Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 06, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlight: रेपो रेट, CRR कटौती के बाद बाजार झूमा, सेंसेक्स 747 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के ऊपर हुआ बंद

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 746.95 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 82,188.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 252.15 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 25,003.05 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlight: RBI क्रेडिट पॉलिसी को बाजार की सलामी दी। रेपो रेट, CRR कटौती के बाद बाजार झूमा और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, मेटल, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही। PSE, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 746.95 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के सा

 Stock Market Highlight:रेपो रेट, CRR कटौती के बाद  बाजार झूमा और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की बढ़त पर बंद हुआ।
Stock Market Highlight:रेपो रेट, CRR कटौती के बाद बाजार झूमा और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की बढ़त पर बंद हुआ।
JUNE 06, 2025 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlight: रेपो रेट, CRR कटौती के बाद बाजार झूमा, सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% चढ़कर हुए बंद

RBI क्रेडिट पॉलिसी को बाजार की सलामी दी। रेपो रेट, CRR कटौती के बाद बाजार झूमा और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, मेटल, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही। PSE, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 746.95 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 82,188.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 252.15 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 25,003.05 के स्तर पर बंद हुआ।

    JUNE 06, 2025 / 3:25 PM IST

    Stock Market Live Updates: BAJAJ FINSERV में Bajaj Holdings & Invest ने 0.65% हिस्सा बेचा

    Bajaj Holdings & Invest ने 0.65% हिस्सा बेचा है। 2002 करोड़ रुपये में 0.65% हिस्सा बेचा। आज ब्लॉक डील के जरिए 0.65% हिस्सा बेचा ।

      JUNE 06, 2025 / 3:12 PM IST

      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25000, 24900 और 24800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 56800, 57000 और 57200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56500, 56200 और 56000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

        JUNE 06, 2025 / 2:59 PM IST

        Stock Market Live Updates: RBI पॉलिसी पर SBI के चेयरमैन का बयान, SBI ने 12% ग्रोथ का गाइडेंस दिया

        RBI पॉलिसी पर SBI के चेयरमैन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि CRR और रेपो रेट पर RBI ने सरप्राइज किया। ब्याज में 0.50% कटौती का फैसला सरप्राइज था। फैसला इकोनॉमी के सभी सेक्टर के लिए पॉजिटिव रहा। बैंकिंग, फाइनेंस के लिए बेहतर फैसला हुआ। CRR कटौती के कई पॉजिटिव परिणाम दिखेंगे। क्रेडिट ग्रोथ में लिक्विडिटी बाधा नहीं। कॉरपोरेट क्रेडिट पाइपलाइन में मजबूती आएगी। कॉरपोरेट्स अब CAPEX पर ध्यान दे सकेंगे। NIM में U-shaped कर्व दिखेगा। SBI ने 12% ग्रोथ का गाइडेंस दिया है।

          JUNE 06, 2025 / 2:35 PM IST

          Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक में 900 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त

          निफ्टी बैंक नए शिखर पर पहुंचा है। निफ्टी बैंक में 900 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी में 1% से ज्यादा की तेजी आई। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, मेटल, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी रही।

            JUNE 06, 2025 / 2:29 PM IST

            Stock Market Live Updates: LIFE INSURANCE पर बर्नस्टीन की राय

            बर्नस्टीन ने लाइफ इंश्योरेंस पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल घरेलू लाइफ इंश्योरेंस में जोरदार तेजी रही। इस सेक्टर का वैल्युएशन आकर्षक है। इसमें आगे शेयरों में और तेजी मुमकिन है। कंपनियों का ग्रोथ और मार्जिन आउटलुक सुधर रहा है। सेक्टर के लिए रेगुलेटरी चिंताए अब कम हो रही हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि लाइफ इंश्योरेंस में मैक्स फाइनेंशियल हमारी टॉप पिक है। इसके साथ ही SBI लाइफ, HDFC लाइफ पर हमारा पॉजिटिव रुख है। जबकि ICICI प्रू लाइफ और LIC पर हमारा न्यूट्रल नजरिया है।

              JUNE 06, 2025 / 1:57 PM IST

              Stock Market Live Updates: आज़ाद इंजीनियरिंग के शेयरों में 8% की गिरावट

              6 जून को आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में 8% तक की गिरावट आई, जब स्टॉक में बड़ा कारोबार हुआ। आज के कारोबारी सत्र में हुए लेनदेन में आजाद इंजीनियरिंग के 48 लाख शेयरों में हाथ बदले।

                JUNE 06, 2025 / 1:23 PM IST

                Stock Market Live Updates: RELIANCE पर जेफरीज की राय

                जेफरीज ने रिलायंस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट बढ़ाकर 1650 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस साल स्टॉक ने निफ्टी को 12% आउटपरफॉर्म किया है। रिटेल सेगमेंट की ग्रोथ में रिकवरी से शेयर चला है। नए स्टोर जोड़ने से FY26 ग्रोथ की संभावना बढ़ी। जियो टैरिफ बढ़ने, O2C में सुधार से ग्रोथ बढ़ेगी। शेयर लॉन्ग टर्म एवरेज EV/EBITDA के नीचे है। आगे शेयर में री-रेटिंग की संभावना है।

                  JUNE 06, 2025 / 1:15 PM IST

                  Stock Market Live Updates: INDUSIND BANK पर RBI की ओर से आया बयान, शेयर 3% उछला

                  INDUSIND BANK पर RBI की ओर से बयान आया है। आरबीआई ने कहा कि INDUSIND BANK ने सिस्टम में सुधार के कदम उठाए है। अकाउंटिंग प्रैक्टिस में सुधार के लिए कदम उठाए है। INDUSIND BANK का मामला जल्द सुलझ जाएगा। INDUSIND BANK विवाद से सिस्टम पर कोई असर नहीं। आरबीआई के बयान के बाद शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

                    JUNE 06, 2025 / 1:02 PM IST

                    Stock Market Live Updates: इंश्योरेंश कंपनियों पर कसेगी नकेल

                    CNBC AWAAZ EXCLUSIVE खबर के मुताबिक हेल्थ इंश्योरेंश कंपनियों की मनमानी पर IRDAI सख्ती करेगा। सूत्रों के मुताबिक प्रीमियम बढ़ोतरी हो सकती है। क्लेम रिजेक्शन पर सरकार नाराज है। वित्त मंत्रालय ने पूरे देश में एक समान प्रीमियम बढ़ोतरी को गलत ठहराया। IRDAI को दोषी कंपनियों पर कार्रवाई को भी कहा है।

                      JUNE 06, 2025 / 12:55 PM IST

                      Stock Market Live Updates: छोटे गोल्ड लोन पर RBI का तोहफा, मणप्पुरम, IIFL और मुथूट 3-5% की तेजी

                      छोटे गोल्ड लोन लेने वालों को RBI की बड़ी सौगात मिली है। 2.5 लाख रुपयेलतक लोन की शर्तें आसान हुई। साथ ही लोन 85% वैल्यू तक लोन मिल सकेगा । वित्त मंत्रालय ने छोटे गोल्ड लोन की शर्तें आसान करने की वकालत की थी । इस खबर के बाद मणप्पुरम, IIFL और मुथूट 3 से 4% उछले है।

                        JUNE 06, 2025 / 12:53 PM IST

                        Stock Market Live Updates:KARUR VYSYA BK ने MCLR में 0.10% की बढ़ोतरी की

                        6 महीने की अवधि के MCLR में 0.10% की बढ़ोतरी की है। बढ़ी दरें शनिवार से लागू होगी। 1 साल की अवधि के MCLR में 0.20% की बढ़ोतरी है।

                          JUNE 06, 2025 / 12:16 PM IST

                          Stock Market Live Updates: कैब एग्रीगेटर्स ने टिप मांगने के मामले के विकल्प हटाने से इनकार किया

                          कैब बुकिंग पर एडवांस टिप मांगने के मामले के कैब एग्रीगेटर्स ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी के नोटिस के बावजूद इस विकल्प को हटाने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक अब सीसीपीए ने इसकी जांच शुरु कर दी है। और जल्दी ही कंपनियों पर पेनल्टी लगाई जा सकती है।

                            JUNE 06, 2025 / 11:51 AM IST

                            Stock Market Live Updates: निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी

                            बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25,000 के पार निकला है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी में 250 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। निफ्टी बैंक पहली बार 56,600 के पार निकला है। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है ।

                              JUNE 06, 2025 / 11:45 AM IST

                              Stock Market Live Updates: कैपिटल मार्केट और AMC शेयरों में तेजी

                              कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में शानदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। लगातार सातवें SESSION में निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स चढ़ा। BSE और MCX रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे । साथ ही HDFC AMC भी 5% उछलकर नए शिखर पर पहुंचा।

                                JUNE 06, 2025 / 11:42 AM IST

                                Stock Market Live Updates:दरों में कटौती से रियल्टी, बैकिंग, NBFCs में तूफानी तेजी

                                दरों में कटौती से NBFC, रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो में फुल जोश में नजर आ रहे है। रियल्टी इंडेक्स करीब 4% से ज्यादा उछला है। DLF और गोदरेज प्रॉपर्टीज 6% उछलकर वायदा के टॉप गेनर बने। साथ ही श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस 4% से ज्यादा चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर बने

                                  JUNE 06, 2025 / 11:35 AM IST

                                  Stock Market Live Updates: BAJAJ AUTO पर सीएलएसए की राय

                                  सीएलएसए ने बजाज ऑटो पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 10149 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पल्सर रिफ्रेश या नए ब्रांड से 125CC+ में ग्रोथ का लक्ष्य है। 3kWh बैटरी के साथ चेतक EV लॉन्च करने की योजना है। चेतक EV लॉन्च से इलेक्ट्रिक 2W में मार्केट शेयर बढ़ेगा। FY26 में 15–20% एक्सपोर्ट ग्रोथ रहने का अनुमान है। लैटिन अमेरिका, अफ्रीका को मजबूत एक्सपोर्ट संभव है। 2026 तक KTM सेगमेंट में टर्न-अराउंड का अनुमान है। ई-3W के साथ लिथियम-आयन ई-रिक्शा लॉन्च करेगी।

                                    JUNE 06, 2025 / 11:22 AM IST

                                    FADA MAY DATA: कुल बिक्री 5% बढी

                                    कुल बिक्री सालाना आधार पर 5% बढ़कर 22.12 लाख यूनिट रहा। 2-Wh बिक्री 7.31% बढ़कर 16.52 Lk यूनिट पर रही। CV बिक्री 3.71% बढ़कर 75,615 यूनिट पर रही।

                                      JUNE 06, 2025 / 11:07 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: CRR कटौती के बाद HDFC BANK का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

                                      CRR कटौती 6 सितंबर की FORTNIGHT से प्रभावी होगी। दूसरी CRR कटौती 4 अक्टूबर की FORTNIGHT से प्रभावी होगी। जबकि तीसरी CRR कटौती 1 नवंबर की FORTNIGHT से प्रभावी होगी। वहीं चौथी CRR कटौती 29 नवंबर की FORTNIGHT से प्रभावी होगी। MPC बैठक के मिनट्स 20 जून को जारी होंगे। अगली क्रेडिट पॉलिसी 7 अगस्त को आएगी। CRR कटौती के बाद HDFC BANK का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।

                                        JUNE 06, 2025 / 10:52 AM IST

                                        Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पहली बार 56,500 के पार निकला

                                        निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी बैंक पहली बार 56,500 के पार निकला। बैंक निफ्टी 750 प्वाइंट का उछाल आया। सेंसेक्स 561 अंक की बढ़त दिखा रहा है जबकि निफ्टी 24900 के पार निकला है।

                                          JUNE 06, 2025 / 10:31 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: CRR में कटौती के बाद बैंक निफ्टी में जोरदार उछाल

                                          सीआरआर में कटौती के बाद पीएसयू बैंक शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी में 378.50 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई है और यह 56,152 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.76 फीसदी की उछाल के साथ 27,549.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                            JUNE 06, 2025 / 10:27 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: CRR में 1% की कटौती, निफ्टी 24800 के निकला पार

                                            RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा CRR में 1% की कटौती की गई है। CRR 4% से घटाकर 3% किया गया। कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) 1% घटाकर 3% किया है। CRR में कटौती 4 चरणों में की जाएगी। इससे लिक्विडिटी बढ़ेगी और मार्केट में भी तेजी आ सकती है। गवर्नर के इस फैसले के बाद शेयर बाजार में निचले स्तर से सुधार देखने को मिला। सेंसेक्स 150 अंकों की तेजी की साथ 81,584.57 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी ने 24800 के लेवल को पार किया।

                                              JUNE 06, 2025 / 10:24 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:FY25 में करेंट अकाउंट घाटा कम हुआ- RBI गवर्नर

                                              FY25 में करेंट अकाउंट घाटा (CAD) कम हुआ। CAD मौजूदा स्तर पर कायम रहने की उम्मीद है। विदेशी मुद्रा भंडार के लिए FDI जरूरी है FY25 के ग्रॉस FDI निवेश में बढ़ोतरी दिखी। भारत निवेश के लिए आकर्षक विकल्प बना हुआ है। 30 मई तक विदेशी मुद्रा भंडार 69,150 करोड़ डॉलर रहा है।

                                                JUNE 06, 2025 / 10:17 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: FY26 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरार-RBI गवर्नर

                                                FY26 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। Q1 FY26 रियल GDP अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। Q2 FY26 रियल GDP अनुमान 6.7% पर बरकरार है। Q3 FY26 रियल GDP अनुमान 6.6% पर बरकरार रखा गया है। जबकि Q4 FY26 रियल GDP अनुमान 6.3% पर बरकरार है। अच्छे मॉनसून से बेहतर खरीफ फसल का अनुमान है।

                                                  JUNE 06, 2025 / 10:11 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:FY26 महंगाई अनुमान 3.7% पर रखा- RBI गवर्नर

                                                  FY26 महंगाई अनुमान 3.7% पर रखा है। FY26 महंगाई अनुमान 4% से घटाकर 3.7% पर किया है। MPC का पॉलिसी पर रुख 'ACCOMMODATIVE' से बदलकर न्यूट्रल किया हुआ है। SDF रेट 5.75% से घटाकर 5.25% किया है जबकि MSF रेट 6.25% से घटाकर 5.75% किया।

                                                    JUNE 06, 2025 / 10:09 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:RBI ने रेपो रेट में 0.50% कटौती की , शेयर बाजार में बढ़त

                                                    RBI ने रेपो रेट में 0.50% कटौती की है। RBI ने रेपो रेट 6% से घटाकर 5.5% किया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बरकरार है। मॉनेटरी कमिटी की आर्थिक स्थिति पर नजर है। एजेंसियों का ग्लोबल ग्रोथ में कटौती अनुमान लगाया। भारतीय इकोनॉमी स्थिरता के साथ मौके बने हैं। भारतीय इकोनॉमी स्थिरता के साथ मौके बने हैं।

                                                      JUNE 06, 2025 / 9:46 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates: बजाज फिनसर्व में 2.86 करोड शेयरों में हुआ सौदा

                                                      ब्लॉक डील विंडो में BAJAJ FINSERV में 2.86 करोड़ शेयरों का सौदा हुआ। लार्ज ट्रेड की वैल्यू 5500 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। Promoter Entities के हिस्सा बेचने की खबरें है।

                                                        JUNE 06, 2025 / 9:45 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:RIL पर जेफरीज बुलिश

                                                        रिलायंस इंसडस्ट्रीज पर JEFFERIES बुलिश हुआ। जेफरीज ने स्टॉक को BUY रेटिंग के साथ मौजूदा भाव से करीब 15 परसेंट ऊपर के टारगेट दिए और कहा इस साल शेयर ने निफ्टी को OUTPERFOM किया। रिटेल ग्रोथ, जियो के बेहतर टैरिफ आउटलुक और Q1 में O2C के मजबूत प्रदर्शन से बूस्ट मिलेगा।

                                                          JUNE 06, 2025 / 9:35 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                          आदित्य गग्गर ने कहा कि तकनीकी रूप से, इंडेक्स ने एक स्पिनिंग टॉप कैंडल बनाया। ये पैटर्न एमपीसी बैठक से पहले स्पष्ट ट्रेंड के बारे में अनिश्चितता के साथ वोलैटिलिटी को दर्शा रहा है। इंडेक्स में प्रमुख रेजिस्टेंस 24,900 पर है और प्रमुख सपोर्ट 24,500 पर नजर आ रहा है।

                                                            JUNE 06, 2025 / 9:34 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:आज आएगा US का जॉब डाटा

                                                            मई में अनुमानित 1 लाख 25 हजार नई नौकरियां जुड़ने की उम्मीद है। मार्च और अप्रैल के आंकड़े अनुमान से ज्यादा थे। तीन महीने का औसत लगभग 1,62,000 रहने की संभावना है। बेरोज़गारी दर 4.2% पर स्थिर रह सकता है ।

                                                              JUNE 06, 2025 / 9:19 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:आरबीआई पॉलिसी से पहले सेंसेक्स 128 अंक टूटा , निफ्टी 24,750 के नीचे

                                                              आरबीआई पॉलिसी से पहले बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 128.06 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 81,313.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी13.40 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 24,732.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                JUNE 06, 2025 / 9:10 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

                                                                सोने-चांदी में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। सोने में करीब 400 रुपये प्रति 10 gm की तेजी आई। जबकि चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। MCX पर चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा है। चांदी में करीब 950 रुपये प्रति किलो की तेजी आई।

                                                                  JUNE 06, 2025 / 9:06 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 195.76 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,246.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 90.75 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 24,660.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                    JUNE 06, 2025 / 8:44 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                                    अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,600-24,650 (20 DEMA पर है। बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (हाल का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,850-24,900 (कल का शिखर) पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 24,950-25,050 (हाल का शिखर) पर है। खरीदारी का जोन 24,650-24,700 पर है,इसके लिए 24,550 पर स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 24,900-24,950 पर है। इसके लिए 25,050 पर स्टॉपलॉस लगाए। पॉलिसी के बाद लेवल दोबारा देखेंगे।

                                                                      JUNE 06, 2025 / 8:41 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: SAMCO Securities के धूपेश धामेजा की बाजार पर राय

                                                                      SAMCO Securities के धूपेश धामेजा ने कहा "जब तक इंडेक्स 24,475 से ऊपर बना रहता है, तब तक मामूली पुलबैक की गुंजाइश बनी रहती है, लेकिन इस स्तर से नीचे एक निर्णायक बंद निफ्टी के लिए 24,300 की ओर के दरवाजे खोल सकता है। ऊपर की ओर, 24,850 से ऊपर का ब्रेकआउट इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग को ट्रिगर कर सकता है और संभावित रूप से इंडेक्स को 25,000 के मनोवैज्ञानिक रेजिस्टेंस की ओर ऊपर ले जा सकता है। हालाँकि उस जोन में कठोर रेजिस्टेंस दिखने की उम्मीद है।"

                                                                        JUNE 06, 2025 / 8:23 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:ट्रंप और मस्क के बीच अब खुली जंग

                                                                        अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उद्योगपति एलॉन मस्क के बीच जुबानी जंग बढ़ी है। ट्रंप ने सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी । मस्क ने भी पलटवार करते हुए कहा- जैसी आपकी मर्जी, मेरे बिना आप चुनाव हार जाते। तनातनी के बीच कल टेस्ला 14% टूटा। $152 billion की मार्केट कैप उड़ी है।

                                                                          JUNE 06, 2025 / 8:14 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:आज से खुला IREDA का QIP

                                                                          आज से IREDA का 4,500 करोड़ का QIP खुल रहा है। करीब डेढ़ परसेंट के डिस्काउंट के साथ 174 रुपये फ्लोर प्राइस है।

                                                                            JUNE 06, 2025 / 8:12 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates: बजाज फिनसर्व में आज बड़ी ब्लॉक डील

                                                                            बजाज फिनसर्व में आज करीब 5,800 करोड़ की ब्लॉक डील हो सकती है। 3% डिस्काउंट पर 1880 रुपये फ्लोर प्राइस है। Promoter Entities करीब दो परसेंट हिस्सेदारी बेच रही हैं ।

                                                                              JUNE 06, 2025 / 8:08 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:RBI मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान आज

                                                                              RBI से आज सस्ते कर्ज का तोहफा मिल सकता है। सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होगा। लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की उम्मीद है। ऑटो, बैंक और रियल्टी शेयरों पर खास फोकस होगा।

                                                                                JUNE 06, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates: ग्लोबल बाजार से कैसे मिल रहे है संकेत

                                                                                RBI मॉनेटरी पॉलिसी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया मजबूत है। कल अमेरिकी बाजारों में करीब एक परसेंट तक की गिरावट रही थी। उधर FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली रही। लगातार तीसरे सत्र में नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट एक लाख के पार निकला है।

                                                                                  JUNE 06, 2025 / 8:05 AM IST

                                                                                  मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।