Closing Bell: सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,750 के आसपास हुआ बंद, पावर शेयर चढ़े, आईटी, मेटल शेयर फिसले - live stock market today mar 08 updates bse nse sensex nifty latest news larsen and toubro hindustan aeronautics gail india share price | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MARCH 08, 2023/ 3:41 PM

Closing Bell: सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,750 के आसपास हुआ बंद, पावर शेयर चढ़े, आईटी, मेटल शेयर फिसले

Closing Bell: बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। दिनभर के भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में PSE, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक निचले स्तर से करीब 480 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 60,348.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 17,754.40 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell: सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,750 के आसपास हुआ बंद

बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। दिनभर के भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में PSE, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक निचले स्तर से करीब 480 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ है। कारोबार के अंत

Closing Bell: सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,750 के आसपास हुआ बंद,  पावर शेयर चढ़े, आईटी, मेटल शेयर फिसले Stock Market Today Live:
MARCH 08, 20233:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,750 के आसपास हुआ बंद

बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। दिनभर के भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में PSE, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक निचले स्तर से करीब 480 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 60,348.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 17,754.40 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में IndusInd Bank, Adani Ports, Adani Enterprises, Bajaj Auto और Larsen and Toubro निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Bajaj Finance, Hindalco Industries, Tech Mahindra, Apollo Hospitals और Infosys निफ्टी का टॉप लूजर हैं।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आज पावर इंडेक्स 2 फीसदी चढ़ा है जबकि ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला।

MARCH 08, 20233:27 PM IST

JUBILANT PHARMOVA

- APE मैन्युफैक्चरिंग इकाई को US FDA से VAI (Voluntary Action Indicated) मिला।

- 5 से 13 दिसंबर के बीच यूनिट की जांच हुई थी।

MARCH 08, 20233:27 PM IST

JUBILANT PHARMOVA

- APE मैन्युफैक्चरिंग इकाई को US FDA से VAI (Voluntary Action Indicated) मिला।

- 5 से 13 दिसंबर के बीच यूनिट की जांच हुई थी।

MARCH 08, 20233:11 PM IST
फरवरी LIFE INSURANCE DATA
कुल लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री प्रीमियम सालाना आधार पर 17% गिरा है। प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम 10% बढ़ा है जबकि रिटेल APE 18% बढ़ा है। वहीं HDFC LIFE का प्रीमियम सालाना आधार पर 9% बढ़ा है जबकि रिटेल APE में 38% का उछाल आया है। हालांकि ICICI PRU का प्रीमियम 1 फीसदी घटा है और रिटेल APE में 7% बढ़ा है। LIC का प्रीमियम 32% गिरा है और रिटेल APE 3% गिरा है। SBI LIFE का प्रीमियम सालाना आधार पर 7% बढ़ा है और रिटेल APE 0.2% गिरा है।
MARCH 08, 20233:02 PM IST

Kirloskar Oil Engine का शेयर 15 फीसदी भागा

Kirloskar Oil Engine के शेयर आज 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी लगाते नजर आए। दरअसल, यह तेजी 1.88 करोड़ शेयरों से जुड़े एक बड़े ब्लॉक डील के बाद देखने को मिल रही है। हालांकि, अब तक इसके बायर्स और सेलर्स से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक डील के जरिए कुलकर्णी फैमिली के किर्लोस्कर ऑयल में हिस्सेदारी से बाहर होने का अनुमान है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डील के संभावित खरीदारों में लोकल इंस्टीट्यूशन और बीमा कंपनियां शामिल हो सकती हैं। इस डील के तहत 13 फीसदी हिस्सेदारी बेची गई है। दिसंबर 2022 तक, किर्लोस्कर ऑयल इंजन में कुल प्रमोटर की हिस्सेदारी 59.42 प्रतिशत थी।

MARCH 08, 20232:43 PM IST

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को 2 परियोजनाओं में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली

कंपनी के बोर्ड ने 4071 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। Eastern Region Expansion Scheme में 524 करोड़ रुपये निवेश होंगे। नवंबर 2025 तक कामकाज शुरू होने की उम्मीद है। Kurnool Wind Energy में 3,547 करोड़ रुपये का निवेश होगा। Kurnool में ट्रांसमिशन सिस्टम नवंबर 2024 से शुरू होगा।

शेयर एनएसई पर पावर ग्रिड का शेयर पावर ग्रिड 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 228 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

MARCH 08, 20232:38 PM IST
IDFC FIRST BANK और HDFC BANK ने MCLR दरों में की बढ़ोतरी
- HDFC BANK ने MCLR में 0.05% की बढ़ोतरी की है।
-HDFC BANK ने सभी अवधि के MCLR में 0.05% बढ़ोतरी की है।
- वहीं IDFC FIRST BANK ने MCLR में 0.05% से 0.15% की बढ़ोतरी की है।
- IDFC FIRST BANK द्वारा बढ़ाई गई नई दरें नई आज से लागू होगी।
MARCH 08, 20232:20 PM IST

कमिंस पर क्या है शिवांगी सरडा की राय

शिवांगी सरडा का कहना है कि कमिंस के मार्च की एक्सपायरी वाली 1640 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 51 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 66 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 42 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

MARCH 08, 20232:10 PM IST
इंडसइंड बैंक का शेयर 3 फीसदी चढ़ा
इंडसइंड बैंक के शेयर में एक्शन दिख रहा है। दरअसल खबर है कि इंडसइंड बैंक के CEO सुमंत कठपालिया को 3 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है। सीएनबीसी -टीवी 18 को सूत्रों के हवाले से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक इंडसइंड बैंक के CEO का कार्यकाल बढ़ सकता है। सुमंत कठपालिया का कार्यकाल 3 साल बढ़ाने को RBI से मंजूरी संभव है। सूत्रों के मुताबिक CEO के तौर पर सुमंत कठपालिया का प्रदर्शन अच्छा रहा है। सुमंत कठपालिया का मौजूदा कार्यकाल 24 मार्च को खत्म हो रहा है। इंडसइंड बैंक ने सितंबर 2022 में ही कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दी थी।
MARCH 08, 20231:52 PM IST

घटी सोने-चांदी की चमक

इस बीच सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 3 महीनें को नीचे फिसला है।सोने का भाव 54,900 तक लुढ़का है। वहीं कॉमेक्स पर सोना 1815 डॉलर के नीचे फिसला है। COMEX पर सोना लगातार तीसरे दिन गिरा है। COMEX परसोना कल करीब 2% लुढ़का था। वहीं चांदी 3 महीनों के नीचे फिसला है। MCX पर चांदी भी 61,586 तक लुढ़की है।

क्यों घटी सोने-चांदी की चमक?

अमेरिकी फेड के सख्त रुख से सोने-चांदी के भाव गिरे है। 2 सालों की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 5% के पार निकली है। 2 सालों की बॉन्ड यील्ड फरवरी में करीब 15% चढ़ी है। इधर डॉलर इंडेक्स 105.66 के स्तर तक पहुंच गया है। डॉलर में मजबूती से बेस मेटल्स में दबाव बना है।

MARCH 08, 20231:27 PM IST

अदानी ग्रुप के कैश शेयर चमके

अदाणी ग्रुप के शेयर आज फिर फुल जोश में नजर आ रहा है। अदाणी विलमर, अदाणी गैस, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन पांचों में लगा 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा है। अदाणी ग्रुप के वक्त से पहले 7300 करोड़ रुपये से ज्यादा के गिरवी शेयर छुड़ाने से शेयर में जोश भरा है।

MARCH 08, 20231:19 PM IST

जानिए अदाणी ग्रुप शेयरों में तेजी की क्या है वजह

अदाणी ग्रुप में तेजी ग्रुप के द्वारा निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की वजह से है। कल ही ग्रुप ने ऐलान किया है कि उसने शेयरों के बदले उठाए गए कर्ज में करीब 7400 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान कर दिया है। इसी के साथ ही अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेस, अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी ग्रीन प्रमोटर्स के गिरवी शेयरों की संख्या और घट गई है। इसके साथ ही हाल ही में अदाणी ग्रुप में निवेश करने वाले अमेरिकी एसेट मैनेजर ने हिंडनबर्ग के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे सिर्फ बदनाम करने की कोशिश बताया है और एसेट मेनेजर ने कहा कि ग्रुप का कारोबारी ढांचा काफी मजबूत है।

MARCH 08, 20231:15 PM IST

शुगर शेयरों की मिठास बढ़ी

शुगर शेयरों की मिठास बढ़ी है। , Dhampur Sugar, Rajshree Sugars, Uttam Sugar, Dalmia Bharat Sugar, Dwarikesh Sugar में करीब 10 परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। अनुमान से ज्यादा उत्पादन होने पर ज्यादा एक्सोपोर्ट की खबर ने शुगर स्टॉक्स में जोश भरा है।

MARCH 08, 202312:54 PM IST

नैस्डेक की कमजोरी से पिटे IT शेयर

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजारों में भी दबाव देखने को मिल रही है। हल्की गिरावट के साथ निफ्टी 17650 के पास पहुंचा है। Infosys, Bajaj Fin, Kotak Mah Bk से दबाव बना है। वहीं मिडकैप आउटपरफॉर्मेंस कर रहे है। नैस्डेक की कमजोर IT शेयरों पर फिर भारी पड़ी है। निफ्टी IT इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा नीचे टूटा है। इंफोसिस, LTIMINDTREE, COFORGE 1 परसेंट से ज्यादा फिसले है। इसके अलावा रियलिटी, फार्मा, बैंक, फाइनेंस शेयर भी फिसले है।

MARCH 08, 202312:43 PM IST

Hindustan Aeronautics का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा भागा

Hindustan Aeronautics का शेयर आज इंट्राडे में 5 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाता नजर आया। दरअसल एयरफोर्स से 70 HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट का ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल कीमत करीब 6,800 करोड़ रुपए है। HTT-40 टर्बो प्रॉप एयरक्राफ्ट होता है। 6 साल में इन एयरक्राफ्ट्स की सप्लाई करनी होगी।

फिलहाल एनएसई पर यह स्टॉक 130.15 रुपये यानी 5.34 फीसदी की बढ़त के साथ 2856 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

MARCH 08, 202312:21 PM IST

KPI Green Energy के शेयर 4 फीसदी चढ़े

KPI Green Energy के शेयर आज इंट्राडे में 4 फीसदी की छलांग लगाते नजर आए। दरअसल कंपनी ने Garrison Engineer के साथ 1,845 MWAC क्षमता वाले हाइब्रिड पावर के लिए 20 साल का करार किया है।

MARCH 08, 202312:17 PM IST

मैक्सहेल्थ पर जेफरीज की राय

जेफरीज ने मैक्सहेल्थ पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 530 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की H1FY24 तक 500 नए बेड जोड़ने की योजना है। FY25 तक 1500 नए बेड जोड़ने की योजना है। मौजूदा ऑपरेशन के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

MARCH 08, 202311:55 AM IST
इंडसइंड बैंक के CEO का कार्यकाल बढ़ सकता: सीएनबीसी -टीवी 18 EXCLUSIVE
सीएनबीसी -टीवी 18 को सूत्रों के हवाले से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक इंडसइंड बैंक के CEO का कार्यकाल बढ़ सकता है। सुमंत कठपालिया का कार्यकाल 3 साल बढ़ाने को RBI से मंजूरी संभव है। सूत्रों के मुताबिक CEO के तौर पर सुमंत कठपालिया का प्रदर्शन अच्छा रहा है। सुमंत कठपालिया का मौजूदा कार्यकाल 24 मार्च को खत्म हो रहा है। इंडसइंड बैंक ने सितंबर 2022 में ही कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दी थी।
MARCH 08, 202311:45 AM IST

NATCO PHARMA ओपन मार्केट के जरिए 210 करोड़ का बायबैक करेगी

- 700 रुपये प्रति पर शेयर बायबैक को बोर्ड मंजूरी मिली है।

- कंपनी 700 रुपये प्रति पर 30 लाख शेयरों का बायबैक करेगी ।

- ओपन मार्केट के जरिए 210 करोड़ का बायबैक करेगी।

- कंपनी 1.64% इक्विटी की बायबैक करेगी।

MARCH 08, 202311:17 AM IST
CAPLIN POINT को THIAMINE HYDROCHLORIDE इंजेक्शन के लिए मिली मंजूरी
- कंपनी को THIAMINE HYDROCHLORIDE INJECTION के लिए US FDA से मंजूरी मिली है।
- THIAMINE HYDROCHLORIDE, Vitamin B1 की कमी दूर करने की दवा है।
- फिलहाल शेयर एनएसई पर 8.45 रुपये यानी 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 675 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 680.00 रुपये है जबकि डे लो 664.00 रुपये है।
MARCH 08, 202311:07 AM IST

Indraprastha Gas ने Genesis Gas Solutions के साथ JV साइन किया , शेयर में तेजी


Indraprastha Gas के शेयरों में आज बढ़त देखने को मिल रही है। शेयर एनएसई पर 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 446.55 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी Genesis Gas Solutions के स्मार्ट मीटरिंग प्लांट लगाएगी। इसके लिए कंपनी ने Genesis Gas Solutions के साथ जॉइंट वेंचर यानी JV साइन कर लिया है। इस स्मार्ट मीटरिंग प्लांट पर कंपनी करीब 110 करोड़ रुपए खर्च करेगी और इसे अप्रैल 2024 तक शुरू करने का लक्ष्य है।

MARCH 08, 202311:00 AM IST

CIPLA पर जेफरीज की राय

जेफरीज ने सिप्ला पर होल्ड रेटिंग दी है। इसके साथ ही उन्होने इसका टारगेट 1100 रुपये से घटाकर 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 1 महीने में 15 प्रतिशत की तेज गिरावट के बावजूद स्टॉक अभी भी बियर-केस वैल्यू से दूर है।

MARCH 08, 202310:47 AM IST

जेफरीज की Grasim पर राय

जेफरीज ने Grasim पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि VSF विस्तार पर काम चल रहा है। केमिकल कारोबार का भी विस्तार का काम जारी है। 2 साल में रोलआउट करेगी पेन्ट का नया कारोबार कर रहा है। कंपनी मैनेजमेंट ने कहा कि Q4FY24 तक पेन्ट प्रोडक्ट लॉन्च करेगी । स्टॉक पर जेफरीज ने 2000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

MARCH 08, 202310:28 AM IST
AUROBINDO PHARMA पर फोकस
- कंपनी की सब्सिडियरी को LENALIDOMIDE CAPSULES के लिए US FDA से मंजूरी मिली है।
- एनएसई पर AUROBINDO PHARMA का शेयर4.35 रुपये यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 471 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 471.45 रुपये है जबकि डे लो 458.60 रुपये है।
MARCH 08, 202310:24 AM IST

बजाज ऑटो पर जेफरीज की राय

जेपी मॉर्गन ने बजाज ऑटो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वैल्युएशन से आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड के संकेत मिले हैं। EV पर जोर के चलते इस साल कंपनी के शेयर की री-रेटिंग की संभावना बढ़ी है। जबकि बेहतर मिक्स के चलते मार्जिन में सुधार संभव है। Q2 से एक्सपोर्ट में सुधार संभव है।

MARCH 08, 202310:20 AM IST

मैक्स हेल्थ पर जेफरीज की राय

जेफरीज ने मैक्सहेल्थ पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 530 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की H1FY24 तक 500 नए बेड जोड़ने की योजना है। FY25 तक 1500 नए बेड जोड़ने की योजना है। मौजूदा ऑपरेशन के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

MARCH 08, 20239:52 AM IST

फोकस में ALLCARGO LOGISTICS

कंपनी कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक में अतिरिक्त 39% हिस्सा खरीदेगी। कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक के पार्टनर से 373 करोड़ रुपये में डील हो सकती है। डील के बाद कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक में 100% हिस्सा हुआ। नॉन-कोर कस्टम क्लीयरेंस में 61.13% हिस्सा 42 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

MARCH 08, 20239:51 AM IST

फोकस में ALLCARGO LOGISTICS

कंपनी कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक में अतिरिक्त 39% हिस्सा खरीदेगी। कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक के पार्टनर से 373 करोड़ रुपये में डील हो सकती है। डील के बाद कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक में 100% हिस्सा हुआ। नॉन-कोर कस्टम क्लीयरेंस में 61.13% हिस्सा 42 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

MARCH 08, 20239:51 AM IST

फोकस में ALLCARGO LOGISTICS

कंपनी कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक में अतिरिक्त 39% हिस्सा खरीदेगी। कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक के पार्टनर से 373 करोड़ रुपये में डील हो सकती है। डील के बाद कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक में 100% हिस्सा हुआ। नॉन-कोर कस्टम क्लीयरेंस में 61.13% हिस्सा 42 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

MARCH 08, 20239:40 AM IST

L&T को मिला 3100 करोड़ रुपये का ऑर्डर

रक्षा मंत्रालय से 3 ट्रेनिंग जहाज के लिए 3,100 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इन जहाजों का इस्तेमाल नेवी के ऑफिसर कैडेट की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इन जहाजों को भारत में ही डिजाइन और तैयार किया जाएगा। कंपनी चेन्नई के कट्टूपल्ली स्थित शिपयार्ड में इन्हें तैयार करेगी।

MARCH 08, 20239:31 AM IST

ALEMBIC PHARMA के दवा को मिली यूएस एफडी से मंजूरी

- ALEMBIC PHARMA को US FDA से Prazosin Hydrochloride को अंतिम मंजूरी मिली है।

- हाइपरटेंशन की दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली है।

MARCH 08, 20239:22 AM IST

अदाणी ग्रुप शेयर पर फोकस

अदाणी ग्रुप ने शेयरों के बदले लिए गए लोन का बोझ कम करने के लिए 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन का भुगतान कर दिया है। इस कदम से ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर रिलीज हो जाएंगे और कंपनी के कर्ज बोझ में कुछ कमी आएगी। ग्रुप ने कहा है कि उसने 90 करोड़ डॉलर यानी करीब 7400 करोड़ रुपए के बराबर के शेयरों पर लिए कर्ज का भुगतान किया है।

MARCH 08, 20239:17 AM IST

बाजार की कमजोर शुरुआत

08 मार्च को भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ खुला है। सेंसेक्स 253.95 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 59,970.51 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 79.05 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 17,634.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।

MARCH 08, 20239:14 AM IST

जेरोम पॉवेल के बयान के बाद कच्चे तेल में गिरावट

अमेरिकी फेड चेयरमैन के बयान के बाद से कल कच्चे तेल के दाम में भी तेज गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल के सबसे बड़े आयातक चीन के कमजोर आर्थिक आकंड़ों का भी असर देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का भाव 2.89 डॉलर प्रति बैरल यानी 3.4% गिरकर 83.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। जबकि, WTI क्रूड का भाव 2.88 डॉलर यानी 3.6% गिरकर 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। 4 जनवरी के बाद कच्चे तेल में एक दिन के दौरान ये सबसे बड़ी गिरावट है।

MARCH 08, 20239:12 AM IST

35 पैसे कमजोर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 35 पैसे कमजोर होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 81.91 के मुकाबले 82.26 के स्तर पर खुला है।

MARCH 08, 20239:08 AM IST

प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी कमजोरी

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 291.80 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 59,932.66 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 79.40 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 17,632.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।

MARCH 08, 20238:58 AM IST

Hindustan Aeronautics पर फोकस

एयरफोर्स से 70 HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट का ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल कीमत करीब 6,800 करोड़ रुपए है। HTT-40 टर्बो प्रॉप एयरक्राफ्ट होता है। 6 साल में इन एयरक्राफ्ट्स की सप्लाई करनी होगी।

MARCH 08, 20238:42 AM IST

निफ्टी बैंक पर क्या बनाएं रणनीति

वीरेंद्र के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41549-41687
और उसके बाद 41780-41895 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 41156-41010 पर और दूसरा बड़ा बेस 40920-40781 पर है। 41680 का लक्ष्य हासिल होने के बाद मुनाफावसूली आई। अब 100 DEMA 41156-41000 पर है। 27 लाख शेयरों के OI के साथ 41000 ऑप्शन बेस है। 40920-40781 पर दूसरा बेस, जो 10/20DEMA जोन पर है। 40781का जोन कायम रहने तक शॉर्ट का इरादा नहीं है। बाजार खुलने के बाद सपोर्ट के लिए बेस का ध्यान रखें। गिरावट में खरीदारी का कैलकुलेटेड रिस्क लें। आज के ट्रेड जोन 41549 से 40920-781 संभव है।

MARCH 08, 20238:41 AM IST

निफ्टी पर क्या हो रणनीति

वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17751-17813 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 17848-17882/17921 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 17657-17603 पर और दूसरा बड़ा बेस 17569-17510 पर है। सोमवार को निफ्टी में 17647 के ऊपर 17788 तक स्विंग मिला है। सोमवार को सभी टार्गेट हासिल हुए है और मुनाफा बुक कराया है। संस्थागत आंकड़े अच्छे हैं । होली के चलते टाइम वैल्यू कॉल राइटर्स के पक्ष में है। SGX को देखते हुए निफ्टी के अहम सपोर्ट पर खुलने की उम्मीद है। पहला बेस 17657-603 जो 20DEMA/OB है। दूसरा बेस 17569 जो 200DEMA+0B है। 17813 सबसे तगड़ा सप्लाई जोन है कॉल राइटर्स और (100/50)DEMA पर स्थित है। निफ्टी में 17657-603-569 टूटने तक शॉर्ट का इरादा नहीं है। गिरावट में खरीदारी का कैलकुलेटेड रिस्क ले सकते हैं। आज के लिए 17813-17603/568 का ट्रेडिंग जोन संभव है। गिरावट में खरीदारी से पहले IT शेयरों की चाल देख लें।

MARCH 08, 20238:37 AM IST


Indraprastha Gas पर फोकस

कंपनी Genesis Gas Solutions के स्मार्ट मीटरिंग प्लांट लगाएगी। इसके लिए कंपनी ने Genesis Gas Solutions के साथ जॉइंट वेंचर यानी JV साइन कर लिया है। इस स्मार्ट मीटरिंग प्लांट पर कंपनी करीब 110 करोड़ रुपए खर्च करेगी और इसे अप्रैल 2024 तक शुरू करने का लक्ष्य है।

MARCH 08, 20238:25 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

08 मार्च को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

MARCH 08, 20238:21 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17679 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17649 और 17600 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17777 फिर 17807 और 17856 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank


निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41269 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41172 और 41015 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41584 फिर 41682 और 41839 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

MARCH 08, 20238:14 AM IST

नागराज शेट्टी से जानें कैसी रहेगी बाजार की चाल

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी 6 मार्च को डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटा पॉजिटिव कैंडल बनाता दिखा। टेक्निकल नजरिए से देखें तो ये पैटर्न 17800 के स्तर पर स्थित ओवरहेड रजिस्टेंस (तत्काल प्रतिरोध) के करीब से बिकवाली का दबाव आने की ओर संकेत करता है। अब अगर निफ्टी 17800 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता है तभी इसमें और तेजी की संभावना बनेगी। वहीं, अगर निफ्टी 17800 के नीचे बना रहता है तो फिर इसमें और कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है और अगली तेजी के पहले इसमें शॉर्ट टर्म में करेक्शन देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 17600 के स्तर पर पहला सपोर्ट दिख रहा है।

MARCH 08, 20238:11 AM IST

FIIs-DIIs के आंकड़े

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 721 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, सोमवार को ही घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 757 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। मार्च महीने में अब तक FIIs ने कुल 13,314 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं, DIIs ने इस महीने अब तक कुल 6,475 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

MARCH 08, 20237:54 AM IST

अदाणी ग्रुप ने 7300 करोड़ रुपये के गिरवी शेयर छुड़ाए

अदाणी ग्रुप ने वक्त से पहले 7300 करोड़ रुपये से ज्यादा के गिरवी शेयर छुड़ाए है। लोन अप्रैल 2025 में मैच्योर होने वाले थे । ग्रुप ने 31 मार्च तक सभी गिरवी शेयर छुड़ाने का फिर से इरादा जताया है।

MARCH 08, 20237:50 AM IST

कच्चा तेल 3% फिसला, सोना भी पड़ा फीका

ब्याज दरों पर फेड चेयरमैन के बयान से कच्चे तेल में भी दबाव देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल का भाव 3% से ज्यादा फिसलकर 83 डॉलर के करीब पहुंचा है। वहीं सोना भी 1% फिसला है।

MARCH 08, 20237:42 AM IST

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत

अनुमान से ज्यादा दरें रहने के फेड चेयरमैन के बयान के बाद ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट नरम दिख रहा है। सोमवार के CLOSING PRICE से SGX NIFTY करीब 50 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया भी कमजोर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2% तक फिसले है। DOW करीब 600 प्वाइंट लुढ़का है।

MARCH 08, 20237:41 AM IST

Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।