Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 22, 2024 / 3:41 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 931 अंक टूटा, निफ्टी 24500 के नीचे हुआ बंद, मिड-स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Live Updates: Tech Mahindra, Wipro, Infosys, Adani Ports, Grasim Industries निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं SBI Life Insurance, HDFC Life, Shriram Finance, Kotak Mahindra Bank, HCL Technologies निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

Stock Market Highlights:22 अक्टूबर के कारोबार में बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार 2 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स  930.55  अंक यानी 1.15  फीसदी की गिरावट के साथ  80,220.72  के स्तर पर बंद हुआ। वहीं न

OCTOBER 22, 2024 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ

22 अक्टूबर के कारोबार में बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार 2 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली रही।

Adani Enterprises, M&M, Bharat Electronics, Coal India, Tata Steel निफ्टी का टॉप लूजर हैं। वहीं ICICI Bank, Nestle India, Bharti Airtel निफ्टी का टॉप गेनर हैं।

सभी सेक्टर इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर , रियल्टी, टेलीकॉम, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स 2-3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 3.7 फीसदी और मिड़कैप इंडेक्स 2.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930.55 अंक यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 80,220.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 309.00 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 24,472.10 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 22, 2024 / 3:28 PM IST

    SRF Q2: मुनाफा 301 करोड़ रुपये से घटकर 201 करोड़ रुपये पर रहा

    कंसो मुनाफा 301 करोड़ रुपये से घटकर 201 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `3,177 करोड़ रुपये से बढ़कर `3,424 करोड़ रुपये पर आया। EBITDA `625 करोड़ रुपये से घटकर `538 करोड़ रुपये पर रहा।

      OCTOBER 22, 2024 / 3:26 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:MAZAGON DOCK SHIP के 1 शेयर 2 में विभाजन को बोर्ड मंजूरी मिली

      1 शेयर 2 में विभाजन को बोर्ड मंजूरी मिली। 23.19 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

        OCTOBER 22, 2024 / 3:09 PM IST

        ADANI ENERGY SOLUTIONS Q2: मुनाफा 275 करोड़ रुपये से बढ़कर `674 करोड़ रुपये पर रहा

        कंसो मुनाफा 275 करोड़ रुपये से बढ़कर `674 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `3,674 करोड़ रुपयेसे बढ़कर `6,184 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA मार्जिन 45% से घटकर 29% पर रहा जबकि EBITDA `1,505 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,787 करोड़ रुपये पर रहा।

          OCTOBER 22, 2024 / 3:04 PM IST

          Stock Market Live Updates:बाजार में गिरावट बढ़ी

          बाजार में गिरावट बढ़ी है और दिन के निचले स्तर पर फिसल गया है। निफ्टी ने 19 अगस्त का निचला स्तर तोड़ा है। निफ्टी 24,550 के नीचे फिसला है।

            OCTOBER 22, 2024 / 2:43 PM IST

            Stock Market Live Updates:NBCC की सब्सिडियरी HSCC को मिला 1322 करोड़ रुपये का ऑर्डर

            कंपनी की सब्सिडियरी HSCC को 1322 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। भारत सरकार से `1322करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

              OCTOBER 22, 2024 / 2:35 PM IST

              KAJARIA CERAMICS Q2: मुनाफा घटकर 84 करोड़ रुपये पर पहुंचा,5/Sh डिविडेंड का ऐलान किया

              कंपनी का मुनाफा 107 करोड़ रुपये से घटकर 84 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 1122 करोड़ रुपये से घटकर 1179 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं EBITDA मार्जिन 16% से घटकर 13.5% पर रहा जबकि EBITDA 180 करोड़ रुपये से घटकर 159 करोड़ रुपये पर आ गया है। `5/Sh डिविडेंड का ऐलान किया है।

                OCTOBER 22, 2024 / 2:27 PM IST

                Stock Market Live Updates: UltraTech Cement पर सीएलएसए की राय

                सीएलएसए ने अल्ट्राटेक पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका टारगेट 11500 रुपये तय किया है। सीएलएसए के मुताबिक मल्टी क्वार्टर लो प्रॉफिब्लिटी के कारण दूसरी तिमाही के EBITDA में गिरावट आई। दूसरी तिमाही के नतीजे बेहतर दूसरी छमाही का संकेत दे रहे हैं। इंडस्ट्री की मांग में डबल डिजिट ग्रोथ की संभावना है। कंपनी द्वारा मजबूत क्षमता वृद्धि पाइपलाइन से इंडस्ट्री में वॉल्यूम ग्रोथ होने की संभावना है। इसके बावजूद इसमें नकारात्मक जोखिम भी दिख रहा है।

                  OCTOBER 22, 2024 / 2:07 PM IST

                  Stock Market Live Updates:PSUs, कैपिटल गुड्स, रियल्टी शेयरों की सबसे ज्याजा धुलाई

                  बाजार के सभी 12 सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। सरकारी कंपनियों, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों का सबसे बुरा हाल है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 2 से 3% तक फिसले है। DLF, लोढ़ा 5 परसेंट तक टूटे है। सरकारी बैंकों में PNB, बैंक ऑफ बडौदा, केनरा बैंक और SBI भी 5 परसेंट तक फिसले है।

                    OCTOBER 22, 2024 / 1:58 PM IST

                    SUPREME IND Q2: मुनाफा घटा, 10/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान

                    कंपनी का मुनाफा 243 करोड़ रुपये से घटकर 206 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 2309 करोड़ रुपये से घटकर 2273 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं EBITDA मार्जिन 15.5% से घटकर 14.1% पर रहा जबकि EBITDA 357 करोड़ रुपये से घटकर 320 करोड़ रुपये पर आ गया है। 10 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

                      OCTOBER 22, 2024 / 1:52 PM IST

                      GOODYEAR Q2: मुनाफा 37 करोड़ रुपये से घटकर 15 करोड़ रुपये पर आया

                      कंपनी का कंसो मुनाफा 37 करोड़ रुपये से घटकर 15 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 690 करोड़ रुपये से घटकर `682 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं EBITDA मार्जिन 8.9% से घटकर 4.6% पर रहा जबकि EBITDA `61 करोड़ रुपये से घटकर `31 करोड़ रुपये पर आ गया है।

                        OCTOBER 22, 2024 / 1:49 PM IST

                        Stock Market Live Updates:अल्ट्राटेक सीमेंट पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                        ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने अल्ट्राटेक सीमेंट को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 13,620 रुपये रखा है। कंपनी का दूसरी तिमाही में EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डिप्रिसिएशन, और अमोर्टाइजेशन) अनुमानों से कम रहा, लेकिन मांग में तेजी और सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी आने वाले वर्षों में कंपनी की अर्निंग्स को मजबूत करेगा। वहीं CLSA ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर 'होल्ड' कॉल दी है और इसका टारगेट 11,500 रुपये रखा है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही के खराब EBITDA प्रदर्शन के बावजूद, कंपनी की क्षमता विस्तार योजनाएं भविष्य में इंडस्ट्री-लीडिंग वॉल्यूम ग्रोथ का समर्थन करेंगी।

                          OCTOBER 22, 2024 / 1:48 PM IST

                          Stock Market Live Updates:Bajaj Insurance JV से बाहर हो सकता है Allianz

                          BLOOMBERG से मिली खबर के मुताबिक Bajaj Insurance JV से Allianz बाहर हो सकता है। Allianz, JV से बाहर होने पर विचार कर रहा है। BAJAJ FINSERV ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि Allianz की JV से बाहर होने की खबर पर बयान दिया। Allianz ने स्ट्रेटेजिक रणनीति से अवगत कराया है और Allianz ने JV से बाहर होने के संकेत दिए हैं। बता दें कि JV में बजाज ग्रुप की 74% हिस्सेदारी है। JV में Allianz की 26% हिस्सेदारी है। बजाज फिननसर्व ने कहा कि बोर्ड के सामने अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है। अभी बातचीत शुरुआती दौर में है।

                            OCTOBER 22, 2024 / 12:55 PM IST

                            Stock Market Live Updates:दिन के निचले स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी

                            बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24,600 के नीचे फिसला है। वहीं सेंसेक्स 506.85 अंक टूटा है। बैंक निफ्टी करीब 1 फीसदी टूटकतर 51,473.65 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है।

                              OCTOBER 22, 2024 / 12:39 PM IST

                              Stock Market Live Updates: City Union Bank पर मैक्यावरी की राय

                              विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वरी (Macquarie) ने सिटी यूनियन बैंक के लिए 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 185 रुपये रखा है। एनालिस्ट्स का मानना है कि बैंक की ग्रोथ इंजन फिर से शुरू हो गई है और इसका रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) 1.5-1.6% के करीब बना रहेगा, भले ही क्रेडिट कॉस्ट बढ़े। वहीं Investec ने सिटी यूनियन बैंक को 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट 200 रुपये रखा है। उनका कहना है कि बैंक का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन सभी मानकों पर बेहतर रहा है। खासतौर से ग्रोथ, प्रॉफिटेबिलिटी और एसेट क्वालिटी। एसेट क्वालिटी में सुधार बैंक के सुरक्षित लोन के कारण है, और बैंक का PpOP (Pre-Provision Operating Profit) एसेट्स अनुपात आने वाले समय में और बेहतर हो सकता है।

                                OCTOBER 22, 2024 / 12:15 PM IST

                                Stock Market Live Updates: UltraTech Cement पर नोमुरा की राय

                                नोमुरा ने स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए इसका टारगेट 12350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 मार्जिन में यहां से आगे सुधार की संभावना है। कम बिजली और ईंधन लागत/टन के कारण Q2 EBITDA/टन बढ़ने की संभावना है। दूसरी तिमाही में अपेक्षा से अधिक कर्मचारी लागत/टन से EBITDA/टन का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। कंपनी क्षमता विस्तार और लागत-कटौती लक्ष्य हासिल करने की राह पर है।

                                  OCTOBER 22, 2024 / 11:55 AM IST

                                  VARUN BEV Q2: मुनाफा `501 करोड़ रुपये से बढ़कर `619करोड़ रुपये पर रहा

                                  कंसो मुनाफा `501 करोड़ रुपये से बढ़कर `619करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `3,938 करोड़ रुपये से बढ़कर `4,920 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA `882 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,191 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 22.04% से बढ़कर 23.34% पर रहा ।

                                    OCTOBER 22, 2024 / 11:50 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:Dalmia Bharat पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                    मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने डालमिया भारत के शेयर को 'अंडरवेट' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट 1,750 रुपये रखा है। एनालिस्ट्स का कहना है कि हालांकि कंपनी ने सीमेंट की मांग और कीमतों में सुधार की उम्मीद जताई है, लेकिन उनके विचार में फिलहाल कोई बड़े रेटिंग ट्रिगर नहीं हैं।

                                      OCTOBER 22, 2024 / 11:32 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:सिटी यूनियन बैंक का शेयर 12% उछला

                                      दूसरी तिमाही के शानदार नतीजों के बाद सिटी यूनियन बैंक में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 12% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। बैंक के NIMs में उछाल दिखा है।

                                        OCTOBER 22, 2024 / 11:29 AM IST

                                        PAYTM Q2: कंपनी घाटे से मुनाफे में आई

                                        कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। `290 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 928 Cr मुनाफा हुआ है। `1345 करोड़ रुपये का एकमुश्त आय रहा। ऑपरेशनल घाटा `273 करोड़ रुपये से बढ़कर `406 करोड़ रुपये पर आया। मूवी टिकटिंग कारोबार बिक्री से एकमुश्त आय रहा। EBITDA घाटा `231 करोड़ रुपये से बढ़कर `403 करोड़ रुपये पर रहा।

                                          OCTOBER 22, 2024 / 11:13 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:UBS की एमसीएक्स पर राय

                                          ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने शेयर को 'Buy' की रेटिंग दी है। पहले UBS का इस शेयर को लेकर टारगेट प्राइस 5,000 रुपये था। इस नए टारगेट प्राइस के मुताबिक, सोमवार के बंद स्तर से MCX के शेयरों में करीब 21% की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज ने अपने रिपोर्ट में लिखा है कि पिछले एक साल में MCX के शेयरों में तीन गुना उछाल आई है। इसके पीछे मुख्य वजह कंपनी की अर्निंग्स में सुधार है। UBS ने कहा, " हमारा मानना ​​है कि MCX के ट्रेडिंग समुदाय में प्रमुख रूप से NSE और BSE के प्रतिभागी शामिल हैं, इसलिए MCX पर भागीदारी बढ़ने की काफी गुंजाइश है।"

                                            OCTOBER 22, 2024 / 10:44 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:Hyundai Motor का 1.48% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद और टूटे शेयर

                                            Hyundai Motor के शेयरों की घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 1960 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 1931.00 रुपये और NSE पर 1,934.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी करीब डेढ़ फीसदी घट गई। इसके बाद शेयर और टूटे और टूटकर BSE पर यह 1869.65 रुपये (Hyundai Motor Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 4.61 फीसदी घाटे में हैं।

                                              OCTOBER 22, 2024 / 10:40 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:MRF ने CLEAN MAX OMNI के साथ कैप्टिव पावर पर्चेज करार किया

                                              CLEAN MAX OMNI के साथ कैप्टिव पावर पर्चेज करार किया है। CLEAN MAX OMNI में 26% तक हिस्सा खरीदेगी। `7.26 करोड़ में 26% तक हिस्सा खरीदेगी।

                                                OCTOBER 22, 2024 / 10:38 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: HYUNDAI INDIA पर नोमुरा की राय

                                                नोमुरा ने हुंडई इंडिया पर BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। नोमुरा ने इस स्टॉक के लिए 2472 का टार्गेट दिया है। उनका कहना है कि प्रीमियाइजेशन पर फोकस से अच्छी ग्रोथ संभव है। नोमुरा के मुताबिक भारतीय कार इंडस्ट्री में अच्छी ग्रोथ की संभावना है। अभी 1000 लोगों पर सिर्फ 36 कारें हैं।नोमुरा ने आगे कहा कि FY25-27F के दौरान 8% वॉल्यूम CAGR संभव है। FY27F तक EBITDA मार्जिन 13.1% से बढ़कर 14% संभव है। कंपनी के लिए FY25-27F के दौरान 17% अर्निंग CAGR संभव है।

                                                  OCTOBER 22, 2024 / 10:11 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:SME सेगमेंट के IPO में रिटेल निवशकों की भागीदारी चिंताजनक- SEBI

                                                  सेबी ने कहा कि SME IPO के डिस्कशन पेपर पर काम जारी है। SME IPO को लेकर डिस्कशन पेपर जल्द जारी होगा। SME सेगमेंट के IPO में रिटेल निवशकों की भागीदारी चिंताजनक है।

                                                    OCTOBER 22, 2024 / 10:10 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates: HYUNDAI INDIA पर मैक्यावरी की राय

                                                    मैक्वायरी ने हुंडई इंडिया पर आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। Macquarie ने इसके शेयर के लिए 2235 का टारगेट दिया मैक्वायरी का कहना है कि HMIL प्रीमियम PE मल्टीपल पर ट्रेड करने के योग्य नजर आ रहा है। Macquarie के मुताबिक बेहतर पोर्टफोलियो मिक्स, प्रीमियम पोजिशनिंग का कंपनी को फायदा मिल सकता है। इसमें पावरट्रेन विकल्प, पैरेंट की क्षमता, मार्केट शेयर से अपसाइड रिस्क नजर आ रहा है।

                                                      OCTOBER 22, 2024 / 9:47 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:Oberoi Realty पर HSBC की राय

                                                      HSBC ने ओबेरॉय रियल्टी को 'होल्ड' करने की सलाह दी है और इसका टारगेट 2,050 रुपये तक बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि सितंबर तिमाही के दौरान बुकिंग्स में बिना किसी नए लॉन्च के भी वृद्धि देखी गई है, खासकर गोरेगांव और 360 वेस्ट में।

                                                        OCTOBER 22, 2024 / 9:30 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:Ambuja Cements ने ORIENT CEMENT में 37.90% हिस्से का अधिग्रहण किया

                                                        Ambuja Cements ने ORIENT CEMENT में 37.90% हिस्से का अधिग्रहण किया। Ambuja Cements ने 395.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हिस्से का अधिग्रहण किया है। `8100 करोड़ रुपये के EV वैल्यू पर अधिग्रहण किया। कंपनी ने कहा है कि आंतरिक संसाधनों के जरिए रकम का भुगतान होगा।

                                                          OCTOBER 22, 2024 / 9:19 AM IST

                                                          Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट शुरुआत

                                                          आज बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 137.22 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 81,289.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 44.75 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 24,820.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                            OCTOBER 22, 2024 / 9:06 AM IST

                                                            Market At Pre-Open : प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट दिखी है। सेंसेक्स 114.51 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 81,275.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 17.55 17.55 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 24,798.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                              OCTOBER 22, 2024 / 8:55 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: FIIs और DIIs एक्शन

                                                              विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अपनी बिकवाली बढ़ाते हुए 21 अक्टूबर को 2,261 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3,225 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

                                                                OCTOBER 22, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर लग रहा है। HDFC बैंक का ADR 4% चढ़ा, शेयर 1% चल सकता हैऐसा लग रहा है HDFC बैंक 52 हफ्ते के शिखर 1800 तक जा सकता है।निफ्टी बैंक को अब भी नहीं बेचें बल्कि गिरावट में खरीदारी करें। पहला सपोर्ट 51,800-51,850 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 51,400-51,500 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 52,200-52,300 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52,500-52,600 (कल का हाई) पर है। गिरावट में खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 51,800 परहै। रैली फेल होने पर बेचें और स्टॉपलॉस दिन का शिखर पर लगाए।

                                                                  OCTOBER 22, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी पर रणनीति

                                                                  अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 24,650-24,700 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,550-24,600 (अक्टूबर के निचले स्तर, 20 WEMA) परहै। वहीं अगर 24,550 टूटा तो 24,000 और 23,500 के लिए तैयार रहें। पहला रजिस्टेंस 24,850-24,950 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 (चार्ट के मुताबिक) है। किसी भी रैली के फेल होने पर बेचें, SL 50 अंक पर लगाए ।सिर्फ और सिर्फ तभी खरीदें जब निफ्टी 1 घंटे चल जाए। खरीदारी वाले ट्रेड्स में दिन के निचले स्तर का SL रखें।

                                                                    OCTOBER 22, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:Hyundai Motor India की आज होगी लिस्टिंग

                                                                    देश सबसे बड़े IPO Hyundai Motor India की आज लिस्टिंग होगी।इश्यू प्राइस 1960 रुपए है। रिटेल से फीका रिस्पॉन्स मिला था। QIB के दम पर IPO करीब ढाई गुना तक भर पाया था।

                                                                      OCTOBER 22, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर चाल

                                                                      रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि अच्छे नतीजों के दम पर चुनिंदा हैवीवेट स्टॉक में उछाल के बावजूद बाजार पर मंदी की भावना हावी है जिसके चलते तेजी का कोई भी प्रयास टिकाऊ नहीं साबित हो रहा है। वर्तमान में निफ्टी में कंसोलीडेशन की संभावना ही दिख रही है। बाजार का ओवरऑल ट्रेंड निगेटिव है। ट्रेडरों को रिस्क मैनेजमेंट पर फोकस करते हुए स्टॉक-स्पेसिफिक रणनीति बनाए रखनी चाहिए।

                                                                        OCTOBER 22, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                        Global Market:एशियाई बाजारों की मिलीजुली चाल

                                                                        आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 7.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 38,399.47 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.11 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी गिरकर 23,459.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 20,585.46 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 3,282.79 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                          OCTOBER 22, 2024 / 8:06 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                          प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बैंकिंग शेयरों की लीडरशिप में बाजार ने सप्ताह की शुरुआत आज मजबूती के साथ की। लेकिन मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में भारी गिरावट के कारण उसकी बढ़त तेजी से खत्म हो गई और एक समय पर इंडेक्स 170 अंकों से भी ज्यादा नीचे चला गया। हालांकि, कारोबारी सत्र के आखिरी हिस्से में निचले स्तरों से रिकवरी आई जिससे इंडेक्स 72.95 अंकों की गिरावट के साथ 24,781.10 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। आज ऑटो को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टर नुकसान के साथ बंद हुए। इनमें भी मीडिया और मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी।

                                                                          एक दिन के विराम के बाद, मिड और स्मॉलकैप ने 1.66 फीसदी और 1.47 फीसदी की हानि के साथ अपने अंडरपरफॉर्मेंस को जारी रखा। बुलिश डायवर्जेंस लंबे समय तक नहीं टिक पाया क्योंकि इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक डार्क क्लाउड कवर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो बाजार पर मंदड़ियों के हावी होने का संकेत है। अब बाजार की रेंज 24,570-25,000 तक नीचे चली गई है। इस रेंज के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ टूटने पर 250-300 अंकों के अगले मूव के लिए दरवाजे खुलेंगे।

                                                                            OCTOBER 22, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:बजाज फाइनेंस के नतीजे आज

                                                                            आज निफ्टी कंपनी बजाज फाइनेंस के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। ब्याज से कमाई 23% बढ़ सकती है। मुनाफे में 13% की बढ़त संभव है। मार्जिन पर हल्का दबाव संभव है । साथ ही कोफोर्ज, परसिस्टेंट समेत वायदा की 8 कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा।

                                                                              OCTOBER 22, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:21% बजाज हाउसिंग का मुनाफा

                                                                              दूसरी तिमाही में बजाज हाउसिंग का मुनाफा 21% बढ़ा। ब्याज से कमाई यानी NII में भी 13% की बढ़त देखने को मिली। तिमाही आधार पर नेट इंटरेस्ट मार्जिन में भी हल्का सुधार दिखा। वही सिटी यूनियन बैंक का प्रॉफिट करीब डेढ़ परसेंट बढ़ा है और NPA में कमी आई।

                                                                                OCTOBER 22, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates: 21 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                21 अक्टूबर को निफ्टी 24,800 से नीचे बना रहा और भारतीय इक्विटी सूचकांक कमजोरी लेकर बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 73.48 अंक या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 81,151.27 पर और निफ्टी 112.50 अंक या 0.45फीसदी की गिरावट के साथ 24,741.50 पर बंद हुआ।

                                                                                  OCTOBER 22, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                  मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।