Get App

लाइव ब्लॉग

Closing bell : बैंक निफ्टी वीकली एक्सपायी के दिन बाजार में जोश, सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद

Closing bell : लार्ज-कैप शेयरों में खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार ने दूसरे कारोबारी सत्र में शुरुआती नुकसान की भरपाई करते हुए शानदार रिकवरी दिखाई। फिर भी, मिड और स्मॉल कैप में मुनाफावसूली के साथ ब्रॉडर का कमजोर प्रदर्शन जारी रहा। ये इनके महंगे वैल्यूशन से जुड़ा चिंताओं को बढ़ा रहा है। मिडकैप 258 अंक गिरकर 48857 पर बंद हुआ है

MoneyControl News MARCH 06, 2024 / 3:53 PM IST

Closing bell : बैंक निफ्टी वीकली एक्सपायी के दिन 6 मार्च को बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स भी निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ है। IT,बैंकिंग और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, रियल्टी , PSE,एनर्जी और मेटल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 409 अंक चढ़कर 74,086 पर बंद हुआ है। निफ्टी 118 अंक चढ़कर 22,474 पर बंद हुआ है।

Stock market live updates : IIFL फाइनेंशियल के बाद अब JM फाइनेंशियल के ऊपर RBI का सख्त एक्शन देखने को मिला है। कंपनी पर शेयर्स - डिबेंचर्स और IPO में आवेदन के लिए लोन देने पर रोक लगा दी गई है
Stock market live updates : IIFL फाइनेंशियल के बाद अब JM फाइनेंशियल के ऊपर RBI का सख्त एक्शन देखने को मिला है। कंपनी पर शेयर्स - डिबेंचर्स और IPO में आवेदन के लिए लोन देने पर रोक लगा दी गई है
MARCH 06, 2024 / 3:46 PM IST

MARKETS AT CLOSE : नए हाई पर बंद हुआ बाजार

कल की कमजोरी के बाद बाजार आज नए हाई पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 409 अंक चढ़कर 74,086 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 118 अंक चढ़कर 22,474 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 384 अंक चढ़कर 47965 पर बंद हुआ है। हालांकि मिडकैप 258 अंक गिरकर 48857 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में खरीदारी दिखी। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 8 पैसे मजबूत होकर 82.82/$ को स्तर पर बंद हुआ है।

    MARCH 06, 2024 / 3:27 PM IST
    CNBC-TV18 EXCLUSIVE : FMCG कंपनियों के खिलाफ DGGI की कार्रवाई
    FMCG कंपनियों के खिलाफ DGGI की कार्रवाई हुई है। 10-12 FMCG कंपनियों के खिलाफ टैक्स चोरी के आरोप में DGGI की कार्रवाई हुई है। ITC,प्रताप स्नैक्स,पेप्सी के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। ITC पर 500 करोड़ रुपए का GST भुगतान नहीं करने का आरोप है। प्रताप स्नैक्स ने 300 करोड़ रुपए GST भुगतान नहीं किया है।
      MARCH 06, 2024 / 3:23 PM IST

      Stock Market LIVE Updates : JM FINANCIAL की सफाई

      आरबीआई के एक्शन के बाद JM FINANCIAL ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि कंपनी में गवर्नेंस की समस्या नहीं है। कंपनी ने नियमों के तहत काम किया है। वित्त वर्ष 2023-24(9M) में IPO फाइनेंसिंग कारोबार 7 करोड़ रुपए का था। IPO फाइनेंसिंग कारोबार JMFPL आय का 1.5 फीसदी है।

        MARCH 06, 2024 / 3:17 PM IST

        Stock Market LIVE Updates : यूएस एफडीए के एक्शन ने सन फार्मा में भरा जोश


        यूएस एफडीए द्वारा सन फार्मा की अंकलेश्वर एपीआई इकाई को मंजूरी देने के बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग 2 फीसदी की बढ़त हुई और यह 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,606.75 रुपये पर पहुंच गया। सीएनबीसी आवाज की रिपोर्ट के अनुसार, यूएसएफडीए ने इकाई को नो एक्शन इंडिकेटिड (एनएआई) के रूप में वर्गीकृत किया है, जिससे संयंत्र में उत्पादन और निर्यात का रास्ता साफ हो गया है।

          MARCH 06, 2024 / 3:13 PM IST

          Stock Market LIVE Updates : विटोरिया फंड-ओसी, एलपी ने टीडी पावर सिस्टम्स में की शॉपिंग


          विटोरिया फंड-ओसी, एलपी ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज से टीडी पावर सिस्टम्स में 320.5 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 46 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

            MARCH 06, 2024 / 3:08 PM IST

            Sensex Today : 3 बजे बाजार


            तीन बजे के आसपास सेंसेक्स 320.47 अंक या 0.43 प्रतिशत ऊपर 73,997.60 पर और निफ्टी 90.20 अंक या 0.40 प्रतिशत ऊपर 22,446.50 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 693 शेयर बढ़े थे। 2631 शेयर गिरे थे और 51 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था।

              MARCH 06, 2024 / 3:05 PM IST

              Stock Market LIVE Updates : वी-गार्ड इंडस्ट्रीज ने गुजरात में रसोई उपकरणों का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया


              वी-गार्ड इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (डब्ल्यूओएस), वी-गार्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (वीसीपीएल) ने वापी, गुजरात में स्थापित अपनी अत्याधुनिक उत्पादन इकाई में 06 मार्च 2024 से रसोई उपकरणों (मिक्सर ग्राइंडर और गैस स्टोव) का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

                MARCH 06, 2024 / 3:03 PM IST

                Stock Market LIVE Updates : एसबीआई म्यूचुअल फंड, अमांसा होल्डिंग्स ने आवास फाइनेंसर्स में 1,186.3 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

                एसबीआई म्यूचुअल फंड ने आवास फाइनेंसर्स में 63 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं और अमांसा होल्डिंग्स ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 1,370 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 23,59,350 शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों की कीमत 1,186.3 करोड़ रुपये है।

                  MARCH 06, 2024 / 2:51 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates : मेटल शेयरों में जोरदार गिरावट

                  मेटल शेयरों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। SAIL, JSW Steel, JSPL, Hind Copper 3 फीसदी तक टूटे हैं।

                    MARCH 06, 2024 / 2:38 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates : NBFCs पर एक्शन, प्राइवेट बैंकों में रौनक


                    NBFCs पर RBI की सख्ती से दिग्गज बैंकों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी में करीब 500 प्वाइंट का उछाल देखने को मिल रहा है। कोटक बैंक 3 फीसदी भागा है। HDFC बैंक, ICICI और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज भी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

                      MARCH 06, 2024 / 2:27 PM IST

                      Sensex today : बाजार में रिकवरी


                      शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार अब रिकवरी की कोशिश में है जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में लौट आए हैं। फिलहाल सेंसेक्स 232 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 73,888.98 पर और निफ्टी 49.45 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 22,405.75 पर नजर आ रहा है।

                        MARCH 06, 2024 / 2:10 PM IST

                        Sensex today : ब्लॉक डील्स के बाद शेयरों में दबाव


                        लार्ज ट्रेड के बाद जोमैटो में 4 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई है तो SAMVARDHANA MOTHERSON भी 3 परसेंट से ज्यादा टूटा है।

                          MARCH 06, 2024 / 1:56 PM IST

                          Sensex today : इंडियाबुल्स रियल में करीब 10 परसेंट की गिरावट


                          इंडियाबुल्स रियल में करीब 10 परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है। MIDC’s के नासिक SEZ के प्लॉट को 1 महीने में खाली करने के आदेश के बाद दबाव बढ़ा है।

                            MARCH 06, 2024 / 1:55 PM IST

                            Sensex today : सिटी की रेटिंग के बाद MGL 10% लुढ़का

                            रेटिंग एंजेसी सिटी के डाउनग्रेड के बाद MGL 15% लुढ़क गया है। पेट्रोलियम मंत्री के बयान का सिटी ने दिया हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि गैस रिफॉर्म का ग्राहकों को फायदा नहीं मिला। सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियां ज्यादा मुनाफा कमा रही हैं। IGL, गुजरात गैस भी 6-7 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

                              MARCH 06, 2024 / 1:49 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates : RBI के एक्शन से टूटे NBFCs

                              IIFL और JM फाइनेंशियल पर RBI के एक्शन के बाद पूरा NBFC सेक्टर दबाव में हैं। JM फाइनेंशियल 15% लुढ़का है। इधर IIFL FINANCE में लगातार दूसरे दिन 20% का लोअर सर्किट लगा है। जेफरीज ने भी शेयर को डाउनग्रेड किया है।

                                MARCH 06, 2024 / 1:32 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates : मिडकैप-स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट, कमजोर बाजार में बैंकिंग का जोश हाई


                                बाजार में आज बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 0.25 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स 1.5 से 2 फीसदी तक टूटे हैं। हालांकि बैंकिंग शेयर मजबूती से खड़े हैं। निफ्टी बैंक एक फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                  MARCH 06, 2024 / 1:20 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: केपीआई ग्रीन को कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर सेगमेंट के तहत 9.40 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का ऑर्डर मिला


                                  केपीआई ग्रीन को सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 9.40 मेगावाट के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5 मेगावाट क्षमता केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ('कंपनी') द्वारा और 4.40 मेगावाट क्षमता केपीआईजी एनर्जिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित की जाएगी।

                                    MARCH 06, 2024 / 1:14 PM IST

                                    Sensex today : IT सेक्टर पर मॉर्गन स्टैनली पॉजिटिव


                                    CLSA ने कल अपनी रिपोर्ट में IT सेक्टर पर दबाव बढ़ने की बात कही थी, लेकिन आज मॉर्गन स्टैनली अपनी एक रिपोर्ट निकाली है। इसमें IT सेक्टर पर उसका नजरिया पॉजिटिव है। रिपोर्ट की हाईलाइट्स बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने बताया कि मॉर्गन स्टैनली ने इंफोसिस पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 1700 रुपए से बढ़ाकर 1820 रुपए कर कर दिया है। TCS पर भी मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 4240 रुपए से बढ़ाकर 4600 रुपए कर दिया है।

                                      MARCH 06, 2024 / 12:54 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: बैंक ऑफ इंडिया ने नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में 60.35 करोड़ रुपये का निवेश किया

                                      बैंक ऑफ इंडिया ने तरजीही शेयर जारी करने के तहत नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी में 60.35 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के परिणामस्वरूप, एनएआरसीएल में बैंक ऑफ इंडिया की इक्विटी होल्डिंग्स 9% (नए शेयरों के आवंटन के बाद) पर बनी रहेगी।

                                        MARCH 06, 2024 / 12:31 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: भागीरधा केमिकल्स को अपने एक इक्विटी शेयर को 10 शेयरों में विभाजित करने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली

                                        भागीरधा केमिकल्स एंड इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने 10 रुपये अंकित मूल्य के 1 इक्विटी शेयर को 1 रुपये अंकित मूल्य के 10 इक्विटी शेयरों में विभाजित करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव अभी कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।

                                          MARCH 06, 2024 / 12:29 PM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: सोनाटा सॉफ्टवेयर पोलैंड में डिलीवरी सेंटर खोलेगा

                                          बड़े बाजारों में रणनीतिक विस्तार योजनाओं के हिस्से के रूप में, सोनाटा सॉफ्टवेयर ने क्राको, पोलैंड में एक डिलीवरी केंद्र स्थापित करने की अपनी योजना की घोषणा की है।

                                            MARCH 06, 2024 / 12:27 PM IST

                                            Stock Market LIVE Updates: आरईसी के निदेशक मंडल की बैठक 16 मार्च को

                                            वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तीसरे अंतरिम लाभांश पर विचार करने के लिए आरईसी के निदेशक मंडल की बैठक 16 मार्च को होगी।

                                              MARCH 06, 2024 / 12:25 PM IST


                                              Stock Market LIVE Updates: यूएसएफडीए ने टोरेंट फार्मा की ओरल-ऑन्कोलॉजी उत्पादन इकाई को ईआईआर जारी किया

                                              यूएस एफडीए ने 5-11 दिसंबर के दौरान गुजरात के बिलेश्वरपुरा में टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स की ओरल-ऑन्कोलॉजी उत्पादन इकाई में पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण (पीएआई) किया। निरीक्षण के बाद, यूएसएफडीए ने इस उत्पादन इकाई के लिए एक स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) जारी की है। यह निरीक्षण अब यूएसएफडीए द्वारा सफलतापूर्वक बंद कर दिया गया है।

                                                MARCH 06, 2024 / 12:19 PM IST

                                                Stock Market LIVE Updates: साकार हेल्थकेयर की ऑन्कोलॉजी इकाई को ईयू जीएमपी मंजूरी मिली


                                                साकार हेल्थकेयर, ऑन्कोलॉजी (कैंसर रोधी) इकाई को ऑडिटेड तिथि से तीन साल की वैधता के साथ 5 मार्च 2024 को ईयू जीएमपी अनुमोदन प्राप्त हो गया है। यूरोपीय एजेंसी की ऑडिट टीम ने कैलेंडर वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में पैकेजिंग और भंडारण अनुपालन के साथ ओरल सॉलिड डोज़ (टैबलेट, कैप्सूल, ग्रैन्यूल्स) और इंजेक्शन (लिक्विड, लियोफिलाइज्ड) के मैन्यूफैक्चरिंग ब्लॉकों के निरीक्षण के बाद ये मंजूरी दी है।

                                                  MARCH 06, 2024 / 12:16 PM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates: टाटा टेक्नोलॉजीज ने एस सुकन्या को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया

                                                  टाटा टेक्नोलॉजीज ने 6 मार्च, 2024 से एस सुकन्या को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है। एस सुकन्या टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य सूचना अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं।

                                                    MARCH 06, 2024 / 12:14 PM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates : अपडेटर सर्विसेज पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                                                    आईएफएम के लिए मजबूत स्थितियों और सॉफ्ट सर्विसेज में मजबूत पकड़ को देखते हुए, ब्रोकिंग हाउस को वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2026 तक आईएफएम में मजबूत और निरंतर ग्रोथ की उम्मीद है। ब्रोरकरेज का मानना है कि FY24-26E में क्रमशः 15% और 22% के रेवेन्यू और EBITDA CAGR देखने को मिल सकता है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक का बॉय रेटिंग देते हुए 465 रुपये का लक्ष्य दिया है जो वर्तमान स्तरों से 36% ज्यादा है।

                                                      MARCH 06, 2024 / 12:07 PM IST

                                                      Sensex Today : 12 बजे बाजार

                                                      12 बजे के आसपास सेंसेक्स 282.75 अंक या 0.38 प्रतिशत नीचे 73,394.38 पर और निफ्टी 111.00 अंक या 0.50 प्रतिशत नीचे 22,245.30 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 445 शेयर बढ़े थे। 2810 शेयर गिरे थे और 62 शेयरों में कई बदलाव नहीं हुआ था।

                                                        MARCH 06, 2024 / 12:02 PM IST

                                                        Sensex Today : पॉवेल की टेस्टीमॉनी पर बाजार का फोकस, सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब 2,100 डॉलर से ऊपर


                                                        अब बाजार का फोकस पॉवेल की टेस्टीमॉनी पर बना हुआ है। इस बीच सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब 2,100 डॉलर से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को सोने की कीमतें 2100 डॉलर के स्तर से ऊपर दिख रही हैं जो पिछले सत्र में रिकॉर्ड हाई के करीब है। हाजिर सोना 0.1% गिरकर 2,126.13 डॉलर प्रति औंस पर दिख रहा है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.4% गिरकर 2,134.30 डॉलर पर आ गया। हाजिर कीमतें मंगलवार को रातों-रात 2141.59 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गईं। सोने में लगातार पांचवें सत्र में तेजी रही।

                                                          MARCH 06, 2024 / 11:37 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates : आईआईएफएल फाइनेंस को फेयरफैक्स इंडिया से मिली राहत

                                                          फेयरफैक्स इंडिया ने आईआईएफएल फाइनेंस में 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक तरलता सहायता निवेश करने के लिए सहमति व्यक्त की है।

                                                            MARCH 06, 2024 / 11:34 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates : आईआईएफएल फाइनेंस पर जेफ़रीज़ की राय


                                                            जेफ़रीज़ ने आईआईएफएल फाइनेंस की रेटिंग बॉय से घटा कर होल्ड कर दी है। इस लक्ष्य भी 765 रुपये से घटाकर 435 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि गोल्ड लोन पर प्रतिबंध से कंपनी के मुनाफे पर असर होगा। आरबीआई के आदेश से लाभदायक गोल्ड लोन बुक के तेजी से खत्म होने से कमाई पर असर पड़ सकता है। प्रतिबंध हटने का समय अनिश्चित है। मान लें कि ये प्रतिबंध 9 महीने तक रहता है तो वित्त वर्ष 2025 में एयूएम में सालाना आधार पर 1% की गिरावट आएगी। 9 महीने तक प्रतिबंध रहने पर सोने के एयूएम में साल-दर-साल 51% की गिरावट का अनुमान है। इसको ध्यान में रखकर FY25-26 EPS में 26%-27% और RoE में 460-480 बीपीएस की कटौती की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 में मुनाफ़ा 6% गिरने की उम्मीद। वित्त वर्ष 2024-26 के दौरान ईपीएस सीएजीआर 5% और आरओई 15-15.8% कम होने का पूर्वानुमान है।

                                                              MARCH 06, 2024 / 11:21 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates : एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी 48,000 पर पहुंचा, अब 47,700 पर अहम सपोर्ट

                                                              बैंक निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरकर 6 मार्च को एक्सपायरी वाले दिन 48,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में बैंक निफ्टी वायदा में लगभग 0.5 प्रतिशत की बढ़त हुई है, इस अवधि के दौरान ओपन इंटरेस्ट (ओआई) में 32.1 प्रतिशत कुल वृद्धि हुई है, जो एक मजबूत लॉन्ग बिल्डअप का संकेत देता है।

                                                                MARCH 06, 2024 / 10:57 AM IST

                                                                Sensex today: जे कुमार इंफ्रा को सिडको से 912.3 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए एलओए मिला


                                                                जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स को CIDCO से उलवे, नवी मुंबई में सीएच 2900 से सीएच 5800 (एमटीएचएल जंक्शन) तक तटीय सड़क के डिजाइन और निर्माण के काम के लिए एलओए मिला है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 912,28,36,877.28 रुपए है।

                                                                  MARCH 06, 2024 / 10:54 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates : अजमेरा रियल्टी ने 500 करोड़ रुपये का फंड जुटाया


                                                                  अजमेरा रियल्टी ने अजमेरा मैनहट्टन परियोजना को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये का कर्ज जुटा लिया है।

                                                                    MARCH 06, 2024 / 10:52 AM IST


                                                                    Stock Market LIVE Updates :| सिटी द्वारा स्टॉक की रेटिंग 'बॉय' से घटाकर 'सेल' करने के बाद महानगर गैस में 13% की गिरावट

                                                                    ब्रोकरेज फर्म सिटी द्वारा स्टॉक की रेटिंग 'बॉय' से घटाकर 'सेल' करने और इसके लक्ष्य मूल्य में कटौती के बाद 6 मार्च को महानगर गैस लिमिटेड के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक गिर गए। ब्रोकरेज ने स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया क्योंकि तेल मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात पर जोर दिया है कि प्राकृतिक गैस क्षेत्र में सुधारों का पूरा लाभ अंतिम ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है।

                                                                      MARCH 06, 2024 / 10:49 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates : किचन अप्लायंसेज के कारोबार में रखेगी कदम, हैवेल्स इंडिया के शेयर में तेजी

                                                                      6 मार्च को शुरुआती कारोबार में हैवेल्स इंडिया के शेयरों में तेजी आई क्योंकि कंपनी ने रसोई उपकरणों के कारोबार में कदम रखने के साथ अपने उत्पाद रेंज का विस्तार करने की योजना बनाई है। कंपनी कुकटॉप्स, हॉब्स, चिमनी और दूसरे किचन अप्लायंसेज बनाएगी।

                                                                        MARCH 06, 2024 / 10:46 AM IST


                                                                        Stock Markeyt LIVE Updates : यूएसएफडीए द्वारा सफल निरीक्षण पर टोरेंट फार्मा के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

                                                                        यूएस एफडीए द्वारा सफल निरीक्षण के बाद 6 मार्च को शुरुआती कारोबार में टोरेंट फार्मा का शेयर मूल्य 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,745.55 रुपये पर पहुंच गया। यूएसएफडीए ने कंपनी की गुजरात उत्पादन इकाई के लिए एक स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) जारी की है। यह निरीक्षण अब यूएस एफडीए द्वारा सफलतापूर्वक बंद कर दिया गया है। यूएसएफडीए ने 5 दिसंबर, 2023 से 11 दिसंबर, 2023 तक बिलेश्वरपुरा, गुजरात में कंपनी की ओरल-ऑन्कोलॉजी उत्पादन इकाई में पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण (पीएआई) किया।

                                                                          MARCH 06, 2024 / 10:42 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates : आईआरसीटीसी ने आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सेवाओं के जरिए रेल यात्रियों को प्री-ऑर्डर भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्विगी के साथ मिलाया हाथ


                                                                          आईआरसीटीसी ने आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग सेवाओं के जरिए भारतीय रेलवे के यात्रियों को प्री-ऑर्डर भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्विगी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सेवा शुरुआत में बेंगलुरु, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाएगी और प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) के दौरान आपसी सहमति से स्टेशनों की संख्या बढ़ाई/घटाई जा सकती है।

                                                                            MARCH 06, 2024 / 10:37 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates : JSW एनर्जी की सहायक कंपनी ने 250 मेगावाट / 500 मेगावाट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए BESPA पर किए हस्ताक्षर

                                                                            जेएसडब्ल्यू एनर्जी की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू रिन्यू एनर्जी फाइव ने 250 मेगावाट / 500 मेगावाट स्टैंडअलोन एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की पहली परियोजना के लिएबैटरी एनर्जी स्टोरेज खरीद समझौते (बीईएसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह भारतीय सौर ऊर्जा निगम के साथ 500MW/1,000MWh की कुल आवंटित परियोजना क्षमता (250 मेगावाट/500 MWh की दो परियोजनाएं) का एक हिस्सा है।

                                                                              MARCH 06, 2024 / 10:05 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates : भारती एयरटेल ने एफसीसीबी धारकों को 56.8 लाख इक्विटी शेयरों के आवंटन को दी मंजूरी

                                                                              कुछ एफसीसीबी धारकों से $40,862,000 के एफसीसीबी के रूपांतरण के लिए नोटिस प्राप्त होने के बाद, भारती एयरटेल के फंड जुटाने के लिए निदेशकों की विशेष समिति ने रूपांतरण मूल्य पर 56,81,733 पूरी तरह से भुगतान किए गए इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। एफसीसीबी धारकों को प्रति इक्विटी शेयर 518 रुपये के भाव पर मिलेंगे।

                                                                                MARCH 06, 2024 / 10:00 AM IST

                                                                                Sensex Today : रिटेल और एचएनआई के सपोर्ट से जेजी केमिकल्स आईपीओ को पहले ही दिन पूरा भरा

                                                                                जेजी केमिकल्स आईपीओ के लिए निवेशकों में भारी मांग देखने को मिली है। बोली के पहले ही दिन, 5 मार्च को आईपीओ के 81.68 लाख इक्विटी शेयरों के इश्यू साइज के मुकाबले 2.01 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे गए। इससे 2.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

                                                                                  MARCH 06, 2024 / 9:57 AM IST

                                                                                  Sensex Today : क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का आईपीओ 14 मार्च को लॉन्च होगा, प्राइस बैंड की जल्द ही होगी घोषणा

                                                                                  सुविधा प्रबंधन सेवा कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज 14 मार्च को अपना आईपीओ पेश करेगी। आने वाले कुछ दिनों में प्राइस बैंड की घोषणा होने की उम्मीद है। पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज के बाद यह अगले सप्ताह दलाल स्ट्रीट पर आने वाला दूसरा आईपीओ होगा। आईपीओ में 175 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा। साथ प्रमोटर क्रिस्टल फैमिली होल्डिंग्स द्वारा 17.5 लाख इक्विटी शेयरों ऑफर फॉर सेल होगा। आईपीओ 14 मार्च को बंद हो जाएगा।

                                                                                    MARCH 06, 2024 / 9:51 AM IST

                                                                                    Stock Market LIVE Updates : आरबीआई ने जेएम फाइनेंशियल को शेयरों और डिबेंचर के बदले किसी भी प्रकार लोन देनें से तत्काल प्रभाव से रोक दिया है


                                                                                    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तत्काल प्रभाव से जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स (जेएमएफपीएल) को शेयरों और डिबेंचर पर ऋण देने से रोक दिया है। इसमें शेयरों के आईपीओ के एवज में ऋण की मंजूरी और वितरण भी शामिल है। वित्तीय सेवा फर्म की लोन देने की प्रक्रिया में कुछ गंभीर कमियां देखने के बाद आरबीआई ने यह कार्रवाई की है। इससे भी बड़ी बात यह है कि केंद्रीय बैंक ने इस बात पर जोर दिया है कि रेग्युलेशंस के उल्लंघन के अलावा कंपनी में गवर्नेंस के मुद्दों पर गंभीर चिंताएं हैं।

                                                                                      MARCH 06, 2024 / 9:46 AM IST

                                                                                      Sensex today : ज़ोमैटो में लार्ज ट्रेड

                                                                                      CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज़ोमैटो में 3,112 करोड़ रुपये मूल्य के 19 करोड़ शेयरों (2.2% इक्विटी) की औसतन 160 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीद-बिक्री हुई है।

                                                                                        MARCH 06, 2024 / 9:44 AM IST

                                                                                        Sensex today : संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल में लार्ज ट्रेड


                                                                                        CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल में 3,931.8 करोड़ रुपये मूल्य के 32.2 करोड़ शेयरों (4.77% इक्विटी) की खरीद-बिक्री हुई है।

                                                                                          MARCH 06, 2024 / 9:41 AM IST

                                                                                          Sensex today : निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.6% नीचे


                                                                                          निफ्टी सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक आज 0.6 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। एलएंडटी टेक्नोलॉजी, एम्फैसिस और टेक महिंद्रा ने इंडेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है।

                                                                                            MARCH 06, 2024 / 9:39 AM IST

                                                                                            Stock Market LIVE Updates : एलटीआईमाइंडट्री सऊदी अरामको के साथ बनाएगी ज्वाइंटवेंचर


                                                                                            LTIMindtree ने सऊदी अरब में एक ज्वाइंटवेंचर स्थापित करने के लिए सऊदी अरब ऑयल कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ग्लोबल डिजिटल इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस कंपनी के साथ एक शेयरधारक समझौता किया है।

                                                                                              MARCH 06, 2024 / 9:30 AM IST

                                                                                              Market opens: बाजार में कमजोरी

                                                                                              6 मार्च को बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। 86.83 अंक यानी 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 73600 के आसपास और निफ्टी 18.45अंक यानी 0.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 22330 के करीब कारोबार कर रहा है।

                                                                                                MARCH 06, 2024 / 9:17 AM IST

                                                                                                Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार में सुस्ती


                                                                                                प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क सूचकांक सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 90 अंक या 0.12 प्रतिशत नीचे 73,587 पर और निफ्टी 28 अंक या 0.13 प्रतिशत नीचे 22,327 पर दिख रहा है।

                                                                                                  MARCH 06, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                                  Stock market : NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर


                                                                                                  एनएसई ने 6 मार्च के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को बरकरार रखा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                                    MARCH 06, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                                    Sensex today : FII और DII आंकड़े

                                                                                                    05 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 574.28 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,834.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                                                      MARCH 06, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                                      Sensex today : FII और DII आंकड़े

                                                                                                      05 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 574.28 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,834.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                                                        MARCH 06, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                                                        Sensex today : एशियाई बाजार मिलेजुले

                                                                                                        आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 10 अंकों की गिरावट के साथ 22,415.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 98.72 अंक यानी करीब 0.25 फीसदी कमजोरी के साथ 39,998.52 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स की चाल तेज दिख रही है। यह 28.30 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 28.48 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 19,410.92 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 84.65 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 16,265.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.69 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.22 फीसदी की कमोजरी के साथ 3,037.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                                                          MARCH 06, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                                          US Market : कल तीनों अमेरिकी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए

                                                                                                          कल तीनों अमेरिकी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार के तीनों इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा गिरे थे। टेक शेयरों में मुनाफावसूली से नैस्डेक में दबाव बढ़ा था। सिर्फ NVIDIA के शेयर में हल्की बढ़त दिखी थी। चीन में एप्पल के आईफोन की बिक्री 24 फीसदी गिरी है। मुख्य रूप से सुपर सेवन में तकनीकी शेयरों में ठोस मुनाफावसूली ने इंडेक्सों को उनके हालिया रिकॉर्ड से नीचे खींच लिया। 2023 में, अल्फाबेट, अमेज़ॅन, ऐप्पल, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और टेस्ला से बने सुपर सेवन समूह ने बाजार को चलाया। लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। 2024 में एनवीडिया 74% और मेटा 38% ऊपर है, जबकि ऐप्पल 12% और टेस्ला 27% गिर गया है।

                                                                                                            MARCH 06, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                                            Global market : ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत

                                                                                                            ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया में गिरावट दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कामकाज हो रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दिखी थी। टेक शेयरों में मुनाफावसूली से नैस्डक डेढ़ फीसदी से ज्यादा टूटा था। लेकिन सोने में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। COMEX GOLD नए रिकॉर्ड हाई पर दिख रहा है।

                                                                                                              MARCH 06, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                                              Sensex today : पुट कॉल रेशियो

                                                                                                              निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 5 मार्च को गिरकर 1.23 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 1.30 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

                                                                                                                MARCH 06, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                                                Sensex today : 33 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                                                ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 33 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें BHEL, ICICI Prudential Life Insurance, ONGC, L&T Technology Services और Bank of Baroda के नाम शामिल हैं।

                                                                                                                  MARCH 06, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                                                  Sensex today : 80 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                                                                  ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 80 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Metropolis Healthcare, Ramco Cements, Cholamanadalam Investment & Finance, RBL Bank, और Bajaj Finserv के नाम शामिल हैं।

                                                                                                                    MARCH 06, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                                                    Sensex today : 80 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                                                                    ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 80 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Metropolis Healthcare, Ramco Cements, Cholamanadalam Investment & Finance, RBL Bank, और Bajaj Finserv के नाम शामिल हैं।

                                                                                                                      MARCH 06, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                                                      Sensex today :30 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग


                                                                                                                      ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 30 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Godrej Properties, Ipca Laboratories, Dixon Technologies, Berger Paints और Hero MotoCorp के नाम शामिल हैं।

                                                                                                                        MARCH 06, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                                                        Sensex today : 42 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                                                        ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 42 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Manappuram Finance, Sun TV Network, Samvardhana Motherson International, Muthoot Finance और M&M Financial Services के नाम शामिल हैं।

                                                                                                                          MARCH 06, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                                          Sensex today: बाजार पर एक्सपर्ट की राय

                                                                                                                          5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि हमें निफ्टी में अब 22,200 की ओर कुछ करेक्शन देखने को मिल सकता है। ऑप्शन आंकड़ों के मुताबिक इस लेवल पर निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। पोजीशनल नजरिए से देखें तो निफ्टी का समर्थन अब धीरे-धीरे ऊपर की ओर खिसक रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 22,500 अंक के आसपास पहला रजिस्टेंस और उसके बाद 22,700 अंक के आसपास बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है। ऐसे में ट्रेडर्स को सकारात्मक नजरिए से ट्रे़ड जारी रखने और इंट्राडे गिरावट पर खरीदारी के अवसरों की तलाश करने की सलाह होगी।

                                                                                                                            MARCH 06, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                                                            Stock Market: बाजार के सपाट खुलने के संकेत

                                                                                                                            बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 6 मार्च को सपाट खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 18 अंकों के नुकसान के साथ ब्रॉडर इंडोक्सों के लिए धीमी शुरुआत के संकेत दे रहे। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 5 मार्च को बेंचमार्क इंडेक्सों ने चार दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। बीएसई सेंसेक्स 195 अंक गिरकर 73,677 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 49 अंक गिरकर 22,356 पर बंद हुआ था।

                                                                                                                              MARCH 06, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                                                                              सुप्रभात और दलाल-स्ट्रीट से सभी गतिविधियों के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत और दुनिया भर के बाज़ार से सभी लाइव अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।