Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 10, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 के आसपास हुआ बंद, आईटी, फार्मा इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे

Stock Market Highlights: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 144.31 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,611.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 24,998.45 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला और आखिरी घंटों में बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी दिन की ऊंचाई से करीब 150 प्वाइंट फिसला । आज के कारोबार में IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स में करीब 1% की तेजी देखने को मिली। Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, Bharat Electronics, Maruti Suzuki और Axis Bank निफ्

Stock Market Highlights:शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला और आखिरी घंटों में बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ।
Stock Market Highlights:शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला और आखिरी घंटों में बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ।
OCTOBER 10, 2024 / 3:34 PM IST

Stock Market Highlights: ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ बाजार

शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला और आखिरी घंटों में बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी दिन की ऊंचाई से करीब 150 प्वाइंट फिसला । आज के कारोबार में IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स में करीब 1% की तेजी देखने को मिली।

Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, Bharat Electronics, Maruti Suzuki और Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Cipla, Trent, Tech Mahindra, Sun Pharma और Infosys निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आईटी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटकर बंद हुए। इस बीच बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं पावर इंडेक्स 0.5 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 144.31 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,611.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 24,998.45 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 10, 2024 / 3:18 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:NBCC की सब्सिडियरी Hindustan Steelworks Construction को मिला 1000 करोड़ रुपये का ऑर्डर

    सब्सिडियरी Hindustan Steelworks Construction Limited को `1000 Cr का ऑर्डर मिला है। गढ़चिरौली में गोंडवाना यूनिवर्सिटी से ऑर्डर मिला है। गोंडवाना यूनिवर्सिटी का कैंपस डेवलप करने के लिए ऑर्डर मिला है।

      OCTOBER 10, 2024 / 3:17 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:ZYDUS LIFE की दवा को मिली मंजूरी

      Paliperidone Extended-release दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली है।

        OCTOBER 10, 2024 / 3:00 PM IST

        Stock Market LIVE Updates: Ashoka Buildcon के शेयरों में 5% की तेजी

        अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में आज 10 अक्टूबर को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई।कंपनी ने घोषणा की है कि उसका ज्वाइंट वेंचर (JV) सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (CIDCO) प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर के रूप में उभरा है। यह प्रोजेक्ट 1667.78 करोड़ रुपये का है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6863.68 करोड़ रुपये हो गया। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में 85 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है।

          OCTOBER 10, 2024 / 2:46 PM IST

          SEPTEMBER MF DATA: सितंबर में इक्विटी इनफ्लो `38,212 करोड़ से घटकर 34,393 करोड़ रहा

          महीने दर महीने आधार पर सितंबर में इक्विटी इनफ्लो `38,212 करोड़ से घटकर 34,393 करोड़ रहा है। सितंबर में लार्जकैप फंड इनफ्लो 2,637 Cr से घटकर 1,769 Cr रहा। सितंबर में स्मॉलकैप फंड इनफ्लो `3,209 Cr से घटकर `3,071 करोड़ रुपये रहा जबकि सितंबर में मिडकैप फंड इनफ्लो `3,055 करोड़ रुपये से बढ़कर `3,130 करोड़ रुपये पर रहा है।

            OCTOBER 10, 2024 / 2:29 PM IST

            Stock Market Live Updates: Oil India पर मोतीलाल ओसवाल की राय

            ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 720 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा बाजार भाव FY27E P/E (Price-to-Earnings) के आधार पर कंपनी को 7x पर ट्रेड करता दिखाता है। FY24-27 के दौरान कंपनी के उत्पादन में 9% CAGR की उम्मीद है। रिफाइनरी क्षमता का विस्तार और नए CGD (City Gas Distribution) से मांग बढ़ने की संभावना है।

              OCTOBER 10, 2024 / 2:18 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:ALKEM LAB ने Sonnet BioTherapeutics Holdings के साथ लाइसेंसिंग करार किया

              Sonnet BioTherapeutics Holdings के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। भारत में डायबिटिक पेरिफेरल न्यूरोपैथी की दवा SON-080 को डेवलप करने के लिए करार किया है।

                OCTOBER 10, 2024 / 2:00 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:ARVIND SMARTSPACES के AQUA CITY को मिली बंपर बुकिंग

                ARVIND AQUA CITY के लॉन्च पर `500 करोड़ रुपये ज्यादा की बुकिंग मिली है। अहमदाबाद में ARVIND AQUA CITY के लॉन्च पर 500 Cr से ज्यादा की बुकिंग मिली है।

                  OCTOBER 10, 2024 / 1:57 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:TCS Q2 पोल: 3% बढ़ सकता है मुनाफा

                  TCS के नतीजों से आज दूसरी तिमाही के नतीजों के मौसम की शुरुआत होगी । CNBC AWAAZ POLL के मुताबिक Q2 में डॉलर आय में डेढ़ से दो परसेंट की बढ़त संभव है। मुनाफे में भी 3% का उछाल मुमकिन है। हालांकि मार्जिन स्थिर रह सकते हैं।

                    OCTOBER 10, 2024 / 1:41 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates: PSUs और बैंकिंग शेयरों में तेजी

                    सरकारी कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में आज तेजी की बहार आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़े है। बैंकिंग शेयरों में कोटक बैंक 3% उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। वहीं फार्मा और IT शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिला।

                      OCTOBER 10, 2024 / 1:23 PM IST

                      Stock Market Live Updates:टाटा टेक पर एक्सिस कैपिटल की राय

                      एक्सिस कैपिटल (Axis Capital) ने टाटा टेक के शेयरों को रेड्यूस' यानी पोर्टफोलियो से घटाने की सलाह दी है। एक्सिस कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में टाटा टेक के शेयरों के लिए 950 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि विनफास्ट से जुड़ी मुश्किलें कम हो गई हैं, लेकिन फिर कंपनी को ग्रोथ में कटौती से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। इसके अलावा, ब्रोकरेज को बड़े क्लाइंट्स पर कंपनी की निर्भरता बढ़ने की उम्मीद है, जिसे हाल के सालों में सुधार आया था।

                        OCTOBER 10, 2024 / 1:14 PM IST

                        Stock Market Live Updates: वरुण बेवरेजेस पर HSBC की राय

                        विदेशी ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 780 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने 7,500 करोड़ रुपये की QIP (क्वालिफाइट इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) को मंजूरी दी है, जो 4% इक्विटी के पतलेकरण का संकेत देता है। कंपनी इस फंड का उपयोग कर्ज चुकाने, बैलेंस शीट को मजबूत करने और विकास के लिए करेगी। कर्ज से इक्विटी धारकों की ओर मूल्य शिफ्ट होने से तेज ROIC (Return on Invested Capital) की संभावनाएं बनती हैं।

                          OCTOBER 10, 2024 / 12:55 PM IST

                          BANK OF MAH Q2 BIZ UPDATE: कुल डिपॉजिट 15.46% बढ़ी

                          साल-दर-साल आधार पर Q2 में कुल डिपॉजिट 15.46% बढ़ा है जबकि ग्रॉस एडवांसेज 18.73% बढ़ा है। कुल डिपॉजिट 15.46% बढ़कर `2.76 लाख करोड़ रहा जबकि ग्रॉस एडवांसेज 18.73% बढ़कर `2.17 लाख करोड़ पर रहा।

                            OCTOBER 10, 2024 / 12:41 PM IST

                            Stock Market Live Updates:ICICI बैंक में ICICI SECURITIES के मर्जर को NCLT मंजूरी मिली

                            ICICI बैंक में कंपनी के मर्जर को NCLT मंजूरी मिली। NCLT ने स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी है। NCLT ने मर्जर के खिलाफ याचिका खारिज की । NCLT ने क्वांटम MF की याचिका खारिज की है।

                              OCTOBER 10, 2024 / 12:30 PM IST

                              Stock Market Live Updates:NBCC को 198 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                              झारखंड में `198 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर SAIL से मिला है।

                                OCTOBER 10, 2024 / 12:19 PM IST

                                Stock Market Live Updates:DoT ने VODA-IDEA से रिवाइवल प्लान मांगा

                                DoT ने VODA-IDEA से रिवाइवल प्लान मांगा है। DoT ने अगले 4-5 साल का रिवाइवल प्लान मांगा है। बता दें कि सरकार का VODA-IDEA पर `2.09 लाख करोड़ रुपये का बकाया है। कुल बकाए का `1.3 Lk Cr स्पेक्ट्रम लायबिलिटी है। कंपनी को करीब `70,000 Cr का AGR चुकाना है । 4 साल का मोरोटोरियम सितंबर 2025 में खत्म होगा। बकाया चुकाने में हर साल `43,000 Cr की जरूरत है।

                                  OCTOBER 10, 2024 / 12:09 PM IST

                                  Stock Market Live Updates: वरुण बेवरेजेस पर HSBC की राय

                                  विदेशी ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 780 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने 7,500 करोड़ रुपये की QIP (क्वालिफाइट इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) को मंजूरी दी है, जो 4% इक्विटी के पतलेकरण का संकेत देता है। कंपनी इस फंड का उपयोग कर्ज चुकाने, बैलेंस शीट को मजबूत करने और विकास के लिए करेगी। कर्ज से इक्विटी धारकों की ओर मूल्य शिफ्ट होने से तेज ROIC (Return on Invested Capital) की संभावनाएं बनती हैं।

                                    OCTOBER 10, 2024 / 11:50 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:ASHOKA BUILDCON को मिला CIDCO प्रोजेक्ट

                                    कंपनी के JV को 1,668 करोड़ रुपये का CIDCO प्रोजेक्ट मिला है।

                                      OCTOBER 10, 2024 / 11:43 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:डिफेंस कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी

                                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) ने लगभग 80,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है। इन सौदों में अमेरिका से 31 प्रिडेटर ड्रोन की खरीद और विशाखापत्तनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में दो परमाणु-संचालित पनडुब्बियों को बनाने का प्रस्ताव शामिल है। इस खबर के बाद डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 10 अक्टूबर को बड़ी तेजी देखने को मिली। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक उछल गए।

                                        OCTOBER 10, 2024 / 11:30 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:VA Tech Wabag को मिला बड़ा ऑर्डर

                                        VA Tech Wabag को Reliance Industries से कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बताया कि ये ऑर्डर 300 - 500 करोड़ रुपये के बीच में है। VA Tech Wabag पानी के ट्रीटमेंट से जुड़ी सॉल्युशन मुहैया कराती है।

                                          OCTOBER 10, 2024 / 11:21 AM IST

                                          मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सीमेंट सेक्टर में दिख सकती है तेजी-हरीश कृष्णन

                                          हरीश कृष्णन का कहना है कि मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सीमेंट सेक्टर आगे छुपे रुस्तम साबित हो सकते हैं। ये सेक्टर लंबी अवधि से चल रहे खराब प्रदर्शन और उम्मीद से कम ओनरशिप को देखते हुए ज्यादा सेफ्टी मार्जिन प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा, उनके मुताबिक आईटी, फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों में तेजी बनी रहेगी। उनका मानना है कि इन सेक्टरों में आने वाली कोई बड़ी गिरावट हमें और खरीदारी के अवसर प्रदान करेगी।

                                            OCTOBER 10, 2024 / 11:00 AM IST

                                            PURAVANKARA Q2 BIZ UPDATE: कलेक्शंस 18% बढ़ा

                                            साल -दर-साल आधार पर कलेक्शंस 18% बढ़कर `1,033 करोड़ रुपये पर रहा। एवरेज प्राइज रियलाइजेशन 9% बढ़कर 8,697/sqft रहा। वहीं तिमाही आधार पर प्री-सेल्स 18% बढ़कर `1,331 करोड़ रुपये पर रहा।

                                              OCTOBER 10, 2024 / 10:42 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: Oil India पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                                              ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 720 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा बाजार भाव FY27E P/E (Price-to-Earnings) के आधार पर कंपनी को 7x पर ट्रेड करता दिखाता है। FY24-27 के दौरान कंपनी के उत्पादन में 9% CAGR की उम्मीद है। रिफाइनरी क्षमता का विस्तार और नए CGD (City Gas Distribution) से मांग बढ़ने की संभावना है।

                                                OCTOBER 10, 2024 / 10:19 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार

                                                बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25,100 के पार निकला है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में तेजी आई है। सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा है। वहीं निफ्टी 25120 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                                  OCTOBER 10, 2024 / 10:09 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:360 One पर यूबीएस की राय

                                                  विदेशी ब्रोकरेज फर्म UBS ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,250 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का मुख्य ARR (एसेट रिटेंशन रेट) और AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) तेजी से बढ़ेगा। बेहतर संचालन लाभांश से कोर प्रॉफिट में सुधार की उम्मीद है। HNWI (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स) और वैश्विक कारोबार नए अवसर प्रदान कर सकते हैं। FY24-27 में RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

                                                    OCTOBER 10, 2024 / 9:43 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:जीएमआर एयरपोर्ट्स पर जेफरीज की राय

                                                    विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 106 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने नागपुर एयरपोर्ट के विकास और संचालन के लिए एक रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नागपुर एयरपोर्ट अभी छोटा है, लेकिन भौगोलिक दृष्टि से भारत के केंद्र में होने के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। कंपनी का राजस्व हिस्सा 14.49% है, और इसके पास अब एयरपोर्ट का 100% स्वामित्व है। यह समझौता कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ का रास्ता साफ करेगा।

                                                      OCTOBER 10, 2024 / 9:18 AM IST

                                                      Market Open: बढ़त पर खुला बाजार

                                                      बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 224.64 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 81,693.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 81.95 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 25,063.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                        OCTOBER 10, 2024 / 9:07 AM IST

                                                        Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 440 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,100 के ऊपर

                                                        प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 443.87 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 81,910.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 138.50 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 25,120.50.के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                          OCTOBER 10, 2024 / 8:57 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:कच्चा तेल

                                                          मध्य पूर्व में संभावित आपूर्ति व्यवधानों की चिंताओं, इजरायल द्वारा तेल उत्पादक ईरान पर हमला करने की योजना और फ्लोरिडा में एक बड़े तूफान के आने से ईंधन की मांग में बढ़त के कारण गुरुवार को एशियाई कारोबार के शुरुआती दौर में तेल की कीमतों में बढ़त दिख रही थी। WTI क्रूड में 0.48 फीसदी और ब्रेंट क्रूड 0.43 फीसदी की तेजी थी।

                                                            OCTOBER 10, 2024 / 8:52 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:अमेरिकी बाजार

                                                            बुधवार को वॉल स्ट्रीट के शेयरों में तेजी आई और फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट जारी होने और सितंबर के महंगाई के आंकड़ों और आय सीजन से पहले एसएंडपी 500 और डाओ ने रिकॉर्ड हाई पर क्लोजिंग की। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 431.63 अंक या 1.03 फीसदी बढ़कर 42,512.00 पर पहुंच गया। एसएंडपी 500 40.91 अंक या 0.71 फीसदी बढ़कर 5,792.04 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 108.70 अंक या 0.60 फीसदी बढ़कर 18,291.62 पर बंद हुआ।

                                                              OCTOBER 10, 2024 / 8:35 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:डॉलर इंडेक्स

                                                              अमेरिकी डॉलर गुरुवार को दुनिया की दूसरी बड़ी मुद्राओं के मुकाबले दो महीने के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा था, क्योंकि बाजार फेडरल रिजर्व द्वारा आगे भी मौद्रिक नीति में नरमी बरतने के प्रति अधिक आश्वस्त दिख रहा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 102.85 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राएं मिलाजुला कारोबार कर रही थीं, दक्षिण कोरियाई वोन, फिलीपींस पेसो, मलेशियाई रिंगित लाल निशान में थे, जबकि इंडोनेशियाई रुपिया, सिंगापुर डॉलर, इंडोनेशियाई रुपिया मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

                                                                OCTOBER 10, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: आज होने वाली TCS की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

                                                                भारत ने अपना सच्चा रतन खो दिया है। रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। रतन टाटा के निधन की वजह से आज होने वाली TCS की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है। कंपनी आज दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करने वाली थी। TCS की ओर से होने वाले सभी इंटरव्यू भी रद्द कर दिए गए हैं।

                                                                  OCTOBER 10, 2024 / 8:29 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:एशियाई बाजार

                                                                  आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 112.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 39,395.05 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.37 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.94 फीसदी की बढ़त के साथ 21,219.84 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 3,288.21 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                    OCTOBER 10, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: Bank Nifty पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

                                                                    निफ्टी बैंक भी एक रेंज में बना हुआ है और बुधवार को इंडेक्स के लिए वीकली ऑप्शन एक्सपायरी की स्थिति सामने आई। इसे 51,800 के स्तर के पास फैमिलियर रेजिस्टेंस मिला और दिन के उच्चतम स्तर से 700 अंक नीचे आया, बस नीचे की ओर 51,000 को बनाए रखने में कामयाब रहा। SBI, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक में देखी गई बढ़त HDFC बैंक में गिरावट की भरपाई नहीं कर सकी। सैंक्टम वेल्थ के आदित्य अग्रवाल ने कहा कि निचले स्तर पर निफ्टी बैंक को 50,640 और 50,460 के बीच मजबूत सपोर्ट मिलना जारी रहेगा। उन्होंने सलाह दी कि गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जबकि ऊपर की तरफ, 51,740 और 52,080 इंडेक्स के लिए मजबूत बैरियर होंगी।

                                                                      OCTOBER 10, 2024 / 8:05 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:आज Nifty के लिए ये लेवल होंगे अहम

                                                                      फिलहाल, निफ्टी के लिए 25000 अपसाइड पर मुख्य लेवल बना हुआ है, इसके बाद बुधवार का हाई 25234 है, जहां से इंडेक्स करीब 250 अंक नीचे आ गया। गुरुवार को नीचे की ओर खुलने की स्थिति में 24750 निफ्टी के अहम लेवल बन जाता है, जो कि 9 सितंबर का निचला स्तर है। फॉरेन इंस्टीट्यूशन बुधवार को कैश मार्केट में नेट सेलर्स बने रहे, लेकिन पिछले दो कारोबारी सत्रों के विपरीत डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशन उनसे अधिक खरीद नहीं कर सके।

                                                                        OCTOBER 10, 2024 / 7:56 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                        एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन बढ़त बनाए रखने के लिए जूझता दिखा। अंत में ये गिरावट के साथ बंद हुआ। वीकली चार्ट पर इंडेक्स 20DMA से थोड़ा ऊपर बंद हुआ है जो दर्शाता है कि एक दम शार्ट टर्म का ट्रेंड पॉजिटव है और जब तक निफ्टी 24,940 से ऊपर बना रहेगा तब तक इस ट्रेंड के बने रहने की संभावना है। हालांकि, 24,940 से नीचे की गिरावट 24,800/24,700 तक करेक्शन ट्रिगर कर सकती है। ऊपर की ओर, 25,100 रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है।

                                                                          OCTOBER 10, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:9 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                          9 अक्टूबर के वेलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 167.71 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 81,467.10 पर और निफ्टी 31.20 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 24,982 पर बंद हुआ। आज लगभग 2580 शेयरों में तेजी आई, 1201 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

                                                                            OCTOBER 10, 2024 / 7:52 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:अदाणी एंटरप्राइजेज का 4200 करोड़ रुपये का QIP खुला

                                                                            अदाणी एंटरप्राइजेज का 4200 करोड़ रुपए का QIP खुला। मौजूदा भाव से 6% डिस्काउंट दिया। 3,117 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय किया।

                                                                              OCTOBER 10, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                              मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                              सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।