Stock Market Live Updates- कल 30 जुलाई को कैसा रहा बाजार का हाल
मंगलवार 30 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 99.56 अंक या 0.12 फीसदी बढ़कर 81,455.40 पर और निफ्टी 21.20 अंक या 0.09 फीसदी बढ़कर 24,857.30 पर बंद हुआ है। कल लगभग 2074 शेयरों में तेजी आई, 1378 शेयरों में गिरावट आई और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीपीसीएल, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड कॉर्प और एशियन पेंट्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि सिप्ला, एलटीआईमाइंडट्री, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सन फार्मा में गिरावट देखने को मिली।
एफएमसीजी और हेल्थकेयर को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। पावर, रियल्टी और ऑटो में 0.5-1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।