Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 23, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के ऊपर हुआ बंद, ऑटो, आईटी, मीडिया शेयर चमके

Stock Market Highlights: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 115.39 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 76,520.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50.00 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 23,205.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुए। 2 दिनों की गिरावट के बाद मिडकैप, स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिली। IT, फार्मा, ऑटो शेयरों में तेजी रही। रियल्टी, FMCG, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि तेल-गैस, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। UltraTech Cement, Grasim Industries, Wipro, Shriram

 Stock Market Highlights:निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
Stock Market Highlights:निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
JANUARY 23, 2025 / 3:34 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुए

निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुए। 2 दिनों की गिरावट के बाद मिडकैप, स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिली। IT, फार्मा, ऑटो शेयरों में तेजी रही। रियल्टी, FMCG, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि तेल-गैस, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा।

UltraTech Cement, Grasim Industries, Wipro, Shriram Finance, M&M निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं BPCL, Kotak Mahindra Bank, HCL Technologies, Power Grid Corp, Reliance Industries निफ्टी के टॉप लूजर रहें।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 115.39 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 76,520.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50.00 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 23,205.35 के स्तर पर बंद हुआ।

    JANUARY 23, 2025 / 3:19 PM IST

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23200, 23300 और 23400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48800, 49000 और 49200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48500, 48200 और 48000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

      JANUARY 23, 2025 / 3:13 PM IST

      Stock Market Live Updates:Maruti Suzuki ने सभी मॉडल के दाम बढ़ाए

      MARUTI SUZUKI ने सभी मॉडल के दाम बढ़ाए है। MARUTI ने `1,500 से `32,500 तक दाम बढ़ाए है। MARUTI के बढ़े हुए दाम 1 फरवरी से लागू होगा।

        JANUARY 23, 2025 / 3:10 PM IST

        UltraTech Cement Q3 Result: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 17% गिरा

        अल्ट्राटेक सीमेंट ने वित्त वर्ष 2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 17.30 प्रतिशत गिरकर 1,469.50 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 1,776.98 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़कर 17,193.33 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 16,739.97 करोड़ रुपये था।

          JANUARY 23, 2025 / 3:08 PM IST

          Stock Market Live Updates: Wipro के शेयरों पर ब्रोकरेज की राय

          मोतीलाल ओसवाल ने 290 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ विप्रो के शेयरों को "न्यूट्रल" रेटिंग दी है। वहीं, सिटी ने 280 रुपये के टारगेट के साथ बेचने की सलाह दी है,, हालांकि इसने स्टॉक पर अपनी "नेगेटिव कैटेलिस्ट वॉच" हटा ली है। नोमुरा ने "Buy" रेटिंग दी है और ₹340 का टारगेट रखा है, यह तर्क देते हुए कि Q4 के कमजोर गाइडेंस के बावजूद डिस्क्रेशनरी डिमांड में सुधार हो रहा है। इस बीच, मैक्वेरी ने "आउटपरफॉर्म" रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹330 तय किया है।

            JANUARY 23, 2025 / 2:52 PM IST

            Stock Market Live Updates: परसिस्टेंट सिस्टम्स पर सिटी की राय

            दूसरी ओर सिटी ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 5000 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि तीसरी तिमाही के आंकड़े अच्छे रहे। रेवेन्यू उम्मीदों के मुताबिक था, जबकि मार्जिन बेहतर था। कर्मचारियों की संख्या 3% तिमाही/2.5% सालाना आधार पर बढ़ी है, साथ ही यूटिलाइजेशन उच्चतम स्तर पर है। वित्त वर्ष 2025/वित्त वर्ष 2026 के ईपीएस को घटाकर 2-6% कर दिया गया है। मौजूदा वैल्यूएशन 51x FY26 EPS पर है।

              JANUARY 23, 2025 / 2:32 PM IST

              Stock Market Live Updates:परसिस्टेंट सिस्टम्स पर नोमुरा की राय

              ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर को न्यूट्रल की रेटिंग दी है और इसके लिए 6,200 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सालाना आधार पर EPS में 2 फीसदी की ग्रोथ के बावजूद दिसंबर तिमाही के आंकड़े अच्छे रहे। नेट ऑपरेटिंग इनकम ग्रोथ कमजोर रही, लेकिन कोर फीस इनकम मजबूत रही। आगामी तिमाहियों में कंपनी 15% के EPS ग्रोथ के ट्रैक पर वापस आ सकती है।

                JANUARY 23, 2025 / 2:13 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:Paras Defence का शेयर 9% चढ़ा

                पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक MoU (मेमोरंडम ऑफ अंडरटेकिंग) पर साइन किया है जिसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 9 फीसदी से अधिक उछल गए।पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। यह एमओयू नवी मुंबई में एक ऑप्टिक्स पार्क प्रोजेक्ट से जुड़ा है जो वर्ष 2028 में शुरू होना है। जमीन आवंटिट होने और महाराष्ट्र सरकार से सब्सिडी मिलने के बाद कंपनी ने 10 वर्षों में ऑप्टिक्स पार्क में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

                  JANUARY 23, 2025 / 1:54 PM IST

                  Stock Market Live Updates:QIP के जरिए IREDA जुटाएगी 5000 करोड़ रुपये

                  QIP के जरिए `5000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी मिली। बोर्ड ने `5000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है।

                    JANUARY 23, 2025 / 1:47 PM IST

                    Stock Market Live Updates:पॉलीकैब इंडिया पर सिटी की राय

                    ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 8600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि रेवेन्यू में 20% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई, हालांकि यह अनुमानों से कम था। FMEG व्यवसाय में नुकसान कम हुआ और EBITDA ग्रोथ अनुमानों से आगे रही। वायर और केबल सेगमेंट ने अपने मार्जिन में सुधार के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

                      JANUARY 23, 2025 / 1:25 PM IST

                      Stock Market Live Updates:नतीजों के बाद दौड़े, KEI Ind, पिडिलाइट

                      अच्छे नतीजों और शानदार गाइडेंस ने KEI इंडस्ट्रीज में जोश भरा। शेयर 8 परसेंट से ज्यादा ऊपर नजर आ रहा है। UBS ने खरीद की राय के साथ 27% ऊपर के लक्ष्य दिए है। उधर नतीजों के बाद पिडिलाइट में भी फुल एक्शन नजर आ रहा है। शेयर में 8% का उछाल आया।

                        JANUARY 23, 2025 / 1:23 PM IST

                        Stock Market Live Updates:हिंदुस्तान यूनिलीवर पर सीएलएसए की राय

                        ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 1924 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही में कमजोर ग्रोथ और तीन प्रमुख सेगमेंट्स में UVG (यूनिक वॉल्यूम ग्रोथ) में गिरावट रही। FY25-27 के दौरान EPS में 4-6% कटौती का अनुमान है।

                          JANUARY 23, 2025 / 1:02 PM IST

                          Stock Market Live Updates:MAHINDRA LIFESPACE ने 8.2 एकड़ लैंड पार्सल का अधिग्रहण किया

                          8.2 एकड़ लैंड पार्सल का अधिग्रहण किया है। लैंड पार्सल पर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट से `1000 करोड़ रुपये आय की उम्मीद है।

                            JANUARY 23, 2025 / 12:54 PM IST

                            Stock Market Live Updates:सबमरीन टेंडर दोबारा जारी करने की संभावना कम- सूत्र

                            सीएनबीसी -आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सबमरीन टेंडर दोबारा जारी करने की संभावना कम है। रक्षा मंत्रालय का 2 अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रहा है। पहला विकल्प, सभी टेंडर MDL को देने पर विचार कर रहा है। दूसरा विकल्प, L&T को 3 टेंडर देने पर विचार कर रहा। 6 में से बाकी 3 ऑर्डर MDL को देने पर विचार कर रहाहै। रक्षा मंत्रालय की ओर से अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा।बता दें कि 6 सबमरीन टेंडर में 2 कंपनियों ने बोली लगाई थी। स्पेन की Spanish Navantia कंपनी है ।नियम पूरा नहीं करने पर L&T का प्रस्ताव खारिज किया। L&T ने इंडियन नेवी की शर्तें पूरी नहीं की थीं।

                              JANUARY 23, 2025 / 12:20 PM IST

                              Stock Market Live Updates:BPCL अगले 2 साल में `10,000 Cr रिन्युएबल कारोबार पर खर्च करेगी

                              REUTERS के हवाले से मिली खबर के मुताबिक BPCL अगले 2 साल में `10,000 Cr रिन्युएबल कारोबार पर खर्च करेगी। 2028-29 में मुजांबिक से गैस से मिलना शुरू हो जाएगा।

                                JANUARY 23, 2025 / 12:04 PM IST

                                Stock Market Live Updates:महाराष्ट्र में RIL करेगी `3.05 लाख करोड़ का निवेश

                                रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र में बड़े निवेश का एलान किया है। कल डावोस में हुए समारोह में रिलायंस और महाराष्ट्र सरकार ने 3 लाख 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया। इसको लेकर कल डावोस में MoU साइन किया गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इसका एलान किया। ये निवेश न्यू एनर्जी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, हाई-टेक मैन्यूफैक्चरिंग, टेलीकॉम जैसे सेक्टर में होगा। अनंत अंबानी की लीडरशिप में ये निवेश पूरा होगा। इससे राज्य में करीब 3 लाख नौकरियों के मौके पैदा होंगे।

                                  JANUARY 23, 2025 / 11:48 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:. डॉ लाल पैथलैब्स पर सीएलएसए की राय

                                  ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 3,240 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने वॉल्यूम ग्रोथ में लगातार सुधार दिखाया है। स्थिर प्राइसिंग और विस्तार योजनाओं से भविष्य की संभावनाएं उज्जवल हैं। अक्टूबर 2024 के उच्च स्तर से स्टॉक में 22% की गिरावट हुई है, जो अधिकतर मार्जिन पर सतर्क दृष्टिकोण के कारण है। नए लैब्स के स्थिर होने के साथ निकट अवधि में मार्जिन में सुधार की उम्मीद।

                                    JANUARY 23, 2025 / 11:35 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट पर नोमुरा की राय

                                    ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 2,700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय कियै है। ब्रोकरेज ने कहा कि मैनेजमेंच ने FY25 की चौथी तिमाही में ₹8,000 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च का आत्मविश्वास जताया है। कंपनी का FY26 के लिए प्री-सेल्स का लक्ष्य ₹9,000-10,000 करोड़ तक पहुंचाने का है। पल्प और पेपर सेगमेंट में कमजोरी को देखते हुए FY25 और FY26 के लिए EPS अनुमानों में क्रमशः 30% और 22% की कटौती की गई है।

                                      JANUARY 23, 2025 / 11:30 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: रक्षा मंत्रालय ने `70,000 Cr के सबमरीन डील में L&T का प्रस्ताव खारिज किया

                                      ANI के हवाले से मिली खबर के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने `70,000 Cr के सबमरीन डील में L&T का प्रस्ताव खारिज किया है। रक्षा मंत्रालय ने L&T के प्रस्ताव को नियमों के अंतर्गत सही नहीं माना। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक L&T का प्रस्ताव नियमों के मुताबिक नहीं है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार L&T के प्रस्ताव में नियमों की अनदेखी हुई।

                                        JANUARY 23, 2025 / 11:00 AM IST

                                        Stock Market Live Updates: Varun Beverages पर एचएसबीसी की राय

                                        ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर 680 रुपये कर दिया है, जो पहले 770 रुपये था। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही आमतौर पर भारत में एक छोटा सीजन होता है, लेकिन अफ्रीका में विस्तार से संभावनाएं बेहतर हो रही हैं। इंडस्ट्री में कॉम्पिटीशन बढ़ रहा है, लेकिन कंपनी का मजबूत नेशनल फुटप्रिंट और क्लाइंट नेटवर्क इसे एक बेहतर दावेदार बनाता है।

                                          JANUARY 23, 2025 / 10:50 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:जीईपीएल कैपिटल करे विज्ञान सावंत की बाजार पर राय

                                          जीईपीएल कैपिटल करे विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,500, 23,850 पर रजिस्टेंस और 22,800, 22,500 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 23,000 से नीचे बेचें, 23,250 के स्टॉप-लॉस के साथ, 22,500 का लक्ष्य रखें।विज्ञान सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,600, 50,800 पर रजिस्टेंस और 47,800, 46,500 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 47,800 से नीचे बेचें, 48,250 के स्टॉप लॉस के साथ, 46,500 का लक्ष्य रखें।

                                            JANUARY 23, 2025 / 10:29 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:कोफोर्ज, परसिस्टेंट में तूफानी तेजी

                                            दमदार Q3 नतीजों के बाद कोफोर्ज में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कोफार्ज 10% से ज्यादा तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही परिस्टेंट भी रिजल्ट के बाद 9% दौड़ा है।

                                              JANUARY 23, 2025 / 10:18 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: ₹90 के Stallion का शेयरों की ₹120 पर हुई लिस्टिंग

                                              स्टैलियन के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई और लिस्ट होते ही यह अपर सर्किट पर चला गया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 188 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹90 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 120.00 रुपये और NSE पर भी 120.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 33.33% का लिस्टिंग गेन (Stallion Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

                                                JANUARY 23, 2025 / 10:00 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शितिज गांधी की बाजार पर राय

                                                एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शितिज गांधी का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,300, 23,400 पर रजिस्टेंस और 23,100, 22,900 पर सपोर्ट है। 23,150 के निकट गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें, 23,000 से नीचे स्टॉप-लॉस रखें, 23,400 का लक्ष्य रखें।शितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,400, 49,800 पर रजिस्टेंस और 48,500, 48,000 पर सपोर्ट है। 48,500 के निकट गिरावट पर बैंक निफ्टी वायदा खरीदें, 48,000 से नीचे स्टॉप-लॉस रखें और 49,400 का लक्ष्य रखें।

                                                  JANUARY 23, 2025 / 9:43 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                  मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,200, 23,230 पर रजिस्टेंस और 23,100, 23,050 पर सपोर्ट है। 23,000 के स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,300 - 23,400 का लक्ष्य रखें।जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,000, 49,500 पर रजिस्टेंस और 48,400, 48,300 पर सपोर्ट है। 48,200 के स्टॉप-लॉस के साथ बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 49,000 - 49,500 का लक्ष्य रखें।

                                                    JANUARY 23, 2025 / 9:22 AM IST

                                                    Market Open:सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 23,100 पर खुला

                                                    बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 155.07 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 76,249.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 52.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 23,103.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                      JANUARY 23, 2025 / 9:06 AM IST

                                                      Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली चाल

                                                      प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली चाल देखने को मिली। सेंसेक्स 89.77 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 76,494.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 98.95 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 23,056.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                        JANUARY 23, 2025 / 8:42 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक वत्सल भुवा की बाजार पर राय

                                                        एलकेपी सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक वत्सल भुवा का कहना है कि निफ्टी ने 22 जनवरी को अपने पिछले सत्र के निचले स्तर 22,980 के पास सपोर्ट हासिल किया और डेली चार्ट पर एक हैमर ट्वीजर बॉटम कैंडलस्टिक बनाया। ये मंगलवार की गिरावट के बाद 23,350 के स्तर की ओर संभावित रिकवरी का संकेत है। हालांकि, तेजी कायम रहने की संभावना तभी मजबूत होगी जब निफ्टी 23,500 से ऊपर बंद होगा। इसी लेवल पर इसका 21-डे ईएमए स्थित है। जब तब तक ऐसा नहीं होता तब तक सतर्कता बरतने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म ट्रेडर 23,000-23,350 रेंज पर फोकस कर सकते हैं। 23,000 पर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 23,350-23,400 के जोन में इंडेक्स के लिए रेजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                          JANUARY 23, 2025 / 8:35 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: डॉ रेड्डीज और अल्ट्राटेक के नतीजे आज

                                                          तिमाही नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी में डॉ रेड्डीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के रिजल्ट आएंगे ।अल्ट्राटेल का प्रॉफिट 26% घट सकता है । वही डॉ रेड्डीज के मुनाफे में 9 परसेंट की बढ़त संभव है। HPCL, सिंजीन, USL, अदानी ग्रीन एनर्जी समेत वायदा की 11 कंपनियों के नंबर्स का भी इंतजार रहेगा।

                                                            JANUARY 23, 2025 / 8:23 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: HUL का मुनाफा 19% बढ़ा, कमेंट्री कमजोर

                                                            तीसरी तिमाही में HUL का मुनाफा 19% बढ़ा। आय और मार्जिन में फ्लैट ग्रोथ देखने को मिल रही है। वॉल्यूम ग्रोथ जीरो रही। कंपनी ने कंजम्प्शन में सुस्ती जारी रहने की आशंका जताई है। वहीं बोर्ड ने आइसक्रीम बिजनेस के डीमर्जर को मंजूरी दी है। कंपनी ने 2670 करोड़ में स्किन केयर स्टार्ट-अप Minimalist में 90% हिस्सा खरीदने का भी करार किया है।

                                                              JANUARY 23, 2025 / 8:18 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:प्रोजेक्ट देरी होने पर होगी भरपाई

                                                              CNBC- आवाज एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक इंफ्रा प्रोजेक्ट देरी होने पर इनवेस्टर्स को नुकसान नहीं होगा । भरपाई के लिए बजट में एक खास फंड का ऐलान हो सकता है।

                                                                JANUARY 23, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:90% बढ़ा BPCL का मुनाफा

                                                                तीसरी तिमाही में BPCL का मुनाफा 90% से ज्यादा बढ़ा। रेवेन्यू में 10% की बढ़त देखने को मिली। मार्जिन में भी सुधार दिखा। साथ ही GRM में भी बढ़त दिखी।

                                                                  JANUARY 23, 2025 / 8:08 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:22 जनवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                  भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 22 जनवरी को भारी-उठापटक बाद बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार आज टेक्नोलॉजी से शेयरों की मजबूती के दम पर सात महीने के निचले स्तर से उबरता दिखा। हालांकि,ब्रॉडर मार्केट के इंडेक्स काफी पिछड़ गए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 566 अंक (0.75 फीसदी) बढ़कर 76,404 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 130 अंक (0.57 फीसदी) बढ़कर 23,155 पर बंद हुआ।

                                                                    JANUARY 23, 2025 / 8:07 AM IST

                                                                    मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                    सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।