Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav MAY 10, 2023 / 3:37 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 179 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के ऊपर हुआ बंद, IndusInd, PowerGrid, Tata Motors रहे टॉप गेनर

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 178.87 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त लेकर 61,940.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त 18,310.95 के स्तर पर बंद हुआ

closing Bell:  दिन भर की उठापटक के बाद बाजार कारोबार के अंत में निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। आज के कारोबार मे निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी नजर आई। वहीं निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 178.87 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त लेकर 61,940.20 के स्तर पर बंद हुआ। वह

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
MAY 10, 2023 / 3:36 PM IST

closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर हुआ बंद

दिन भर की उठापटक के बाद बाजार कारोबार के अंत में निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। आज के कारोबार मे निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी नजर आई। वहीं निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 178.87 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त लेकर 61,940.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त 18,310.95 के स्तर पर बंद हुआ।

    MAY 10, 2023 / 3:29 PM IST

    Market Update:Morgan Stanley ने इन बैंकों की घटाई रेटिंग

    ECL पर ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक के शेयर पर अपने लक्ष्य को घटा दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म ने तो PNB पर डाउनग्रेड की रेटिंग भी दी । पीएनबी पर मॉर्गन स्टेनली ने लक्ष्य को 55 रुपए से घटाकर 50 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। वहीं, केनरा बैंक पर इस ब्रोकरेज फर्म ने 345 रुपए से घटाकर 305 रुपए प्रति शेयर कर दिया है।

      MAY 10, 2023 / 3:22 PM IST

      RELAXO FOOTWEARS Q4: मुनाफा बढ़कर 63 करोड़ रुपये रहा, कंपनी ने किया डिविडेंड का एलान

      मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 62.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 63.3 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आय 698 करोड़ रुपये से बढ़कर 765 करोड़ रुपये पर रही है। चौथी तिमाही में कंपनी ने 2.5/sh अंतिम डिविडेंड का एलान किया है।

        MAY 10, 2023 / 3:19 PM IST

        BAJAJ FINANCE ने डिपॉजिट रेट में 0.40% बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 36 से 60 माह के डिपॉजिट पर दरें 0.40% बढ़ाईं की है।

          MAY 10, 2023 / 3:18 PM IST
          ESCORTS KUBOTA Q4:मुनाफा 8.2% घटकर `185.5 करोड़ रुपये रहा
          मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8.2% घटकर `185.5 करोड़ रुपये पर पहुंचा है जबकि जबकि इस दौरान कंपनी की आय 16.8% बढ़कर `2,183 करोड़ रुपए रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 6.2% घटकर 236 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA Margin 10.8% पर रही है।
            MAY 10, 2023 / 3:16 PM IST


            Market Update:Kansai Nerolac पर CLSA की राय

            सीएलएसए ने Kansai Nerolac पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 500 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि शेयर ने अंडरपरफॉर्मेंस को पचा लिया है। ऑटोमोटिव डिमांड में तेजी, वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है। आय ग्रोथ में रिकवरी देखने को मिली। ग्रॉस मार्जिन में सुधार लेकिन EBITDA मार्जिन में सुस्ती बरकरार है।

              MAY 10, 2023 / 2:53 PM IST

              Market Update:MGL पर JPMorgan की राय

              जेपी मॉर्गन ने MGL पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1240 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे ऊंचे मार्जिन की वजह से अनुमान से बेहतर रहा है। और चौथी तिमाही में वॉल्यूम जबरदस्त रहा। IGL, Gujarat Gas के मुकाबले FY24 में कंपनी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही। हालिया अधिग्रहण ने वॉल्यूम ग्रोथ को लेकर निवेशकों के लंबी अवधि के लिहाज से चिंता दे रही।

                MAY 10, 2023 / 2:45 PM IST

                BASF Q4:मुनाफा 45% घटकर 82.4 करोड़ रुपये रहा

                मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 45% घटकर 82.4 करोड़ रुपये पर पहुंचा है जबकि जबकि इस दौरान कंपनी की आय 3.3% घटकर 3,276.8 करोड़ रुपए रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 48% घटकर 91.5 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA Margin 2.8% पर रही है।

                  MAY 10, 2023 / 2:30 PM IST

                  Sanofi India Q1:मुनाफा 20.1% घटकर 190.4 करोड़ रुपये रहा

                  Q1 में कंपनी का मुनाफा 20.1% घटकर 190.4 करोड़ रुपये पर पहुंचा है जबकि जबकि इस दौरान कंपनी की आय4.2% बढ़कर 736.5 करोड़ रुपए रही है।Q1 में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 18.2% बढ़कर 230 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA Margin 31.2% पर रही है।

                    MAY 10, 2023 / 2:21 PM IST

                    JBM Auto Q4:मुनाफा 66% घटकर 28.4 करोड़ रुपये रहा

                    मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 66% घटकर 28.4 करोड़ रुपये पर पहुंचा है जबकि जबकि इस दौरान कंपनी की आय 5.7% घटकर 1,010 करोड़ रुपए रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 11.5% घटकर 108 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA Margin 10.7% पर रही है।

                      MAY 10, 2023 / 2:14 PM IST

                      Market Update:Apollo Tyres पर Morgan Stanley की राय

                      मॉर्गन स्टैनली ने अपोलो टायर पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 400 रुपये का लक्ष्य दिया है। स्टैंडअलोन आंकड़े अनुमान से बेहतर, यूरोपीय कारोबार के आंकड़े अनुमान से कमजोर है। साल-दर-साल कंसोलिडेटेड आय 12%, EBITDA 59% और मुनाफा 257% तक बढ़ा है। कंसोडिटेड EBITDA अनुमान के मुकाबले 3% ज्यादा रहा है। स्टैंडअलोन EBITDA अनुमान से 14% ज्यादा रहा है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन में 300 बेसिस प्वॉइंट का विस्तार है।

                        MAY 10, 2023 / 1:52 PM IST

                        Cera Sanitary Q4:मुनाफा 18.5% बढ़कर 62.7 करोड़ रुपये रहा

                        मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18.5% बढ़कर `62.7 करोड़ रुपये पर पहुंचा है जबकि जबकि इस दौरान कंपनी की आय 21% बढ़कर 532.5 करोड़ रुपए रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर3% बढ़कर 87.2 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA Margin 16.4% पर रही है।

                          MAY 10, 2023 / 1:36 PM IST

                          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18300, 18400 और 18500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18300, 18200 और 18100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43000, 43200 और 43100 के स्तर पर नजर आये।

                            MAY 10, 2023 / 1:31 PM IST

                            Market Update:इंडस्ट्री की समस्याओं के समाधान पर चर्चा संभव- सूत्र

                            सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडस्ट्री की समस्याओं के समाधान पर चर्चा संभव है। बैठक में भविष्य के रोडमैप पर चर्चा संभव है। रिपोर्ट में डीजल वाहनों पर बैन की सिफारिश है। 2027 तक बड़े शहरों में डीजल वाहन बैन का सुझाव है।सूत्रों के मुताबिक स्टेकहोल्डर्स-मंत्रालय की रिपोर्ट पर चर्चा करेगा। इस बैठक में राज्य सरकारें भी हिस्सा ले सकती है।

                              MAY 10, 2023 / 1:26 PM IST

                              Market Update:सरकारी बैंकों में भारी गिरावट

                              बैंकों मुश्किलें बढ़ सकती है। अनुमानित लोन घाटे की प्रोविजनिंग के लिए रिजर्व बैंक जल्द नए नियम ला सकता है । Expected Credit Loss के नियमों में क्या बदलाव हो सकता है। पहले NPA होने के बाद प्रोविजनिंग होती थी। पहले प्रोवीजिनिंग होने से मार्जिन, मुनाफे पर असर देखने को मिला। बैंकों के 5-20% तक नेटवर्थ पर असर संभव है। इस खबर का असर बैंकिंग शेयरों पर नजर आ रहा है। दबाव में सरकारी बैंक, PSU BANK इंडेक्स नजर आ रहे है और इनमें करीब 2 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

                                MAY 10, 2023 / 1:26 PM IST

                                Market Update:सरकारी बैंकों में भारी गिरावट

                                बैंकों मुश्किलें बढ़ सकती है। अनुमानित लोन घाटे की प्रोविजनिंग के लिए रिजर्व बैंक जल्द नए नियम ला सकता है । Expected Credit Loss के नियमों में क्या बदलाव हो सकता है। पहले NPA होने के बाद प्रोविजनिंग होती थी। पहले प्रोवीजिनिंग होने से मार्जिन, मुनाफे पर असर देखने को मिला। बैंकों के 5-20% तक नेटवर्थ पर असर संभव है। इस खबर का असर बैंकिंग शेयरों पर नजर आ रहा है। दबाव में सरकारी बैंक, PSU BANK इंडेक्स नजर आ रहे है और इनमें करीब 2 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

                                  MAY 10, 2023 / 1:13 PM IST

                                  Venky's Q4:मुनाफा 56.1% घटकर 25.2 करोड़ रुपये रहा

                                  मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 56.1% घटकर 25.2 करोड़ रुपये पर पहुंचा है जबकि जबकि इस दौरान कंपनी की आय15.2% घटकर 1,042.5 करोड़ रुपए रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 60.6% बढ़कर 34 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA Margin 3.3% पर रही है।

                                    MAY 10, 2023 / 1:06 PM IST
                                    19 मई को कोल वेज पैक्ट पर ट्रेड यूनियनों के साथ अगली बैठक
                                    JAN-MAR वेज रिविजन के लिए प्रोविजन 5,870 करोड़ है। FY23 में वेज रिविजन के लिए प्रोविजन 8,150 करोड़ रुपये है। नेशनल कोल वेज 1 महीने में समाप्त होने की आशा है। 19 मई को कोल वेज पैक्ट पर ट्रेड यूनियनों के साथ अगली बैठक होगी।
                                      MAY 10, 2023 / 12:53 PM IST

                                      Market Update:Pidilite Industries पर CLSA की राय

                                      सीएलएसए ने Pidilite Industries पर बिक्री की राय दी है। डेकोरेटिव पेंट्स में मार्जिन पर दबाव देखने को मिला। अभी भी कोर कैटेगरीज पर कंपनी निर्भर है। चौथी तिमाही में कंपनी की आय ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रहा है। कम इनपुट खर्च की वजह से मार्जिन पर दबाव कम हुआ है।

                                        MAY 10, 2023 / 12:33 PM IST

                                        Prism Johnson Q4:मुनाफा 78.8% घटकर 4.2 करोड़ रुपये रहा

                                        मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 78.8% घटकर 4.2 करोड़ रुपये पर पहुंचा है जबकि जबकि इस दौरान कंपनी की आय 13.9% बढ़कर 2,111.8 करोड़ रुपए रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 6.8% बढ़कर 147.2 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA Margin 7% पर रही है।

                                          MAY 10, 2023 / 12:25 PM IST

                                          Market Update:Q4 नतीजों के बाद Shemaroo Entertainment का शेयर 10% भागा

                                          Shemaroo Entertainment का शेयर आज इंट्राडे में 10 फीसदी की छलांग लगता नजर आया। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4.8 करोड़ रुपये पर रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 75.7% की बढ़त के साथ 164.5 करोड़ रुपये पर रहा है। फिलहाल एनएसई पर Shemaroo Entertainment का शेयर 11.80 रुपये यानी 9.98 फीसदी की बढ़त के साथ 130.05 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            MAY 10, 2023 / 12:16 PM IST

                                            Market Update:JSW Infrastructure ने आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल किया आवेदन

                                            JSW Infrastructure ने मार्केट रेगुलेटर सेबी में आईपीओ के लिए आवदेन कर दिया है। कंपनी ने सेबी को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) फाइल कर दी है। CNBC-TV18 को सूत्रों के हवाले से इस बारे में जानकारी मिली है। करीब एक दशक पहले 2010 में JSW Energy इस ग्रुप की आखिरी कंपनी थी, जिसका आईपीओ आया था।JSW Infrastructure इस आईपीओ के जरिए 2,800 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।

                                              MAY 10, 2023 / 12:04 PM IST

                                              Market Update:Shipping Corporation of India का शेयर 8% चढ़ा, अच्छे Q4 नतीजों ने भरा जोश


                                              Shipping Corporation of India का शेयर इंट्राडे में 8 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 376.9 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी तिमाही के लिए मुनाफा 148 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 8.3 प्रतिशत बढ़कर 1,418.1 करोड़ रुपये हो गई। जबकि इस दौरान कंपनी का EBITDA 42 प्रतिशत बढ़कर 464.5 करोड़ रुपये हो गया। फिलहाल एनएसई पर Shipping Corporation of India का शेयर 5.50 रुपये यानी 5.94 फीसदी की बढ़त के साथ 99.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 102.70 रुपये है जबकि डे लो 97.75 रुपये का है।

                                                MAY 10, 2023 / 11:44 AM IST
                                                Market Update:NCLT ने GO FIRST की याचिका स्वीकार की
                                                NCLT ने GO FIRST की याचिका स्वीकार की है। GO FIRST की इन्सॉल्वेंसी याचिका मंजूर कर ली है। NCLT ने GO FIRST एसेट्स पर मोरेटोरियम लगाया। NCLT ने GO FIRST के मैनेजमेंट को सस्पेंड किया। GO FIRST के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सस्पेंड किया और तत्काल 5 करोड़ रुपये जमा कराने को कहा है। NCLT से GO FIRST की CIRP (कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी रेजॉल्यूशन प्रोसेस) प्रक्रिया को मंजूरी दी है।
                                                  MAY 10, 2023 / 11:42 AM IST

                                                  Market Update:HPL ELECTRIC को मिला 204 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 8% से ज्यादा भागा


                                                  HPL ELECTRIC को स्मार्ट मीटर सप्लाई के लिए 204 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले है। स्मार्ट मीटर सप्लाई के लिए ऑर्डर मिले है।
                                                  फिलहाल एनएसई पर KOLTE PATIL का शेयर 7.55 रुपये यानी 8.20 फीसदी की बढ़त के साथ 97.65 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 98.60 रुपये है जबकि डे लो 98.60 रुपये का है।

                                                    MAY 10, 2023 / 11:35 AM IST
                                                    Market Update:KOLTE PATIL ने पुणे में 2 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए करार किया, शेयर 3% से ज्यादा भागा
                                                    कंपनी ने पुणे में 19 Lk sqft के 2 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए करार किया है। कंपनी ने 1,300 करोड़ रुपये आय की क्षमता वाले 2 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए करार किया है। फिलहाल एनएसई पर KOLTE PATIL का शेयर 8.35 रुपये यानी 3.18 फीसदी की बढ़त के साथ 270.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                      MAY 10, 2023 / 11:21 AM IST

                                                      Market Update:Latent View Analytics का शेयर 9% टूटा

                                                      Latent View Analytics का शेयर आज इंट्राडे में करीब 9 फीसदी टूटा है। दरअसल, मार्च तिमाही में कंपनी की साल-दर-साल 4% बढ़कर 34.2 करोड़ रुपए रही है। इस दौरान कंपनी की आय 20% बढ़कर 141 करोड़ रुपए रही है। फिलहाल एनएसई पर Latent View Analytics का शेयर 33.40 रुपये यानी 8.94 फीसदी की गिरावट के साथ 340 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                        MAY 10, 2023 / 10:53 AM IST

                                                        Market Update:Kansai Nerolac पर CLSA की राय

                                                        सीएलएसए ने Kansai Nerolac पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 500 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि शेयर ने अंडरपरफॉर्मेंस को पचा लिया है। ऑटोमोटिव डिमांड में तेजी, वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है। आय ग्रोथ में रिकवरी देखने को मिली। ग्रॉस मार्जिन में सुधार लेकिन EBITDA मार्जिन में सुस्ती बरकरार है।

                                                          MAY 10, 2023 / 10:39 AM IST

                                                          Market Update:10 मई को आने वाले नतीजे

                                                          10 मई को यानी आज लार्सन एंड टुब्रो, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बॉश, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बीएएसएफ इंडिया, सेरा सेनेटरीवेयर, चंबल ब्रेवरीज एंड डिस्टिलरीज, गुजरात गैस, एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग, जेबीएम ऑटो, नोवार्टिस इंडिया, आर्किड फार्मा, प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर, प्रिकोल, रिलैक्सो फुटवेयर्स, सनोफी इंडिया और वेंकीज की 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

                                                            MAY 10, 2023 / 10:38 AM IST

                                                            NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                            10 मई को NSE पर 4 स्टॉक Canara Bank,BHEL, GNFC और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                              MAY 10, 2023 / 10:29 AM IST

                                                              Market Update:IndusInd Bank पर UBS की राय

                                                              यूबीएल ने IndusInd Bank पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1450 रुपये का लक्ष्य दिया है। रेटिंग न्यूट्रल से अपग्रेड कर खरीदारी की राय दी है और लक्ष्य भी बढ़ाया है। यूबीएस का कहना है कि कॉरपोरेट क्रेडिट साइकल में सुस्ती, ब्याज दरें ऊपरी स्तर पर पहुंचना का फायदा मिलेगा। कॉरपोरेट, CV और MFI साइकल में स्थिरता से ऑपरेटिंग मेट्रिक्स को सपोर्ट मिलेगा। एसेट रेश्यो के मुकाबले ऊंचे PPoP से ऊंचा RoA का फायदा मिलेगा, क्रेडिट कॉस्ट कम होगा।

                                                                MAY 10, 2023 / 10:19 AM IST

                                                                Market Update:RAIN INDUSTRIES का शेयर 2% से ज्यादा टूटा

                                                                वॉल्यूम में कमी से सीमेंट कारोबार की आय 2% गिरी है जबकि एनर्जी कॉस्ट बढ़ने से सीमेंट EBITDA `34.6 Cr गिरा है। एडवांस्ड मटीरियल में कम उत्पादन से वॉल्यूम घटे है। एडवांस्ड मटीरियल में लागत घटने से EBITDA पॉजिटिव रहा है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 62% बढ़कर 105 करोड़ रुपए रहा। जबकि इस दौरान कंपनी की आय 18.4% बढ़कर 5,253.5 करोड़ रुपए रही है।फिलहाल RAIN INDUSTRIES का शेयर एनएसई पर 3.70 रुपये यानी 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ 152.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                  MAY 10, 2023 / 10:09 AM IST

                                                                  Market Update:Q4 में LUPIN घाटे से मुनाफे में आई, शेयर में हल्की बढ़त

                                                                  मार्च तिमाही में कंपनी का 518 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले `236 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। Q4 में आय ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है जबकि मार्जिन 7 तिमाहियों में सबसे बेहतर रहे है। भारत, US कारोबार में अच्छी ग्रोथ से मार्जिन सुधरे है।भारत कारोबार में 9.4% की ग्रोथ रही। लैटिन अमेरिका, एशिया पैसिफिक में 15% की ग्रोथ रही जबकि यूरोप, मिडिल-ईस्ट में 11.4% की ग्रोथ रही। US में लगातार तीसरी तिमाही में मार्जिन सुधरे है।

                                                                    MAY 10, 2023 / 9:55 AM IST

                                                                    Market Update:Gabriel India ने इनाल्फा रूफ सिस्टम्स से किया करार,शेयर करीब 2% चढ़ा

                                                                    नीदरलैंड की कंपनी इनाल्फा रूफ सिस्टम्स से करार किया है। इस करार से कंपनी की व्हीकल सनरूफ सिस्टम में एंट्री होगी। इनाल्फा की ग्लोबल बाजार में सनरूफ सिस्टम में 25% हिस्सेदारी है। भारत में ऑटो कंपनियों को सनरूफ सिस्टम सप्लाई करेगी। कंपनी की शॉक एब्जॉर्बर, स्ट्रट्स और फ्रंट फोर्क्स में कंपनी की मजबूत पकड़ है। चेन्नई के प्लांट में कंपनी सनरूफ सिस्टम का उत्पादन करेगी। CY24 के Q1 से प्लांट में कामकाज शुरू होने की उम्मीद है। चेन्नई के नए प्लांट पर $22 Mn का निवेश होगा।

                                                                    फिलहाल Gabriel India का शेयर एनएसई पर 2.90 रुपये यानी 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 168 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                      MAY 10, 2023 / 9:36 AM IST

                                                                      Market Update:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                                      एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना कि 9 मई को माइनर अपर और लोअर शैडो के साथ डेली चार्ट पर एक छोटी निगेटिव कैंडल बनती दिखी। तकनीकी रूप से, यह पैटर्न एक स्पिनिंग टॉप या हाई वेव टाइप कैंडल पैटर्न के बनने का संकेत देता है। इस तरह का पैटर्न एक अच्छी तेजी के बाद या फिर किसी बड़े रजिस्टेंस की स्थिति में होता है। ये पैटर्न तेजी के बाद ट्रेंड में बदलाव आ सकने का संकेत है। उनका मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव है, लेकिन 18,300 के अहम रेजिस्टेंस पर थकान के संकेत दिखने लगे हैं। ऐसे में तेजी के नए जौर के पहले कुछ और कंसोलीडेशन या मामूली करेक्शन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। निफ्टी के लिए 18100 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है।

                                                                        MAY 10, 2023 / 9:20 AM IST

                                                                        Market Update:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                        निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18236 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18209 और 18165 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18324 फिर 18351 और 18394 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                        Nifty Bank

                                                                        निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43130 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43034 और 42878 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43441 फिर 43537 और 43693 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                          MAY 10, 2023 / 9:17 AM IST

                                                                          Market Open: बढ़त पर खुला बाजार, फोकस में Dr Reddy's, Nazara Tech, Lupin


                                                                          बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 106.29 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 61,867.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 18301.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                            MAY 10, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                            Market at Pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई


                                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 132.53 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 61,893.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50.20 अंक यानी 0.27 फीसदी कीबढ़त के साथ 18316.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                              MAY 10, 2023 / 8:56 AM IST

                                                                              Nazara Technologies: मुनाफा 92% बढ़कर 9.4 करोड़ रुपए रहा

                                                                              मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 92% बढ़कर 9.4 करोड़ रुपए रहा, जबकि इस दौरान कंपनी की आय 65% बढ़कर 289.3 करोड़ रुपए रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 86% बढ़कर 27.7 करोड़ रुपए रहा।

                                                                                MAY 10, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                                Market Update:निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार की रणनीति

                                                                                वीरेंद्र का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18295/18367-18389 पर और फिर बड़ा रजिस्टेंस 18410-18447/18473 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 18231-18181 पर और दूसरा बड़ा बेस 18159-18123 के स्तर पर है। कल निफ्टी में 18339 हासिल हुआ है और कुछ मुनाफवसूली भी हुई है। 18300-18400-18500 पर कॉल राइटिंग देखने को मिली है जबकि 18200-18100-18000 भारी पुट राइटिंग देखने को मिली । बाजार को मजबूत निफ्टी IT और रिलायंस का निफ्टी को साथ मिल रहा है । 18389-18347 और 18231-18181 ट्रेड चैनल पर फोकस करें। खरीदें और पहले बेस 18231-18181 तक गिरावट में खरीदें। 18364-18389 पर निकलने की कोशिश करें। अगर 18389-18410 के ऊपर टिका तो बाजार में नई तेजी संभव है।

                                                                                  MAY 10, 2023 / 8:39 AM IST

                                                                                  Market Update:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                  भारतीय बाजार में मजबूत फंड फ्लो देखने को मिल रहा है। कल घरेलू और विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में खरीदारी की है। मंगलवार को कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,942 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 404 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। FIIs लगातार 9 कारोबारी सेशन से खरीदारी कर रहे हैं।

                                                                                    MAY 10, 2023 / 8:34 AM IST

                                                                                    Global Market Cue:एशियाई बाजारों की चाल

                                                                                    इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 30.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 29,113.33 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.64 फीसदी गिरकर 15,626.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 19,767.51 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 3,325.16 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                      MAY 10, 2023 / 8:32 AM IST

                                                                                      Market Update:पेंट्स सेगमेंट में उतरेगी पिडिलाइट

                                                                                      पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने इंटीरियर डेकोरेटिव पेंट्स सेगमेंट में उतरने की घोषणा की है। उन्होंने हाल ही में अपने पेंट्स की सीरीज लॉन्च की है। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भरत पुरी ने अपने इस कदम के बारे में कहा कि उनके बहुत सारे डीलर्स काफी लंबे समय पेंट इंडस्ट्री में कदम रखने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी कंपनियों के मुकाबले देश में उनके आउटलेट्स ज्यादा होंगे।

                                                                                        MAY 10, 2023 / 8:26 AM IST

                                                                                        Market Update:Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका की बाजार पर राय

                                                                                        Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका ने कहा, "वैश्विक संकेत मिश्रित थे क्योंकि निवेशक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि यह एफओएमसी की अगली बैठक के लिए टोन सेट करेगा। वैश्विक संकेतों और चौथी तिमाही के नतीजों के अलावा, घरेलू बाजार बुधवार से शुरू होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर भी नजर रखे हुए हैं। चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। जबकि निफ्टी में उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली हो रही है फिर भी कुल मिलाकर बाजार स्ट्रक्चर पॉजिटव बना हुआ है।

                                                                                          MAY 10, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                                          Market Update:09 मई को कैसी रही बाजार की चाल

                                                                                          फाइनेंशियल निफ्टी की एक्सपाइरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली रही। बाजार आखिरी घंटे में ऊंचाई से फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए। कल सबसे ज्यादा तेजी ऑटो शेयरों में रही। बैंकिंग, रियल्टी, मेटल शेयरों में ऊपरी स्तर से बिकवाली रही। सेंसेक्स कल 3 प्वाइंट गिरकर 61,761 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी निफ्टी 2 प्वाइंट चढ़कर 18,266 पर बंद हुआ।

                                                                                            MAY 10, 2023 / 8:19 AM IST

                                                                                            Market Update-Hedged के सीईओ राहुल घोष की निफ्टी पर राय

                                                                                            Hedged के सीईओ राहुल घोष ने कहा कि कुल मिलाकर उन्हें लगता है कि निफ्टी इंडेक्स के लिए आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। इसके टेक्निलकल इंडिकेटर्स के साथ आगे बढ़ने की संभावना है। जब तक यह निर्णायक रूप से 18,200 से नीचे नहीं आ जाता, तब तक इसमें सेंटीमेंट पॉजिटिव बना रह सकता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी इंडेक्स ऊपर बढ़ना जारी रखेगा लेकिन धीरे-धीरे कॉल और पुट की मात्रा बढ़ने के कारण बहुत अधिक समानता नहीं दिखेगी। वहीं मंथली एक्सपायरी के लिए उच्चतम पुट ओपन इंटरेस्ट 18,000 के स्तर पर है। ये लेवल इंडेक्स के लिए एक मजबूत सपोर्ट लेवल के रूप में कार्य करेगा।

                                                                                              MAY 10, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                                              crude Oil:रिकवरी मोड में क्रूड

                                                                                              लगातार तीसरे दिन कच्चे तेल में तेजी जारी है। ब्रेंट का भाव 77 डॉलर के पार बरकरार है जबकि 73 डॉलर के ऊपर WTI में भी कारोबार हो रहा है। बाजार की नजर US के महंगाई के आंकड़ों पर है। आज अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे । बाजार को जून में भी US में दरें बढ़ने की आशंका है।

                                                                                                MAY 10, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                                Market Update: जॉन सी विलियम्स का बयान

                                                                                                न्यू यॉर्क फेड प्रेसिडेंट जॉन विलियम्स ने कहा है कि फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी का असर अर्थव्यवस्था पर असर दिखने में समय लगेगा। पॉलिसी एक्शन और उसके असर पड़ने में अंतर की वजह से महंगाई दर के नीचे आने में कुछ समय लग सकता है।

                                                                                                  MAY 10, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                                                  Market Update:अपोलो टायर के शानदार नतीजे

                                                                                                  चौथी तिमाही में अपोलो टायर के शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा तीन गुना हुआ जबकि EBITDA करीब 60% बढ़ा है। वहीं मार्जिन में 5% का उछाल देखने को मिला है। पिछले एक महीने में 18% बढ़कर Life time High पर शेयर पहुंच चुका है ।

                                                                                                    MAY 10, 2023 / 8:10 AM IST

                                                                                                    Global Market Cue:यूरोप के बाजार की चाल

                                                                                                    यूरोप के बाजार भी कल हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों से भी आज कमजोरी के ही संकेत मिल रहे हैं। जापान का निक्केई करीब चौथाई फीसदी गिरकर खुला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.14% गिरकर खुला। हैंगसैंग इंडेक्स से भी कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।

                                                                                                      MAY 10, 2023 / 8:05 AM IST

                                                                                                      US महंगाई आंकड़ों से पहले सतर्क बाजार

                                                                                                      अमेरिका में आज महंगाई आंकड़ों से पहले ग्लोबल संकेत नरम पड़ा है। एशियाई बाजारों में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। SGX NIFTY फ्लैट रहा है। कल अमेरिकी बाजार आधा परसेंट तक कमजोरी के साथ बंद हुए थे।

                                                                                                        MAY 10, 2023 / 8:04 AM IST

                                                                                                        Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।