जबकि रियल्टी, मेटल शेयरों पर दबाव रहा।
Maruti Suzuki, M&M, Bajaj Finance, L&T, IndusInd Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं w Dr Reddy's Labs, Hindalco Industries, Trent, ONGC, Tata Steel निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
रियल्टी और मेटल को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.40 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 78,507.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.10 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 23,742.90 के स्तर पर बंद हुआ।