Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 24850 के ऊपर हुआ बंद, मेटल, बैंक शेयर चमके

Stock Market Highlights:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 218.14 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 81,224.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 104.20 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 24,854.05 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl News OCTOBER 18, 2024 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights:बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी 3 दिनों की गिरावट के बाद  बढ़त पर बंद हुए।  मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। मेटल, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही जबकि IT, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। Axis Bank, Wipro, Eicher Motors, ICICI Bank, Hindalco निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Infosys, Britannia In

 Stock Market Highlights:बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी 3 दिनों की गिरावट के बाद  बढ़त पर बंद हुए।
Stock Market Highlights:बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी 3 दिनों की गिरावट के बाद बढ़त पर बंद हुए।
OCTOBER 18, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त लेकर बंद हुए

बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी 3 दिनों की गिरावट के बाद बढ़त पर बंद हुए।मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। मेटल, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही जबकि IT, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।

Axis Bank, Wipro, Eicher Motors, ICICI Bank, Hindalco निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Infosys, Britannia Industries, Nestle India, HUL और Asian Paints निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

बैंक और मेटल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा टूटे और एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। आज के कारोबार में बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 218.14 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 81,224.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 104.20 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 24,854.05 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 18, 2024 / 3:30 PM IST

    Stock Market Live Update: एक्सिस बैंक पर Investec की राय

    ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टक (Investec) ने भी एक्सिस बैंक को Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि निकट अवधि में ग्रोथ धीमा रह सकता है। बैंक के मैनेजमेंट का लॉन्ग-टर्म आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। तिमाही के दौरान एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन रहा।

      OCTOBER 18, 2024 / 3:16 PM IST

      Zee Ent Q2: मुनाफा 123 करोड़ रुपये से बढ़कर 209 करोड़ रुपये पर रहा

      कंसो मुनाफा 123 करोड़ रुपये से बढ़कर 209 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 2509 करोड़ रुपये से घटकर 2034 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 333 करोड़ रुपये से घटकर 321 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 13.6% से बढ़कर 16% पर रहा।

        OCTOBER 18, 2024 / 3:08 PM IST

        GNA AXLES Q2: मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये पर रहा

        कंसो मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 404 करोड़ रुपये से घटकर 388 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 55 करोड़ रुपये से घटकर 53 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 13.6% से बढ़कर 13.7% पर रहा।

          OCTOBER 18, 2024 / 2:53 PM IST

          Hind Zinc Q2: मुनाफा 1,729 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,327 करोड़ रुपये पर रहा

          कंसो मुनाफा 1,729 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,327 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 6,791 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,252 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 3139 करोड़ रुपये से बढ़कर `4,123 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 46.2% से बढ़कर 50% पर रहा।

            OCTOBER 18, 2024 / 2:50 PM IST

            Stock Market Live Updates: पॉलीकैब पर नुवामा की राय

            नुवामा (Nuvama) ने भी पॉलीकैब के शेयर को 8,340 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'Buy' रेटिंग दी है। इसका मानना ​​है कि कंपनी को इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ से अधिक तेजी से ग्रोथ जारी रखनी चाहिए। इसके अलावा, पॉलीकैब इंडिया का फोकस ग्लोबल वायर एंड केबल मार्केट पर बढ़ रहा है, जो ग्रोथ के अगले चरण की संभावना पैदा करता है।ब्रोकरेज ने कहा कि केबल एंड वायर सेगमेंट के कुल रेवेन्यू में अभी एक्सपोर्ट्स का हिस्सा महज 10 प्रतिशत है, लेकिन यह तेजी से बढ़ रहा है और इसका मार्जिन भी अधिक है।

              OCTOBER 18, 2024 / 2:23 PM IST

              Stock Market Live Updates:मणप्पुरम फाइनेंस पर JEFFERIES की राय

              मणप्पुरम फाइनेंस पर जेफरीज (JEFFERIES) ने होल्ड रेटिंग देते हुए 167 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कि आशीर्वाद MFI पर RBI की रोक से मणप्पुरम के नतीजों पर असर संभव है। आशीर्वाद MFI पर लोन सैंक्शन और डिस्बर्सल के लिए रोक लगी है। MFI लोन की अनवाइंडिग से नतीजों पर असर संभव है। आशीर्वाद में डिफॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है। RBI की सख्ती के पेरेंट को कैपिटल डालना पड़ सकता है। ब्रोकरेज ने कंपनी का FY25-27 EPS अनुमान 11-19 फीसदी घटाया है। जेफरीज का कहना है कि शेयर पर दबाव बढ़ सकता है। शेयर FY26 के बुक वैल्यू के 0.9x पर है। इसमें सीमित गिरावट संभव है।

                OCTOBER 18, 2024 / 2:04 PM IST

                Stock Market Live Updates:25 अक्टूबर को शेयर विभाजन पर विचार करेगा SHRIRAM FINANCE

                शेयर विभाजन पर विचार के लिए 25 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी।

                  OCTOBER 18, 2024 / 1:56 PM IST

                  Stock Market Live Updates:Krishna Medical ने WIPRO GE हेल्थकेयर के साथ करार किया

                  WIPRO GE हेल्थकेयर के साथ करार किया है। मेडिकल टेक्नोलॉजी के लिए WIPRO GE हेल्थकेयर के साथ करार किया है।

                    OCTOBER 18, 2024 / 1:43 PM IST

                    Stock Market Live Update: MANAPPURAM FIN पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                    इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टेनली ( MORGAN STANLEY) ने डाउनग्रेड कर इक्वलवेट की रेटींग दी है। शेयर का लक्ष्य घटाकर 170 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि RBI के आशीर्वाद MFI पर एक्शन से मुनाफे पर असर संभव है। ब्रोकरेज ने कंपनी के FY25 के लिए कंसो अर्निंग्स अनुमान 20 फीसदी और FY26-27 के लिए 30 फीसदी घटा दिया है। ब्रोकरजे का ये भी कहना है कि नतीजों का अनुमान घटाने के बावजूद वैल्युएशन सस्ता है। शेयर में निवेशकों की रुचि बढ़ने में समय लग सकता है।

                      OCTOBER 18, 2024 / 1:29 PM IST

                      Stock Market Live Update:पॉलीकैब इंडिया पर जेफरीज की राय

                      विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पॉलीकैब इंडिया को 8,315 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदने' की सलाह दी है। हालांकि, जेफरीज ने यह भी कहा कि बढ़ते कॉम्पिटीशन और प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव के चलते ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन प्रभावित हुआ है। फास्ट-मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (FMEG) सेगमेंट ने 18 प्रतिशत की अच्छी सेल्स ग्रोथ दर्ज की, लेकिन इस सेगमेंट में घाटा जारी है।

                        OCTOBER 18, 2024 / 1:13 PM IST

                        ELECON ENGG Q2: कंसो मुनाफा 88.5 करोड़ रुपये से घटकर `87.7 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                        दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 88.5 करोड़ रुपये से घटकर `87.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि कंसो आय `485 करोड़ रुपये से बढ़कर `508 करोड़ रुपये पर रही। कंसो EBITDA `118 करोड़ रुपये से घटकर `112 करोड़ रुपये आ गया है। EBITDA मार्जिन 24.5% से घटकर 22.1% पर रही है ।

                          OCTOBER 18, 2024 / 1:00 PM IST

                          Stock Market Live Updates:AJMERA REALTY ने प्रेफरेंशियल शेयर जारी किए

                          कंपनी ने 711 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 225 करोड़ के Preferential शेयर जारी किए हैं। 225 करोड़ वैल्यू के 31.64 लाख प्रेफरेंशियल शेयर जारी किए है ।

                            OCTOBER 18, 2024 / 12:53 PM IST

                            AETHER IND Q2: मुनाफा 37 करोड़ रुपये से घटकर 35 करोड़ रुपये पर आया

                            मुनाफा 37 करोड़ रुपये से घटकर 35 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `164 करोड़ रुपये से बढ़कर 198.7 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA `46 करोड़ रुपये से बढ़कर `54 करोड़ रुपये पर आई जबकि EBITDA मार्जिन 27.9% से घटकर 26.9% पर आया।

                              OCTOBER 18, 2024 / 12:42 PM IST

                              Stock Market Live Updates: Infosys पर ब्रोकरेज की राय

                              नुवामा और नोमुरा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज जैसे ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इसके ट्रैक पर आने से इंफोसिस को काफी फायदा मिलेगा। हालांकि सितंबर तिमाही के अनुमान से कमजोर नतीजे के चलते ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने नियर टर्म में इंफोसिस के शेयरों में करेक्शन का अनुमान लगाया है। हालांकि ब्रोकरजे ने निवेशकों को इसमें गिरावट पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी अपनाने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसे 1780 रुपये के लेवल पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है।

                                OCTOBER 18, 2024 / 12:29 PM IST

                                Stock Market Live Updates:इंफोसिस में मुनाफावसूली हावी, शेयर 5% टूटा

                                ठीक-ठाक नतीजों के बाद Infosys में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। इंफोसिस के शेयर 5 फीसदी से अधिक टूट गए।इंफोसिस को सितंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी अधिक 6,506 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट और 4.2 फीसदी अधिक 40,986 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ। हालांकि मनीकंट्रोल के ब्रोकरेज पोल में इसे 6,769 करोड़ रुपये के मुनाफे और 40,857 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था।

                                  OCTOBER 18, 2024 / 12:24 PM IST

                                  Stock Market Live Updates:निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी

                                  चीन के बाजार में बढ़त पर कारोबार कर रहा है चीन के बाजार में करीब 3% की तेजी आई है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की बढ़त आई है। सेंसेक्स 100.63 अंकों की तेजी के साथ 81,106.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 24,808.65 केस्तर पर नजर आ रहा हैं।

                                    OCTOBER 18, 2024 / 12:06 PM IST

                                    Stock Market Live Updates:नोमुरा की एक्सिस बैंक पर राय

                                    नोमुरा (Nomura) ने एक्सिस बैंक के शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है और कहा कि नतीजे मोटे तौर पर उम्मीदों के मुताबिक रहे। ब्रोकरेज ने कहा कि तिमाही आधार पर क्रेडिट और डिपॉजिट ग्रोथ नरम रही, लेकिन उम्मीदों के अनुरूप रही। अधिक राइट-ऑफ और कम नेट स्लिपेज ने ग्रॉस-NPA में सुधार हुआ। ट्रेजरी लाभ ने कमजोर कोर प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPoP) की भरपाई करने में मदद की, और एकमुश्त टैक्स लाभ का इस्तेमाल प्रोविजनिंग बफर को मजबूत करने के लिए किया गया।

                                      OCTOBER 18, 2024 / 11:29 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:मणप्पुरम फाइनेंस पर जेफरीज की राय

                                      जेफरीज ने स्टॉक पर "HOLD" रेटिंग देते हुए 167 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कि आशीर्वाद MFI पर RBI की रोक से मणप्पुरम के नतीजों पर असर संभव है। आशीर्वाद MFI पर लोन सैंक्शन और डिस्बर्सल के लिए रोक लगी है। MFI लोन की अनवाइंडिग से नतीजों पर असर संभव है। आशीर्वाद में डिफॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है। RBI की सख्ती के पेरेंट को कैपिटल डालना पड़ सकता है। ब्रोकरेज ने कंपनी का FY25-27 EPS अनुमान 11-19 फीसदी घटाया है। जेफरीज का कहना है कि शेयर पर दबाव बढ़ सकता है। शेयर FY26 के बुक वैल्यू के 0.9x पर है। इसमें सीमित गिरावट संभव है।

                                        OCTOBER 18, 2024 / 11:16 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:ZOMATO बोर्ड से फंड जुटाने को मंजूरी संभव- CNBC-TV18 EXCLUSIVE

                                        CNBC-TV18 को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबरों के मुताबिक ZOMATO को बोर्ड से 8,500 करोड़ जुटाने को मंजूरी दे सकती है। ZOMATO बोर्ड से फंड जुटाने को मंजूरी संभव है। फंड से घरेलू होल्डिंग बढ़ाने में मदद संभव है। फंड से घरेलू होल्डिंग 50% से ज्यादा होना संभव है। फंड जुटाने के बाद RBI को ZOMATO अर्जी देगी। सूत्रों के मुताबिक ZOMATO FII होल्डिंग 49% करने की अर्जी देगी। ZOMATO का बोर्ड 22 अक्टूबर को बैठक करेगा। ZOMATO में फिलहाल FII, FDI होल्डिंग 5.25% है।

                                          OCTOBER 18, 2024 / 10:59 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: एक्सिस बैंक पर Macquarie की राय

                                          Macquarie ने 1,400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक ने दूसरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि ग्रोथ से जुड़ी चिंताएं बनी हुई हैं। एकमुश्त टैक्स लाभ से शुद्ध मुनाफे में भारी उछाल दिखा है। साथ ही आकस्मिक बफर को बढ़ाकर बैलेंस शीट को मजबूत किया गया है।

                                            OCTOBER 18, 2024 / 10:43 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों पर क्या है जेफरीज की राय

                                            सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों पर जेफरीज ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि CGD के APM गैस आवंटन में सरकार ने 12-15% की कटौती की है। कमी की भरपाई स्पॉट/शॉर्ट टर्म LNG के जरिए संभव होगी। इससे IGL, MGL और गुजरात गैस के मार्जिन पर असर संभव है। इन कंपनियों के मार्जिन में 3/3/2.3/scm का असर दिख सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि ऐसे में कंपनियों वॉल्यूम ग्रोथ के जरिए मार्जिन बचाने की कोशिश करेंगी। मार्केट आधारित गैस पर 50% निर्भरता है। आवंटन में कटौती के बाद सेक्टर की डी-रेटिंग संभव है।

                                              OCTOBER 18, 2024 / 10:27 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:सिटी गैस कंपनियों में भारी बिकवाली

                                              सस्ते भाव पर सरकार से 20% कम गैस मिलने पर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। IGL और MGL 11% से ज्यादा टूटेहै। साथ ही गुजरात गैस में भी दबाव बना है।

                                                OCTOBER 18, 2024 / 10:17 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: 5% से ज्यादा उछाल के साथ विप्रो बना वायदा का टॉप गेनर

                                                विप्रो ने Q2 रिजल्ट और बोनस के बाद कमाल दिखाया । 5% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं ठीक-ठाक नतीजों के बाद इंफोसिस में मुनाफावसूली रही। शेयर दो परसेंट से ज्यादा नीचे आया। LTIM भी रिजल्ट के बाद 4% से ज्यादा फिसला है।

                                                  OCTOBER 18, 2024 / 10:01 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:एक्सिस बैंक पर मॉर्गन स्टेनली की राय

                                                  मॉर्गन स्टेनली ने एक्सिस बैंक पर 1,445 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'ओवरवेट' रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक की एसेट क्वालिटी में दूसरी तिमाही के दौरान सुधार दिखा, जिससे पहली तिमाही के नतीजों के बाद पैदा हुई चिंताएं कम हुईं। तिमाही आधार पर क्रेडिट लागत बहुत कम थी, और एकमुश्त लाभ का इस्तेमाल आकस्मिक प्रावधानों को मजबूत करने के लिए किया गया था। एनालिस्ट्स ने कहा कि कोर रेवेन्यू ग्रोथ जरूर धीमी रही, लेकिन अगले साल डिपॉजिट ग्रोथ में सुधार के साथ इसमें तेजी आने की उम्मीद है।

                                                    OCTOBER 18, 2024 / 9:41 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तपारिया की बाजार पर राय

                                                    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तपारिया का कहना है कि निफ्टी को ऊपरी स्तरों पर लगातार बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ रहा है, इस सप्ताह इसमें 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई है। यह 25,250 के आसपास मजबूत रजिस्टेंस का सामना कर रहा है और 500 अंकों की रेंज के भीतर कारोबार कर रहा है। वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग अपर शैडों के साथ एक बियरिश कैंडल बनी है, जो ऊपरी स्तरों से निरंतर बने दबाव का संकेत है। डेली चार्ट पर, इंडेक्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न से टूटने के कगार पर है। निफ्टी ने पिछले तीन सत्रों में एक लोअर लो लोअर हाई फॉर्मेशन और एक बियरिश मारुबोज़ू कैंडल बनाई है, जो यह दिखाता है कि मंदी की गति जारी रहने की संभावना है। जब तक निफ्टी 25,000 से नीचे रहता है, तब तक 24,600, फिर 24,444 की ओर कुछ और कमजोरी की उम्मीद की जा सकती है। रजिस्टेंस लेवल 25,000 और 25,200 पर हैं।

                                                      OCTOBER 18, 2024 / 9:18 AM IST

                                                      Market Open: लाल निशान में खुला बाजार

                                                      बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 250 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 80,600.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 116.70 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 24,633.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                        OCTOBER 18, 2024 / 9:04 AM IST

                                                        Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 409.18 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 80,598.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 98.50 अंक यानी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 24,651.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                          OCTOBER 18, 2024 / 8:56 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:निफ्टी पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                          अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी पहला सपोर्ट 24,650-24,700 (हाल का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,500-24,550 (100 DEMA) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 24,900-24,950 (हाल का सपोर्ट) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,100 (10 DEMA) पर है। दोनों तरफ की ट्रेड लें और पोजीशन भी कम लें। इस बाजार में बहादुर बनने की कोई जरूत नहीं है।

                                                            OCTOBER 18, 2024 / 8:43 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:FIIs और DII एक्शन

                                                            विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 अक्टूबर को 7,421 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4,979 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

                                                              OCTOBER 18, 2024 / 8:40 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:डॉलर इंडेक्स सपाट

                                                              शुक्रवार को डॉलर लगातार तीसरे वीकली गेन की ओर बढ़ता दिखा। यूरोपीय सेंट्रल बैंक के नरम रुख और मजबूत अमेरिकी आंकड़ों से इसको मदद मिली। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि खासकर अगर डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद जीतते हैं तो अमेरिकी ब्याज दरों में कितनी तेजी से गिरावट आ सकती है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 103.75 पर दिख रहा है।

                                                                OCTOBER 18, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:मेहता इक्विटीज का प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                                मेहता इक्विटीज का प्रशांत तापसे का कहना है कि अमेरिका और यूरोप के मजबूत संकेतों के बावजूद बाजार में गिरावट जारी रही। विदेशी फंडों की बिकवाली के साथ-साथ हुंडई के आईपीओ के अंतिम दिन के सब्सक्रिप्शन से पहले ऑटोमोबाइल शेयरों में भारी गिरावट ने मार्केट सेंटीमेंट को चोट पहुंचाई। बाजार में महंगे वैल्यूएशन का दर्द हावी है। ऐसे में बैंकिंग, रियल्टी, मेटल और टेलीकॉम शेयरों में भी अच्छी खासी मुनाफावसूली हुई है।

                                                                  OCTOBER 18, 2024 / 8:17 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वीके विजयकुमार की बाजार पर राय

                                                                  जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वीके विजयकुमार का कहना है कि भारत में एफआईआई की बिक्री और डीआईआई की खरीदारी के दौर के बीच निफ्टी में 25000 के स्तर के आसपास कंसोलीडेशन जारी रहने की संभावना है। लिक्विडिटी के बल पर स्मॉलकैप में तेजी आना फिर से चिंता का विषय बन रहा है। आने वाले दिनों में दूसरी तिमाही के नतीजों के चलते स्टॉक-विशिष्ट एक्शन देखने को मिलेगा। नतीजों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है। गिरावट पर आईटी स्टॉक खरीदे जा सकते हैं।

                                                                    OCTOBER 18, 2024 / 8:11 AM IST

                                                                    Global Market Cues: एशियाई बाजार

                                                                    आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 130.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 39,058.32 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.55 फीसदी चढ़कर 23,656.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 20,088.29 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 3,157.87 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                      OCTOBER 18, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                      एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी को 24,700-24,750 के जोन में शुरुआती सपोर्ट मिला है। डेली चार्ट पर, निफ्टी बियरिश फ्लैग पैटर्न से नीचे टूट गया है। ये निकट की अवधि में गिरावट का संकेत देता है। इसके साथ ही आरएसआई भी मंदी का क्रॉसओवर दिखा रहा है और नीचे तरफ गिर रहा है। हालांकि, यह शॉर्ट पोजीशन शुरू करने के लिए सही लेवल नहीं हो सकता, क्योंकि इंडेक्स में भारी करेक्शन हुआ है और यह अपने डबल-बॉटम सपोर्ट के करीब है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में इसमें 25,000 की ओर रिकवरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, दूसरी तरफ अगर निफ्टी 24700 से नीचे फिसलता है तो बाजार में बड़ा करेक्शन देखने को मिल सकता है।

                                                                        OCTOBER 18, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:एक्सिस बैंक का मुनाफा और NII अनुमान से ज्यादा

                                                                        दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक के मुनाफे में 18 परसेंट तो ब्याज आय में 10 परसेंट का उछाल आया। दोनों आंकड़े अनुमान से ज्यादा रहा और ये करीब 4 परसेंट के साथ मार्जिन फ्लैट रहा। लेकिन अनसिक्योर्ड और दूसरे एसेट क्लास में एसेट क्वालिटी को लेकर मैनेजमेंट ने चिंता जताई है।

                                                                          OCTOBER 18, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:इंफोसिस के नतीजे अनुमान के मुताबिक

                                                                          इंफोसिस ने दूसरी तिमाही में अनुमान के मुताबिक नतीजे पेश किए । मुनाफा 2 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है। डॉलर रेवेन्यू में 3.8 परसेंट की ग्रोथ आई है। FY25 के लिए CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 3-4% से बढ़ाकर 3.75-4.5% किया।

                                                                            OCTOBER 18, 2024 / 7:45 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:विप्रो के Q2 नतीजे अनुमान से अच्छे

                                                                            दूसरी तिमाही में विप्रो के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। IT रेवेन्यू में करीब डेढ़ परसेंट की बढ़ोतरी रही। मार्जिन का आंकड़ा अनुमान से थोड़ा ज्यादा है । 10 तिमाहियों की ऊंचाई पर लार्ज डील बुकिंग, लेकिन Q3 IT सर्विस रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बेहद कमजोर दिया है। कंपनी ने 1 पर 1 बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया।

                                                                              OCTOBER 18, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:17 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                              17 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,750 के करीब बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 494.75 अंक या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 81,006.61 पर और निफ्टी 221.50 अंक या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 24,749.80 पर बंद हुआ

                                                                                OCTOBER 18, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                                मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।