Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 03, 2024 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlights: बाजार में 2 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1769 अंक टूटा, निफ्टी 25,250 पर हुआ बंद

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 1769.19 अंक यानी 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ 82,497.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 546.80 अंक यानी 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 25,250.10 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: मिडिल ईस्ट संकट, F&O नियमों से बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज निफ्टी बैंक 2% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप,स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रियल्टी,ऑटो,इंफ्रा इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसला जबकि तेल-गैस, एनर्जी, PSE शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के

 MARKET UNDER PRESSURE: निफ्टी 25,300 के नीचे फिसला है। सेंसेक्स 1700 अंक टूटा है।  BSE लिस्टेड Cos का  10 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप घटा है।
MARKET UNDER PRESSURE: निफ्टी 25,300 के नीचे फिसला है। सेंसेक्स 1700 अंक टूटा है। BSE लिस्टेड Cos का 10 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप घटा है।
OCTOBER 03, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी 2% से ज्यादा टूटकर हुआ बंद

मिडिल ईस्ट संकट, F&O नियमों से बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज निफ्टी बैंक 2% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप,स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रियल्टी,ऑटो,इंफ्रा इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसला जबकि तेल-गैस, एनर्जी, PSE शेयरों में बिकवाली रही।

Asian Paints, L&T, Tata Motors, Maruti Suzuki, Axis Bank निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं JSW Steel, Tata Steel निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

सभी सेक्टर आज लाल निशान में बंद हुआ। रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी और ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 2-3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक यानी 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ 82,497.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 546.80 अंक यानी 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 25,250.10 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 03, 2024 / 3:28 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:Petronet LNG पर एमके ग्लोबल फाइनेंशियल की राय

    एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्टॉक में तेजी की उम्मीद जताई है।ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने पेट्रोनेट एलएनजी के शेयरों के लिए अपनी रेटिंग को Add से बढ़ाकर Buy की है। इसके अलावा, ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस को भी बढ़ाकर 425 रुपये प्रति शेयर कर दिया। एमके ने कंपनी के लिए पॉजिटिव लॉन्ग टर्म आउटलुक का हवाला दिया है। इसके अलावा, पेट्रोनेट एलएनजी ने 1 अक्टूबर को अपने दाहेज टर्मिनल पर दो नए LNG स्टोरेज टैंक, टी-107 और टी-108, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 1.8 लाख क्यूबिक मीटर है, के शुरू होने की घोषणा की।

      OCTOBER 03, 2024 / 3:05 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:अपोलो हॉस्पिटल्स में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी वर्ल्ड बैंक की सब्सिडियरी

      अपोलो हेल्थ एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड (AHHL) में अहम हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इसकी योजना फंड जुटाने की है और इसके तहत यह आठ साल अपने साथ चल रहे वर्ल्ड बैंक की सब्सिडियरी को एग्जिट रूट देना चाहती है और साथ ही यह अपनी भी कुछ हिस्सेदारी बेचेगी।

        OCTOBER 03, 2024 / 2:49 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:Suzlon Energy का शेयर 5% लुढ़का

        सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज 3 अक्टूबर को करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.85 फीसदी लुढ़ककर 75.86 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ने वॉर्निंग लेटर जारी किया है। इसके अलावा, शेयरों में गिरावट की एक अन्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव भी है। इन खबरों के बीच आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है।

          OCTOBER 03, 2024 / 2:45 PM IST

          Stock Market Live Updates:वीकली F&O एक्सपायरी पर फिलहाल फैसला नहीं लिया- NSE के CEO आशीष चौहान

          NSE के सीईओ ने आशीष चौहान ने GIFT सिटी के इवेंट में अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वीकली F&O एक्सपायरी पर फिलहाल फैसला नहीं लिया । एक्सपायरी के लिए इंडेक्स के चयन पर काम जारी है।

            OCTOBER 03, 2024 / 2:30 PM IST

            Stock Market Live Updates:सिंजीन पर JEFFERIES की राय

            घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने सिंजीन पर "Underperform " ऱेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 640 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज के मुताबिक बायोटेक मार्केट में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। बायोटेक फंडिंग में कमजोरी से चुनौती बढ़ेगी । रिसर्च सर्विस का रेवेन्यू में 60% योगदान है। रिसर्च सर्विस रेवेन्यू में बायोटेक फर्म का हिस्सा 15% है। H2FY25 में रिकवरी में देरी हो सकती है। ट्रेंड से सिंजीन के मुनाफे में कमी के संकेत दिए है।

              OCTOBER 03, 2024 / 2:18 PM IST

              GST Relief For Realty Companys:सुप्रीम कोर्ट ने रियल्टी कंपनियों को राहत दी

              सुप्रीम कोर्ट से रियल्टी कंपनियों को राहत दी है। SC ने रियल्टी Cos के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को मंजूरी दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मिलेगा।

                OCTOBER 03, 2024 / 1:49 PM IST

                MARKET UNDER PRESSURE: निफ्टी 25,300 के नीचे फिसला

                निफ्टी 25,300 के नीचे फिसला है। सेंसेक्स 1700 अंक टूटा है। BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटा है। BSE लिस्टेड Cos का 10 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप घटा है। वहीं सेंसेक्स, निफ्टी में 2% से ज्यादा गिरावट आई है।

                  OCTOBER 03, 2024 / 1:31 PM IST

                  Stock Markets Live Update:आईटीसी पर HSBC की राय

                  ब्रोकरेज फर्म ने HSBC ने ITC पर "Buy " कॉल दी है और स्टॉक के लिए 580 रुपये का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि निवेश के लिए फंडामेंटल बेहतर नजर आ रहे है और शेयर का रिस्क-रिवॉर्ड भी अच्छा है। अन्य FMCG शेयरों के मुकाबले डिस्काउंट से आकर्षक हुआ है। सिगरेट के लिए स्टेबल टैक्स रिजीम से फायदा मिलेगा। टैक्स के झटकों से गिरावट बढ़ने की आशंका है। अनुमान से खराब सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ से भी गिरावट का खतरा है।

                    OCTOBER 03, 2024 / 1:25 PM IST

                    Stock Market Live Updates:सेंसेक्स 1500 अंक फिसला, निफ्टी 25350 के नीचे

                    मिडिल ईस्ट तनाव और सेबी के नए नियमों से बाजार में हाहाकार मची है। सेंसेक्स में 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी 25350 के नीचे फिसला है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी बैंक 52,000 के नीचे फिसला है।

                      OCTOBER 03, 2024 / 1:17 PM IST

                      Stock Market Live Updates:Dabur पर Citi की राय

                      सिटी ने डाबर पर "Sell" कॉल दी है और स्टॉक के लिए 570 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि दूसरी तिमाही में बिजनेस अपडेट से अनुमान से कमजोर प्रदर्शन के संकेत दिए है। आउट-ऑफ-होम कंजम्प्शन में कमजोरी की वजह से कंसोलिडेटेड आय में कमी आई है। FY25-27 के लिए अर्निंग अनुमान में 3-6% की कटौती की है।

                        OCTOBER 03, 2024 / 12:59 PM IST

                        Stock Market Live Update: ADANI GREEN की सब्सिडियरी ने किया गुजरात में एग्रीमेंट

                        कंपनी की सब्सिडियरी ने गुजरात में पावर कंजम्पशन एग्रीमेंट किया है। कमर्शियल, इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए PCA किया है।

                          OCTOBER 03, 2024 / 12:54 PM IST

                          Stock Market Live Updates:Sun Pharma पर UBS की राय

                          ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने सन फार्मा पर "Buy" कॉल दी है और इसके लिए 2450 रुपये का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि डर्मेटोलॉजी में स्पेश्यालिटी पाइपलाइन मजबूत है, हालिया में मजबूती दिख रही है। EU में Nidlegy दवा और Fibromum से मिलाकर 200 - 300 मिलियन डॉलर की आय है। मुनाफे में Nidlegy से 50% और Fibromun से 55% की हिस्सेदारी होगी।

                            OCTOBER 03, 2024 / 12:32 PM IST

                            Stock Market Live Updates:Cipla पर JPMorgan की राय

                            जेपी मॉर्गन ने सिप्ला पर Overweight रेटिंग की राय दी है औऱ स्टॉक के लिए 1630 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि मैनेजमेंट घरेलू मार्केट में 9-10% ग्रोथ का लक्ष्य रख रहा है। मैनेजमेंट को Lanreotide प्रोडक्ट की सप्लाई समस्या की चिंता लेकिन यह छोटी अवधि के लिए ही संभव है। मैनेजमेंट को Lanreotide प्रोडक्ट की सप्लाई समस्या की चिंता लेकिन यह छोटी अवधि के लिए ही संभव है।

                              OCTOBER 03, 2024 / 12:11 PM IST

                              PNB Q2 UPDATE: घरेलू डिपॉजिट 3.47% बढ़ी

                              तिमाही आधार पर घरेलू एडवांसेज 2.82% बढ़कर `10.12 लाख करोड़ रुपये पर रहा। ग्लोबल डिपॉजिट 3.63% बढ़कर `14.59 Lk Cr पर रहा। वहीं ग्लोबल एडवांसेज 3.47% बढ़कर `10.64 Lk Cr पर रहा। घरेलू डिपॉजिट 3.47% बढ़कर `14.17 Lk Cr पर रहा।

                                OCTOBER 03, 2024 / 11:58 AM IST

                                Stock Market Live Updates:देश में बढ़े सीमेंट के दाम, 10-30 रुपये महंगा हुआ 50 किलो का बैग

                                पूरे देश में सीमेंट कंपनियों ने प्रति 50 किलो बैग दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में सीमेंट के दाम बढ़ाए गए हैं। आंध्र और तेलंगाना में सीमेंट के दाम 20-30 रुपए प्रति 50 किलो ग्राम तक दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, तमिलनाडु में सीमेंट के दाम 10-20 रुपए प्रति 50 किलो ग्राम तक बढ़ाए गए हैं। सीमेंट के बढ़े हुए दाम आज से लागू होंगे।अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिया सीमेंट्स और डालमिया भारत ने दाम बढ़ाए हैं। ACC,अंबुजा और रामको सीमेंट्स ने भी कीमतों बढ़त की है। NCL इंडस्ट्रीज, सागर सीमेंट्स और ओरिएंट सीमेंट ने भी दाम बढ़ाए हैं।

                                  OCTOBER 03, 2024 / 11:49 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:सेंसेक्स-निफ्टी में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

                                  बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर कामकाज कर रहे है। निफ्टी 25,400 के नीचे फिसला है वहीं सेंसेक्स 83,000 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच वौलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया वीक्स 11 फीसदी चढ़ा है।

                                    OCTOBER 03, 2024 / 11:41 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:J KUMAR INFRA को MMRDA से मिला LoA

                                    MMRDA से 1,847 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए LoA मिला है। `1,847 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए Letter Of Acceptance मिला है।

                                      OCTOBER 03, 2024 / 11:20 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:ITD CEMENTATION को उत्तर प्रदेश में 1927 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                      उत्तर प्रदेश में 1,937 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। उत्तर प्रदेश में बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

                                        OCTOBER 03, 2024 / 11:18 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:स्टील सेक्टर पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                        मॉर्गन स्टैनली ने स्टील सेक्टर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू इन्वेंटरी में कुछ सुस्ती देखने को मिल रही है। चीन में हालिया राहत पैकेज के एलान के बाद मेटल को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव होगा और आगे और स्टील कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। मॉर्गन स्टैनली ने अपने रिपोर्ट में कहा कि इम्पोर्ट का रिस्क कम होने से छोटी अवधि में स्प्रेड में सुधार होगा।

                                        ब्रोकरेज फर्म ने JSPL और JSW STEEL पर "Overweight" रेटिंग की राय दी है और टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने JSPL का टारगेट प्राइस 970 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति शेयर किया है जबकि JSW STEEL का टारगेट प्राइस 895 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति शेयर किया।

                                          OCTOBER 03, 2024 / 11:07 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:F&O ट्रेडिंग पर सेबी की सख्ती, बीएसई का शेयर 8% से ज्यादा उछला

                                          F&O ट्रेडिंग पर SEBI की सख्ती का एलान किया है। हर हफ्ते एक एक्सचेंज की सिर्फ़ एक वीकली एक्सपायरी होगी। इंडेक्स वायदा कॉन्ट्रैक्ट की मिनिमम वैल्यू भी 5 लाख से बढ़कर 15 होगी। SEBI के फैसले से BSE का शेयर 8% से ज्यादा उछला है।

                                            OCTOBER 03, 2024 / 10:58 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:कच्चा तेल उछला, OMCs शेयर गिरे

                                            कच्चे तेल में तेज उछाल से OMCs में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रहा है। IOC, BPCL और HPCL 2 से 4% फिसले है। साथ ही एशियन पेंट और बर्जर पेंट पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।

                                              OCTOBER 03, 2024 / 10:53 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:स्टील शेयरों पर नोमुरा की राय

                                              नोमुरा ने स्टील शेयरों पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि घरेलू डिमांड मजबूत है। लगातार डिलेवरेजिंग से बड़ी स्टील कंपनियों को फायदा मिलेगा। H2FY25 में घरेलू HRC कीमतें दायरे में रह सकती हैं। वहीं FY26 के लिए HRC कीमतों में हल्की रिकवरी संभव है। नोमुरा ने कहा कि चीन में HRC मार्जिन निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा, जल्द रिकवरी की उम्मीद है।

                                              नोमुरा ने JSW Steel पर "Buy" रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 1220 रुपये का टारगेट सेट किया है। वहीं JSPL पर भी "Buy" रेटिंग देते हुए 1,200 रुपये का टारगेट दिया है।

                                                OCTOBER 03, 2024 / 10:36 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:KRN Heat Exchanger के शेयर को मिला 118% का लिस्टिंग गेन

                                                केआरएन हीट एक्सचेंजर के शेयरों की आज ढहते मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 213 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 220 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 470.00 रुपये और NSE पर 480.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 118 फीसदी का लिस्टिंग गेन (KRN Heat Exchanger Listing Gain) मिला।

                                                  OCTOBER 03, 2024 / 10:24 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: Unilex Colours and Chemicals की फ्लैट लिस्टिंग

                                                  यूनिलेक्स कलर्स एंड केमिकल्स की 3 अक्टूबर को फ्लैट लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया। NSE SME पर शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 87 रुपये से महज 2.2 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 89 रुपये पर लिस्ट हुआ।Unilex Colours and Chemicals का 31.32 करोड़ रुपये का IPO 25 सितंबर को ओपन हुआ और 27 सितंबर को बंद हुआ। इस दौरान 36 लाख नए शेयर जारी हुए।

                                                    OCTOBER 03, 2024 / 10:16 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:TechEra के शेयर ₹125 पर हुए लिस्ट

                                                    टेकएरा इंजीनियरिंग के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 69 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 82 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 125.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 52.44 फीसदी का लिस्टिंग गेन (TechEra Engineering Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 131.25 रुपये (TechEra Engineering Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 60.06 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                      OCTOBER 03, 2024 / 10:05 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:TRANSFORMERS AND RECTIFIERS को मिला पावर ग्रिड से ऑर्डर, शेयर 4% भागा

                                                      पावर ग्रिड से `565 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल एनएसई पर TRANSFORMERS AND RECTIFIERS का शेयर 30.60 रुपये यानी 4 फीसदी की बढ़त के साथ 677 रुपये पर कारोबार कर रहा हैं।

                                                        OCTOBER 03, 2024 / 10:02 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:एंजेल वन पर INVESTEC की राय

                                                        ब्रोकरेज फर्म INVESTEC ने एंजेल वन पर "Buy " कॉल दी है और स्टॉक के लिए 3,000 रुपये का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि SEBI ने F&O नियमों का एलान किया। ओरिजनल ड्राफ्ट के मुकाबले नियमों में नरमी आई है। F&O पर नए नियम ओरिजिनल ड्रॉफ्ट के मुकाबले थोड़ा ढीला है। F&O वॉल्यूम पर कम असर पड़ने की उम्मीद है। FY26 EPS 149 रुपये प्रति शेयर और टारगेट मल्टीपल 20x पर है।

                                                          OCTOBER 03, 2024 / 9:18 AM IST

                                                          Market Open: सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 25,550 के नीचे खुला

                                                          सेंसेक्स 818.52 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 83,500.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 266.60 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 25,537.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                            OCTOBER 03, 2024 / 9:10 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:FII और DII फंड फ्लो

                                                            विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी बिकवाली बढ़ाते हुए 1 अक्टूबर को 5,579 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए इस दिन 4,609 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

                                                              OCTOBER 03, 2024 / 9:08 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:यूएस बॉन्ड यील्ड

                                                              यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के सतर्क रुख के बाद ट्रेजरी में गिरावट जारी रही, जिससे शर्ट टर्म यील्ड में बढ़ोतरी हुई। संकेत मिला है कि फेडरल रिजर्व "समय के साथ" ब्याज दरों को कम करेगा, जबकि इस बात पर फिर से जोर दिया गया है कि समग्र अर्थव्यवस्था ठोस स्थिति में बनी हुई है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यू.एस. 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 30 बीपीएस बढ़कर 3.79 पर पहुंच गई और यू.एस. 2-ईयर बॉन्ड यील्ड 11 बीपीएस बढ़कर 3.64 प्रतिशत हो गई।

                                                                OCTOBER 03, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग सेंशन में सेंसेक्स 1200 अंक टूटा

                                                                प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 1215.09 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 83,021.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 420.40 अंक यानी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 25,376.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                  OCTOBER 03, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                  पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस 53,151, 53,250, और 53,409 पर है जबकि पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 52,832, 52,734, और 52,574 पर है। वहीं फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस 53,204, 53,446 पर है जबकि फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 52,413, 51,929 पर है।

                                                                    OCTOBER 03, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                    पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट 25,750, 25,710 और 25,646 पर है जबकि पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस 25,879, 25,919 और 25,983 पर है।

                                                                      OCTOBER 03, 2024 / 8:53 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                                      F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं। बिरलासॉफ्ट एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक है। जबकि  बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, आरबीएल बैंक  एफएंडओ प्रतिबंध में बरकरार स्टॉक है। वहीं बलरामपुर चीनी मिल्स एफएंडओ प्रतिबंध से हटाया गया है।

                                                                        OCTOBER 03, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                        प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों ने आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ की लेकिन ऊपरी स्तरों पर लंबे समय तक नहीं टिके और अंत में अपनी सारी बढ़त खो दी। बाजार दिशाहीनता की स्थिति में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव करता रहा और अंत में कारोबारी सत्र का समापन 13.95 अंकों की गिरावट के साथ 25,796.90 पर हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों में मीडिया और आईटी टाप गेनर रहे, जबकि एनर्जी में सबसे ज्यादा गिरावट रही। मिड और स्मॉलकैप 0.34 फीसदी और 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ फ्रंटलाइन इंडेक्स से आगे निकलते दिखे। एक बड़ी बियरिश कैंडल के बाद, निफ्टी ने आरएसआई में हिडेन बुलिश डाइवर्जें, के साथ एक DOJI कैंडलस्टिक फॉर्मेशन किया है। आज के हाई यानी 25,910 से ऊपर जाकर मजबूती दिखाने पर निफ्टी फिर से 26,000 तक बढ़ सकता है। जबकि दूसरी तरफ, 25,750 से नीचे का ब्रेक इंडेक्स को 25,575 तक नीचे खींच लेगा।

                                                                          OCTOBER 03, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                          Global Market Cues:US के सामने कई मुद्दे

                                                                          यूएस में 14 पोर्ट्स पर 45,000 कर्मचारी हड़ताल पर है। 50 साल में पहली बार कर्मचारी हड़ताल पर गए। तूफान 'हेलेन' ने अब तक 100 से ज्यादा जान ली। नौकरियों के आंकड़ों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई। बाजार की नजर फेड के अगले कदम पर है।

                                                                            OCTOBER 03, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                            Global Market Cues:एशियाई बाजार

                                                                            एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 324.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.24 फीसदी की बढ़त के साथ 38,655.03 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.20 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार आज बंद हैं। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सैंग इंडेक्स में आज 3.31 फीसदी ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है।

                                                                              OCTOBER 03, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक दोजी पैटर्न बनाया है। ये बाजार की दिशाहीनता को दर्शाता है। 25800 पर भारी कॉल राइटिंग से पता चलता है कि अगर यह जारी रहा तो यह लेवल मजबूत रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25750 पर है। इसके नीचे जाने पर निफ्टी 25600/25500 तक गिर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 25800 पर पहला रजिस्टेंस है। इस बाधा को पार करने पर निफ्टी 26050 की ओर जा सकता है। हालांकि इस लेवल के आसपास बिकवाली करने वाले फिर से सक्रीय हो सकते हैं।

                                                                                OCTOBER 03, 2024 / 7:46 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:कच्चे तेल में तेजी

                                                                                ईरान पर इजरायल के पलटवार की आशंका से कच्चे तेल में आग लगी है। ब्रेंट करीब 5 परसेंट उछलकर 75 डॉलर के पास पहुंचा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइली हमले का समर्थन नहीं किया जाएगा।

                                                                                  OCTOBER 03, 2024 / 7:38 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates:मारुति, हीरो मोटो, आयशर की बढ़ी बिक्री

                                                                                  सितंबर में करीब 2% मारुति सुजूकी की कुल बिक्री बढ़ी । वहीं हीरो मोटर्स की टू-व्हीलर SALES 19% तो आयशर की रॉयल फील्ड बिक्री करीब 11% बढ़ी है। तीनों कंपनियों के आंकड़े अनुमान से कहीं बेहतर आंकड़े आए है।

                                                                                    OCTOBER 03, 2024 / 7:35 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates: F&O ट्रेडिंग पर सख्ती

                                                                                    F&O ट्रेडिंग पर SEBI की सख्ती का एलान किया है। हर हफ्ते एक एक्सचेंज की सिर्फ़ एक वीकली एक्सपायरी होगी। इंडेक्स वायदा कॉन्ट्रैक्ट की मिनिमम वैल्यू भी 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख की गई। 1 फरवरी से ऑप्शन बायर्स से अपफ्रंट प्रीमियम होगा । 20 नवंबर से कुछ चरणों में नियम लागू होंगे।

                                                                                      OCTOBER 03, 2024 / 7:35 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates:01 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                      1 अक्टूबर के वेलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी सूचकांक सपाट बंद हुए । कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 33.49 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 84,266.29 पर और निफ्टी 13.90 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 25,796.90 पर बंद हुआ। आज लगभग 2210 शेयरों में तेजी आई, 1587 शेयरों में गिरावट आई और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                                        OCTOBER 03, 2024 / 7:35 AM IST

                                                                                        मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                        सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।