Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच बढ़त पर बंद हुआ बाजार
वौलेटिलिटी के बीच 27 मार्च को बाजार बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि पावर, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। वहीं स्मॉलकैप, मिडकैप शेयरों में गिरावट आई है।Grasim Industries, Reliance Industries, Cipla, Sun Pharma और Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Adani Ports, Power Grid Corp, SBI Life Insurance, M&M और Axis Bank निफ्टी के टॉप लूजर हैं।
ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर और रियल्टी शेयरों में 0.5 -2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा है। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिला जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी टूटा है।
प्रोमोटर कंपनी को रीफ्रैक्टरी यूनिट बेचने की खबर के बाद आज Dalmia Bharat के शेयर 2% की बढ़त के साथ बंद हुआ। डिमांड की चिंता के बीच पावर शेयरों में आज कमजोरी देखने को मिली.। IEX और Tata Power के शेयरों में कमजोरी रही। TDI कीमतों में कमजोरी के बाद GNFC में करीब 3% की गिरावट रही।
आज निफ्टी में तेजी को Reliance Industries, Infosys और HUL को सपोर्ट मिला। जबकि ICICI Bank और Axis Bank में कमजोरी से निफ्टी में गिरावट भी देखने को मिली। दायरे में कारोबार करने के बाद आज फार्मा शेयरों में तेजी रही। Lupin और Glenmark Pharma शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 126.76 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 57,653.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.70 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 16,985.70 के स्तर पर बंद हुआ।