Closing bell : बैंक निफ्टी वीकली एक्सपायी के दिन 6 मार्च को बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स भी निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ है। IT,बैंकिंग और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, रियल्टी , PSE,एनर्जी और मेटल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 409 अंक चढ़कर 74,086 पर बंद हुआ है। निफ्टी 118 अंक चढ़कर 22,474 पर बंद हुआ है।
