Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JULY 26, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 351 अंक चढ़ा, निफ्टी 19750 के पार हुआ बंद, FMCG, कैपिटल गुड्स, रियल्टी शेयरों में रही तेजी

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 351.49 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 66,707.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.70 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 19778.30 के स्तर पर बंद हुआ।L&T, ITC, Britannia Industries, Cipla, Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Bajaj Finance, M&M, Bajaj Finserv, Tech Mahindra और Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप लूजर रहा

Closing Bell:जुलाई सीरीज एक्सपायरी से पहले बाजार में जोश देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं PSU बैंक, रियल्टी, इंफ्रा शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि FMCG, एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। बैंकिंग, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं ऑटो शेयरों पर दबाव रहा।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 351.49  अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 66,707.20 के स्तर पर

Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
JULY 26, 2023 / 3:36 PM IST

Closing Bell: जुलाई सीरीज एक्सपायरी हरे निशान में बंद हुआ

जुलाई सीरीज एक्सपायरी से पहले बाजार में जोश देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं PSU बैंक, रियल्टी, इंफ्रा शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि FMCG, एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। बैंकिंग, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं ऑटो शेयरों पर दबाव रहा।

L&T, ITC, Britannia Industries, Cipla, Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Bajaj Finance, M&M, Bajaj Finserv, Tech Mahindra और Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 351.49 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 66,707.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.70 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 19778.30 के स्तर पर बंद हुआ।

    JULY 26, 2023 / 3:20 PM IST
    CIPLA Q1: मुनाफा 686 करोड़ रुपये से बढ़कर `996 करोड़ रुपये पर रहा
    कंसो मुनाफा 686 करोड़ रुपये से बढ़कर `996 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि आय 5375 करोड़ रुपये से बढ़कर 6328 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 1143 करोड़ रुपये से बढ़कर 1492 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 21.3% से बढ़कर 23.6% पर रहा है।
      JULY 26, 2023 / 3:16 PM IST
      DEEPAK FERT Q1: मुनाफा 433 करोड़ रुपये से घटकर `110 करोड़ रुपये पर रहा
      कंपनी का मुनाफा 433 करोड़ रुपये से घटकर `110 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 3,031 करोड़ रुपये से घटकर 2,313 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 740 करोड़ रुपये से घटकर 281 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 24.4% से घटकर 12.1% पर रहा है।
        JULY 26, 2023 / 3:10 PM IST
        PRAJ IND Q1: मुनाफा 41 करोड़ रुपये से बढ़कर 59 करोड़ रुपये पर रहा
        कंपनी का मुनाफा 41 करोड़ रुपये से बढ़कर 59 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 732 करोड़ रुपये से बढ़कर 737 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 56 करोड़ रुपये से बढ़कर 75 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 7.6% से बढ़कर 10.2% पर रहा है।
          JULY 26, 2023 / 2:58 PM IST

          BPCL Q1: मुनाफा तिमाही आधार पर 6,478 करोड़ रुपये से बढ़कर `10,551 करोड़ रुपये रहा

          कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 6,478 करोड़ रुपये से बढ़कर `10,551 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1.18 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.12 लाख करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA EBITDA 15,809.7 करोड़ रुपये रहा है। EBITDA मार्जिन 14% पर रही है। वहीं GRMs $12.64/bbl पर रहा है।

            JULY 26, 2023 / 2:52 PM IST
            BAJAJ FINANCE Q1: मुनाफा 2,596.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,437 करोड़ रुपये
            कंपनी का मुनाफा 2,596.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,437 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि NII 5,275 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,718.6 करोड़ रुपये पर रही है। लोन घाटा, प्रोविजन्स 31.8% बढ़कर `995 करोड़ रुपये पर रहा है। नेट NPA 0.34% से घटकर 0.31% पर रहा है। जबकि ग्रॉस NPA 0.94% से घटकर 0.87% पर रहा है।
              JULY 26, 2023 / 2:47 PM IST
              KAJARIA CERAMICS Q1: मुनाफा 92.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 107.5 करोड़ रुपये पर रहा
              कंपनी का मुनाफा 92.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 107.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1,008.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,064.2 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 153.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 169 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 15.2% से बढ़कर 15.8% पर रहा है।
                JULY 26, 2023 / 2:23 PM IST

                ANDHRA PETRO Q1:मुनाफा 29 करोड़ रुपये से घटकर 1.1 करोड़ रुपये रहा

                कंपनी का मुनाफा 29 करोड़ रुपये से घटकर 1.1 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 246 करोड़ रुपये से घटकर 191 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 41 करोड़ रुपये से घटकर 1.4 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 16.7% से घटकर 0.7% पर रही है।

                  JULY 26, 2023 / 2:15 PM IST
                  GSK PHARMA Q1: मुनाफा 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 132 करोड़ रुपये पर रहा
                  कंपनी का मुनाफा 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 132 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 745 करोड़ रुपये से बढ़कर 762 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 149 करोड़ रुपये से घटकर 144 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 20% से घटकर 18.9% पर रही है।
                    JULY 26, 2023 / 1:59 PM IST

                    TEAMLEASE Q1: मुनाफा 26.5 करोड़ रुपये से घटकर 26.3 करोड़ रुपये

                    मुनाफा 26.5 करोड़ रुपये से घटकर 26.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1,879 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,171करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 26.3करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 1.3% से घटकर 1.2% पर रही है।

                      JULY 26, 2023 / 1:50 PM IST
                      PNB Q1: मुनाफा 308 करोड़ रुपये से बढ़कर `1255 करोड़ रुपये पर रहा
                      मुनाफा 308 करोड़ रुपये से बढ़कर `1255 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि ग्रॉस NPA 8.74% से घटकर 7.73% पर आ गई है। वहीं नेट NPA 2.72% से घटकर 1.98% (पर रही है। NII 7542 करोड़ रुपये से बढ़कर `9504 करोड़ रुपये पर रही है। प्रोविजनिंग सालाना आधार पर 4814 करोड़ रुपये से घटकर `4374 करोड़ रुपये पर रहा है।
                        JULY 26, 2023 / 1:38 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:AUROBINDO PH की सब्सिडियरी की तेलंगाना इकाई को US FDA से जीरो ऑब्जर्वेशन मिला

                        सब्सिडियरी की तेलंगाना इकाई को US FDA से जीरो ऑब्जर्वेशन मिला है। तेलंगाना इकाई को US FDA से NAI मिला है। 17-26 जुलाई के बीच यूनिट की जांच हुई थी। फिलहाल AUROBINDO PH का शेयर एनएसई पर 3.10 रुपये यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 790.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                          JULY 26, 2023 / 1:26 PM IST
                          BHARAT WIRE ROPES Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 23.7 करोड़ रुपये पर रहा
                          कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 23.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय `133 करोड़ रुपये से बढ़कर `158 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA `25 करोड़ रुपये से बढ़कर `41 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 18.9% से बढ़कर 25.9% पर रहा।
                            JULY 26, 2023 / 1:11 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:Mahindra Group खरीद सकता है RBL बैंक में हिस्सा

                            महिंद्रा ग्रुप RBL Bank में हिस्सेदारी खरीद सकता है। CNBC-TV18 को सूत्रों से इस बारे में जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ग्रुप RBL Bank में 4% हिस्सा खरीदा सकता है। ये हिस्सा खरीदारी ओपन मार्केट के जरिए संभव है। CNBC-TV18 को प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ग्रुप रणनीतिक तौर पर इस बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 15-20% तक करने की तैयारी में है। हालांकि, RBL Bank में इस हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक RBI से मंजूरी भी लेनी होगी।

                              JULY 26, 2023 / 12:56 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:Q1 में SBI Life Insurance का शेयर करीब 1% गिरा

                              पहली तिमाही में कंपनी की VNB मार्जिन 28.8% रही है। जबकि नए कारोबार करीब 870 करोड़ रुपए रहा, जबकि इसके 950 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। फिलहाल SBI Life Insrance का शेयर एनएसई पर 12.00 रुपये यानी 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 1289.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                JULY 26, 2023 / 12:48 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Q1 नतीजों के बाद CEAT का शेयर 2% से ज्यादा भागा

                                पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 4.1% की बढ़त के साथ 2,935 करोड़ रुपए रही। जबकि, पिछले साल की समान तिमाही में ये आंकड़ा 2,818 करोड़ रुपए पर था। EBITDA 171.3 करोड़ रुपए के मुकाबले 384.7 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 8.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 144 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। फिलहाल CEAT का शेयर एनएसई पर 60.25 रुपये यानी 2.43 फीसदी की बढ़त के साथ 2536.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                  JULY 26, 2023 / 12:30 PM IST

                                  Can Fin Homes ने अंबाला ब्रांच के कर्मचारियों ने 38.53 करोड़ रुपए के फ्रॉड को अंजाम दिया, शेयर 9% टूटा

                                  अंबाला ब्रांच के कर्मचारियों ने 38.53 करोड़ रुपए के फ्रॉड को अंजाम दिया है। आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल Can Fin Homes का शेयर एनएसई पर 79.80 रुपये यानी 9.36 फीसदी की गिरावट के साथ 771.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    JULY 26, 2023 / 12:18 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Dixon Tech का मुनाफा सालाना आधार पर 50% बढ़ा, शेयर में हल्की गिरावट

                                    पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 50% बढ़ा है। जबकि आय में भी 14.6% की बढ़त रही है। EBITDA भी सालाना आधार पर 31.6% तक बढ़ा है। मार्जिन में साल-दर-साल आधार पर 50 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी देखने को मिल है। फिलहाल Dixon Tech का शेयर एनएसई पर 7.40 रुपये यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 4105 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      JULY 26, 2023 / 12:00 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:POWER GRID ने बोर्ड 31 जुलाई को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा

                                      बोर्ड 31 जुलाई को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा। डेट डेट सिक्योरिटीज के जरिए 12,000 करोड़ रुपये जुटाने पर भी विचार कर रही है। फिलहाल POWER GRID का शेयर एनएसई पर 1.10 रुपये यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 252.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        JULY 26, 2023 / 11:48 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:Larsen & Toubro ने 10 हजार करोड़ रुपए के शेयर बायबैक का एलान, शेयर 4% चढ़ा

                                        कंपनी ने 10 हजार करोड़ रुपए के शेयर बायबैक का एलान किया है। इसके लिए 3,000 रुपए प्रति शेयर का भाव तय है जो कि मंगलवार की क्लोजिंग प्राइस से करी 17% प्रीमिमय पर है। कंपनी ने 6 रुपए प्रति शेयर के भाव पर डिविडेंड का भी एलान किया है। नतीजों के बाद मैनेजमेंट ने कहा कि अगले साल आम चुनाव की वजह से भी कई तरह की अनिश्चितता है। आय ग्रोथ कंपनी की गाइडेंस के ऊपरी स्तर पर होने के उम्मीद है।

                                        फिलहाल Larsen & Toubro का शेयर एनएसई पर 103.25 रुपये यानी 4.06 फीसदी की बढ़त के साथ 2664 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          JULY 26, 2023 / 11:37 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:फार्मा कंपनियों के लिए नई स्कीम को मंजूरी, जारी होंगे 5000 करोड़

                                          CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम हुई कैबिनेट बैठक में फार्मा और MedTech सेक्टर के लिए खास स्कीम-PRIP-को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। PRIP-Promotion of Research & Innovation in Pharma-MedTech है। आपको बता दें कि ये बहुत बड़ा कदम हैं क्योंकि भारतीय फार्मा इंडस्ट्री के कुल खर्च में रिसर्च एंड डेवलपमेंट का हिस्सा सिर्फ 7% है, जबकि विकसित देशों में यह 35% से अधिक है।

                                            JULY 26, 2023 / 11:29 AM IST
                                            SHREE CEMENT Q1: स्टैंड. मुनाफा 316 करोड़ रुपये से बढ़कर 581 करोड़ रुपये पर रहा
                                            स्टैंड. मुनाफा 316 करोड़ रुपये से बढ़कर `581 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि स्टैंड. आय `4,203 करोड़ रुपये से बढ़कर `4,999 करोड़ रुपये पर रही है। इस बीच स्टैंड. EBITDA `818 करोड़ रुपये से बढ़कर `932 करोड़ रुपये पर रहा जबकि स्टैंड. EBITDA मार्जिन 19.5% से घटकर 18.6% पर रहा।
                                              JULY 26, 2023 / 11:11 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:L&T पर जेफरीज की राय

                                              जेफरीज ने एलएंडटी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,050 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में रेवन्यू और EBITDA क्रमशः 17% और 16% रहे जो उम्मीद से अधिक हैं। वित्त वर्ष 2024 की 12% की वृद्धि को पूरा करने के लिए कंपनी को अगले 9MFY24 में 2% की वृद्धि दर्ज करने की जरूरत है। कंपनी की प्रॉस्पेक्ट पाइपलाइन सालाना आधार पर 33% ऊपर है। उम्मीद है कि H1FY24 में ऑर्डर फ्लो में बढ़ोतरी आयेगी। इसकी वजह ये है कि चुनाव फ्रंट-लोडेड ऑर्डर फ्लो को बढ़ावा देंगे। वहीं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने से H2FY24 को मार्जिन रिकवरी से फायदा होने की उम्मीद है।

                                                JULY 26, 2023 / 11:01 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Q1 में UTI AMC AUM 3.7% बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रहा, शेयर चढ़ा

                                                Q1 में AUM 3.7% बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रहा। सालाना ग्रॉस सेल्स 95.1% के मुकाबले 94.6% रहे जबकि कुल MF QAAUM करीब 4% बढ़कर 2.48 Lk Cr रहे। कुल MF QAAUM का मार्केट शेयर 5.94% रहा। Q1 में रेवेन्यू यील्ड 50.42 bps के मुकाबले 75.4 bps रही है। फिलहाल UTI AMC का शेयर एनएसई पर 8.15 रुपये यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 818 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  JULY 26, 2023 / 10:44 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:L&T पर ब्रोकरेजेज हाउसेस की राय

                                                  ब्रोकरेज फर्म CLSA ने कहा की पहली तिमाही में बड़ा रिन्युएबल ऑर्डर और कोर एग्जीक्युशन पॉजिटिव सरप्राइज रहा। CLSA ने इस स्टॉक पर 'खरीदारी' की राय के साथ 3,080 रुपए प्रति शेयर के भाव का लक्ष्य दिया है। इस बीच Jefferies ने कहा कि कारोबारी साल 2024 के पहले 6 महीने में चुनाव की वजह से ऑर्डरफ्लो बेहतर रहा है। दूसरे 6 महीने में मार्जिन में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। इस ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक पर 3,050 रुपए प्रति शेयर का टारगेट रखा है।

                                                    JULY 26, 2023 / 10:32 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                    26 जुलाई को NSE पर 5 स्टॉक सन टीवी नेटवर्क,केनरा बैंक, डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और आरबीएल बैंक F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                      JULY 26, 2023 / 10:11 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:Tata Motors अपने सभी DVR शेयर को कैंसिल कर सामान्य शेयरों में कन्वर्ट करेगी, शेयर 1% से ज्यादा भागा

                                                      कंपनी अपने सभी DVR शेयर को कैंसिल कर सामान्य शेयरों में कन्वर्ट करेगी। DVR शेयरहोल्डर्स को 10 के बदले Tata Motors के 7 शेयर मिलेंगे जोकि करीब 23% प्रीमियम पर है। कंपनी ने कहा है कि इस कैंसिलेशन प्रोसेस में 12-15 महीने का समय लग सकता है।

                                                      फिलहाल टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 9.35 रुपये यानी 1.43 फीसदी की बढ़त के साथ 648.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                        JULY 26, 2023 / 10:00 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:TATA MOTORS पर मॉर्गन स्टैनली की राय


                                                        मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 711 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के जेएलआर बिजनेस ने धूम मचा दी। कंपनी ने डीवीआर शेयरों को रद्द करके कैपिटल स्ट्रक्चेर के सरलीकरण को मंजूरी दी है। इस व्यवस्था के परिणामस्वरूप बकाया इक्विटी शेयरों में 4.2% की कमी आएगी।

                                                          JULY 26, 2023 / 9:50 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:TATA MOTORS पर जेफरीज की राय

                                                          जेफरीज ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 700 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पिछले साल के मुकाबले Q1 में EBITDA चार गुना रहा है। JLR का प्रदर्शन शानदार रहा है। EBITDA और EBITDA Margin में बढ़ोत्तरी नजर आई है। इन्होंने FY24-26 के लिए कंपनी के EPS अनुमान में 6-8% की बढ़ोत्तरी की है।

                                                            JULY 26, 2023 / 9:42 AM IST

                                                            एलएंडटी को 17% प्रीमियम पर 10000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली

                                                            इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) 10000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक करेगी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी के बोर्ड ने 3.33 करोड़ शेयरों को बायबैक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये शेयर कंपनी के कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 2.4 फीसदी है। ये बायबैक अधिकतम 3000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया जाएगा।

                                                              JULY 26, 2023 / 9:19 AM IST

                                                              Market open:बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई

                                                              बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 79.01 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 66,434.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 45.55 अंक यानी 0.23% की बढ़त के साथ 19,726.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                JULY 26, 2023 / 9:05 AM IST

                                                                Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट

                                                                प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट दिखी है। सेंसेक्स 317.18 अंक यानी 0.48% की गिरावट के साथ 66,038.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 123.40 अंक यानी 0.63% की गिरावट के साथ 19,557.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  JULY 26, 2023 / 8:59 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                                  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि मंगलवार का कैंडल पैटर्न पिछले सत्र के इसी तरह के कैंडल के बगल में बना था। तकनीकी रूप से देखें तो यह पैटर्न कमजोर रुझान के साथ बाजार में उथल-पुथल का संकेत देता है। निफ्टी वर्तमान में गिरावट की गति धीमी पड़ने के संकेत दे रहा है। इसको इस समय 10 डे ईएमए पर सपोर्ट मिल रहा है। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चूंकि ये अपने सपोर्ट लेवल के आसपास दिख रहा है ऐसे में आने वाले सत्रों में उछाल देखने को मिल सकता है और ये 19800-19850 के रजिस्टेंस लेवल की ओर जाता दिख सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 19600 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                    JULY 26, 2023 / 8:55 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                    विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को कैश मार्केट में 1,088.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 333.70 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

                                                                      JULY 26, 2023 / 8:50 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की राय

                                                                      शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज बढ़त के साथ खुला, हालांकि यह ऊपर स्तरों पर टिकने में असमर्थ रहा और कारोबारी सत्र के पहले भाग के दौरान बिकवाली के दबाव में आ गया। इस करेक्शन के बावजूद बाजार का ओवर ऑल ट्रेंड पाॉजिटिव बना हुआ है। हाल का करेक्शन ट्रेंड में बदलाव का संकेत नहीं है। बीच-बीच में आने वाले इस तरह के करेक्शन का इस्तेमाल खरीदारी के अवसर के रूप में किया जाना चाहिए। निफ्टी के लिए 19615 - 19560 पर सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 19830 - 19850 एक तत्काल बाधा दिख रही है।

                                                                      उधर बैंक निफ्टी आज लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ। बढ़त के साथ खुलने के बाद इसमें बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे संकेत मिलता है कि यह ऊपरी स्तरों पर टिकने में असमर्थ है। अब नीचे की तरफ इसके लिए 45670 - 45460 पर सपोर्ट दिख रहा है। कुल मिलाकर बैंक निफ्टी का ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। यह कंसोलीडेशन के दौर में हैं। एक बार यह कंसोलीडेशन पूरा हो जाने पर बैंक निफ्टी के फिर से तेजी पकड़ लेने की उम्मीद। ऊपर की ओर इसमें 46500 का स्तर देखने को मिल सकता है।

                                                                        JULY 26, 2023 / 8:41 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की राय

                                                                        कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार आज काफी वोलेटाइल रहा। लेकिन ये एक दायरे में घूमता रहा। पिछले कुछ हफ्तों में बाजार के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशक अब सतर्क दिख रहे हैं और कुछ मुनाफा जेब में रख रहे हैं। बुधवार को यूएस एफओएमसी बैठक के नतीजे आने वाले हैं। हालांकि बाजार को ब्याज दर के मोर्चे पर किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। फिर भी फेड की टिप्पणियों पर सबकी नजरें रहेंगी। क्योंकि इनसे फेड की आगे की रणनीति का अंदाजा लगाया जा सकेगा।तकनीकी रूप से देखें तो दो दिनों के करेक्शन के बाद बाजार 10-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के करीब दायरे में घूमता दिखा है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक स्मॉल बियरिश कैंडल बनाया है। इंट्राडे चार्ट पर ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। अब इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए 19620 पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर इंडेक्स इसके ऊपर टिका रहता है, तो हमें इसमें 19720-19750 तक की पुलबैक रैली की उम्मीद दिख रही है। दूसरी ओर अगर निफ्टी 19620 के नीचे फिसलता है तो फिर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इसके बाद निफ्टी 19570-19550 तक फिसल सकता है।

                                                                          JULY 26, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:25 जुलाई को कैसी रही बाजार की चाल

                                                                          25 जुलाई को भारी उठापटक के बीच बाजार सपाट होकर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 29.07 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 66355.71 पर और निफ्टी 8.30 अंक या 0.04 फीसदी बढ़कर 19680.60 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में लगभग 1686 शेयर बढ़े है। वहीं, 1754 शेयर गिरे हैं। जबकि 135 शेयर अपरिवर्तित रहे हैं।

                                                                            JULY 26, 2023 / 8:26 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:आज किन कंपनियों के नतीजे

                                                                            आज निफ्टी की 7 कंपनियों के नतीजे जारी होने वाले हैं। आज Axis Bank, Bajaj Financel BPCL, Cipla, Dr Reddy's Labs और Tata Consumer के नतीजे जारी होंगे। वायदा बाजार में आज Colgate-Palmolive, JSPL, PNB, Shree Cement, Oracle Financial और REC के नतीजे जारी होने वाले है। इसके अलावा Delta Corp, UTI AMC, CEAT, Amber Enterprises, Cyient जैसी कंपनियों के नतीजे जारी होने वाले हैं।

                                                                              JULY 26, 2023 / 8:21 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:Piramal Enterprises बोर्ड 28 जुलाई को शेयर बायबैक पर करेगा विचार

                                                                              Piramal Enterprises Ltd ने मंगलवार को घोषणा की कि कंपनी का बोर्ड 28 जुलाई 2023 को एक बैठक करेगा। बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों को बायबैक करने के प्रस्ताव सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड का बोर्ड शुक्रवार 28 जुलाई 2023 को होने वाली अपनी बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों को बायबैक करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

                                                                                JULY 26, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                                ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                                ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है, लेकिन GIFT NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। ब्याज दरों पर आज आने वाले फेड के फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों में मजबूती कायम है। डाओ में कल लगातार 12वें दिन उछाल दर्ज किया है।

                                                                                  JULY 26, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।