Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav MARCH 23, 2023 / 3:39 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 289 अंक टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे हुआ बंद, पावर शेयर चमके

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स- निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबरा में बैंकिंग, रियल्टी, IT शेयरों में बिकवाली रही जबकि FMCG, फार्मा, मेटल इंजेक्स हल्की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं छोटे -मझोले शेयरों में भी आज दबाव देखने को मिला। बीएसई का मिड कैप स्टॉक 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सपाट बंद हुआ

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स- निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबरा में बैंकिंग, रियल्टी, IT शेयरों में बिकवाली रही जबकि FMCG, फार्मा, मेटल इंजेक्स हल्की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं छोटे -मझोले शेयरों में भी आज दबाव देखने को मिला। बीएसई का मिड कैप स्टॉक 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सपाट

 Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
MARCH 23, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 289 अंक टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे हुआ बंद

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स- निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबरा में बैंकिंग, रियल्टी, IT शेयरों में बिकवाली रही जबकि FMCG, फार्मा, मेटल इंजेक्स हल्की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं छोटे -मझोले शेयरों में भी आज दबाव देखने को मिला। बीएसई का मिड कैप स्टॉक 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सपाट बंद हुआ।

आज के कारोबार में State Bank of India, Asian Paints, HCL Technologies, Kotak Mahindra Bank और Adani Enterprises निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वहीं Hindalco Industries, Nestle India, Bharti Airtel, Maruti Suzuki और JSW Steel निफ्टी के टॉप गेनर रहें।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी का रियल्टी, बैंक, आईटी और पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी से 1 फीसदी टूटकर बंद हुए। वहीं मेटल , एफएमसीजी और पावर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 289.31 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 57,925.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 75.00 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 17,076.90 के स्तर पर बंद हुआ।

    MARCH 23, 2023 / 3:31 PM IST

    Share Market news: वेदांता पर Systematix Institutional Equities की राय


    ब्रोकरेज फर्म Systematix Institutional Equities के मुताबिक लगातार कैपिटल एक्सपेंडिचर और डिविडेंड पेमेंट के चलते दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी का नेट कर्ज तिमाही आधार पर 6000 करोड़ रुपये बढ़ गया। हालांकि ब्रोकरेज के मुताबिक अप्रैल-दिसंबर 2022 में वेदांता ने वेदांता रिसोर्सेज का कर्ज 170 करोड़ डॉलर घटाया जो तीन साल में 400 करोड़ डॉलर कर्ज घटाने के लक्ष्य के अनुरूप ही है।

      MARCH 23, 2023 / 3:28 PM IST

      30 मार्च से डू नॉट एक्सरसाइज की सुविधा खत्म


      इस बार की एक्सपायरी से स्टॉक ऑप्शन ट्रेडर्स को सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल NSE ने डू नॉट एक्सरसाइज यानी DNE ऑप्शन को 30 मार्च से खत्म करने का फैसला किया है। 30 मार्च से डू नॉट एक्सरसाइज की सुविधा खत्म होगी। जिसके बाद DNE का ऑप्शन स्टॉक ऑप्शन ट्रेडर्स को नहीं मिलेगा । इन द मनी ऑप्शन में फिजिकल सेटलमेंट जरूरी होगा। NSE ने अप्रैल 2022 में DNE दोबारा शुरू किया था। एक्सपायरी के दिन भारी घाटे के चलते DNE शुरू हुई था

        MARCH 23, 2023 / 3:24 PM IST
        28 मार्च को होगी NHPC की बोर्ड बैठक
        28 मार्च को बोर्ड बैठक होगी। कंपनी बोर्ड बैठक में कर्ज के जरिए 5600 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार करेगी। FY24 के लिए 5600 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार होगा।
          MARCH 23, 2023 / 3:11 PM IST
          Market Update : टाटा डिजिटल में निवेश कर सकता है टाटा ग्रुप
          - BLOOMBERG से मिली खबर के मुताबिक टाटा ग्रुप , टाटा डिजिटल में निवेश कर सकता है।
          -
          टाटा डिजिटल में 200 करोड़ डॉलर निवेश करने पर विचार कर रहा है।
            MARCH 23, 2023 / 2:52 PM IST

            Share Market news: Jefferies की गेल पर राय

            जेफरीज ने गेल पर होल्ड की राय देते हुए 110 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी ने PNGRB ने टैरिफ में 58.6 रुपए प्रति mmBtu की बढ़ोतरी की
            टैरिफ में प्रस्तावित भाव से थोड़ी कम बढ़ोतरी हुई है । ऊंचे ऑपरेटिंग खर्च की कुछ तेजी सीमित रह सकती है। वॉल्यूम और ट्रेडिंग से मुनाफे को लेकर अगले साल के लिए मैनेजमेंट को भरोसा है। इंटरनेशनल कीमतों में गिरावट से LPG के मुनाफे पर असर देखने को मिल सकता है।

              MARCH 23, 2023 / 2:41 PM IST

              Share Market news: IndusInd Bank पर Jefferies की राय

              जेफरीज ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1550 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज ने कहा है कि CEO ने कहा कि बैंक मजबूत ग्रोथ देने की पटरी पर आगे बढ़ रहा है। कोर फ्रेंचाईजी और RoA में सुधार देखने को मिली है। कंपनी लायबिलिटी और लोन्स बढ़ाने के लिए डोमेन स्पेश्यलाइजेशन पर काम जारी कर रही । FY24 के लिए PB 1.3x पर आकर्षक लग रहा है।

                MARCH 23, 2023 / 2:32 PM IST
                Market Update : मंहगाई का बुरा दौर खत्म हुआ- ITC के सीएमडी
                ITC के सीएमडी ने कहा कि गर्मियों में शहरों के मुकाबले ग्रामीण मांग बेहतर रहने की उम्मीद है। मंहगाई का बुरा दौर खत्म हुआ है। गर्मियों में किसानों की आय में सुधार की उम्मीद है। जल्द सभी फूड कैटेगरी में मिलेट प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे।
                  MARCH 23, 2023 / 2:17 PM IST

                  Market Update : गेल इंडिया पर Morgan Stanley की राय

                  मॉर्गन स्टैनली ने GAIL पर ओवरवेट रेटिग की राय दी है और स्टॉक के लिए 124 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि रेगुलेटर ने इंटीग्रेटेड टैरफि कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। एब्सॉल्युट टैरफि ड्राफ्ट में प्रस्तावित भाव से करीब 3.8% कम है। कंपनी की आय पर 2,000 करोड़ रुपए का फायदा संभव है। FY24 और FY25 के लिए EPS अनुमान में क्रमश: 14% और 12% का इजाफा संभव है। सस्ते गैस की वजह से कंपनी की मार्जिन पर पॉजिटिव असर दिखेगा।

                    MARCH 23, 2023 / 2:03 PM IST

                    HAL पर Morgan Stanley की राय

                    मॉर्गन स्टैनली का एचएएल पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3,216 रुपये का लक्ष्य दिया है। सरकार OFS के लिए फ्लोर प्राइस 2,450/शेयर, अधिकतम 3.5% हिस्सा बेच सकती है । OFS के कंपनी की कुल फ्री फ्लॉट शेयरों में इजाफा होगा। इस फ्लोर प्राइस पर P/E वैल्युएशन FY24 और FY25 के लिए EPS अनुमान 17.4 गुना और 15.4 गुना। शेयर पर ओवरवेट की राय, किसी कमजोरी पर पोजिशन बढ़ाने पर जोर होगा।

                      MARCH 23, 2023 / 1:53 PM IST

                      Market Update : Maruti Suzuki पर Goldman Sachs की राय

                      Goldman Sachs ने मारुति सुजुकी पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 11000 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि किफायती SUVs के लिए वेटिंग समय लंबा हो गया है। Fronx और Jimny के लॉन्च से ग्राहकों का रिस्पॉन्स बढ़ा है। Toyota के साथ पार्टनरशिप हाइब्रिट और EV प्लैटफॉर्म्स का एलान से भी फायदा होगा। EV सेगमेंट में दरे से शुरुआत होने का जोखिम होगा । SUV मार्केट में प्रभाव छोड़ने की क्षमता है।

                        MARCH 23, 2023 / 1:40 PM IST
                        METRO BRANDS पर फोकस
                        - CRAVATEX BRANDS LIMITED के कारोबार मर्जर को बोर्ड मंजूरी मिली है।
                        - CRAVATEX BRANDS के FILA बिजनेस के कंपनी में मर्जर को बोर्ड मंजूरी मिली।
                        - बता दें कि CRAVATEX BRANDS LIMITED, METRO BRANDS की सब्सिडियरी है।
                          MARCH 23, 2023 / 1:33 PM IST

                          Share Market news Update: डी सुंदरम INFOSYS में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किए गए

                          किरण मजूमदार शॉ बोर्ड से रिटायर हुईं। कंपनी बोर्ड में किरण मजूमदार-शॉ को साल 2014 में शामिल किया गया था। आगे चलकर साल 2018 में उन्हें प्रमुख इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। मजमूदार की जगह डी सुंदरम् को प्रमुख इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है. सुंदरम् साल 2017 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हैं।

                            MARCH 23, 2023 / 1:22 PM IST

                            Nazara Tech की सब्सिडियरी Sportskeeda ने प्रो फुटबॉल नेटवर्क मे खरीदी हिस्सेदारी

                            Nazara Tech की सब्सिडियरी Sportskeeda ने NFLऔर कॉलेज फुटबॉल को कवर करने वाली यूएस बेस्ड प्रो फुटबॉल नेटवर्क एलएलसी (Pro Football Network LLC)में 73.27 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने 1.8 मिलियन डॉलर की वैल्यू पर प्रो फुटबॉल नेटवर्क LLC का 73.27 फीसदी अधिग्रहण कर लिया है। भारत स्थित गेमिंग एंड स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म Nazara Tech ने बुधवार यह जानकारी दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि स्पोर्ट्सकीड़ा ने 1.8 मिलियन डॉलर में प्रो फुटबॉल नेटवर्क एलएलसी के 73.27 फीसदी कैपिटल स्टॉक के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।अधिग्रहण 10 अप्रैल 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।


                            शेयर एनएसई पर 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 512.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                              MARCH 23, 2023 / 1:21 PM IST

                              Market Update :Indraprastha Gas के बोर्ड ने 500% डिविडेंड का किया एलान

                              बोर्ड ने 500% यानी 10 रुपए प्रति शेयर के भाव से डिविडेंड देने का एलान किया है, जिसका फेस वैल्यू 2 रुपए प्रति शेयर होगा। इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट के बारे में भी जानकारी दी है। बोर्ड ने डिविडेंड के लिए 31 मार्च 2023 रिकॉर्ड डेट तय किया है।

                              शेयर एनएसई पर 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 439 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                MARCH 23, 2023 / 1:14 PM IST

                                IPO News: SBFC Finance ने घटाया आईपीओ का साइज

                                SBFC Finance ने आईपीओ के लिए दोबारा ड्राफ्ट फाइल किया है। नए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक SBFC Finance आईपीओ के जरिए 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगा और 450 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे। पहले इसने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास जो ड्राफ्ट फाइल किया था, उसका साइज 1600 करोड़ रुपये का था लेकिन अब इसे 1200 करोड़ रुपये का कर दिया गया है।

                                  MARCH 23, 2023 / 12:55 PM IST

                                  Market Update : अप्रैल में MARUTI SUZUKI गाड़ियों के दाम बढ़ाएगी

                                  कंपनी अप्रैल में गाड़ियों के दाम बढ़ाएगी। कंपनी ने जारी अपने बयान में कहा है कि अप्रैल में सभी मॉडल के दाम बढ़ाएगी। नए फाइनेंशियल ईयर में वाहन बनाने वाली कंपनियां अपने मॉडल्स के दामों में इजाफे का फैसला कर चुकी हैं.। इन कंपनियों में दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो भी शामिल है।

                                  शेयर एनएसई पर 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 8352 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 8,375.00 रुपये है जबकि डे लो 8,232.60 रुपये रहा।

                                    MARCH 23, 2023 / 12:44 PM IST

                                    Market Update : ABB INDIA ने PARASON के साथ किया करार

                                    ABB INDIA ने PARASON के साथ करार किया है। कंपनी ने प्रोडक्शन, पैकेजिंग सॉल्यूशन देने के लिए करार किया है। फिलहाल शेयर एनएसई पर 2.02 फीसदी की बढ़त के साथ 3374 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 3,380.00 रुपये है जबकि डे लो 3,301.35 रुपये रहा।

                                      MARCH 23, 2023 / 12:40 PM IST

                                      Share Markets News: Asian Paints पर Jefferies की राय

                                      जेफरीज ने एशियन पेंट्स पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 2500 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि लागत घटने से संभावित तौर पर फायदा मिलेगा और बिक्री का मौका बनेगा। Grasim से करीब 12 महीनों बाद कंपिटीशन मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी की मीडियम टर्म ग्रोथ आउटलुक पर असर संभव है। चौथी तिमाही में मार्जिन ट्रेंड बेहतर दिख रहा है और ऊंचे कॉस्ट वाली इन्वेंटरी लगभग खत्म है।

                                        MARCH 23, 2023 / 12:24 PM IST

                                        Share Markets News: फार्मा शेयरों पर Jefferies की राय

                                        जेफरीज ने फार्मा शेयरों पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि अर्निंग्स ग्रोथ लिहाज से मध्यम अवधि से लंबी अवधि में Sun Pharma और Syngene बेहतर स्थिति में है। जेफरीज ने Sun Pharma पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1,200 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है जबकि Syngene पर खरीदारी की राय देते हुए लक्ष्य 750 रुपए प्रति शेयर का दिया है। वहीं Sun Pharma को दूसरी कंपनियों के मुकाबले वैश्विक स्पेश्यालिटी स्केल बढ़ने का फायदा मिलेगा।

                                          MARCH 23, 2023 / 12:08 PM IST

                                          Market Update: सोने -चांदी की चमक बढ़ी

                                          COMEX पर करीब सोने का भाव 1.50% चढ़े है। COMEX पर सोना $1980 के पार निकला है। लगातार तीसरे दिन सोने का दाम $1980 के पार निकला है। 20 मार्च को सोने का दाम $2,014.90 तक पहुंचे थे। MCX पर सोना 59,300 के करीब कारोबार कर रहा है। कल सोना का भाव 58,462 तक गिरा था। 20 मार्च को सोने ने रिकॉर्ड हाई बनाया था । 20 मार्च को सोने का दाम 60,455 तक पहुंचे थे। COMEX पर चांदी $23 के पार निकली है।लगातार दूसरे दिन भाव $23 के पार निकले है। 2 दिनों में चांदी के दाम करीब 3.50% तक चढ़े है। मार्च में अब तक करीब दाम 10% चढ़े है। MCX पर भी भाव 69,923 तक पहुंचे है। MCX पर चांदी का दाम मार्च में 9% से ज्यादा चढ़े है।

                                            MARCH 23, 2023 / 11:55 AM IST
                                            Market Update: GR INFRAPROJECTS पर फोकस
                                            GR INFRAPROJECTS ने 1226 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। उत्तर प्रदेश में हाइवे प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है।
                                              MARCH 23, 2023 / 11:40 AM IST

                                              Share Markets News: DELHIVERY ने जॉनसन कंट्रोल हिताची के साथ किया करार

                                              कंपनी ने जॉनसन कंट्रोल हिटाची के साथ करार किया है। कंपनी ने प्रोडक्ट डिलिवरी के लिए करार किया है। फिलहाल शेयर एनएसई पर 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 325.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 334.70 रुपये है जबकि डे लो 323.85 रुपये रहा।

                                                MARCH 23, 2023 / 11:32 AM IST

                                                Market Update: TVS MOTOR पर जेफरीज की राय

                                                जेफरीज ने टीवीएस मोटर्स पर Buy रेटिंग की राय दी है और 1550 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज ने कहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक 2W में दूसरे नंबर की प्लेयर बनी। इलेक्ट्रिक स्पेस में मौकों का फायदा उठा रही है । घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट में कमजोर डिमांड से चुनौती देखने को मिल रही है। इंडस्ट्री की रिकवरी से कंपनी को फायदा होगा । FY23-25 के दौरान सालाना 38% EPS ग्रोथ की उम्मीद है।

                                                  MARCH 23, 2023 / 11:25 AM IST
                                                  Market Update: ANUPAM RASAYAN के शेयर 2.5% से ज्यादा चढ़ा
                                                  - कंपनी ने जापान की केमिकल कंपनी के साथ करार किया है।
                                                  - कंपनी के साथ 984 करोड़ रुपये का LoI करार किया है।
                                                  - LoI के तहत कंपनी की यूनिट में प्रोडक्ट तैयार होंगे।
                                                  - फिलहाल शेयर एनएसई पर 2.76 फीसदी की बढ़त के साथ 851 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 856.00 रुपये है जबकि डे लो 821.10 रुपये है।
                                                    MARCH 23, 2023 / 11:21 AM IST

                                                    Share Markets News: अनिल अग्रवाल ने कहा - Vedanta में हिस्सा बेचने का कोई इरादा नहीं

                                                    ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि Vedanta कुछ हिस्सा बिक्री के जरिए कंपनी कर्ज चुकाने के विकल्प पर विचार कर रही है। ये रिपोर्ट सूत्रों के हवाले से थी. लेकिन अब अनिल अग्रवाल ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है. इस रिपोर्ट के कुछ देर बाद ही अनिल अग्रवाल ने CNBC-TV18 से इस तरह की किसी भी इरादे को खारिज कर दिया है।

                                                      MARCH 23, 2023 / 11:02 AM IST

                                                      Share Markets News: चीनी शेयरों की बढ़ी मिठास

                                                      सरकार के बायोफ्यूल एक्सपोर्ट पॉलिसी में बदलाव से शुगर की मिठास बढ़ी है। धामपुर, उत्तम, मवाना और सिंभावली शुगर में 3 से 5% परसेंट का उछाल देखने को मिला है। बलरामपुर और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में भी रौनक देखने को मिल रही है।

                                                        MARCH 23, 2023 / 10:52 AM IST

                                                        Share Market Update- बाजार की कैसी है चाल

                                                        फेड के ब्याज बढ़ाने के फैसले से बाजार बेअसर नजर आ रहा है। सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में स्मार्ट रिकवरी आई। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 100 प्वाइंट सुधरा है। L&T, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और HUL ने सपोर्ट किया। बैंक निफ्टी में भी सुधार है। मेटल शेयरों में आज खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। हिंडाल्को, हिंदुस्तान जिंक और हिदुस्तान कॉपर एक परसेंट से ज्यादा चढ़े। ऑटो और FMCG में भी रिकवरी देखने को मिली लेकिन IT कंपनियों में बिकवाली कायम है।

                                                          MARCH 23, 2023 / 10:38 AM IST

                                                          Market Update: GAIL पर JP Morgan की राय

                                                          जेपी मॉर्गन ने गेल पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 115 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि टैरिफ बढ़ना और स्पॉट LNG की कम कीमतें पॉजिटिव है। लेकिन कंपनी के नतीजों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिसंबर 2022 में कमजोर तिमाही से आगे सुधार करना अहम होगा। FY24-25 के लिए EPS अनुमान में 11-16% का इजाफा है।

                                                            MARCH 23, 2023 / 10:22 AM IST

                                                            IPO Listing News: GLOBAL SURFACES की अच्छी लिस्टिंग

                                                            GLOBAL SURFACES की अच्छी लिस्टिंग हुई है। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट से इसकी लिस्टिंग पर खास असर नहीं पड़ा। BSE Sensex आज रेड जोन में है। ग्लोबल सर्फेसेज के शेयरों की आज मार्केट में 163 रुपये के भाव पर मार्केट में एंट्री हुई जो 140 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 18.64 फीसदी प्रीमियम पर है। एंट्री होने के बाद कारोबार आगे बढ़ने पर इसके शेयर और मजबूत हुए। फिलहाल यह 166.10 रुपये (Global Surfaces Share Price) पर ट्रेड हो रहा है जो इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 19 फीसदी अपसाइड है।

                                                              MARCH 23, 2023 / 10:16 AM IST
                                                              Share Market News: KALPATARU POWER को मिला 2,477 करोड़ रुपये का ऑर्डर
                                                              - कंपनी को 2,477 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
                                                              - कंपनी को T&D और वाटर बिजनेस के लिए ऑर्डर मिला है।
                                                              - फिलहाल शेयर एनएसई पर 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 560 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 570.00 रुपये है जबकि डे लो 559.10 रुपये है।
                                                                MARCH 23, 2023 / 10:14 AM IST

                                                                Market Update: HG Infra Engineering के शेयर 1.50 % चढ़ा

                                                                कंपनी को NHAI के झारखंड प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी है। 764.01 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को 730 दिनों में पूरा करना होगा। HG Infra Engineering का शेयर एनएसई पर फिलहाल 12.15 रुपये यानी 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ 785.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                  MARCH 23, 2023 / 10:04 AM IST

                                                                  Market Update: GR Infraprojects के शेयरों में तेजी, कंपनी को मिले कई ऑर्डर

                                                                  GR Infraprojects के शेयर में तेजी देखने को मिली। दरअसल कंपनी और Patel Engineering की JV Dibang Power अरुणाचल प्रदेश में एक टनल प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है। इस प्रोजेक्ट 3,637.12 करोड़ रुपए है। GR Infra में इस कॉन्ट्रैक्ट में 50% हिस्सा है। वहीं कंपनी ने महाराष्ट्र में 6 लेन हाईवे के लिए सबसे कम बोली लगाई है। महाराष्ट्र में NHAI के प्रोजेक्ट के लिए 872 करोड़ रुपये बोली लगाई है।

                                                                  GR Infraprojects के शेयर फिलहाल एनएसई पर 2.98 फीसदी की बढ़त के साथ 994 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                    MARCH 23, 2023 / 9:50 AM IST

                                                                    Hero MotoCorp के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा भागे, कंपनी ने गाड़ियों के दाम बढ़ाए

                                                                    देश की सबसे बड़ी 2-व्हीलर कंपनी ने वाहनों के दाम बढ़ा दिए हैं। जो कि 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। फिलहाल शेयर एनएसई पर 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 2380.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                      MARCH 23, 2023 / 9:26 AM IST

                                                                      Market Update: सरकार OFS के जरिए HAL में बेचेगी हिस्सेदारी, शेयर 5% से ज्यादा टूटा

                                                                      Hindustan Aeronautics के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलने के साथ ही शेयर 5 फीसदी से ज्यादा लुढ़कते नजर आए। दरअसल, सरकार एचएएल में अपनी 3 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेचने जा रही है। बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आई जानकारी के अनुसार सरकार कुल 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी के द्वारा शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के अनुसार ऑफर फॉर सेल 23 मार्च को खुलने जा रहा है। वहीं रिटेल निवेशक 24 मार्च को ओएफएस में हिस्सा ले सकते हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के ऑफर फॉर सेल के लिए फ्लोर प्राइस 2450 तय किया गया है।

                                                                      फिलहाल शेयर 142.65 रुपये यानी 5.48 फीसदी की गिरावट के साथ 2480.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                        MARCH 23, 2023 / 9:19 AM IST

                                                                        Market Opens: कमजोर हुई बाजार की शुरुआत

                                                                        23 मार्च को बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 200 अंक टूटा है जबकि निफ्टी 17100 के नीचे खुला है। सेंसेक्स 295.07 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 57,919.52 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 88.05 अंक यानी 88.05 फीसदी की गिरावट के साथ 17063 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                          MARCH 23, 2023 / 9:05 AM IST

                                                                          Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी कमजोरी

                                                                          बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग में कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 168.85 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 58,045.74 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 29.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17,122.10 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                            MARCH 23, 2023 / 8:56 AM IST

                                                                            सोने -चांदी की चाल

                                                                            फेड के फैसलों के बाद सोने की सुस्ती पर ब्रेक लगी । भाव करीब डेढ़ परसेंट से ज्यादा उछलकर 1975 डॉलर के करीब पहुंचा है। डॉलर में कमजोरी के बाद विदेशी करेंसी वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ते भाव पर उपलब्ध हुआ। चांदी में कल 1.61% की बढ़त रही। जिसके बाद ये 22.786 डॉलर प्रति औंस के साथ फरवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंचा।

                                                                              MARCH 23, 2023 / 8:44 AM IST

                                                                              फेड आउटलुक शिफ्ट होने से डॉलर फिसला

                                                                              फेड के फैसले के बाद कल डॉलर में कमजोरी देखने को मिली। इस बार करीब चौथाई फीसदी के साथ ही फेड ने संकेत दिए हैं कि 2023 में अब केवल एक ही बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद कल डॉलर इंडेक्स 0.63% गिरकर 102.500 पर आ गया।

                                                                                MARCH 23, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                                Market Update: FII और DII आंकड़ें

                                                                                22 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 61.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 383.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की।इसके साथ ही इस महीने FIIs की कुल खरीदारी 2,469 करोड़ रुपए की रही है। जबकि DIIs की खरीदारी कुल 21,369 करोड़ रुपए की रही है।

                                                                                  MARCH 23, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                                  बॉन्ड यील्ड

                                                                                  ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी और फेड के बयान के बाद कल अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमजोरी रही। 10 साल अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 11 बेसिस प्वॉइंट गिरकर 3.492% पर रहा। जबकि 2 साल का ट्रेजरी यील्ड 3.974% पर पहुंच गई। इसमें करीब 20 बेसिस प्वॉइंट की गिरावट आई। फेड के फैसलों के तुरंत बाद तो ये 3.958% तक फिसल चुका था।

                                                                                    MARCH 23, 2023 / 8:37 AM IST

                                                                                    Global Market : अमेरिका की ट्रेजर सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने क्या कहा

                                                                                    अमेरिका की ट्रेजर सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने एक बयान में साफ कर दिया है कि बैंक डिपॉजिटप इंश्योरेंस का दायरा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। येलेन ने बुधवार को कहा कि FDIC बैंकिंग डिपॉजिट पर इंश्योरेंस का दायरा बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने ने ये बयान अमेरिकी सिनेट की एक सब-कमेटी के सामने सुनवाई में कहा। फिलहाल अमेरिका में बैंक डिपॉजिट पर 2,50,000 डॉलर तक की रकम पर ही इंश्योरेंस की सुविधा है।

                                                                                      MARCH 23, 2023 / 8:36 AM IST

                                                                                      Nifty 50 Update: 5paisa.com के रुचित जैन की सलाह

                                                                                      5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान निफ्टी में 16800-16900 पर स्थिति सपोर्ट जोन से एक पुलबैक देखने को मिला है। इसके बावजूद ये 17225 पर स्थित अपनी तत्काल बाधा को पार करने में कामयाब नहीं रहा है। जहां तक अहम लेवल्स का संबंध है तो निफ्टी को लिए 20-day EMA की बाधा 17320 पर है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16850 पर अहम सपोर्ट है।

                                                                                        MARCH 23, 2023 / 8:35 AM IST

                                                                                        Nifty 50 Update: NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                                        23 मार्च को NSE पर दो स्टॉक Indiabulls Housing Finance और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                          MARCH 23, 2023 / 8:31 AM IST

                                                                                          Crude Oil: कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी

                                                                                          कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 76 डॉलर के पार निकला है। कच्चे तेल का भाव में करीब 2% की तेजी दिखी। जिसके बाद ये हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच चुका है। डॉलर में 6 हफ्तों की सबसे बड़ी कमजोरी और फेड की ओर से उम्मीद से कम ब्याज बढ़ाने के बाद कच्चे तेल में कल तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का भाव 1.8% की बढ़त के साथ 76.69 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। जबकि, WTI क्रूड कल इतनी ही बढ़ोतरी के साथ 70.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

                                                                                            MARCH 23, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                                            Global Market Cue: अमेरिकी शेयर बाजार की कैसी रही चाल

                                                                                            बैंकिंग संकट के बीच भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर निवेशकों को निराशा हाथ लगी और अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। हालांकि, फ्यूचर्स फिलहाल सपाट स्तर पर कारोबार करते नजर आए। फेड के फैसले और उसके बाद जेरोम पॉवेल के बयानों का असर कई शेयरों पर देखने को मिली। बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद डाओ जोंस 1.63% की गिरावट के साथ 32,030.11 और S&P इंडेक्स भी 1.65% की गिरावट के साथ 3,936.97 पर बंद हुआ। नैस्डैक में भी 1.6% की गिरावट रही और ये इंडेक्स 11,669.96 पर बंद हुआ।

                                                                                              MARCH 23, 2023 / 8:21 AM IST

                                                                                              Market Update: Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                              निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17118 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17094 और 17094 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17194 फिर 17217 और 17255 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                              Nifty Bank

                                                                                              निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39880 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39821और 39726 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40069 फिर 40127 और 40222 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                                MARCH 23, 2023 / 8:09 AM IST

                                                                                                Nifty 50 Update: निफ्टी पर Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया की सलाह

                                                                                                Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी में आज कारोबार का दायरा सीमित रहा। यह एक पॉजिटिव नोट पर खुला। उसके बाद इसमें कंसोलिडेशन नजर आया। बाजार के आखिर में 44 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट दिख रहा है कि 9 मार्च से 20 मार्च के बीच लगभग 1000 अंकों के करेक्शन के बाद निफ्टी अब पुलबैक मोड में नजर आ रहा है। आज डेली मोमेंटम इंडिकेटर ने एक नया पॉजिटिव क्रॉसओवर ट्रिगर दिखाया है। ये एक खरीदारी का संकेत देता है। साथ ही हमारा मानना है कि पुलबैक अभी पूरा नहीं हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि यह अगले कुछ कारोबारी सत्रों तक जारी रहेगा। जतिन ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि निफ्टी 17,460 - 17,500 के स्तर तक वापस जाएगा। यहां 200-डे मूविंग एवरेज के रूप में रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। इसमें गिरावट आने पर नीचे की तरफ तत्काल सपोर्ट डाउनवर्ड स्लोपिंग चैनल 16,800 - 16,830 के निचले सिरे पर नजर आ रहा है।

                                                                                                  MARCH 23, 2023 / 8:04 AM IST

                                                                                                  Global Market Cue: एशियाई बाजार

                                                                                                  आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 27.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 27,400.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.44 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार फ्लैट कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.11 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 19,612.31 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।

                                                                                                    MARCH 23, 2023 / 7:58 AM IST

                                                                                                    Nifty 50 Update: निफ्टी पर LKP Securities के कुणाल शाह की सलाह

                                                                                                    LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा कि पूरे दिन निफ्टी इंडेक्स में साइडवेज मोमेंटम देखने को मिला। लेकिन फिर भी इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। जब तक इंडेक्स 17,000 से ऊपर टिकता है। तब तक निफ्टी बाय-ऑन-डिप मोड में रहेगा।

                                                                                                    निफ्टी में ऊपर की ओर तत्काल रेजिस्टेंस 17,200 पर नजर आ रहा है। इस लेवल पर कॉल साइड में उच्चतम ओपन इंटरेस्ट बना है। इंडेक्स ने एक बार इस रेजिस्टेंस को तोड़ दिया तो ये 17,500 के स्तर की ओर तेज गति से बढ़ता हुआ दिख सकता है।

                                                                                                      MARCH 23, 2023 / 7:51 AM IST

                                                                                                      Market Update: 22 मार्च को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                                      भारतीय इक्विटी इंडेक्सेस लगातार दूसरे सत्र के लिए उच्च स्तर पर बंद हुए। लेकिन आज बुधवार 22 मार्च को उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 139.91 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 58,214.59 पर बंद हुआ। निफ्टी 44.40 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 17,151.90 पर बंद हुआ। लेकिन उतार-चढ़ाव के बीच पूरे सत्र के दौरान हरे निशान में कारोबार करता रहा। ऑटो, बैंक और फार्मा शेयरो में आज खरीदारी देखने को मिली।

                                                                                                        MARCH 23, 2023 / 7:47 AM IST

                                                                                                        Share Market News: Nazara Tech की सब्सिडियरी Sportskeeda ने प्रो फुटबॉल नेटवर्क मे खरीदी हिस्सेदारी

                                                                                                        Nazara Tech की सब्सिडियरी Sportskeeda ने NFLऔर कॉलेज फुटबॉल को कवर करने वाली यूएस बेस्ड प्रो फुटबॉल नेटवर्क एलएलसी (Pro Football Network LLC)में 73.27 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने 1.8 मिलियन डॉलर की वैल्यू पर प्रो फुटबॉल नेटवर्क LLC का 73.27 फीसदी अधिग्रहण कर लिया है। भारत स्थित गेमिंग एंड स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म Nazara Tech ने बुधवार यह जानकारी दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि स्पोर्ट्सकीड़ा ने 1.8 मिलियन डॉलर में प्रो फुटबॉल नेटवर्क एलएलसी के 73.27 फीसदी कैपिटल स्टॉक के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।अधिग्रहण 10 अप्रैल 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

                                                                                                          MARCH 23, 2023 / 7:44 AM IST

                                                                                                          Share Market News: सरकार OFS के जरिए HAL में बेचेगी हिस्सेदारी

                                                                                                          सरकार एचएएल में अपनी 3 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेचने जा रही है। बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आई जानकारी के अनुसार सरकार कुल 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी के द्वारा शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के अनुसार ऑफर फॉर सेल 23 मार्च को खुलने जा रहा है। वहीं रिटेल निवेशक 24 मार्च को ओएफएस में हिस्सा ले सकते हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के ऑफर फॉर सेल के लिए फ्लोर प्राइस 2450 तय किया गया है।

                                                                                                            MARCH 23, 2023 / 7:41 AM IST

                                                                                                            Global Market Cue: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत

                                                                                                            फेडरल रिजर्व के सख्त कमेंट्री और जेलेट येलेन के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट आई है। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का है। सुबह एशियाई बाजारों पर भी दबाव देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। जेलेट येलने ने कहा युनिर्वसल डिपॉजिट इंश्योरेंस स्कीम पर विचार नहीं कर रहे हैं ।

                                                                                                              MARCH 23, 2023 / 7:39 AM IST

                                                                                                              Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।