Stock Market Highlight: इजरायल-ईरान तनाव से बाजार का मूड बिगाड़ा, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ
इजरायल-ईरान तनाव से बाजार का मूड बिगाड़ा। सेंसेक्स- निफ्टी 0.5% से ज्यादा गिरकर पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिला। निफ्टी बैंक में करीब 1% की गिरावट रही। FMCG, बैंकिंग, मेटल शेयरों में दबाव रहा। CPSE, IT इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ। डिफेंस शेयरों में खरीदारी रही।
Adani Ports, ITC, SBI, IndusInd Bank, Adani Enterprises निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Bharat Electronics, ONGC, Tech Mahindra, TCS, Cipla निफ्टी का टॉप गेनर रहा। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 573.38 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 81,118.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 169.60 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 24,718.60 के स्तर पर बंद हुआ।