Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 22, 2024 / 3:42 PM IST

Closing Bell - सेंसेक्स 191 प्वाइंट चढ़कर 72,832 पर और निफ्टी 85 प्वाइंट चढ़कर 22,097 पर बंद

Closing Bell - कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी, ऑटो, फार्मा शेयरों में खरीदारी नजर आई। मेटल, FMCG, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 191 प्वाइंट चढ़कर 72,832 पर बंद हुआ। निफ्टी 85 प्वाइंट चढ़कर 22,097 पर बंद हुआ

Closing Bell -  भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 22 मार्च को लगातार तीसरे सत्र में पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। निफ्टी पर सबसे ज्यादा चढ़ने वाले में यूपीएल, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और सन फार्मा के शेयर शामिल रहे। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले में विप्रो, इंफोसिस, एलटीआईमाइंडट्री, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर शामिल रहे। मेटल, ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स

Stock Market
Stock Market
MARCH 22, 2024 / 3:31 PM IST

Closing Bell - कारोबारी हफ्ते के दिन आईटी स्टॉक्स में रहा दबाव, बाजार नीचे से सुधरकर बढ़त पर बंद,

आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन सेकंड हाफ में बाजार में तेजी नजर आई। रियल्टी, ऑटो और फार्मा स्टॉक्स ने अच्छी तेजी दिखाई। इसकी वजह से निफ्टी फार्मा और ऑटो इंडेक्स में उछाल देखने को मिला। बाजार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी चढ़कर बंद हुए।

सेंसेक्स 191 प्वाइंट चढ़कर 72,832 पर बंद हुआ। निफ्टी 85 प्वाइंट चढ़कर 22,097 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली

    MARCH 22, 2024 / 3:28 PM IST

    Stock Market Live Updates- VEDANTA को CUHL डिविडेंड पर ब्याज भुगतान मामले में राहत

    वेदांता को CUHL डिविडेंड पर ब्याज भुगतान मामले में राहत मिली है। CUHL डिविडेंड पे मामले में SAT ने SEBI के आदेश पर रोक लगाई है। SEBI ने डिविडेंड पेमेंट भुगतान में देरी पर कंपनी को 77.6 करोड़ रुपये का ब्याज देने को कहा था। मार्केट रेगुलेटर ने अप्रैल 2016 से जून 2017 के 667 करोड़ रुपये के डिविडेंड में देरी पर ब्याज भुगतान करने को कहा था

      MARCH 22, 2024 / 3:24 PM IST

      Stock Market Live Updates- निफ्टी रियल्टी और फार्मा इंडेक्स उछले

      रियल्टी में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। इस हफ्ते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5 परसेंट उछला। NCR में जमीन खरीदने से प्रेस्टीज 5 परसेंट ऊपर नजर आया। फार्मा शेयरों में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन निफ्टी फार्मा इंडेक्स उछला।

        MARCH 22, 2024 / 3:18 PM IST

        Stock Market Live Updates- ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी, मारुति ने लगाया नया हाई

        बाजार में आज ऑटो शेयरों में तूफानी रफ्तार में नजर आ रहे हैं। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2 परसेंट भागा। मारुति सुजुकी का स्टॉक नए शिखर पर पहुंचा। इसके अलावा बजाज ऑटो, हीरो मोटो और आयशर मोटर्स के शेयर में 2 से 3 परसेंट की तेजी देखने को मिली।

          MARCH 22, 2024 / 3:11 PM IST

          Stock Market Live Updates- बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर

          बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर नजर आया। एनएसई के निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि बीएसई के सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयरों में खरीदारी नजर आई।

            MARCH 22, 2024 / 3:03 PM IST

            Stock Market Live Updates - आज दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

            आज दोपहर 3 बजे के दौरान सेंसेक्स 205.11 अंक या 0.28 प्रतिशत ऊपर 72,846.30 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 104.60 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 22,116.60 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2274 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 1042 शेयर में गिरावट नजर आई। वहीं 100 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

              MARCH 22, 2024 / 2:54 PM IST

              Stock Market Live Updates- वित्त मंत्रालय ने जारी किया फरवरी का मंथली रिव्यू

              वित्त मंत्रालय ने फरवरी का मंथली रिव्यू जारी कर दिया। उसमें कहा गया है कि आने वाले कुछ महीनों में महंगाई घटने की उम्मीद है। बुआई में तेजी से खाद्य महंगाई घटाने में मदद मिलेगी। रिव्यू में कहा गया है कि FY24 के करंट अकाउंट डेफिसिटी में सुधार की उम्मीद है।

                MARCH 22, 2024 / 2:34 PM IST

                Stock Market Live Updates- हेल्दी करेक्शन के बाद हाई डिविडेंड वाले क्वालिटी स्मॉलकैप शेयरों में नजर आ रहे निवेश के मौके -एक्सपर्ट्स

                छोटे-मझोले शेयरों में हालिया बिकवाली के बाद अब कई स्मॉलकैप शेयरों में स्थिरता आती दिख रही है। इनमें कुछ ने अच्छे अंतर से बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 13 मार्च के निचले स्तर से 4.13 फीसदी ऊपर है, जबकि इसी अवधि में बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स सपाट कारोबार करता दिखा है। मार्च में बाजार में आई बिकवाली के आंकडों से साफ होता है कि अधिक डिविडेंड देने वाले स्मॉल कैप शेयरों में भी तेजी से गिरावट आई है। हालांकि अब इन हाई डिविडेंड स्टॉक्स में स्थिरता आती दिख रही है और ये नए सिरे से तेजी के लिए तैयार दिख रहे हैं। हाई डिविडेंड देने वाले ये स्मॉल कैप स्टॉक ब्राॉडर मार्केट की धारणा के मुताबिक स्थिर और मजबूत होते दिख रहे हैं।

                  MARCH 22, 2024 / 2:13 PM IST

                  Stock Market Live Updates- एंजेल वन ने IPL स्पॉन्सरशिप डील जीती

                  फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी एंजेल वन ने इंडियन प्रीमियर लीग के साथ स्पॉन्सरशिप डील साइन की है। एंजेल वन IPL के एसोसिएट पार्टनर के तौर पर काम करेगी। इस तरह की खबरें हैं कि कंपनी ने 410 करोड़ की स्पॉन्सरशिप डील की है। इस डील के जरिए कंपनी क्या हासिल करना चाहती है,2025 को लेकर कंपनी की क्या ग्रोथ स्ट्रैटेजी है। इन सब पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े Angel One के चीफ ग्रोथ ऑफीसर प्रभाकर तिवारी। उन्होंने इस बातचीत में बताया कि कंपनी ने IPL स्पॉन्सरशिप डील जीती है। इस डील के तहत एंजेल वन IPL के एसोसिएट पार्टनर के तौर पर काम करेगी।

                    MARCH 22, 2024 / 2:11 PM IST

                    Stock Market Live Updates- भारत सरकार ने हिंदुस्तान जिंक की कंपनी को विभाजित करने की योजना को किया खारिज : रिपोर्ट

                    एक सूत्र के हवाले से शुक्रवार को पता चला है कि भारत सरकार ने माइनिंग कंपनी हिंदुस्तान जिंक द्वारा कंपनी को अलग-अलग इकाइयों में विभाजित करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। भारत सरकार हिंदुस्तान जिंक में सबसे बड़ी माइनॉरिटी शेयरधारक है। सरकार के पास हिंदुस्तान जिंक में 29.54 फीसदी हिस्सेदारी है। नामछापने का अनुरोध करते हुए सूत्रों ने बताया कि जब कंपनी ने जस्ता, सीसा, चांदी और रीसाइक्लिंग कारोबार के लिए अलग इकाइयां बनाने के लिए कंपनी को विभाजित करने का निर्णय लिया तो इस पर उसने सरकार से परामर्श नहीं किया

                      MARCH 22, 2024 / 1:39 PM IST

                      Stock Market Live Updates- Dhanlaxmi Bank के बोर्ड ने राइट्स इश्यू को दी मंजूरी

                      धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) बोर्ड ने 300 करोड़ रुपये तक के राइट्स इश्यू साइज को मंजूरी दी है। धनलक्ष्मी बैंक के निदेशक मंडल ने 22 मार्च, 2024 को हुई अपनी बैठक में बैंक के प्रस्तावित राइट्स इश्यू की राशि को 300 करोड़ (प्रीमियम सहित) रुपये तक बढ़ाने पर मंजूरी दे दी।

                        MARCH 22, 2024 / 1:30 PM IST

                        Stock Market Live Updates- NEULAND LAB के प्लांट में कोई आपत्ति नहीं मिली

                        NEULAND LAB के प्लांट की जांच में अमेरिकी एफडीए को कोई आपत्ति नहीं मिली। कंपनी की हैदराबाद यूनिट-1 को US FDA से कोई आपत्ति नहीं मिली। कंपनी के यूनिट की जांच 18-22 मार्च को हुई थी।

                          MARCH 22, 2024 / 1:19 PM IST

                          Stock Market Live Updates - NLC India फॉरेन करेंसी लोन जुटायेगी


                          एनएलसी इंडिया के निदेशक मंडल की 27 मार्च को बैठक होगी। इसमें एक्सटरनल कमर्शियल बॉरोइंग्स (ECB) के जरिये 60 करोड़ डॉलर तक विदेशी मुद्रा ऋण बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

                            MARCH 22, 2024 / 1:05 PM IST

                            Stock Market Live Updates - आज दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                            आज दोपहर 1 बजे के दौरान सेंसेक्स 212.94 अंक या 0.29 प्रतिशत ऊपर 72,854.13 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 85.20 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 22,097.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2234 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 1020 शेयर में गिरावट नजर आई। वहीं 92 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

                              MARCH 22, 2024 / 12:54 PM IST

                              Stock Market Live Updates - JSW Holdings में Vikasa India EIF ने खरीदी हिस्सेदारी

                              विकासा इंडिया ईआईएफ आई फंड ने जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स में 37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। विकासा इंडिया ईआईएफ आई फंड ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स में 6,253.26 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 59,210 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इस सौदे का कुल मूल्य 37.02 करोड़ रुपये है।

                                MARCH 22, 2024 / 12:42 PM IST

                                Stock Market Live Updates - Amber Enterprises में 3% का उछाल, सीएलएसए ने दी खरीदारी की रेटिंग

                                सीएलएसए के 'बाय' कॉल पर अम्बर एंटरप्राइजेज का शेयर 3% ऊपर कारोबार करता दिखा। 22 मार्च को वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए द्वारा आकर्षक वैल्यूएशन के बीच काउंटर पर "खरीद" रेटिंग साझा की। इसके बाद अम्बर एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य मूल्य बढ़ाकर 4,300 रुपये कर दिया गया। ये मौजूदा स्तर से 19 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्शाता है।

                                  MARCH 22, 2024 / 12:32 PM IST

                                  Stock Market Live Updates - Coforge पर मॉर्गन स्टैनली का ओवरवेट नजरिया

                                  कोफोर्ज पर मॉर्गन स्टेनली ने अपना नजरिया जारी किया है। इस पर ओवरवेट कॉल दी है। लक्ष्य मूल्य 7,450 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कोफोर्ज ने धन जुटाने के उद्देश्य और किए जा रहे अधिग्रहण के प्रकार पर अधिक विवरण जारी किया है।

                                    MARCH 22, 2024 / 12:21 PM IST

                                    Stock Market Live Updates - बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर

                                    फिलहाल बाजार दिन के ऊपर स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इंट्रा-डे में निफ्टी 22,100 के पार जाता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

                                      MARCH 22, 2024 / 12:04 PM IST

                                      Stock Market Live Updates - आज दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                      आज दोपहर 12 बजे के दौरान सेंसेक्स 216.77 अंक या 0.30 प्रतिशत ऊपर 72,857.96 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 83.30 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़कर 22,095.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2231 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 992 शेयर में गिरावट नजर आई। वहीं 82 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

                                        MARCH 22, 2024 / 11:49 AM IST

                                        Stock Market Live Updates- CROMPTON में हुई ब्लॉक डील


                                        क्रॉम्टन में आज ब्लॉक डील हुई है। कंपनी के 48.33 लाख शेयरों में कई सौदे हुए हैं। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 129 करोड़ रुपये रही। इसमें 267-270 रुपये/शेयर पर कई सौदे देखने को मिले हैं।

                                          MARCH 22, 2024 / 11:39 AM IST

                                          Stock Market Live Updates- IREDA बोर्ड FY25 के लिए 24,200 करोड़ रुपये का लेगा कर्ज

                                          IREDA बोर्ड FY25 के लिए 24,200 करोड़ रुपये तक उधार लेने पर विचार करेगा। भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 24,200 करोड़ रुपये तक का कर्ज लेने विचार करने के लिए बोर्ड बैठक 28 मार्च को होगी। कर्ज में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से बांड, टर्म लोन, कमर्शियल पेपर आदि जारी करके धन जुटाना शामिल होगा।

                                            MARCH 22, 2024 / 11:29 AM IST

                                            Stock Market Live Updates- Lemon Tree Hotels ने रांची में लिया नया होटल

                                            लेमन ट्री होटल्स ने रांची, झारखंड में नई होटल संपत्ति पर हस्ताक्षर किये हैं। लेमन ट्री होटल्स कंपनी ने रांची, झारखंड में एक नई होटल संपत्ति के लिए फ्रेंचाइजी समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। ये होटल वित्त वर्ष 2025 में खुलने की उम्मीद है।

                                              MARCH 22, 2024 / 11:18 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- मैन इंफ्रा ने मुंबई में प्रोजेक्ट का किया अधिग्रहण

                                              मैन इंफ्रा (MAN INFRA) ने एक प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने साउथ मुंबई में 22 लाख स्क्वायर फिट के प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया है। MAN INFRA को प्रोजेक्ट से 2,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय का अनुमान है।

                                                MARCH 22, 2024 / 11:05 AM IST

                                                Stock Market Live Updates - आज सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                आज सुबह 11 बजे के दौरान सेंसेक्स 48.85 अंक या 0.07 प्रतिशत ऊपर 72,690.04 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 23.90 अंक या 0.11 प्रतिशत चढ़कर 22,035.90 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2114 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 1006 शेयर में गिरावट नजर आई। वहीं 108 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

                                                  MARCH 22, 2024 / 10:47 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates - इंटरग्लोब एविएशन में FY25 में 5500-6000 कर्मचारी बढ़ने की उम्मीद

                                                  INTERGLOBE AVIATION का कहना है कि FY25 में क्षमता विस्तार ग्रोथ 10% रहने का अनुमान है। कंपनी का कहना है कि FY25 में हर हफ्ते 1 से ज्यादा एयरक्राफ्ट फ्लीट में जुड़ने का अनुमान है। इंटरग्लोब एविएशन का कहना है कि FY25 में 5500-6000 कर्मचारी बढ़ने की उम्मीद है। जबकि FY25 में पैसेंजर ग्रोथ 10% रहने का अनुमान है।

                                                    MARCH 22, 2024 / 10:35 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates - SHRIRAM FINANCE में 77.78 लाख शेयरों का सौदा

                                                    श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAM FINANCE) के शेयरों में बड़ी डील हुई है। SHRIRAM FINANCE में 77.78 लाख शेयरों का सौदा हुआ है। श्रीराम फाइनेंस लार्ज ट्रेड की वैल्यू 1,796 करोड़ रुपये रही। इसमें 2,310/शेयर पर बड़ा सौदा हुआ है।

                                                      MARCH 22, 2024 / 10:22 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates - आज के लिए निफ्टी पर पुट ऑप्शन डेटा

                                                      22,000 की स्ट्राइक पर 2.68 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.51 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                        MARCH 22, 2024 / 10:09 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates - आज के लिए निफ्टी पर कॉल ऑप्शन डेटा

                                                        वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 1.67 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 53.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                          MARCH 22, 2024 / 10:00 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates - आज सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                          आज सुबह 10 बजे के दौरान सेंसेक्स 85.21 अंक या 0.12 प्रतिशत नीचे 72,555.98 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 17.70 अंक या 0.08 प्रतिशत नीचे 21,994.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1906 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 1015 शेयर में गिरावट नजर आई। वहीं 108 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

                                                            MARCH 22, 2024 / 9:49 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- बाजार में गिरावट बढ़ी, निफ्टी 21,900 के नीचे फिसला

                                                            बाजार में गिरावट बढ़ती हुई दिखाई दी है। एनएसई का निफ्टी 21,900 के नीचे फिसल गया है। आईटी सेक्टर कमजोर नजर आ रहा है। IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। IT इंडेक्स करीब 3.5% फिसल गया है।

                                                              MARCH 22, 2024 / 9:39 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates - Nifty और बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                              निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22,025 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,098 और 22,151 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,958 फिर 21,925 और 21,872पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                              बैंक निफ्टी

                                                              निफ्टी बैंक के लिए पहला रेजिस्टेंस 46,723 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 47,008 और 47,169 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 46,588 फिर 46,489 और 46,328 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                MARCH 22, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- रुपये की कमजोर शुरुआत

                                                                आज भारतीय रुपये की कमजोर शुरुआत हुई है। भारतीय रुपया 12 पैसे कमजोर खुला है। रुपया 83.15/डॉलर के मुकाबले 83.27/डॉलर पर खुला है

                                                                  MARCH 22, 2024 / 9:18 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- कमजोर खुला बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में

                                                                  कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। आईटी स्टॉक्स में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। इंफोसिस का शेयर 3 प्रतिशत गिरा।

                                                                    MARCH 22, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- निफ्टी को किसी अच्छी रिकवरी के 22,200 से ऊपर मजबूती दिखानी होगी

                                                                    रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि अमेरिकी बाजारों में तेजी से भारतीय बाजारों को भी सपोर्ट मिल रहा है। बेंचमार्क इंडेक्सों पर नजर डालें तो निफ्टी ने 21 मार्च को शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 20 ईएमए के तत्काल रजिस्टेंस को हिट किया लेकिन इसे पार नहीं कर सका। अब हमें बाजार में कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। किसी अच्छी रिकवरी के निफ्टी को 22,200 से ऊपर मजबूती दिखानी होगी। ऐसे में जब तक बाजार की दिशा साफ न हो चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाएं। इसमें भी इंडेक्स हैवी वेट्स और बड़े मिडकैप शेयरों को वरीयता दें।

                                                                      MARCH 22, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- प्री ओपनिंग में गिरावट पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

                                                                      प्री ओपनिंग में बाजार गिरावट के साथ खुलते दिखाई दिये। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुलते हुए दिखाई दिये।

                                                                        MARCH 22, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- शुक्रवार 22 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                        प्रभुदास लीलाधर के शिजू कूथुपालक्कल का कहना है कि 21 मार्च को भारतीय बाजारों जोरदार तेजी आई। पिछले सत्र के 71,675 के निचले स्तर से सेंसेक्स 72,200 के 50-ईएमए स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इंट्राडे में तो ये 72,500 के स्तर को भी पार कर गया। सेंसेक्स में आज 515 अंकों की बढ़त हुई और पॉजिटिव रुझान के साथ मार्केट सेंटीमेंट में भी सुधार हुआ है। ऐसे में आगे भी तेजी कायम रहने की उम्मीद की जा सकती है। कंस्ट्रक्शन, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया और मनोरंजन, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल सर्विेसेज और फार्मा उन अहम सेक्टरों में रहे जिन्होंने 21 मार्च की तेजी में योगदान दिया।

                                                                          MARCH 22, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- कल 21 मार्च को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                          निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आई खरीदारी के दम पर BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2.5 प्रतिशत की तेजी आई। PSE,रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी रही। एनर्जी, इंफ्रा और ऑटो इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। फार्मा, बैंकिंग ओर IT शेयरों में भी खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 1 पैसे मजबूत होकर 83.15 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                          सेंसेक्स 540 अंक चढ़कर 72641 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी निफ्टी 173 अंक चढ़कर 22012 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 374 अंक चढ़कर 46685 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में खरीदारी रही। जबकि बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही।

                                                                            MARCH 22, 2024 / 8:39 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- Prestige Estates ने जमीन खरीदी

                                                                            प्रेस्टिज एस्टेट्स (Prestige Estates) पर बाजार की नजरें रहेंगी। कंपनी की सब्सिडियरी ने NCR इंद्रापुरम एक्सटेंशन में जमीन खरीदी है।
                                                                            कंपनी ने 468 करोड़ रुपये में 62.5 एकड़ जमीन खरीदी है।

                                                                              MARCH 22, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- Tata Chemicals पर फोकस

                                                                              बाजार में टाटा केमिकल्स का स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी को IT विभाग से करीब 104 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला। टैक्स नोटिस के खिलाफ कंपनी अपील कर सकती है। Appellant Authorities से कंपनी को राहत की उम्मीद है।

                                                                                MARCH 22, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- आज से शुरू होगा IPL का रोमांच

                                                                                इंडियन प्रीमियर लीग का आज से आगाज होगा। आज से IPL का रोमांच शुरू होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच पहला मुकाबला होगा। चेन्नई के MA Chidambaram स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी होगी।

                                                                                  MARCH 22, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- दिल्ली के सीएम की आज सुप्रीम कोर्ट में पेशी

                                                                                  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है। शराब घोटाले मामले में CM अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया है। आज कोर्ट में उनकी पेशी होगी। AAP सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी।

                                                                                    MARCH 22, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी हुई सार्वजनिक

                                                                                    इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी को पब्लिक कर दिया गया है। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सारी जानकारी चुनाव आयोग ने सार्वनजिक कर दी है। चुनाव आयोग ने इसे वेबसाइट पर डाल दिया है। SBI ने EC को इसके बारे में डेटा सौंपा था।

                                                                                      MARCH 22, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- शेयर बेचते ही 3 घंटे के अंदर अकाउंट में आएगा पैसा

                                                                                      अब शेयर बेचते ही 3 घंटे के अंदर शेयर बेचने वाले के अकाउंट में पैसा आ जायेगा। T+0 सेटलमेंट का ट्रायल 28 मार्च से शुरु होने जा रहा है। मार्केट रेगुलेटर SEBI ने गाइडलाइंस जारी की है। फिलहाल मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-500 लिस्टेड कंपनियों से शुरूआत होगी।

                                                                                        MARCH 22, 2024 / 7:41 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- यहां पर जानें मार्केट की हर हलचल

                                                                                        गुड मॉर्निंग, हिंदी मनीकंट्रोल मार्केट लाइव ब्लॉग में आपक स्वागत है। यहां पर आपको स्टॉक मार्केट से जुड़े हर एक्शन की जानकारी मिलेगी आज दिन भर बाजार से जुड़ी सारी खबरों के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।