Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच बाजार शानदार बढ़त लेकर हुआ बंद
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार नीचे से सुधरकर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली। जबकि IT, रियल्टी, ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं मेटल, इंफ्रा, PSU बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। इस बीच फार्मा, PSE शेयरों में दबाव देखने को मिली।
आज के कारोबार में Adani Ports, Adani Enterprises, Tata Motors, Tech Mahindra और Infosys निफ्टी के टॉप गेनर रहे है। वहीं Divis Laboratories, Britannia Industries, Tata Consumer Products, NTPC और Asian Paints निफ्टी के टॉप लूजर रहे है।
आईटी सेक्टर आज 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं ऑटो, बैंक और रियल्टी इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। हालांकि फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 297.94 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 61,729.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.45 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 18203.40 के स्तर पर बंद हुआ।