Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 16, 2024 / 3:41 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 319 अंक टूटा, निफ्टी 25000 के नीचे हुआ बंद, रियल्टी शेयर चमके

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 318.76 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 81,501.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.05 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 24,971.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप में बिकवाली, स्मॉलकैप फ्लैट बंद हुए। ऑटो, IT शेयरों में बिकवाली रही जबकि फार्मा, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रियल्टी, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 318.76 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 81,501.36 के स्तर पर बंद ह

 Stock Market Highlights:निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
Stock Market Highlights:निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
OCTOBER 16, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप में बिकवाली, स्मॉलकैप फ्लैट बंद हुए। ऑटो, IT शेयरों में बिकवाली रही जबकि फार्मा, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रियल्टी, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

Trent, M&M, Hero MotoCorp, Infosys और Titan निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं HDFC Life, Dr Reddy's Labs, Grasim Industries, Bharti Airtel और Bajaj Auto निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

ऑयल एंड गैस, रियल्टी, टेलीकॉम इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। वहीं ऑटो, आईटी, फार्मा और मीडिया इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिला। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्म़ॉलकैप इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 318.76 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 81,501.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.05 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 24,971.30 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 16, 2024 / 3:28 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:Sterling and Wilson में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट

    Sterling and Wilson के शेयरों में 16 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है।कंपनी के शेयरों में यह उछाल FY25 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजों के बाद देखने को मिल रही है। स्टर्लिंग एंड विल्सन के शेयरों में खरीदारी की वजह मजबूत ऑर्डरबुक और रेवेन्यू गाइडेंस है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14287 करोड़ रुपये हो गया है।

      OCTOBER 16, 2024 / 3:23 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:TATA MOTORS की यूनिट ने HSBC INDIA के साथ वाहन फाइनेंसिंग के लिए करार किया

      REUTERS के हवाले से मिली खबर के मुताबिक TATA MOTORS की यूनिट ने HSBC INDIA के साथ वाहन फाइनेंसिंग के लिए करार किया है। TATA MOTORS की यूनिट TPEM और TMPV ने HSBC INDIA के साथ वाहन फाइनेंसिंग का करार किया। पैसेंजर वाहनों, EV डीलर्स के लिए HSBC INDIA के साथ वाहन फाइनेंसिंग का करार किया।

        OCTOBER 16, 2024 / 3:06 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:BHARTI AIRTEL ने VONAGE के साथ करार किया

        AIRTEL बिजनेस ने VONAGE के साथ करार किया है। बिजनेस कम्युनिकेशंस ऐप लॉन्च करने के लिए करार किया है। AIRTEL बिजनेस और VONAGE के बीच पार्टनरशिप किया है।

          OCTOBER 16, 2024 / 2:59 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:KBC Global जुटाएगी ₹100 करोड़

          KBC Global इक्विटी शेयरों के इश्यू के जरिए 100 करोड़ रुपये तक जुटाने वाली है। कंपनी ने कहा कि उसका बोर्ड 16 अक्टूबर को एक मीटिंग करेगा, जिसमें इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और इसे मंजूरी दी जाएगी। बयान के अनुसार, इक्विटी इश्यू से हासिल पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। KBC Global पर 31 मार्च 2024 तक 75.86 करोड़ रुपये का कर्ज था।

            OCTOBER 16, 2024 / 2:38 PM IST

            SEPT TRADE DATA: सितंबर एक्सपोर्ट 3,441 करोड़ डॉलर से बढ़कर 3,458 करोड़ डॉलर पर आया

            सितंबर एक्सपोर्ट 3,441 करोड़ डॉलर से बढ़कर 3,458 करोड़ डॉलर पर आ गया। सितंबर इंपोर्ट 5,449 करोड़ डॉलर से बढ़कर 5,536 करोड़ डॉलर पर रहा । व्यापार घाटा 2,008 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2,078करोड़ डॉलर पर रहा।

              OCTOBER 16, 2024 / 2:12 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: HDFC AMC का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ पार

              HDFC AMC के अच्छे नतीजों ने पूरे AMC सेक्टर में जोश भरा है। HDFC AMC 6 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ के पार निकला है। UTI AMC, Aditya AMC, निपॉन लाइफ भी 10 परसेंट तक उछले है। HDFC AMC के लिए जेफरीज ने 5450 के लक्ष्य दिए है।

                OCTOBER 16, 2024 / 2:00 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:BHARTI AIRTEL पर HSBC

                HSBC ने भारती एयरटेल की रेटिंग Hold से अपग्रेड कर Buy कर दी है और इसके टारगेट प्राइस को भी 1325 रुपये से बढ़ाकर 1950 रुपये प्रति शेयर किया है। HSBC का कहना है कि FY24-27 के दौरान EBITDA/EPS 16%/17% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। EBITDA/EPS मोबाइल ARPU बढ़ने से ग्रोथ, ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर ग्रोथ भी अच्छी है।EBITDA/EPS ग्रोथ को मार्जिन विस्तार से भी फायदा मिला। कैपेक्स में कमी आने की उम्मीद, FCF में सुधार संभव है।

                  OCTOBER 16, 2024 / 1:40 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:ह्युंदई मोटर IPO अबतक 23% भरा

                  दूसरे दिन अबतक ह्युंदई मोटर का IPO 23% भरा है। कल इश्यू बंद होगा। ह्युंदई मोटर का प्राइस बैंड 1865-1960 रुपये प्रति शेयर है। रिटेल निवेशकों का कोटा 35 परसेंट भरा है।

                    OCTOBER 16, 2024 / 1:32 PM IST

                    Stock Market Live Update: Vodafone Idea पर HSBC की राय

                    HSBC ने Vodafone Idea की रेटिंग घटाई है और शेयर के लिए 7.10 रुपये का टारगेट दिया है। HSBC ने कहा कि मंहगे वैल्युएशन और ऊंचे लेवरेज की वजह से Reduce कॉल को बरकरार रखा है। कंपनी पर अब और इक्विटी डायल्युशन घटाने का रिस्क है। कई तरह के बकाये चुकाने जरूरी है।

                      OCTOBER 16, 2024 / 1:10 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:Cochin Shipyard का 4% से अधिक टूटा

                      कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में आज बिकवाली का इतना तेज दबाव है कि यह 4 फीसदी से अधिक टूट गया। इसके शेयरों में गिरावट की वजह ऑफर फॉर सेल इश्यू है। इस इश्यू के तहत सरकार अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी हल्की कर रही है लेकिन शेयरों की जो बिक्री हो रही है, वह पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग प्राइस से करीब 7 फीसदी डिस्काउंट पर है।

                        OCTOBER 16, 2024 / 12:37 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:KEI इंडस्ट्रीज का शेयर 10% गिरा

                        KEI इंडस्ट्रीज के शेयरों में 16 अक्टूबर को बिकवाली का तगड़ा दबाव देखा गया और शेयर इंट्राडे में 10 प्रतिशत तक लुढ़क गया।जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट के चलते शेयर में इनवेस्टर्स का भरोसा घटा है। हालांकि कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ा है। KEI इंडस्ट्रीज ने 15 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे।

                          OCTOBER 16, 2024 / 12:29 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:रबी फसलों की MSP बढ़ोतरी को कैबिनेट मंजूरी- सूत्र

                          सीएनबीसी -आवाज को मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक रबी फसलों की MSP बढ़ोतरी को कैबिनेट मंजूरी मिली है। गेहूं का MSP 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी मिली है जबकि चने का MSP 210रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी मिली है। सरसों का MSP 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। गेहूं का MSP 2,275 से बढ़कर 2,425/क्विंटल हो जाएगी। वहीं महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाने को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी है। केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनधारकों का DA बढ़ा है।

                            OCTOBER 16, 2024 / 12:26 PM IST

                            SOUTH IND BANK Q2: मुनाफा 275 करोड़ रुपये से बढ़कर 325 करोड़ रुपये पर आया

                            दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 275 करोड़ रुपये से बढ़कर `325 करोड़ रुपये पर रहा जबकि तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 4.5% से घटकर 4.4% पर रहा। NII 831 करोड़ रुपये से बढ़कर `882 करोड़ रुपये पर आया है।

                              OCTOBER 16, 2024 / 12:14 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:BSE पर Jefferies की राय

                              Stock Market LIVE Updatesजेफरीज ने BSE पर "Underperform" ऱेटिंग की राय दी है और शेयर का टारगेट 3500 रुपये का दिया है। सेबी के F&O पर नए फ्रेमवर्क एलान के बाद ये स्टॉक 100% से ज्यादा चल चुका है। मार्केट शेयर बढ़ने के साथ ही वैल्युएशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। वैल्युएशन महंगा है, छोटी अवधि में रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नहीं है।

                                OCTOBER 16, 2024 / 12:02 PM IST

                                GOLD PRICE: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना

                                सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सोने का भाव 76,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकला है।

                                  OCTOBER 16, 2024 / 11:49 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला

                                  बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट आई है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला है।

                                    OCTOBER 16, 2024 / 11:23 AM IST

                                    Stock Market Live Updates: PVR INOX पर सीएलएसए की राय

                                    सीएलएसए ने पीवीआर पर Outperform रेटिंग की राय दी है और स्टॉक पर 2450 रुपये का लक्ष्य दिया है। Q2 आय और EBITDA अनुमान से बेहतर रहे। FY25-27 के लिए आय/EBITDA अनुमान में 4% - 9% की गिरावट रहा। लेकिन अनुमान अभी भी आय/EBITDA 12-17% CAGRs पर है। विस्तार लगातार जारी है, कंपनी के पास 1,745 स्क्रीन है। पहली छमाही में 66 नए स्कीन्स जोड़े है।

                                      OCTOBER 16, 2024 / 11:19 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: STERLITE TECHNOLOGIES ने AI डाटा सेंटर कारोबार में कदम रखा

                                      कंपनी ने AI डाटा सेंटर कारोबार में कदम रखा है। इंटिग्रेटेड ऑप्टिकल केबल पोर्टफोलियो के साथ AI डाटा सेंटर सेगमेंट में कदम रखा ।

                                        OCTOBER 16, 2024 / 11:14 AM IST

                                        Stock Market Live Updates: CENTURY TEXT पर नोमुरा की राय

                                        ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने CENTURY TEXT पर "Buy" कॉल दी है और शेयर के लिए 3700 रुपये का टारगेट दिया है। नोमुरा ने कहा कि देश की टॉप 5 रियल्टी कंपनियों में शामिल होने का दम है। प्रोजेक्ट पाइपलाइन की कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू `90,000 करोड़ रुपये है।। सालाना आधार पर FY25 में 87% प्री-सेल्स ग्रोथ संभव है। जबकि FY26 में 33% प्री-सेल्स ग्रोथ संभव है। FY25 से ऑपरेटिंग कैश पॉजिटिव होने की उम्मीद है। वहीं FY27-FY28 से FCF पॉजिटिव होने की उम्मीद है। 1.1x पर Net Debt/इक्विटी स्थिर होने से कंफर्ट मिला है।

                                          OCTOBER 16, 2024 / 11:02 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: Adani Enterprises में Quant Mutual Fund ने डाले ₹1973 करोड़

                                          अदाणी एंटरप्राइजेज के क्यूआईपी इश्यू में सबसे अधिक बोली क्वांट म्यूचुअल फंड ने लगाई। इस इश्यू के 47 फीसदी हिस्से के लिए क्वांट म्यूचुअल फंड ने बोली लगाई जिसमें 17.41 फीसदी शेयर क्वांट स्मॉल कैप फंड ने लिए हैं। इसके अलावा क्वांट की और स्कीमों जैसे कि क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड, क्वांट एक्टिव फंड और क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड ने भी 7-7 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी ली है।

                                            OCTOBER 16, 2024 / 10:52 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:जेफरीज के डाउनग्रेड के बाद BSE 6% से ज्यादा फिसला

                                            जेफरीज ने BSE के शेयरों को 'होल्ड' से 'अंडरपरफॉर्म' में डाउनग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज का तर्क है कि निकट-अवधि के रिस्क-रिवॉर्ड के बीच का अंतर प्रतिकूल हो गया है। हालांकि जेफरीज ने BSE शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 2,850 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह 15 अक्टूबर को शेयर के बंद भाव से 26 प्रतिशत कम है। जेफरीज के डाउनग्रेड के बाद BSE 6% से ज्यादा फिसला है।

                                              OCTOBER 16, 2024 / 10:46 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:रबी फसलों की MSP बढ़ाने को मंजूरी संभव: सूत्र

                                              सीएनबीसी-आवाज को मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक रबी फसलों की MSP बढ़ाने को मंजूरी संभव है। रबी फसलों की MSP में 2-9% बढ़ोतरी संभव है। आज कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। रबी फसलों की MSP में 2-9% बढ़ोतरी को आज कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

                                                OCTOBER 16, 2024 / 10:39 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:HSBC ने भारती एयरटेल का लक्ष्य बढ़ाया

                                                भारती एयरटेल पर HSBC बुलिश हुआ। शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 1950 रुपए किया है और कहा ब्रॉडबैंड में शानदार ग्रोथ और मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। शेयर में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। वही जेफरीज के डाउनग्रेड के बाद BSE 6% से ज्यादा फिसला है।

                                                  OCTOBER 16, 2024 / 10:38 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:कैपिटल गु्ड्स, मेटल में रौनक

                                                  कैपिटल गुड्स, मेटल और सरकारी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। कैपिटल गुड्स में सीमेंस और वोल्टास 2 से 3% चढ़े। वहीं ऑटो, रियल्टी और IT में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

                                                    OCTOBER 16, 2024 / 10:11 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:कोस्टल शिपिंग बिल 2024 को मिल सकती है मंजूरी- सूत्र

                                                    सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक आज महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाने को मंजूरी संभव है। आज कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारी,पेंशनधारक का DA बढ़ सकता है । सूत्रों के मुताबिक बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2024 से लागू हो सकता है। शिपिंग सेक्टर के लिए बड़ा फैसला हो सकता है। कोस्टल शिपिंग बिल 2024 को मंजूरी मिल सकती है। कोस्टल शिपिंग नियम और शर्तें आसान हो सकती हैं। वहीं फाइनेंशियल सेक्टर से अच्छे रिटर्न संभव है।

                                                      OCTOBER 16, 2024 / 9:56 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:L&T को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला

                                                      कंपनी को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला। आगरा मेट्रो नेटवर्क के लिए ऑर्डर मिला है।

                                                        OCTOBER 16, 2024 / 9:45 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई

                                                        बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई है। सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में लौटा है। निफ्टी नीचे से 70 प्वाइंट सुधरा है जबकि सेंसेक्स नीचे से 250 प्वाइंट सुधरा है।

                                                          OCTOBER 16, 2024 / 9:33 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:STRIDES PHARMA को सहयोगी कंपनी OneSource Specialty को `801 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा मिला

                                                          सहयोगी कंपनी OneSource Specialty को `801 करोड़ रुपये के निवेश का भरोसा मिला। MARQUEE घरेलू, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से निवेश का भरोसा मिला है। बता दें कि OneSource Specialty Pharma का पुराना नाम Stelis Biopharma Limited है।

                                                            OCTOBER 16, 2024 / 9:19 AM IST

                                                            Market Open: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,000 के आसपास खुला

                                                            बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 162.06 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 81,654.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 30.10 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 25,027.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                              OCTOBER 16, 2024 / 8:07 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि आज पूरे दिन निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन डेली टाइम फ्रेम पर यह 21 ईएमए से ऊपर बना रहा। इस स्तर से नीचे गिरने पर कमजोरी बढ़ सकती है, जिससे निफ्टी के 24,900 से नीचे गिरने की संभावना है। अगर निफ्टी 24,900 से नीचे गिरता है तो यह 24,700 की ओर फिसल सकता है। ऊपरी स्तर पर, 25200 पर रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

                                                                OCTOBER 16, 2024 / 7:53 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: SATCOM स्पेक्ट्रम होगा आवंटित: सिंधिया

                                                                SATCOM स्पेक्ट्रम मामले पर टेलीकॉम मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया की सफाई देते हुए कहा कि Gobal practices के तहत स्पेक्ट्रम आवंटित होगा। TRAI के तय भाव पर ही आवंटन होगा।

                                                                  OCTOBER 16, 2024 / 7:53 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:बजाज ऑटो के आज आएंगे नतीजे

                                                                  निफ्टी में शामिल बजाज ऑटो के आज नतीजे आएंगे। मुनाफा 20 परसेंट तो आय 23 परसेंट बढ़ने का अनुमान है। मिडकैप IT कंपनियों में MPHASIS और LTTS के रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा।

                                                                    OCTOBER 16, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:15 अक्टूबर को कैसी रही बाजार की चाल

                                                                    15 अक्टूबर को कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए ।सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 81,820 पर बंद हुआ । निफ्टी 71 अंक गिरकर 25,057 पर बंद हुआ । निफ्टी बैंक 89 अंक चढ़कर 51,906 पर बंद हुआ ।