Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 19, 2024 / 3:37 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 497 अंक चढ़ा, निफ्टी 21600 के ऊपर हुआ बंद, हरे निशान में रहे सभी सेक्टर

Closing Bell:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 496.37 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 71,683.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 160.15 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 21622.40 के स्तर पर बंद हुआ। ONGC, Bharti Airtel, NTPC, Tech Mahindra और SBI Life Insurance निफ्टी का टॉप गनेर रहा। वहीं IndusInd Bank, HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank और State Bank of India निफ्टी का टॉप लूजर रहा

Closing Bell:3 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। PSE, इंफ्रा, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। वहीं एनर्जी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। IT, रियल्टी, फार्मा शेयरों में तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 496.37 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
JANUARY 19, 2024 / 3:36 PM IST
Closing Bell:सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए
3 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। PSE, इंफ्रा, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। वहीं एनर्जी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। IT, रियल्टी, फार्मा शेयरों में तेजी देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 496.37 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 71,683.23 के स्तर पर बंद हुआ।वहीं निफ्टी 160.15 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 21622.40 के स्तर पर बंद हुआ।
ONGC, Bharti Airtel, NTPC, Tech Mahindra और SBI Life Insurance निफ्टी का टॉप गनेर रहा। वहीं IndusInd Bank, HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank और State Bank of India निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
    JANUARY 19, 2024 / 3:30 PM IST

    Stock Market LIVE Updates: TITAN पर सीएलएसए की राय

    सीएलएसए ने टाइटन पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 4494 रुपये/शेयर तय किया है। तनिष्क का कीमत के हिसाब से मेकिंग चार्ज बढ़ रहा है। लेकिन प्रतिस्पर्धियों के लिए ऐसा नहीं है। तनिष्क का फोकस डिजाइन, उपभोक्ता विश्वास और ग्राहक सेवा पर है।

      JANUARY 19, 2024 / 3:16 PM IST
      Stock Market LIVE Updates:SURYA ROSHNI को 52.9 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
      कंपनी को 52.9 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। HPCL से कोटेड लाइन पाइप्स के लिए ऑर्डर मिला है।
        JANUARY 19, 2024 / 3:14 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:HOME FIRST पर मॉर्गन स्टैनली की राय

        मॉर्गन स्टैनली ने होम फर्स्ट पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1250 रुपये/प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि हायर असाइनमेंट आय और कम क्रेडिट लागत के कारण तीसरी तिमाही में मुनाफा अनुमान से 1% ज्यादा रहा। उम्मीद से कम लोन स्प्रेड्स के कारण NII अनुमान से 4% कम रह गई। हायर लिक्विडिटी लेवल्स पर NII का अनुमान से कम हो गई। लोन की लागत तिमाही आधार पर 6 बीपीएस बढ़ी।

          JANUARY 19, 2024 / 3:09 PM IST

          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21450, 21500 और 21600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21500, 21450 और 21400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46100, 46200 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46100, 46000 और 45900 के स्तर पर नजर आये।

            JANUARY 19, 2024 / 3:07 PM IST
            Stock Market LIVE Updates:JSPL से CFO रामकुमार रामास्वामी ने इस्तीफा दिया
            कंपनी के CFO रामकुमार रामास्वामी ने इस्तीफा दिया। CFO का इस्तीफा 31 जनवरी से लागू होगा। सुनील अग्रवाल को CFO का जिम्मा सौंपा गया।
              JANUARY 19, 2024 / 2:57 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: TATA COMMUNICATION पर सीएलएसए की राय

              सीएलएसए ने टाटा कम्यूनिकेशन पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उसके शेयर का लक्ष्य 2045 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का रेवन्यू 29% बढ़ा। कंपनी का रेवन्यू अनुमान के मुताबिक रहा। जबकि EBITDA अनुमान से ऊपर रहा।

                JANUARY 19, 2024 / 2:42 PM IST
                Stock Market LIVE Updates:PANAMA PETROCHEM को IOC से 22.3 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
                IOC से 22.3 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल PANAMA PETROCHEM का शेयर एनएसई पर 3.55 रुपये यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 332.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                  JANUARY 19, 2024 / 2:32 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates: AARTI INDUSTRIES पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                  मॉर्गन स्टैनली ने आरती इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 575 रुपये/प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने 6,000 करोड़ रुपये के एक और कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किये हैं। इस अनुबंध के ग्राहक और प्रोडक्ट नए नहीं हैं। लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करना प्रोडक्ट डिमांड को दर्शाता है। पिछले दो महीनों में कंपनी द्वारा घोषित यह दूसरा लॉन्गटर्म कॉन्ट्रैक्ट है।

                    JANUARY 19, 2024 / 2:17 PM IST
                    HIND ZINC Q3: मुनाफा 2,157 करोड़ रुपये से घटकर 2028 करोड़ रुपये पर रहा
                    सालाना आधार पर कंसो मुनाफा 2,157 करोड़ रुपये से घटकर 2028 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि मार्जिन 47.1% से बढ़कर 48.1% पर रही है। EBITDA 3,707 करोड़ रुपये से घटकर 3,520 करोड़ रुपये पर रहा। कंसो आय `7866 करोड़ रुपये से घटकर `7,310 करोड़ रुपये पर रही।
                      JANUARY 19, 2024 / 2:08 PM IST
                      ATUL LTD. Q3: मुनाफा 105 करोड़ रुपये से घटकर `70.9 करोड़ रुपये पर आ गया
                      मुनाफा 105 करोड़ रुपये से घटकर `70.9 करोड़ रुपये पर आ गया है। आय 1268 करोड़ रुपये से घटकर 1138 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA `171 करोड़ रुपये से घटकर `152 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 13.5% से घटकर 13.3% पर रहा।
                        JANUARY 19, 2024 / 2:06 PM IST
                        ULTRATECH CEMENT Q3: मुनाफा 1,063 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,775 करोड़ रुपये पर रहा
                        कंसो मुनाफा 1,063 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,775 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि कंसो आय 15,521 करोड़ रुपये से बढ़कर `16,740 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA `2,335.9 करोड़ रुपये से बढ़कर `3,254 करोड़ रुपये पर रहा। कंसो सेल्स वॉल्यूम 6% बढ़कर 27.32 mt पर रहा जबकि सालाना आधार पर घरेलू ग्रे सीमेंट वॉल्यूम 5% बढ़कर 25.44mt बढ़ा है। इंडिया सेल्स वॉल्यूम 5% बढ़कर 26.6mt पर रहा। कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 77% पर रहा।
                          JANUARY 19, 2024 / 1:52 PM IST
                          ULTRATECH CEMENT Q3: मुनाफा 1,063 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,775 करोड़ रुपये पर रहा
                          कंसो मुनाफा 1,063 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,775 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि कंसो आय 15,521 करोड़ रुपये से बढ़कर `16,740 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA `2,335.9 करोड़ रुपये से बढ़कर `3,254 करोड़ रुपये पर रहा। कंसो सेल्स वॉल्यूम 6% बढ़कर 27.32 mt पर रहा जबकि सालाना आधार पर घरेलू ग्रे सीमेंट वॉल्यूम 5% बढ़कर 25.44mt बढ़ा है। इंडिया सेल्स वॉल्यूम 5% बढ़कर 26.6mt पर रहा। कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 77% पर रहा।
                            JANUARY 19, 2024 / 1:41 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                            जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि निजी बैंकों की तुलना में अपेक्षाकृत कम एलडीआर को देखते हुए पीएसयू बैंकों में अभी भी ग्रोथ की गुंजाइश है। इसके अलावा, पीएसयू बैंक के शेयर निजी बैंकों के मुकाबले डिस्काउंट पर और प्राइस-टू-बुक वैल्यू के अपने ऐतिहासिक औसत के करीब कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में ये इस समय काफी अच्छे भाव में मिल रहे हैं।आंकड़ों से पता चलता है कि पीएसयू बैंकिंग इंडेक्स निजी बैंको के 14x पीई मल्टीपल के औसत के मुकाबले 10 गुना (x) प्राइस-टू-अर्निंग (पीई) रेशियो पर कारोबार कर रहा है। सबसे बड़ा पीएसयू बैंक स्टॉक SBI 8x पीई रेशियो पर कारोबार कर रहा है, लेकिन प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक 19x पीई गुणक पर कारोबार कर रहा है।

                              JANUARY 19, 2024 / 1:37 PM IST
                              HATSUN AGRO Q3: मुनाफा 46.4 करोड़ रुपये से बढ़कर `57.4 करोड़ रुपये पर रहा
                              कंपनी का मुनाफा 46.4 करोड़ रुपये से बढ़कर `57.4 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 1,695.2 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,887.5 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 190.2 करोड़ रुपये से बढ़कर `212.7 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 11.2% से बढ़कर 11.3% पर रहा।
                                JANUARY 19, 2024 / 1:29 PM IST

                                SUPREME IND Q3: मुनाफा 210 करोड़ रुपये से बढ़कर `256करोड़ रुपये पर रहा

                                सालाना आधार पर कंसो मुनाफा 210 करोड़ रुपये से बढ़कर `256करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 2,311 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,449 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 304 करोड़ रुपये से बढ़कर `375 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि EBITDA मार्जिन 13.1% से बढ़कर 15.3% पर रहा।

                                  JANUARY 19, 2024 / 1:28 PM IST
                                  CENTRAL BK OF INDIA Q3: मुनाफा `458 करोड़ रुपये से बढ़कर `718 करोड़ रुपये पर रहा
                                  मुनाफा `458 करोड़ रुपये से बढ़कर `718 करोड़ रुपये पर रहा जबकि ग्रॉस NPA 4.62% से घटकर 4.50% पर रहा। वहीं NII `3284 Cr से घटकर `3151 Cr पर रही। प्रोविजनिंग `850 करोड़ रुपये से घटकर 727 करोड़ रुपये पर रहा। नेट NPA 1.64% से घटकर 1.27% पर रहा।
                                    JANUARY 19, 2024 / 12:53 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:दो दिन में 35% चढ़ा OFSS

                                    नतीजों के बाद ऑरेकल फाइनेंस में दूसरे दिन भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 2 दिन में 35% से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही बिड़लासॉफ्ट, टेक महिंद्रा और TCS में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।

                                      JANUARY 19, 2024 / 12:42 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:इंडसइंड बैंक पर एचएसबीसी की राय

                                      एचएसबीसी ने भी अनुरूप के मुताबिक Q3 नतीजों के आधार पर 2,040 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ "खरीदारी" की कॉल दी है। लेकिन उनका कहना है कि हायर स्लीपेज से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम वित्त वर्ष 2024-26 के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट के लिए 23 प्रतिशत CAGR और प्रति शेयर आय (EPS) के 21 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाते हैं।"

                                        JANUARY 19, 2024 / 12:06 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:CE INFO को 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, शेयर 3% से ज्यादा उछला

                                        कंपनी को 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को 5 साल के लिए Hyundai AutoEver Corp से 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल CE INFO का शेयर एनएसई पर 72.85 रुपये यानी 3.69 फीसदी की बढ़त के साथ 2040 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          JANUARY 19, 2024 / 11:57 AM IST
                                          Stock Market LIVE Updates:अंतरिम बजट में नई हाउसिंग स्कीम का एलान संभव- सूत्र
                                          अंतरिम बजट में सरकार शहरी गरीब और मिडल क्लास के लिए नई हाऊसिंग स्कीम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम के लिए 60 हजार करोड़ रुपए तक का प्रावधान किया जा सकता है। स्कीम के तहत घर खरीदने या बनाने के लिए होम लोन लेने पर ब्याज में 3 से 6 फीसदी तक रियायत मिल सकती है।
                                            JANUARY 19, 2024 / 11:41 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Q3 में अच्छे नतीजों के भी Polycab का शेयर 1% से ज्यादा टूटा

                                            दिसंबर तिमाही में Polycab का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 16 फीसदी बढ़ा है। वहीं रेवेन्यू भी इस दौरान करीब 17 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 2.54 फीसदी उछलकर 4543.45 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि मार्जिन में गिरावट के चलते मुनाफावसूली में पूरी तेजी गायब हो गई और फिलहाल यह 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 4382.00 रुपये पर हैं।

                                              JANUARY 19, 2024 / 11:26 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: इंडसइंड पर जेफरीज की राय

                                              जेफरीज ने स्टॉक पर 2,070 रुपये के लक्ष्य के साथ इंडसइंड के लिए "खरीदारी" की रेटिंग दी है। इसमें कहा गया कि बैंक की NII ग्रोथ सभी कवरेज में सबसे अच्छी रही।उन्होंने अपने नोट में लिखा, "इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का मुनाफा अनुमान के मुताबिक रहा, लेकिन उन्होंने 200 करोड़ रुपये के आकस्मिक बफर का इस्तेमाल किया। हम वित्त वर्ष 2024-26 में 20 प्रतिशत कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) की कर रहे हैं।"

                                                JANUARY 19, 2024 / 11:09 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Tata Communication पर CLSA की राय

                                                सीएलएसए ने टाटा कम्यूनिकेशंस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है। ब्रोकरेज ने 2045 रुपये का टारगेट दिया है। डाटा आय में 29% की बढ़ोतरी, Kaleyra का EBTIDA पहली तिमाही में पॉजिटिव है। आय अनुमान के मुताबिक, EBITDA अनुमान से बेहतर है। डिजिटल पोर्टफोलियो सर्विसेज में ऊंचा ग्रोथ रहा। एंटरप्राइज डाटा ग्रोथ पर फायदा रहा।

                                                  JANUARY 19, 2024 / 10:45 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:40% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Shree Marutinandan Tubes का आईपीओ

                                                  Shree Marutinandan Tubes के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसका आईपीओ ओवरऑल 47 गुना से अधिक भरा था। आईपीओ के तहत 143 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 200 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 39.86 फीसदी लिस्टिंग गेन (Shree Marutinandan Tubes Listing Gain) मिला।

                                                  पूरी खबर यहां पढ़ें- Shree Marutinandan Tubes IPO Listing: एंट्री करते ही अपर सर्किट, 40% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद उड़े शेयर

                                                    JANUARY 19, 2024 / 10:28 AM IST
                                                    Stock Market LIVE Updates:GLENMARK LIFE ने जापान की कंपनी के साथ करार किया
                                                    जापान की कंपनी के साथ करार किया है। API मैन्युफैक्चरिंग और मास्टर सप्लाई एग्रीमेंट किया है।
                                                      JANUARY 19, 2024 / 10:11 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                      19 जनवरी के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में कुल 13 स्टॉक हैं। एनएसई ने इस लिस्ट में बलरामपुर चीनी को शामिल किया हैं। वहीं, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, अशोक लीलैंड, बंधन बैंक, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, पॉलीकैब इंडिया, पीवीआर आईनॉक्स, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूचि में बरकरार रखा गया है। चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स को इस सूची से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                        JANUARY 19, 2024 / 9:56 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates: इन तीन शेयरों में पैसे लगाने का गोल्डेन चांस, फटाफट 17% बढ़ जाएगी पूंजी

                                                        मासिक टाइम फ्रेम में निफ्टी ने लगातार हायर टॉप औ हायर बॉटम बनाकर बुलिश रुझान दिखाया है। हाल ही में यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। हालांकि पिछले कुछ हफ्ते से वीकली चार्ट पर 22124 का रिकॉर्ड हाई छूने के बाद इसमें करेक्शन का फेज चल रहा है। इसने बियरिश एनगल्फिंग कैंडल बनाया है जिससे हायर लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग के संकेत मिल रहे हैं। वहीं डेली चार्ट पर इसने लोअर टॉप और लोअर बॉटम बनाया है जिससे शॉर्ट टर्म में इसमें बियरिश रुझान के संकेत मिल रहे हैं। वहीं वीकली और मंथली चार्ट पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) लगातार 60 के ऊपर बना हुआ है जो पॉजिटिव संकेत है लेकिन डेली टाइम फ्रेम में यह 50 की तरफ बढ़ रहा है जो शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव मोमेंटम के अभाव का संकेत है। पूरी खबर यहां पढ़ें-

                                                          JANUARY 19, 2024 / 9:48 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय


                                                          रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि निफ्टी उम्मीद के मुताबिक शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 20 ईएमए का बचाव नहीं कर सका और 21,200 स्तर के अगले बड़े सपोर्ट के करीब आ गया। हाल की गिरावट के बाद अब संकेत कुछ कंसोलीडेशन के पक्ष में हैं। अगर निफ्टी में 21,700-21,850 तक का कोई उछाल आता हो तो नए शॉर्ट्स बनेंगे। ऐसे में उछाल में पोजीशन हल्की करने और ट्रेंड में स्थिरता का इंतजार करने की सलाह होगी।

                                                            JANUARY 19, 2024 / 9:23 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:HCL Tech ने 20 जनवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स

                                                            HCL Tech की ओर से घोषित किए गए ताजा अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शनिवार, 20 जनवरी 2024 है। इसका मतलब है कि शेयर कारोबारी दिवस शुक्रवार, 19 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाला है। कंपनी ने अपने दिसंबर 2023 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए घोषणा की थी कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।

                                                            पूरी खबर यहां पढ़ें- HCL Tech: इस तारीख तक पोर्टफोलियो में रहेगा शेयर, तभी मिलेगा तगड़ा डिविडेंड

                                                              JANUARY 19, 2024 / 9:19 AM IST

                                                              Market Open: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 21600 के ऊपर खुला

                                                              बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। 19 जनवरी को भारतीय बाजार 21600 के आसपास खुला। सेंसेक्स 622.29 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 71,772.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 176.75 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 21,693.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                JANUARY 19, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय


                                                                रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि निफ्टी उम्मीद के मुताबिक शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 20 ईएमए का बचाव नहीं कर सका और 21,200 स्तर के अगले बड़े सपोर्ट के करीब आ गया। हाल की गिरावट के बाद अब संकेत कुछ कंसोलीडेशन के पक्ष में हैं। अगर निफ्टी में 21,700-21,850 तक का कोई उछाल आता हो तो नए शॉर्ट्स बनेंगे। ऐसे में उछाल में पोजीशन हल्की करने और ट्रेंड में स्थिरता का इंतजार करने की सलाह होगी।

                                                                  JANUARY 19, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                  Market at pre-open: प्री-ओपनिंग सेंशन में निफ्टी 21700 के ऊपर निकला


                                                                  प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,012.59 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 72,199.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 255.80 अंक यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 21,718.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    JANUARY 19, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:आज किन कंपनियों के नतीजे

                                                                    दिसंबर तिमाही के नतीजों के लिहाज से भी आज का दिन अहम रहने वाला है। निफ्टी में Reliance Industries, HUL और UltraTech Cement के नतीजे जारी होंगे. वायदा बाजार में आज Atul और RBL Bank के नतीजे जारी होंगे। जबकि, कैश मार्केट में Central Bank, CreditAccess Grameen, DCX Systems, Hatsun Agro, Hidustan Zinc, Paytm, Sigachi Industries, Sunteck Realty, Supreme Industries और Tejas Networks के नतीजे जारी होंगे।

                                                                      JANUARY 19, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                      Crude Oil: तैश में कच्चा तेल

                                                                      एक दिन में कच्चे तेल के भाव में 1.50% की तेजी दिखी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव अब 79 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। जबकि, WTI भी 74 डॉलर के ऊपर है. कच्चे तेल में यह तेजी IEA और OPEC के अनुमान से चढ़े हैं। IEA का कहना है कि 2024 में कच्चे तेल के मांग में 1.24 BPP की बढ़ोतरी हो सकती है। चौथी तिमाही में कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। जबकि, OPEC का कहना है कि 2024 में क्रूड की मांग 22.5 लाख BPD तक बढ़ने की उम्मीद है।

                                                                        JANUARY 19, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                        बाजार में कमजोरी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों से कल लगातार दूसरे दिन भी बड़ी बिकवाली की है। गुरुवार को FIIs ने कैश मार्केट में 9901.56 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में कुल 5977.12 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

                                                                          JANUARY 19, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                          शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज गिरावट के साथ खुला। निफ्टी के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला दिन रहा। इसमें दोनों दिशाओं में बेतहाशा उतार-चढ़ाव देखा गया। अब ऊपर की तरफ काउंटर-ट्रेंड पुलबैक 21600 - 21650 तक बढ़ सकता है जहां 20-डे मूविंग एवरेज के रूप में रजिस्टेंस दिख रहा है। अब निफ्टी के लिए 21550 - 21570 तत्काल रजिस्टेंस है। जबकि 21350 - 21300 पर सपोर्ट दिख रहा है।बैंक निफ्टी 161.82 फीसदी फाइबोनैचि विस्तार स्तर 45768 पर पहुंच गया है, जो 20-वीक के मूविंग एवरेज के साथ मेल खाता है। बैंक निफ्टी के लिए 45800 - 45600 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है। जब तक यह सपोर्ट नहीं तोड़ता तब तक हमे रिकवरी जारी रहने की उम्मीद है। ऊपर की ओर पुलबैक में ये 46400-46600 तक आ सकता है।

                                                                            JANUARY 19, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:18 जनवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                            कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बैंकों और आईटी शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बेंचमार्क 18 जनवरी को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 313.90 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 71,186.86 पर और निफ्टी 109.70 अंक या 0.51 फीसदी टूटकर 21,462.30 पर बंद हुआ।

                                                                              JANUARY 19, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates: RIL, HUL, अल्ट्राटेक के नतीजे आज

                                                                              आज रिलायंस, HUL और अल्ट्राटेक के तीसरी तिमाही के नतीजे आए। जियो से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इधर 64% बढ़ सकता है , मार्जिन में भी सुधार संभव है। HUL की वॉल्यूम ग्रोथ फ्लैट रह सकती है।

                                                                                JANUARY 19, 2024 / 8:06 AM IST

                                                                                Global Market Cues: ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत

                                                                                तीन दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय बाजारों में स्टेबिलिटी के संकेत मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट लेकिन ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहा है। एशियाई बाजार एक फीसदी से ज्यादा चढ़े। अमेरिकी बाजारी बाजारों में भी तीन दिनों की गिरावट के बाद रौनक दिखी। इस बीच इंडसइंड बैंक के तीसरी तिमाही में अच्छे नतीजे रहे है।

                                                                                  JANUARY 19, 2024 / 7:59 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।