Stock Market Highlights:बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ
बाजार में बिकवाली का दबाव जारी है। बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.5% फिसलकर बंद हुआ। रियल्टी, फार्मा, PSE शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, मेटल, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।
TCS, Tech Mahindra, Wipro, Infosys, HCL Technologies निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Shriram Finance, IndusInd Bank, Adani Enterprises, NTPC और Bharat Electronicsनिफ्टी का टॉप लूजर रहा।
बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। पीएसयू बैंक, पावर, रियल्टी, हेल्थकेयर, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट आई।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 241.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 77,378.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 95.00 अंक यानी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 23,431.50 के स्तर पर बंद हुआ।