Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav MAY 19, 2023 / 3:40 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 298 अंक चढ़ा, निफ्टी 18200 के पार हुआ बंद, आईटी शेयर चमके, फार्मा फिसले

Closing Bell:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 297.94 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 61,729.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.45 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 18203.40 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell:कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार नीचे से सुधरकर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली। जबकि IT, रियल्टी, ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं मेटल, इंफ्रा, PSU बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। इस बीच फार्मा, PSE शेयरों में दबाव देखने को मिली।  कारोबार के अंत में सेंसेक्स 297.94 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 61,729.68 क

Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
MAY 19, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच बाजार शानदार बढ़त लेकर हुआ बंद

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार नीचे से सुधरकर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली। जबकि IT, रियल्टी, ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं मेटल, इंफ्रा, PSU बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। इस बीच फार्मा, PSE शेयरों में दबाव देखने को मिली।

आज के कारोबार में Adani Ports, Adani Enterprises, Tata Motors, Tech Mahindra और Infosys निफ्टी के टॉप गेनर रहे है। वहीं Divis Laboratories, Britannia Industries, Tata Consumer Products, NTPC और Asian Paints निफ्टी के टॉप लूजर रहे है।

आईटी सेक्टर आज 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं ऑटो, बैंक और रियल्टी इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। हालांकि फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 297.94 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 61,729.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.45 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 18203.40 के स्तर पर बंद हुआ।

    MAY 19, 2023 / 3:26 PM IST
    बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी
    बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिला। निफ्टी निचले स्तर से 130 प्वाइंट सुधरा है। जबकि सेंसेक्स निचले स्तर से 400 प्वाइंट सुधरा है। वहीं निफ्टी बैंक निचले स्तर से 380 प्वाइंट सुधरा है।
      MAY 19, 2023 / 3:13 PM IST
      PNB Q4: मुनाफा 201 करोड़ रुपये से बढ़कर 1158 करोड़ रुपये पर रहा
      बैंक का मुनाफा 201 करोड़ रुपये से बढ़कर 1158 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि ग्रॉस NPA 9.76% से घटकर 8.74% पर आ गई है। वहीं नेट NPA 3.3% से घटकर 2.72% पर रहा है। इस बीच NII `7304करोड़ रुपये से बढ़कर `9498करोड़ रुपये पर रही है।
        MAY 19, 2023 / 3:11 PM IST

        Vinati Organics Q4: मुनाफा 14.1% बढ़कर 115.4 करोड़ रुपए पर रहा

        चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 14.1% बढ़कर 115.4करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 3.6% बढ़कर 503.4 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 9.7% बढ़ा है और यह 152.2 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 30.2% पर आ गई है।

          MAY 19, 2023 / 3:04 PM IST

          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18100, 18200 और 18300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43600, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर नजर आये।

            MAY 19, 2023 / 3:00 PM IST

            Motherson Sumi Wiring India: मुनाफा 46 करोड़ रुपये बढ़कर 138 करोड़ रुपये पर रहा

            कंपनी का मुनाफा 46 करोड़ रुपये बढ़कर 138 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।वहीं आय 1662 करोड़ रुपये से बढ़कर 1864 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी ने अपने निवेशकों को 0.65 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। नतीजों के बाद ऑटो कंपोनेंट कंपनी के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली और ये करीब एक फीसदी तक टूट कर 55 रुपये के स्तर से नीचे पहुंच गया।

              MAY 19, 2023 / 2:50 PM IST

              WPIL Q4: मुनाफा 45% बढ़कर 71.5 करोड़ रुपए पर रहा

              चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 45% बढ़कर 71.5 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 35.8% बढ़कर 574.1 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 29.3% बढ़ा है और यह 118.8 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 21% पर आ गई है।

                MAY 19, 2023 / 2:42 PM IST

                SIEMENS ने LOW VOLTAGE & GEARED MOTORS कारोबार 2,200 करोड़ रुपये में बेचेगी

                कंपनी LOW VOLTAGE & GEARED MOTORS कारोबार 2,200 करोड़ रुपये में बेचेगी। कंपनी में SIEMENS LARGE DRIVES INDIA को 2,200 करोड़ रुपये में कारोबार बेचेगी । SIEMENS LARGEDRIVES INDIA, SIEMENS AG की सब्सिडियरी है।

                  MAY 19, 2023 / 2:41 PM IST

                  Kirloskar Oil Q4: मुनाफा 16.4% बढ़कर 78.9 करोड़ रुपए पर रहा

                  चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 16.4% बढ़कर 78.9 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 17.1% बढ़कर 1,383.7 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 31% बढ़ा है और यह 188 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 13.6% पर आ गई है।

                    MAY 19, 2023 / 2:31 PM IST

                    Arvind Smartspaces Q4: मुनाफा 33% घटकर 9.3 करोड़ रुपए पर रहा

                    चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 33% घटकर 9.3 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 42.5% घटकर 92.7 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 7.7% घटा है और यह 20.3 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 21.9% पर आ गई है।

                      MAY 19, 2023 / 2:27 PM IST

                      Taj GVK Q4:मुनाफा 3 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.4 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                      कारोबारी साल 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2022-23 की जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। मुनाफा 3 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की आमदनी में भी जोरदार बढ़ोतरी हुई है। आय 61.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 103.6 करोड़ रुपये हो गई है।

                        MAY 19, 2023 / 2:11 PM IST
                        APR AIR TRAFFIC DATA: अप्रैल में घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक सालाना आधार पर 22.2% बढ़ा
                        अप्रैल में घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक सालाना आधार पर 22.2% बढ़कर 1.28 करोड़ रहा है। वहीं महीने दर महीने आधार पर अप्रैल में मार्केट शेयर 56.8% से बढ़कर 57.5% पर रहा है। VISTARA का मार्केट शेयर 8.9% से घटकर 8.7%पर रहा है। जबकि SPICEJET का मार्केट शेयर 6.4% से घटकर 5.8% पर आ गया है। इस बीच AIR INDIA का मार्केट शेयर 8.8% से घटकर 8.6% पर और GO FIRST का मार्केट शेयर 6.9% से घटकर 6.4% पर रहा है। वहीं VISTARA का पैसेंजर लोड फैक्टर 91.6% से बढ़कर 92.1% पर आ गया है जबकि GO FIRST का पैसेंजर लोड फैक्टर 90.2% से बढ़कर91.2% पर रहा है। वहीं AIR INDIA का पैसेंजर लोड फैक्टर 85.1% से बढ़कर 87.9% पर रहा है।
                          MAY 19, 2023 / 2:07 PM IST

                          Alkem Labs Q4: मुनाफा 34.1% घटकर 70.9 करोड़ रुपए पर रहा

                          चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 34.1% घटकर 70.9 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 17% बढ़कर 2,902.6 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 4.8% बढ़ा है और यह 353.2 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 12.2% पर आ गई है।

                            MAY 19, 2023 / 1:53 PM IST

                            Market Update:Q4 नतीजों के बाद BATA के शेयर की चाल सपाट

                            चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 4.5% बढ़कर 65.5 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 17% बढ़कर 778.5 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 10.6% बढ़ा है और यह 179.1 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 23% पर आ गई है। फिलहाल बाटा का शेयर एनएसई पर 3.45 रुपये यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 1529 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              MAY 19, 2023 / 1:46 PM IST

                              Market Update:Bharat Seats और Sharda Motor पर इनकम टैक्स की छानबीन

                              सीएनबीसी टीवी18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नकली बिल के मामले में दफ्तरों पर छानबीन की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों कंपनी Sharda Motor और Bharat Seats के दिल्ली-NCR, मुंबई और चेन्नई दफ्तरों पर छानबीन जारी है। दोनों पर गलत बिलिंग का आरोप है।

                                MAY 19, 2023 / 1:39 PM IST
                                Market Update: KP ENERGY का मुनाफा 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 15 करोड़ रुपये बढ़ा
                                KP ENERGY के तिमाही नतीजों जारी कर दिए है। कारोबारी साल 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2022-23 की जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी का 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इस दौरान कंपनी की आमदनी 108 करोड़ से बढ़कर 148 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही नतीजों के बाद शेयर लाल से हरे निशान पर लौट आया है।शेयर दिन के निचले स्तर 207 रुपये के भाव से बढ़कर 220 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।
                                  MAY 19, 2023 / 1:17 PM IST
                                  SC PANEL RPT ON ADANI-HINDENBURG:दाणी ग्रुप पर सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई
                                  अदाणी ग्रुप पर सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। अदाणी में रिटेल निवेशकों का एक्सपोजर 24 जनवरी के बाद बढ़ा है। प्राइस में उतार-चढ़ाव के आरोपों को लेकर कोई रेगुलेटरी विफलता नहीं है। मामले में रेगुलेटरी फेलियर की बात ठीक नहीं।नियमों को लेकर किसी रेगुलेटरी फेलियर के फैसले पर पहुंचना मुश्किल है। प्रभावशाली एन्फोर्समेंट पॉलिसी लाने की जरूरत है। SEBI नियमों के अनुसार प्रभावशाली एन्फोर्समेंट पॉलिसी लाना जरूरी है।
                                    MAY 19, 2023 / 1:10 PM IST

                                    DB Corp Q4: मुनाफा 67.3% बढ़कर 41 करोड़ रुपए पर रहा

                                    चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 67.3% बढ़कर 41 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 12.5% बढ़कर 531 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 28.7% बढ़ाहै और यह 75.3 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 14.2% पर आ गई है।

                                      MAY 19, 2023 / 1:10 PM IST

                                      DB Corp Q4: मुनाफा 67.3% बढ़कर 41 करोड़ रुपए पर रहा

                                      चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 67.3% बढ़कर 41 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 12.5% बढ़कर 531 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 28.7% बढ़ाहै और यह 75.3 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 14.2% पर आ गई है।

                                        MAY 19, 2023 / 1:00 PM IST

                                        Market Update: बाजार की बड़ी बातें

                                        बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है और निफ्टी 18100 के ऊपर निकला है। निफ्टी बैंक पर दबाव कायम है और मिडकैप इंडेक्स आधा परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। पावर, मेटल, ऑयल और गैस शेयरों पर दबाव जारी है। इस बीच IT शेयरों में आउटपरफार्मेंस कर रहे है और आईटी इंडेक्स करीब 1.50% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं चुनिंदा फार्मा और ऑटो एंसिलरी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

                                          MAY 19, 2023 / 12:54 PM IST
                                          Market Update: DGCA ने SPICEJET के 3 विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है
                                          DGCA ने SPICEJET के 3 विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है। SPICEJET ने कहा है कि कंपनी के 5 विमानों को डीरजिस्ट्रेशन के लिस्ट में डाला गया है। एक लेनदार ने विमानों का डीरजिस्ट्रेशन सस्पेंड करने की अपील की है। बाकी 3 विमानों में से 2 विमानों को कुछ समय के लिए ऑपरेशन से बाहर रखा है। कामकाज पर कोई असर नहीं होगा। ग्राउंडेड विमानों को फिर से सेवा में लाएंगे।
                                            MAY 19, 2023 / 12:43 PM IST

                                            Market Update: आईटीसी पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                                            ब्रोकरेज की तरफ से स्टॉक पर रेटिंग में कोई सार्थक नहीं किया गया है। उनका कहना है कि ITC के लिए प्रमुख चुनौतियां, अतीत की एक अत्यंत दंडात्मक कर व्यवस्था, कोविड से संबंधित व्यवधान और कमोडिटी लागत का बढ़ना रही है। हालांकि अब ये कम होती दिख रही है। हमने 485 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ इस पर खरीदरी की रेटिंग बरकरार रखी है।

                                              MAY 19, 2023 / 12:26 PM IST

                                              Saregama Q4: मुनाफा 2.4% बढ़कर 49.3 करोड़ रुपए पर रहा

                                              चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 2.4% बढ़कर 49.3 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 15.1% बढ़कर `207.4 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 4.5% घटा है और यह 49.1 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 23.7% पर आ गई है।

                                                MAY 19, 2023 / 12:10 PM IST

                                                Market Update: एसबीआई पर निर्मल बंग की राय

                                                ब्रोकरेज ने 664 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। बेहतर बैंलेस शीट, नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) में उछाल और कम प्रोविजन के दम पर एसबीआई के लिए मार्च तिमाही बहुत शानदार रही। तिमाही आधार पर डोमेस्टिक क्रेडिट में 4.9 की ग्रोथ और डिपॉजिट में 5.1 फीसदी की ग्रोथ के चलते इसका बैलेंस शीट बढ़ा है। एसबीआई के मैनेजमेंट ने संकेत दिया है कि बैंक के पास 4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त एसएलआर है जिससे इसके आगे की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। कम स्लिपेज और हायर रिकवरी और अपग्रेड के चलते इसके एसेट क्वालिटी में सुधार जारी रहा। मार्च तिमाही में इसका RoA (रिटर्न ऑन एसेट) 1.2 फीसदी और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 20.6 फीसदी रहा जो करीब दस साल का हाई है।

                                                  MAY 19, 2023 / 12:02 PM IST

                                                  Market Update:PNB HOUSING FINANCE पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                                  मॉर्गन स्टैनली ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 630 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY24 में लोन ग्रोथ बढ़नी चाहिए। इसके साथ ही हर तिमाही में बैड लोन कम होने चाहिए। इसका रिस्करिवार्ड अच्छा लग रहा है।

                                                    MAY 19, 2023 / 11:57 AM IST

                                                    Market Update:अच्छे Q4 तिमाही नतीजों के बाद Ramco Cements का शेयर 6% से ज्यादा भागा

                                                    चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 22.6% बढ़कर 152 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 50.2% बढ़कर 2,568 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 39.5% बढ़ा है और यह 412 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 16% पर आ गई है। Ramco Cements का शेयर एनएसई पर 6 फीसदी की छलांग लगाता हुआ 832.05 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                      MAY 19, 2023 / 11:50 AM IST

                                                      Market Update:एसबीआई पर Motilal Oswal की राय

                                                      घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक एसबीआई के लिए मार्च तिमाही मिली-जुली रही। इसका मार्जिन बढ़ा और प्रोविजन कम हुआ तो दूसरी तरफ हाई ऑपरेटिंग एक्सपेंडिचर के चलते इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट प्रभावित हुआ। ब्रोकरेज के मुताबिक लोन बुक में फ्लोटिंग लोन का रेश्यो अधिक होने के चलते अगर डिपॉजिट कॉस्ट बढ़ती भी है तो इसके नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NII) और ओवरऑल अर्निंग्स को सपोर्ट मिलेगा। मोतीलाल ओसवाल ने एसबीआई में 700 रुपये के टारगेट प्राइस पर फिर खरीदारी की रेटिंग दी है।

                                                        MAY 19, 2023 / 11:40 AM IST

                                                        Market Update:Q4 नतीजों के बाद Orient Paper का शेयर 6% टूटा

                                                        चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 50 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2.2 करोड़ रुपये घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 35.3%बढ़कर 258.5 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 68.4 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 26.5% पर आ गई है।

                                                        फिलहाल Orient Paper का शेयर एनएसई पर 3.10 रुपये यानी 6.65 फीसदी की गिरावट के साथ 43.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                          MAY 19, 2023 / 11:30 AM IST

                                                          NCLT ने जी इंटरटेनमेंट के खिलाफ इनसॉल्वेंसी याचिका रद्द की


                                                          NCLT की ओर से याचिका रद्द होने की खबर के बाद जी इंटरटेनमेंट का शेयर लाल निशान से हरे निशान पर आ गया। बीते हफ्ते भी सोनी और जी इंटरटेनमेंट को लेकर खबरें आई थी । जिसके बाद जी इंटरटेनमेंट का शेयर 6 फीसदी तक टूट गया था. । आपको बता दें कि जी और सोनी के विलय को दोनों एक्सचेंजों और कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, अभी इसे जरूरी रेगुलेटरी, शेयरहोल्डर्स और थर्ड पार्टी अप्रूवल्स लेनी बाकी है।

                                                            MAY 19, 2023 / 11:19 AM IST

                                                            Market Update:ZYDUS LIFE पर क्या है ब्रोकरेजेज की राय

                                                            मॉर्गन स्टैनली ने जायडस लाइफ ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 646 रुपये तय किया है। FY24/25 के लिए इसका EPS अनुमान 15.6%/22.4% बढ़ाया है। वहीं दूसरी तरफ नोमुरा ने जायडस लाइफ पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 540 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4FY23 के नतीजे अनुमान से अधिक रहे हैं।

                                                              MAY 19, 2023 / 11:11 AM IST
                                                              Market Update: SUZLON ENERGY को मिला NORDIC ENERGY COMPANY से ऑर्डर
                                                              NORDIC ENERGY COMPANY से ऑर्डर मिला है। 23 विंड टर्बाइन सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। फिलहाल SUZLON ENERGY का शेयर एनएसई पर 35.05 रुपये यानी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 8.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                                MAY 19, 2023 / 11:02 AM IST

                                                                Market Update: कमजोर मार्केट में Nexus Select Trust के शेयरों को मिला 3% लिस्टिंग गेन

                                                                Nexus Select Trust के शेयरों की आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी मजबूत एंट्री हुई। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 100 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और मार्केट में इसकी एंट्री 103 रुपये के भाव पर हुई यानी कि निवेशकों को 3 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। इसके बाद यह और ऊपर चढ़ा।

                                                                  MAY 19, 2023 / 10:55 AM IST

                                                                  Market Update: INTERGLOBE AVIATION ने पेश किए शानदार नतीजे, शेयर की चाल सुस्त

                                                                  इंडिगो ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी ने करीब 1700 करोड़ घाटे के मुकाबले 919 करोड़ मुनाफा हुआ है। रेवेन्यू में 77% का उछाल है। और मार्जिन 10 गुना हुआ है। Q4 में पैसेंजर 60.5% बढ़कर 2.34 करोड़ हुए है। सप्लाई चेन की वजह से कुछ प्लेन ग्राउंडेड रहा है। Q1 में शानदार ग्रोथ रहने की उम्मीद है। FY23 के मुकाबले FY24 में बेहतर ग्रोथ संभव है। FY24 मं पैसेंजर की संख्या 10 करोड़ संभव है।

                                                                  फिलहाल INTERGLOBE AVIATION का शेयर एनएसई पर 0.40 रुपये यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 2263.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                    MAY 19, 2023 / 10:51 AM IST

                                                                    Market Update:Arvind का मुनाफा 12.4% बढ़ा, शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

                                                                    Arvind का शेयर आज इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा भागा है। दरअसल, चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 12.4% बढ़कर 97 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 14.4% घटकर 1,880.8 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 19.7% घटा है और यह 190.9 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 10.1% पर आ गई है। फिलहाल Arvind का शेयर एनएसई पर 3.85 रुपये यानी 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ 120.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                      MAY 19, 2023 / 10:40 AM IST

                                                                      Market Update: NAZARA TECHNOLOGIES ने 232 करोड़ रुपये जुटाने का Nodwin Gaming से किया करार, शेयर 7% उछला

                                                                      NAZARA TECHNOLOGIES का शेयर आज इंट्राडे में 7 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। दरअसल, कंपनी इन्वेस्टर से 232 करोड़ रुपये जुटाने का Nodwin Gaming का करार किया है। Nodwin Gaming नजारा टेक की सब्सिडियरी है । Nazara, Krafton और JetSynthesys से रकम जुटाएगी। फिलहाल NAZARA TECHNOLOGIES का शेयर एनएसई पर 35.05 रुपये यानी 6.03 फीसदी की बढ़त के साथ 616.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                        MAY 19, 2023 / 10:28 AM IST

                                                                        Market Update:फाइजर Magnex, Magnex Forte, Zosyn दवा का करेगी रिकॉल

                                                                        Magnex, Magnex Forte, Zosyn दवा का रिकॉल करेगी। कंपनी Magnamycin दवा का भी रिकॉल करेगी । कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर यूनिट को आपत्तियां मिलने से फैसला लिया है। कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के तहत दवा का उत्पादन करेगा। दवा रिकॉल से कंपनी की आय और मुनाफे पर असर संभव है।

                                                                          MAY 19, 2023 / 10:21 AM IST

                                                                          Market Updateकमजोर तिमाही नतीजो के बाद GLAND PHARMA का शेयर 20% टूटा

                                                                          कमजोर तिमाही नतीजो के बाद GLAND PHARMA का शेयर ने आज लोअर सर्किट हिट किया है। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 72.5% घटकर 78.6 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 28.8% घटकर 785 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 51.7% घटा है और यह 168.4 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 21.5% पर आ गई है। फिलहाल एनएसई पर GLAND PHARMA का शेयर 266.35 रुपये यानी 20.00 फीसदी की गिरावट के साथ 1065.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                            MAY 19, 2023 / 10:05 AM IST

                                                                            Market Update:Zydus Life का मुनाफा 25.4% घटा, शेयर 1% से ज्यादा टूटा

                                                                            चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल 25.4% घटकर 296.6 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी की आय 29.7 % बढ़कर 5,011 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं एबिटा 75.1% बढ़ा है और यह 1,257 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटा Margin 25% पर आ गई है। फिलहाल शेयर एनएसई पर 5.15 रुपये यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 503 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                              MAY 19, 2023 / 9:49 AM IST

                                                                              Market Update:SBI पर ब्रोकरेजेज की राय

                                                                              मॉर्गेन स्टेनली ने एसबीआई को ओवरवेट की रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 715 का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। वहीं लोन ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। जेपी मॉर्गेन ने एसबीआई को ओवरवेट की रेटिंग देते हुए 720 का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार ऑपरेटिंग प्रॉफिट अनुमान के अनुसार रहा है। वहीं एनआईएम में सुधार हुआ।बर्नस्टीन ने एसबीआई को आउटपरफॉर्म की सलाह दी है और 700 का लक्ष्य दिया है।

                                                                                MAY 19, 2023 / 9:21 AM IST

                                                                                Market Opens: बढ़त पर खुला बाजार

                                                                                19 मई को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 92.26 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 61,524.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 3.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 18,133.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                                  MAY 19, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                                  Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                                  प्री-ओपनिंग में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 48.84 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 61,480.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 82.80 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 18,212.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                                    MAY 19, 2023 / 9:03 AM IST

                                                                                    बल्क डील

                                                                                    बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज: कंपनी को प्रमोटर दिवाकर अग्रवाल ने वीजा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रोवाइडर में 1.12 करोड़ इक्विटी शेयर या 2.72 फीसदी हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिए 175.24 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेची है, जिसकी कीमत 196.3 करोड़ रुपये है। प्रमोटरों में दिवाकर अग्रवाल के पास मार्च 2023 तक कंपनी में 8.49 फीसदी हिस्सेदारी या 3.48 करोड़ शेयर थे।

                                                                                      MAY 19, 2023 / 8:54 AM IST

                                                                                      Stock Market: सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स और तकनीकी एनलिस्ट अश्विन रमानी की बाजार पर राय

                                                                                      सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स और तकनीकी एनलिस्ट अश्विन रमानी का कहना है कि फ्यूचर्स के ओपन इंटरेस्ट डेटा से निफ्टी में शॉर्ट पोजीशन बनने के संकेत मिल रहे हैं। जब तक निफ्टी डेली चार्ट पर हायर स्तर पर क्लोजिंग नहीं देता तब तक इसमें करेक्शन जारी रहने की संभावना है। अश्विन रमानी का मानना है कि निफ्टी के लिए अब 18050 पर तत्काल सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट टूटता है तो निफ्टी 17800 के स्तर तक टूट सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 18400 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                        MAY 19, 2023 / 8:45 AM IST

                                                                                        Market Update:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                                        19 मई को NSE पर 8 स्टॉक L&T Finance Holdings,Aditya Birla Fashion & Retail, LIC Housing Finance,Balrampur Chini Mills, Delta Corp, GNFC, Punjab National Bankऔर Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                          MAY 19, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                                          Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                          निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18104 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18058 और 17985 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18251 फिर 18296 और 18370 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                          Nifty Bank

                                                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43680 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43584 और 43430 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43990 फिर 44086 और 44241 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                            MAY 19, 2023 / 8:38 AM IST

                                                                                            Market Update:TATA ELXSI का मुनाफा बढ़ा, डिविडेंड का भी किया एलान

                                                                                            TATA ELXSI ने अपने नतीजों का एलान करते हुए बताया कि उनका मुनाफा 160 करोड़ रुपये से बढ़कर 201.5 करोड़ रुपये हो गया है। मुनाफे के साथ कंपनी ने भारी डिविडेंड देने का एलान किया है। निवेशकों को एक शेयर पर 60.60 रुपये डिविडेंड मिलेगा।

                                                                                              MAY 19, 2023 / 8:30 AM IST
                                                                                              Global Market cues:एशियाई बाजारों का हाल
                                                                                              इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 35.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 30,892.47 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.65 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी चढ़कर 16,128.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 19,463.46 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 3,282.35 के स्तर पर दिख रहा है।
                                                                                                MAY 19, 2023 / 8:20 AM IST

                                                                                                Market Update:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                                                रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी टेक्निकल रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। मजबूत ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की थी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बाजार पर मुनाफावसूली हावी हो गई। नतीजतन, निफ्टी 50 इंडेक्स 0.28 फीसदी गिरकर 18129.95 के स्तर पर बंद हुआ। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट रही। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी की गिरावट को साथ बंद हुए हैं।

                                                                                                ये बाजार के लिए एक अच्छा कंसोलीडेशन है। हालांकि सभी सेक्टरों में दिख रही वोलैटिलिटी को देखते हुए ट्रेडर्स परेशान हैं। ऐसी स्थिति में बाजार में अपनी पोजीशन हल्की रखें। साथ इस गिरावट का इस्तेमाल क्वालिटी शेयरों में धीरे-धीरे खरीदारी करने के लिए करें। इस समय बैंकिंग, वित्तीय, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के मौके खोजें।

                                                                                                  MAY 19, 2023 / 8:14 AM IST

                                                                                                  PI Industries Q4: मुनाफे में 37 फीसदी की बढ़त

                                                                                                  कंपनी के तिमाही के दौरान मुनाफे में पिछले साल के मुकाबले 37. 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं आय पिछले साल के मुकाबले 12.2 फीसदी बढ़ी । एबिटडा में भी 12 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। वहीं तिमाही के दौरान मार्जिन स्थिर रहे हैं। कंपनी ने इसके साथ ही अपने निवेशकों को 5.5 रुपये के डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।

                                                                                                    MAY 19, 2023 / 8:14 AM IST

                                                                                                    Market Update:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय


                                                                                                    कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि घरेलू बाजारों ने दूसरे एशियाई बाजारों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया है। आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली देखने को मिली है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने इंट्राडे चार्ट्स पर एक लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाया है और दैनिक चार्ट्स पर एक बेयरिश कैन्डल भी बनाया है जो मोटे तौर पर निगेटव संकेत है।इस समय बाजार की बनावट कमजोर है और 20 डे का एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) या 18050 पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, दूसरी ओर ट्रेडर्स के नजरिए से देखें तो 18200 पर पहला रजिस्टेंस। अगर निफ्टी ये बाधा पर कर लेता है तो फिर इसमें 18280-18300 का स्तर देखने को मिल सकता है।

                                                                                                      MAY 19, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                                                      Market Update:18 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                                      भारतीय इक्विटी मार्केट में 18 मई को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट देखने को मिली। बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन ये बढ़त कायम नहीं रह पाई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 129 अंक या 0.21 फीसदी गिरकर 61431.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 52 अंक या 0.28 फीसदी गिरकर 18130 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                                        MAY 19, 2023 / 8:05 AM IST

                                                                                                        Market Update:इनसाइडर ट्रेडिंग के नियम और सख्त करने की तैयारी

                                                                                                        सेबी ने कंसलटेशन पेपर जारी किया है जिसके तहत कंपनियों को अधिग्रहण, एग्रीमेंट, धोखाधड़ी, डिफॉल्ट जैसी संवेदशील जानकारी 24 घंटे के अंदर साझा करनी होगी। MFs के टोटल एक्सपेंस रेशियो को भी कम करने का सुझाव दिया है।

                                                                                                          MAY 19, 2023 / 8:03 AM IST

                                                                                                          Market Update:आज आने वाले नतीजे

                                                                                                          जिन कंपनियों के आज नतीजे आने हैं उन में एनटीपीसी, पावरग्रिड, पंजाब नेशनल बैंक, जोमैटो, बंधन बैंक, कोचीन शिपयार्ड, दिलीप बिल्डकॉन, डेल्हीवरी, गोदरेज, ग्लेनमार्क, आईआरबी इंफ्रा, जेके लक्ष्मी सीमेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा इंटरग्लोब एविएशन, पीआई इंडस्ट्रीज, यूनाइटेड स्पिरिट्स के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए थे। इनके स्टॉक पर आज असर देखने को मिल सकता है।

                                                                                                            MAY 19, 2023 / 7:57 AM IST

                                                                                                            Global Market cues:ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत

                                                                                                            US में डेट सीलिंग डील होने की उम्मीद में ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार आधा परसेंट तक मजबूत दिखाई दे रहे है। SGX NIFTY भी ऊपर कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। S&P 9 महीने तो NASDAQ 1 साल की ऊंचाई पर पहुंचा।

                                                                                                              MAY 19, 2023 / 7:56 AM IST

                                                                                                              Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।