Get App

लाइव ब्लॉग

Sujata Yadav NOVEMBER 11, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 336 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,700 के आसपास हुआ बंद, ऑटो, आईटी, मेटल शेयर चढ़े

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 335.97 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 83,871.32 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 120.60 अंक यावनी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 25,694.95 के स्तर पर बंद हुआ

Stock Market Highlight:निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, मिडकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। डिफेंस, IT, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSE, इंफ्रा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। हालांकि PSU बैंक, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 335.97 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के

 Stock Market Highlight:निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए।
Stock Market Highlight:निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए।
NOVEMBER 11, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlight: निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में दिखी शानदार रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में हुए बंद

निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, मिडकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। डिफेंस, IT, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSE, इंफ्रा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। हालांकि PSU बैंक, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 335.97 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 83,871.32 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 120.60 अंक यावनी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 25,694.95 के स्तर पर बंद हुआ।

Interglobe Aviation, Bharat Electronics, Bajaj Auto, M&M and HCL Technologies निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं  Bajaj Finance, Bajaj Finserv, ONGC, TMPV, Power Grid निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

    NOVEMBER 11, 2025 / 3:32 PM IST
    Stock Market Live Stock Market Live Update:बाजार में तेजी, इन 5 कारणों से शेयर बाजार ने भरी उड़ान:
    • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीदों ने बाजार में भरा जोश
    • अमेरिकी शटडाउन के अंत की उम्मीद
    • फेड की ब्याज दरों में कटौती की संभावना
    • ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत
    • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत
      NOVEMBER 11, 2025 / 3:06 PM IST

      Stock Market Live Update:इस हफ्ते है Infosys बायबैक का रिकॉर्ड डेट

      आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के 18,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की रिकॉर्ड तिथि इस सप्ताह के अंत में है, जिससे निवेशकों को इस मेगा ऑफर में भाग लेने का एक आखिरी मौका मिलेगा। इंफोसिस की बायबैक रिकॉर्ड तिथि शुक्रवार, 14 नवंबर है, जिसका अर्थ है कि केवल इस तिथि तक या उससे पहले इंफोसिस के शेयर रखने वाले शेयरधारक ही पात्र होंगे। टी+1 निपटान प्रणाली के तहत, निवेशकों को 13 नवंबर तक इंफोसिस के शेयर खरीदने होंगे।

      यह बायबैक टेंडर ऑफर के ज़रिए किया जाएगा, जिसमें कंपनी ने 1,800 रुपये प्रति शेयर का बायबैक मूल्य तय किया है, जो सोमवार को बीएसई पर 1,514.60 रुपये के अंतिम बंद भाव से 18% से ज़्यादा प्रीमियम दर्शाता है। इन्फोसिस की योजना 10 करोड़ इक्विटी शेयर या अपनी चुकता पूंजी का 2.41% पुनर्खरीद करने की है।

        NOVEMBER 11, 2025 / 3:04 PM IST

        YATRA ONLINE LIMITED Q2 (YOY): मुनाफा और आय दोनों बढ़ा

        कंसो मुनाफा 7 करोड़ रुपये से बढ़कर 14 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 236 करोड़ रुपये से बढ़कर 351 करोड़ रुपये पर रही।

          NOVEMBER 11, 2025 / 2:42 PM IST

          Stock Market Live Update: Physics Wallah का IPO आज से खुला

          PhysicsWallah का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 11 नवंबर से बोली के लिए खुल गया है। ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की मजबूत ब्रांड पहचान, तेज ग्रोथ और ओमनीचैनल उपस्थिति की तारीफ की है। हालांकि इसके बावजूद अधिक ब्रोकरेज फर्मों ने इसके आईपीओ को लेकर 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है। फिजिक्सवाला अपने आईपीओ से कुल 3,480 करोड़ रुपये जुटान की तैयारी में है। इसमें से 3,100 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे।

          पूरी खबर यहां पढ़ें- Physics Wallah का IPO आज से खुला, निवेश करने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय

            NOVEMBER 11, 2025 / 2:34 PM IST

            Stock Market Live Update:मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया वरिष्ठ विश्लेषक - प्रबंधक अनुसंधान नेहल मेश्राम की राय

            सितंबर में 8,363 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश के बाद, अक्टूबर 2025 में भी गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों की लगातार रुचि बनी रही और 7,743 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। यह निरंतर गति, भू-राजनीतिक जोखिमों, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के बीच, एक सुरक्षित निवेश और पोर्टफोलियो विविधीकरण के रूप में निवेशकों की निरंतर पसंद को दर्शाती है।

            हालांकि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें पूरे महीने सीमित दायरे में रहीं, लेकिन घरेलू निवेशकों ने निवेश बनाए रखा, क्योंकि वे इस धातु को मुद्रास्फीति और मुद्रा में उतार-चढ़ाव दोनों के खिलाफ एक प्रभावी बचाव के रूप में देखते हैं। लगातार निवेश यह भी दर्शाता है कि निवेशक धन को सुरक्षित रखने और निवेश में विविधता लाने के लिए सोने का चतुराई से उपयोग कर रहे हैं, खासकर जब वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल ऊंचा बना हुआ है और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हो रहा है।

            2025 में 27,573 करोड़ रुपये के संचयी शुद्ध प्रवाह के साथ, गोल्ड ईटीएफ निष्क्रिय क्षेत्र में सबसे लचीले खंडों में से एक बने हुए हैं, जो पोर्टफोलियो स्थिरता और जोखिम न्यूनीकरण में उनकी बढ़ती भूमिका की पुष्टि करता है।

              NOVEMBER 11, 2025 / 2:33 PM IST

              Stock Market Live Update:25% बढ़ सकता है एशियन पेंट का मुनाफा

              कल निफ्टी कंपनी एशियन पेंट के नतीजे आएंगे। एशियन पेंट का मुनाफा 25% से ज्यादा बढ़ सकता है । मार्जिन और वॉल्यूम में भी सुधार की उम्मीद है। साथ ही अशोक लेलैंड और HAL समेत वायदा की 5 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

                NOVEMBER 11, 2025 / 2:21 PM IST

                Hindustan Copper Q2: मुनाफा और आय दोनों बढ़ी

                कंसो मुनाफा 102 करोड़ रुपये से बढ़कर 186 करोड़ रुपये पर आया। कंसो आय 518 करोड़ रुपये से बढ़कर 718 करोड़ रुपये पर पहुंचा। EBITDA 152 करोड़ रुपये से बढ़कर `282 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 29.3% से बढ़कर 39.3% पर आया।

                  NOVEMBER 11, 2025 / 2:00 PM IST

                  RateGain Travel Q2 Results: मुनाफे में मामूली दबाव, रेवेन्यू 6,4% चढ़ा

                  रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार (11 नवंबर) को सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए ₹51 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹52.2 करोड़ से 2.3% कम है। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के ₹277.2 करोड़ से राजस्व सालाना आधार पर 6.4% बढ़कर ₹295 करोड़ हो गया, और क्रमिक आधार पर 8.1% की वृद्धि हुई, जो कंपनी का अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में, राजस्व वृद्धि 5.7% रही, जो प्रबंधन के 6-8% के पूरे वर्ष के मार्गदर्शन के भीतर है।

                    NOVEMBER 11, 2025 / 1:55 PM IST

                    Bajaj Finserv Q2: मुनाफा 2,087 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,244 करोड़ रुपये पर आ गया

                    कंसो मुनाफा 2,087 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,244 करोड़ रुपये पर आया। कंसो आय `33704 करोड़ रुपये से बढ़कर 37403करोड़ रुपये पर पहुंचा। NII 10,527 करोड़ रुपये से बढ़कर `12,698 करोड़ रुपये पर आया।

                      NOVEMBER 11, 2025 / 1:54 PM IST

                      Stock Market Live Update:Q2 नतीजों के बाद Atul Auto का शेयर 8% उछला

                      वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार, 11 नवंबर को सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद 9% तक की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष इसी तिमाही के ₹5.4 करोड़ से 70.4% बढ़कर ₹9.2 करोड़ हो गया। इस तिमाही में राजस्व पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 10.2% बढ़कर ₹181 करोड़ से ₹200 करोड़ हो गया।

                        NOVEMBER 11, 2025 / 1:45 PM IST

                        Stock Market Live Update:बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी

                        बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा। बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी दिखाई है। निफ्टी निचले स्तर से करीब 200 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी बैंक नीचे से करीब 500 प्वाइंट सुधरा है।

                          NOVEMBER 11, 2025 / 1:41 PM IST

                          Stock Market Live Update:एल्केम लैबोरेटरीज के बद्दी संयंत्र का निरीक्षण बिना किसी महत्वपूर्ण अवलोकन के पूरा हुआ

                          जर्मन स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 4-10 नवंबर के दौरान कंपनी के बद्दी स्थित विनिर्माण संयंत्र का EU GMP निरीक्षण किया, जो बिना किसी महत्वपूर्ण या प्रमुख अवलोकन के संपन्न हुआ। एल्केम लैबोरेटरीज का शेयर 24.05 रुपये या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,655.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

                          शेयर ने क्रमशः 02 दिसंबर, 2024 और 28 फरवरी, 2025 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 5,750.00 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 4,498.90 रुपये को छुआ।वर्तमान में, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 1.65 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 25.7 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

                            NOVEMBER 11, 2025 / 1:32 PM IST

                            BOROSIL RENEWABLES Q2: 10 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 26 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ

                            कंपनी घाटे से मुनाफे में आई। 10 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 26 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ। जबकि कंसो आय 373 करोड़ रुपये से बढ़कर 379 करोड़ रुपये पर रही। कंसो EBITDA 29 करोड़ रुपये से बढ़कर 118 करोड़ रुपये पर रहा।

                              NOVEMBER 11, 2025 / 1:27 PM IST

                              Stock Market Live Update:BHARAT FORGE के नतीजे अनुमान से रहे बेहतर, मुनाफा बढ़कर 299 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                              BHARAT FORGE के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं, लेकिन बाजार को कंपनी की कमेंट्री पसंद आई है। कंसो मुनाफा 243 करोड़ रुपये से बढ़कर `299 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 3,689 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,032 करोड़ रुपये पर रही। कंसो EBITDA 647 करोड़ रुपये से बढ़कर 726 करोड़ रुपये पर रहा। कंसो EBITDA मार्जिन 17.5% से बढ़कर 18% पर रहा।

                              H2 में नॉर्थ अमेरिका एक्सपोर्ट घटने का अनुमान है। गैर US एक्सपोर्ट पर फोकस से नुकसान की भरपाई है। गैर US एक्सपोर्ट से US निर्यात की भरपाई की।

                                NOVEMBER 11, 2025 / 1:11 PM IST

                                Stock Market Live Update:अक्टूबर में MF में रिकॉर्ड SIP

                                बाजार में रिकॉर्ड SIP निवेश बरकरार है। अक्टूबर में SIP निवेश 29,500 करोड़ रुपये के पार निकला है। SIP इनफ्लो 29,361 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,529 करोड़ रुपये पर आया।

                                  NOVEMBER 11, 2025 / 12:40 PM IST

                                  Stock Market Live Update:अक्टूबर में नेट इक्विटी इनफ्लो जुलाई के बाद सबसे कम

                                  MF कंपनियों की एसोसिएशन AMFI ने अक्टूबर में म्यूचुअल फंड निवेश के आंकड़े जारी कर दिए हैं। अक्टूबर में बाजार में तेजी के बावजूद निवेशकों का इक्विटी MF पर भरोसा घटा है। अक्टूबर में नेट इक्विटी इनफ्लो जुलाई के बाद सबसे कम है। अक्टूबर में 45 Lk SIP मैच्योर्ड या बंद हुए। जबकि अक्टूबर में 60 Lk नए SIP खाते खोले गए।

                                    NOVEMBER 11, 2025 / 12:35 PM IST

                                    Stock Market Live Update: निचले स्तर से रिकवरी आई बाजार

                                    बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई। सेंसेक्स की चाल सपाट नजर आ रहा। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी रही। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्का दबाव देखने को मिला।

                                      NOVEMBER 11, 2025 / 12:32 PM IST

                                      CERA SANITARY Q2: मुनाफा 68 करोड़ रुपये से घटकर 56.6 करोड़ रुपये पर रहा

                                      मुनाफा 68 करोड़ रुपये से घटकर 56.6 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 490 करोड़ रुपये से घटकर 488 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 70 करोड़ रुपये से घटकर `67 करोड़ रुपये पर आया।

                                        NOVEMBER 11, 2025 / 12:25 PM IST

                                        Stock Market Live Update:डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज के बायोलॉजिक्स के वैश्विक प्रमुख ने इस्तीफा दिया

                                        जयंत श्रीधर ने कंपनी से बाहर अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए 31 जनवरी, 2026 से बायोलॉजिक्स के वैश्विक प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज का शेयर 3.40 रुपये या 0.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,201.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

                                        शेयर ने क्रमशः 8 जनवरी, 2025 और 7 अप्रैल, 2025 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,404.60 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 1,025.90 रुपये को छुआ। वर्तमान में, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 14.43 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 17.15 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                          NOVEMBER 11, 2025 / 12:14 PM IST

                                          Stock Market Live Update:एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर की राय

                                          एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि कुल मिलाकर,जब तक निफ्टी निचले चैनल बोस से ऊपर बना रहता है,बाजार का ओवरऑल रुझान मजबूत बना रहेगा। ऐसे में किसी गिरावट की स्थिति में नए सिरे से खरीददारी की रुचि देखने को मिल सकती है। बैंक निफ्टी पर आपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स 58,000-58,200 के अपने असेंडिंग वेज रेजिस्टेंस जोन के पास कंसोलीडेट हो रहा है। यह हाल की बढ़त के बाद एक ठहराव को दर्शाता है। इस सीमा से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट 58,600-59,000 की ओर तेज़ी ला सकता है। बैंक निफ्टी के लिए 57,800-57,500 पर तत्काल सपोर्ट है। कुल मिलाकर, बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। बाजार में गिरावट पर खरीदारी आने की संभावना है।

                                            NOVEMBER 11, 2025 / 12:07 PM IST

                                            Stock Market Live Update: R Systems International ने ₹275 करोड़ के NCDs के एलॉटमेंट को दी मंजूरी

                                            R Systems International के शेयर ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर ₹1 लाख प्रति भाव वाले 27,500 लिस्टेड, रेटेड, असुरक्षित, सीनियर, रिडीमेबल नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर, जिनका कुल मूलधन ₹275 करोड़ तक है, के आवंटन को मंजूरी दी है। आवंटन को 11 नवंबर, 2025 को आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की प्रबंधन समिति की बैठक में मंजूरी दी गई, जो सुबह 11:05 बजे (IST) शुरू हुई और सुबह 11:09 बजे (IST) समाप्त हुई।

                                              NOVEMBER 11, 2025 / 11:59 AM IST

                                              Stock Market Live Update: Emmvee Photovoltaic Power पर मेटर कैपिटल सर्विसेज की राय

                                              एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड भारत के सौर ऊर्जा क्षेत्र के तेज़ी से बढ़ते विकास से लाभ उठाने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है। देश की दूसरी सबसे बड़ी शुद्ध एकीकृत सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल और सौर सेल निर्माता कंपनी के रूप में, यह कंपनी उन्नत तकनीक, एकीकृत संचालन और सिद्ध निष्पादन क्षमताओं का संयोजन करती है।

                                              कंपनी ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी मौजूदा सौर पीवी मॉड्यूल निर्माण क्षमता का विस्तार करने की योजना बना रही है और वर्तमान में सुलीबेले, बेंगलुरु, कर्नाटक में आगामी विनिर्माण इकाई VI में 2.50 गीगावाट मॉड्यूल उत्पादन क्षमता जोड़ने की प्रक्रिया में है, जिसके वित्तीय वर्ष 2026 में चालू होने की उम्मीद है।

                                              कंपनी भारत में अपने वितरण नेटवर्क और अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और अप्रयुक्त क्षमता वाले अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति स्थापित करने का इरादा रखती है। कंपनी भारत की बढ़ती सौर मांग को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में है। निवेशक इस आईपीओ को एक संभावित दीर्घकालिक निवेश अवसर के रूप में देख सकते हैं।

                                                NOVEMBER 11, 2025 / 11:34 AM IST

                                                Stock Market Live Update:आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर की राय

                                                आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,700, 25,800 पर अहम रेजिस्टेंस और 25,300, 25,200 पर अहम सपोर्ट है। 25,450-25,500 के आसपास गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 25,190 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,700/25,800 का लक्ष्य रखें।जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 58,500 पर अहम रेजिस्टेंस और 57,000, 56,800 पर अहम सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 57,500-58,000 की रेंज में खरीदें, 56,800 से नीचे स्टॉप-लॉस के साथ, 58,500 और 59,000 का लक्ष्य रखें।

                                                  NOVEMBER 11, 2025 / 10:41 AM IST

                                                  Stock Market Live Update:आनंद राठी के जिगर एस पटेल की राय

                                                  आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,700, 25,800 पर अहम रेजिस्टेंस और 25,500, 25,300 पर अहम सपोर्ट है। 25,700-25,600 के जोन में निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 25,500 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,900 का लक्ष्य रखें। जिगर एस पटेल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 58,500, 58,700 पर अहम रेजिस्टेंस और 57,600, 57,300 पर अहम सपोर्ट है। 58,150-58,250 के जोन में बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 57,700 के स्टॉप-लॉस के साथ, 58,800 का लक्ष्य रखें।

                                                    NOVEMBER 11, 2025 / 10:39 AM IST

                                                    Stock Market Live Update:TRIL में एक और लोअर सर्किट

                                                    ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड (TRIL) के शेयरों में मंगलवार, 11 नवंबर को 10% का लोअर सर्किट लगा है, जिससे सोमवार को 20% के लोअर सर्किट के बाद इसमें और गिरावट आई है। शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद घोषित नतीजों के बाद शेयर में गिरावट आई है। शेयर के सर्किट फ़िल्टर को पहले के 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है।

                                                      NOVEMBER 11, 2025 / 10:38 AM IST

                                                      Stock Market Live Update:बजाज फाइनेंस पर ब्रोकरेजेज की राय

                                                      CLSA ने बजाज फाइनेंस के शेयर को "आउटपरफॉर्म" की रेटिंग बरकरार रखते हुए इसे 1,200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। HSBC ने भी "बाय" रेटिंग बनाए रखी है, और EPS में FY26–FY28 के बीच 28% CAGR ग्रोथ का अनुमान लगाया है। HSBC ने भी 1,200 रुपये का टारगेट रखा है।

                                                      जेफरीज ने इस शेयर को "Buy" रेटिंग देते हुए 1,270 रुपये का टारगेट तय किया है, और कंपनी के मुनाफे में FY25–FY28 के बीच 23% CAGR की उम्मीद जताई है। मॉर्गन स्टैनली ने भी इस शेयर पर “ओवरवेट” की रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन EPS अनुमान थोड़ा घटाया है और कहा है कि शेयर की कमजोरी खरीदारी का मौका हो सकती है।

                                                        NOVEMBER 11, 2025 / 10:36 AM IST

                                                        Stock Market Live Update:PSU बैंक और NBFCs में बिकवाली

                                                        आज सरकारी बैंक और NBFCs में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट कमजोर हुआ साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल पर भी दबाव देखने को मिल रहा है लेकिन चुनिंदा IT, FMCG और मेटल में रौनक नजर आ रहा है। वहीं आज डिफेंस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। इंडेक्स एक परसेंट मजबूत, HAL, BDL वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हुआ।

                                                          NOVEMBER 11, 2025 / 10:32 AM IST

                                                          Stock Market Live Update:स्वान डिफेंस ने रेडरिएट स्टेनर्सन एएस के साथ LoI पर हस्ताक्षर किए

                                                          स्वान डिफेंस और हेवी इंडस्ट्रीज ने यूरोपीय जहाज मालिक और संचालक रेडरिएट स्टेनर्सन एएस के साथ 6 (छह) नोसिमो टाइप II रासायनिक टैंकरों के निर्माण के लिए एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 18,000 डीडब्ल्यूटी है।

                                                            NOVEMBER 11, 2025 / 10:23 AM IST

                                                            Stock Market Live Update:एसीएमई सोलर को 450 मेगावाट - 1800 मेगावाट घंटा एसजेवीएन एफडीआरई-IV परियोजना मिली

                                                            एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड (एसीएमई सोलर) को 10 नवंबर, 2025 को 25 वर्षों के लिए 6.75 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 450 मेगावाट - 1800 मेगावाट घंटा सुनिश्चित पीक पावर एसजेवीएन एफडीआरई-IV परियोजना मिली है।एसीएमई सोलर होल्डिंग्स का शेयर 1.70 रुपये या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 256.25 रुपये पर था।

                                                              NOVEMBER 11, 2025 / 10:16 AM IST

                                                              Stock Market Live Update:Zydus Life की डिप्रेशन की दवा को चीन रेगुलेटर से मिली मंजूरी

                                                              डिप्रेशन की दवा को चीन रेगुलेटर की मंजूरी मिली। चीन के रेगुलेटर NMPA ने दवा को मंजूरी दी है Venlafaxine Extended दवा को मंजूरी मिली ।

                                                                NOVEMBER 11, 2025 / 10:09 AM IST

                                                                Stock Market Live Update: एमडी और सीईओ पद से वरुण बेरी के इस्तीफे के बाद ब्रिटानिया के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट

                                                                ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार, 11 नवंबर को 5% से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार शाम को बाज़ार बंद होने के बाद कंपनी के शीर्ष प्रबंधन में उथल-पुथल देखी गई।कंपनी के एमडी और सीईओ वरुण बेरी ने घोषणा की है कि वह 2029 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। कंपनी के बोर्ड ने भी बेरी की नोटिस अवधि पूरी किए बिना ही उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। ब्रिटानिया हाल ही में उस घोषणा के बाद से चर्चा में है कि रक्षित हरगवे 15 दिसंबर से नए सीईओ होंगे। हरगवे ने सप्ताहांत में ग्रासिम के बिड़ला ओपस को छोड़ दिया।

                                                                  NOVEMBER 11, 2025 / 9:54 AM IST

                                                                  Stock Market Live Update:गाइडेंस घटाने से बजाज फाइनेंस का शेयर 7% टूटा

                                                                  गाइडेंस घटाने से बजाज फाइनेंस में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। शेयर 7 परसेंट टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। दूसरी तिमाही में अनुमान के मुताबिक बजाज फाइनेंस के नतीजे रहे। मुनाफे और NII में 22 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन एसेट क्वालिटी पर दबाव रहा।

                                                                    NOVEMBER 11, 2025 / 9:42 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update: ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अकासा एयर और वन पॉइंट वन सॉल्यूशंस ने साझेदारी की

                                                                    भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती एयरलाइन, अकासा एयर ने ग्राहक जुड़ाव और परिचालन दक्षता को मज़बूत करने के उद्देश्य से एक उन्नत ओमनीचैनल CCaaS समाधान पेश करने के लिए वन पॉइंट वन सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की है। यह सहयोग तेज़, अधिक सहज और सुसंगत बातचीत प्रदान करने के लिए संचार चैनलों में तकनीक को एकीकृत करके अकासा एयर के ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

                                                                      NOVEMBER 11, 2025 / 9:38 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update: रिलायंस पावर को एसजेवीएन से परियोजना मिली

                                                                      रिलायंस पावर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रिलायंस एनयू एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड को 10 नवंबर, 2025 को लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुआ और वह अपनी तरह की पहली 1500 मेगावाट/6000 मेगावाट घंटा फर्म और डिस्पैचेबलनवरतीय ऊर्जा (एफडीआरई) आईएसटीएस निविदा में सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है, जो एक प्रमुख नवरत्न उद्यम, एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा जारी की गई है। रिलायंस एनयू एनर्जीज़ ने 750 मेगावाट/3,000 मेगावाट घंटा क्षमता हासिल की, जो निविदा के तहत आवंटन का सबसे बड़ा एकल हिस्सा है।

                                                                        NOVEMBER 11, 2025 / 9:25 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update: बजाज फिनसर्व, टाटा पावर कंपनी, बायोकॉन, बॉश सहित अन्य कंपनियाँ आज अपनी तिमाही आय घोषित करेंगी

                                                                        बजाज फिनसर्व, टाटा पावर कंपनी, बायोकॉन, बॉश, ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस, बलरामपुर चीनी मिल्स, भारत फोर्ज, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, फिनोलेक्स केबल्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान कॉपर, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, रेल विकास निगम, थर्मैक्स, टोरेंट पावर, ट्रुअल्ट बायोएनर्जी, टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स और जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज आज अपनी तिमाही आय जारी करेंगी।

                                                                          NOVEMBER 11, 2025 / 9:23 AM IST

                                                                          Stock Market Live Update:बढ़त पर खुला बाजार

                                                                          सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते 11 नवंबर को भारतीय सूचकांक बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 25600 से ऊपर पहुंच गया। सेंसेक्स 14.33 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 83,549.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 10.55 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 25,584.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                            NOVEMBER 11, 2025 / 9:10 AM IST

                                                                            Stock Market Live Update:Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका की राय

                                                                            Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि फिलहाल बाजार ग्लोबल संकेतों के आधार पर सीमित दायरे में रह सकता है। हालांकि उनका मानना है कि अगर कॉरपोरेट नतीजे उम्मीद से बेहतर आते रहे और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में कोई सकारात्मक संकेत मिला, तो बाजार को ऊपर जाने का मजबूत सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                              NOVEMBER 11, 2025 / 9:08 AM IST

                                                                              Stock Market Live Update:Centrum Broking के नीलेश जैन की राय

                                                                              Centrum Broking के नीलेश जैन का भी कहना है कि बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर फिलहाल मजबूत है। उनके मुताबिक, 25,650 के ऊपर क्लियर ब्रेकआउट मिलने पर निफ्टी में तेजी आ सकती है और इंडेक्स 25,800 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

                                                                                NOVEMBER 11, 2025 / 9:08 AM IST

                                                                                Stock Market Live Update:HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

                                                                                HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, महत्वपूर्ण सपोर्ट से निफ्टी की रिकवरी बाजार के पॉजिटिव सेंटिमेंट को मजबूत करती है। उन्होंने कहा, 'मौजूदा ट्रेंड अभी भी बुलिश है। अगर निफ्टी 25,400-25,300 तक स्लिप भी करता है, तो इसे खरीदारी का मौका माना जा सकता है। शेट्टी का कहना है कि अगर निफ्टी 25,700 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो यह तेजी आगे बढ़कर इंडेक्स को 26,000 के स्तर तक ले जा सकती है।

                                                                                  NOVEMBER 11, 2025 / 9:05 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 129.45 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 83,695.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 35.95 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 25,608.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                                    NOVEMBER 11, 2025 / 9:02 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Update: रुपया स्थिर खुला

                                                                                    भारतीय रुपया मंगलवार को 88.69 प्रति डॉलर पर स्थिर खुला, जबकि सोमवार को यह 88.69 पर बंद हुआ था।

                                                                                      NOVEMBER 11, 2025 / 9:02 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Update :Manipal Payment and Identity Solutions ने IPO के लिए सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) दाखिल किया

                                                                                      कर्नाटक स्थित मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, जो भारत में अग्रणी भुगतान कार्ड निर्माताओं में से एक है, ने 10 नवंबर को सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) दाखिल किया है।कंपनी ने नए शेयर जारी करके 400 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखा है, जबकि प्रमोटर मणिपाल टेक्नोलॉजीज ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए 1.75 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी। नए निर्गम घटक के एक भाग के रूप में, यह प्री-आईपीओ दौर में, यानी आईपीओ लॉन्च के लिए कंपनी रजिस्ट्रार के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले, 80 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने पर विचार कर सकती है।

                                                                                        NOVEMBER 11, 2025 / 9:00 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Update:नॉटिलस प्राइवेट कैपिटल ने एएए टेक्नोलॉजीज में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी

                                                                                        नॉटिलस प्राइवेट कैपिटल ने प्रमोटर अंजय रतनलाल अग्रवाल से एएए टेक्नोलॉजीज में 89.7 रुपये प्रति शेयर की दर से 3.7 लाख अतिरिक्त शेयर (2.88% हिस्सेदारी) खरीदे, जिनकी कुल कीमत 3.3 करोड़ रुपये है।

                                                                                        प्रवर्तक अंजय रतनलाल अग्रवाल ने चालू तिमाही में 7.79% हिस्सेदारी बेची है, जबकि अंजय और अन्य प्रमोटरों ने अक्टूबर की शुरुआत से एएए टेक्नोलॉजीज में कुल 19.92% हिस्सेदारी बेची है, जबकि सितंबर 2025 तक उनकी कुल शेयरधारिता 63.93 प्रतिशत होगी।

                                                                                          NOVEMBER 11, 2025 / 8:49 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                                                          पहला सपोर्ट 25,500-25,550 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,400-25,450 पर है। सबसे अहम रजिस्टेंस 25,600-25,650 पर है। 25,650 के ऊपर निकले तो 25,800 तक की एकतरफा चाल संभव है, लेकिन 25,650 के ऊपर कुछ वक्त गुजारना अहम है। अगर निफ्टी फ्लैट खुलता है तो खुलते ही खरीदें। लॉन्ग बढ़ाने का सबसे अच्छा जोन 25,500-25,550 पर है इसके लिए SL 25,450 पर लगाए। अगर 25,650 रिजेक्ट हो तभी बेचें,और इसके लिए 25700 पर स्टॉपलॉस लगाए।

                                                                                            NOVEMBER 11, 2025 / 8:49 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                                            निफ्टी बैंक खरीदें, SL- 57,700 पर रखें। निफ्टी बैंक में एक बार फिर रैली के संकेत दे रहा है। निफ्टी बैंक एक बार फिर नया हाई सबसे पहले छूएगा। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 58,000-58,200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 58,400-58,600 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 57,700-57,800 पर है। बड़ा सपोर्ट 57,400-57,500 पर है।

                                                                                              NOVEMBER 11, 2025 / 8:36 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Update: एशियाई बाजार

                                                                                              इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 70.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 51,140.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.29 फीसदी चढ़कर 27,950.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 25,612.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 3,998.07 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                                NOVEMBER 11, 2025 / 8:25 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Update:10 नवंबर को कैसे रही एफआईआई और डीआईआई की खरीदारी

                                                                                                विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई/एफआईआई) ने 4115 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों के शुद्ध विक्रेता रहे। इस बीच, अस्थायी एक्सचेंज आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने सोमवार, 10 नवंबर, 2025 को 5805 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

                                                                                                डीआईआई ने 18,934 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 13,129 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, एफआईआई ने 9,804 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 13,918 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

                                                                                                इस साल अब तक, एफआईआई 2.46 लाख करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध विक्रेता रहे हैं, जबकि डीआईआई ने 6.50 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

                                                                                                  NOVEMBER 11, 2025 / 8:23 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Update:सेबी ने नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज और क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के आईपीओ दस्तावेजों को मंजूरी दी

                                                                                                  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज और क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के मसौदा दस्तावेजों को मंजूरी दे दी है, जिससे आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से उनकी धन जुटाने की योजना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।पूंजी बाजार नियामक ने 30 अक्टूबर को क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के मसौदा दस्तावेज पर टिप्पणियां जारी कीं, जिसके बाद 4 नवंबर को नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज पर भी टिप्पणियां जारी की गईं। आईपीओ दस्तावेजों पर टिप्पणियां जारी करने का मतलब है कि कंपनी टिप्पणियां पत्र प्राप्त होने के अगले एक साल के भीतर अपनी आईपीओ योजना पर आगे बढ़ सकती है।

                                                                                                    NOVEMBER 11, 2025 / 8:12 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Update: वरुण बेरी ने छोड़ी ब्रिटानिया

                                                                                                    ब्रिटानिया के वाइस चेयरमैन और MD वरुण बेरी ने इस्तीफा दिया। कार्यकाल खत्म होने के 4 साल पहले ही पद छोड़ा। रक्षित हरगावे MD और CEO का पदभार 15 दिसंबर से संभालेंगे। फिलहाल कंपनी के CFO नटराजन वेंकटरमन को अंतरिम CEO बनाया गया।

                                                                                                      NOVEMBER 11, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Update: बजाज फिनसर्व के नतीजे आज

                                                                                                      आज निफ्टी कंपनी बजाज फिनसर्व के तिमाही नतीजे आएंगे। साथ ही BSE, बायोकॉन, भारत फोर्ज समेत वायदा की 11 कंपनियों के नतीजों भी इंतजार रहेगा। BSE के मुनाफे पर 4 परसेंट का दबाव संभव है। साथ ही मार्जिन में भी नरमी की आशंका है।

                                                                                                        NOVEMBER 11, 2025 / 8:08 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Update:बजाज फाइनेंस का मुनाफा 22% बढ़ा

                                                                                                        दूसरी तिमाही में अनुमान के मुताबिक बजाज फाइनेंस के नतीजे रहे। मुनाफे और NII में 22 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन एसेट क्वालिटी पर दबाव रहा।

                                                                                                          NOVEMBER 11, 2025 / 8:08 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Update: भारत पर टैरिफ घटाने पर विचार: ट्रंप

                                                                                                          US के साथ ट्रेड डील पर गतिरोध खत्म होने के संकेत मिल रहे है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले -टैरिफ घटाने पर विचार कर रहे हैं। भारत के साथ ट्रेड डील पूरा करने के करीब है। भारत के राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ा बयान दिया ।

                                                                                                            NOVEMBER 11, 2025 / 8:07 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के संकेत

                                                                                                            निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली हावी हुए। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशिया मजबूत नजर आ रहा। शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद से अमेरिकी INDICES में जोरदार तेजी रही। डाओ जोंस 400 तो नैस्डैक 500 प्वाइंट दौड़ा। इस बीच US के साथ ट्रेड डील पर गतिरोध खत्म होने के संकेत मिल रहे है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले -टैरिफ घटाने पर विचार कर रहे हैं। भारत के साथ ट्रेड डील पूरा करने के करीब है। भारत के राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ा बयान दिया ।

                                                                                                              NOVEMBER 11, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                                                              मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                              सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।