Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 30, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 427 अंक टूटा, निफ्टी 24350 के नीचे हुआ बंद, बैंक, फार्मा में दबाव

Stock Market Highlights:एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम और मीडिया इंडेक्स 0.3-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बैंक, फार्मा, आईटी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ

Stock Market Highlights:2 दिनों की तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए जबकि FMCG, ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, फार्मा, IT शेयरों में दबाव रहा ।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 426.85 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 79,942.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 126.00

 Stock Market LIVE Updates: श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को 7 प्रतिशत तक की तूफानी तेजी आई।
Stock Market LIVE Updates: श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को 7 प्रतिशत तक की तूफानी तेजी आई।
OCTOBER 30, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए

2 दिनों की तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए जबकि FMCG, ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, फार्मा, IT शेयरों में दबाव रहा ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 426.85 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 79,942.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 126.00 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 24,340.85 के स्तर पर बंद हुआ।

Cipla, Shriram Finance, HDFC Life, Infosys, SBI Life Insurance निफ्टी का टॉप लूजर हैं। वहीं Adani Enterprises, Tata Consumer, Hero MotoCorp, Britannia Industries और IndusInd Bank निफ्टी का टॉप गेनर हैं।

सेक्टोरल फ्रंट देखें तो एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम और मीडिया इंडेक्स 0.3-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बैंक, फार्मा, आईटी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

    OCTOBER 30, 2024 / 3:10 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:UBS ने मारुति पर खरीद रेटिंग दी लेकिन लक्ष्य में की कटौती

    यूबीएस ने मारुति में वैल्यूएशन देखना जारी रखा है। उन्होंने इस पर 'खरीदारी' की सिफारिश बरकरार रखी है। लेकिन इसके लक्ष्य मूल्य को 15,200 रुपये से घटाकर 14,800 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने समग्र डिमांड आउटलुक को उत्साहजनक पाया। ब्रोकरेज मजबूत त्योहारी मांग और नियंत्रित इन्वेंट्री और छूट से उत्साहित है। इससे पता चलता है कि चीजें उतनी निराशाजनक नहीं हो सकती हैं जितनी शुरू में आशंका थी।

      OCTOBER 30, 2024 / 2:58 PM IST

      Stock Market LIVE Updates: IDBI CAPITAL की लार्जकैप दीवाली पिक्स

      IDBI CAPITAL की लार्जकैप दीवाली पिक्स में डीएलएफ (DLF) और टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) शामिल हैं। आईडीबीआई कैपिटल का कहना है कि डीएलएफ वर्तमान में 835 रुपए के आसपास दिख रहा है। अगली दीवाली तक ये स्टॉक 29 फीसदी की बढ़त से साथ 1075 रुपए का स्तर छू सकता है। IDBI CAPITAL की दूसरी लार्जकैप दीवाली पिक टाटा मोटर्स है। उनका कहना है कि दीवाली 2025 तक ये शेयर 38 फीसदी रिटर्न दे सकता है। अगली दीवाली तक इस शेयर में 1162 रुपए का स्तर मुमकिन है जो वर्तमान में 845 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

        OCTOBER 30, 2024 / 2:48 PM IST

        Stock Market LIVE Updates: मारुति की जून में लॉन्च हो सकती है पहली EV

        कल की जोरदार गिरावट के बाद आज मारुति में 4 परसेंट से ज्यादा का उछाल आया है। नतीजों के बाद चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि डीलर्स की inventory घट रही है। आगे कम डिस्काउंट होगा। त्योहारों में बिक्री अनुमान से ज्यादा रही है। अगले साल जून में पहली EV लॉन्च हो सकती है।

          OCTOBER 30, 2024 / 2:45 PM IST

          ADITYA BIRLA CAPITAL Q2: कंसो मुनाफा 705 करोड़ रुपये से बढ़कर `1000 करोड़ रुपये पर रहा

          कंसो मुनाफा 705 करोड़ रुपये से बढ़कर `1000 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 7607 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,322 करोड़ रुपये पर रही। वहीं NII 1618 करोड़ रुपये से बढ़कर `1772 करोड़ रुपये पर रहा।

            OCTOBER 30, 2024 / 2:38 PM IST

            Stock Market LIVE Updates: REC पर यूबीएस की राय

            ब्रोकरेज फर्म यूपीएस ने आरआईसी के शेयरों के लिए 630 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। पिछले तीन साल में कंपनी की प्रॉफिट ग्रोथ शानदार रही है। कंपनी ने FY25 के अंत तक जीरो एनपीए वाली कंपनी बनने का टारगेट रखा है। कंपनी ने 7 प्रोजेक्ट्स के लिए 100 फीसदी प्रोविजनिंग की है। 13,800 करोड़ वैल्यू के इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े मसलों के निपटारा होने पर कंपनी को फायदा होगा। एक साल में कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी आ सकती है।

              OCTOBER 30, 2024 / 2:35 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: SBI Cards पर HSBC की राय

              HSBC ने भी शेयर को रिड्यूस की रेटिंग दी है और इसके लिए ₹580 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने Q2 में SBI कार्ड्स की कमजोर प्रदर्शन की ओर इशारा किया, खासकर नए कार्ड जारी करने की सुस्त रफ्तार और उच्च क्रेडिट लागत के कारण। HSBC ने FY25 की अनुमानित EPS में 25% की कटौती की है।

                OCTOBER 30, 2024 / 2:09 PM IST

                Stock Market LIVE Updates : Shriram Properties का शेयर 7% उछला

                श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को 7 प्रतिशत तक की तूफानी तेजी आई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी ने पुणे में एक प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी को इस प्रोजेक्ट्स से करीब 750 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।

                  OCTOBER 30, 2024 / 2:05 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:Nazara Tech ने Space & Time का किया अधिग्रहण

                  सब्सिडियरी Datawrkz ने Space & Time में 52.3 करोड़ में 100% हिस्से का अधिग्रहण किया है।

                    OCTOBER 30, 2024 / 1:47 PM IST

                    Stock Market Live Updates: MARUTI पर एचएसबीसी की राय

                    HSBC की स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग है। उनका कहना है कि ये स्टॉक 14,000 के लेवल तक चढ़ सकता है। FY26 में नए लॉन्च और डिमांड में सुधार से सामान्य बिजनेस संभव है। डिमांड प्रेशर के चलते Q2 मार्जिन कमजोर देखने को मिले हैं। Q3 में दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। कंपनी का FY26 में बिजनेस सामान्य हो सकता है। FY26 में नए लॉन्च और डिमांड में सुधार से सामान्य बिजनेस संभव है। शेयर का वैल्युएशन तर्कसंगत लग रहा है।

                      OCTOBER 30, 2024 / 1:22 PM IST

                      P&G Q2: मुनाफा सालाना आधार पर 211 करोड़ रुपये से बढ़कर 212 करोड़ रुपये पर रहा

                      कंपनी का कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 211 करोड़ रुपये से बढ़कर 212 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1138 करोड़ रुपये से घटकर 1135 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 24.8% से बढ़कर 25.4% पर आया। EBITDA 281 करोड़ रुपये से बढ़कर 288 करोड़ रुपये पर रहा।

                        OCTOBER 30, 2024 / 1:18 PM IST

                        Sterlite Technologies Q2: घाटा तिमाही दर तिमाही आधार पर 48 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये पर रहा

                        कंसो घाटा तिमाही दर तिमाही आधार पर 48 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1218 करोड़ रुपये से बढ़कर `1413करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 84 करोड़ रुपये से बढ़कर `145करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 6.9% से बढ़कर 10.2% पर आया।

                          OCTOBER 30, 2024 / 1:14 PM IST

                          Shalby Q2: मुनाफा सालाना आधार पर 27 करोड़ रुपये से घटकर `3 करोड़ रुपये पर रहा

                          कंपनी का कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 27 करोड़ रुपये से घटकर `3 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 238 करोड़ रुपये से बढ़कर `268 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 22.1% से घटकर 12.1% पर आया। EBITDA 52.7 करोड़ रुपये से घटकर `32.5 करोड़ रुपये पर रहा।

                            OCTOBER 30, 2024 / 1:13 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:NSE पर क्लाइंट अकाउंट 20 करोड़ के पार निकला

                            क्लाइंट अकाउंट 20 करोड़ के पार निकला है। 8 महीने में क्लाइंट अकाउंट 16.9 करोड़ से बढ़कर 20 Cr के पार निकला है। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 3.6 Cr क्लाइंट अकाउंट और UP से 2.2 Cr और गुजरात से 1.8 Cr क्लाइंट अकाउंट है।

                              OCTOBER 30, 2024 / 12:59 PM IST

                              Stock Market Live Updates:Honeywell Automation पर नोमुरा की राय

                              नोमुरा ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 60,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि Q2 में कम मार्जिन का कारण मुख्य रूप से खराब मिक्स था, लेकिन दूसरी छमारी में मार्जिन में सुधार की संभावना है।

                                OCTOBER 30, 2024 / 12:27 PM IST

                                Stock Market Live Updates:Cipla पर नोमुरा की राय

                                नोमुरा ने इस शेयर को न्यूट्रल की रेटिंग दी है और इसके लिए 1,568 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि Q2 में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार रहा। नॉर्थ अमेरिका में जेनरिक दवाओं की बिक्री में गिरावट देखी गई है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका और यूरोप में स्थिर ग्रोथ देखी गई है।

                                  OCTOBER 30, 2024 / 12:06 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:L&T को मिला बड़ा ऑर्डर

                                  कंपनी को 5,000-10,000 करोड़ रुपये के रेंज में बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए ऑर्डर मिला है।

                                    OCTOBER 30, 2024 / 11:52 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: INDOCO REMEDIES की नई दवा को ANDA मंजूरी मिली

                                    कंपनी की नई दवा को US FDA से ANDA मंजूरी मिली है। नई दवा Varenicline को USFDA से ANDA मंजूरी मिली है।

                                      OCTOBER 30, 2024 / 11:44 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:TCS ने ब्राजील में INSPER के साथ करार किया

                                      कंपनी ने ब्राजील में INSPER के साथ करार किया है। साउथ अमेरिका में AI तकनीक के डेवलपमेंट के लिए करार किया है।

                                        OCTOBER 30, 2024 / 11:22 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:SBI Cards पर नोमुरा की राय

                                        ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने SBI कार्ड्स की रेटिंग घटाकर रिड्यूस कर दी है और इसके लिए 625 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। नोमुरा ने कहा कि FY25 को SBI कार्ड्स के लिए चुनौती भरा साल बताया है, जिसमें संपत्ति की गुणवत्ता में गिरावट, अधिक क्रेडिट लागत और कमजोर कार्ड ऐडिशन का असर देखा जा सकता है। मौजूदा वैल्यूएशन 3.9x/21.2x FY26F BVPS/EPS पर है।

                                          OCTOBER 30, 2024 / 10:59 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:वोल्टास के अच्छे नतीजे

                                          नतीजों के बाद वोल्टास में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। वोल्टास का शेयर 4% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। नतीजे अनुमान से थोड़े कम रहे थे। वही रिजल्ट के बाद कॉनकोर में भी 3% का उछाल आया। कंपनी के मार्जिन में सुधार दिखा।

                                            OCTOBER 30, 2024 / 10:47 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:फार्मा, NBFCs में कमजोरी

                                            फार्मा और NBFCs में आज दबाव देखने को मिल रहा है।दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसले है। फार्मा में सिप्ला और डॉक्टर रेड्डीज में तेज गिरावट आई। वहीं कैपिटल गुड्स, मेटल और FMCG में खरीदारी देखने को मिल रही है।

                                              OCTOBER 30, 2024 / 10:44 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: MARUTI पर नोमुरा की राय

                                              ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने मारुति पर कहा कि कमजोर डिमांड से चिंता नजर आई। Q2 मार्जिन अनुमान से कम रहा। छोटी अवधि में ऊंचे डिस्काउंट कायम रह सकते हैं। CNG मिक्स में सुधार और ASP में बढ़ोतरी पॉजिटिव है। कंपनी को फेस्टिव सीजन में बिक्री 14% बढ़ने की उम्मीद है। फेस्टिव सीजन के बाद इंवेंटरी 30 दिन तक घट सकती है। Q3 में डिस्काउंट का दबाव नहीं रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 12455 रुपये तय किया है।

                                                OCTOBER 30, 2024 / 10:38 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Marico पर जेफरीज की राय

                                                जेफरीज ने इस शेयर को "Buy"रेटिंग दी है और इसके लिए 800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने भारत में 5% की वॉल्यूम ग्रोथ को सकारात्मक बताया है। उसने कहा कि कंपनी की ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत मांग और महंगाई के कारण राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

                                                  OCTOBER 30, 2024 / 10:21 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:लिस्टिंग के बाद Godavari Biorefineries के शेयर में तेजी

                                                  गोदावरी बॉयोरिफाइनरीज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 11 फीसदी से अधिक डिस्काउंट पर एंट्री हुई। हालांकि इसके बाद शेयरों को सपोर्ट मिला और यह ऊपर चढ़ा। इसके आईपीओ को भी मिला-जुला रिस्पांस मिला था और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर नहीं पाया था। आईपीओ के तहत 352 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 310.55 रुपये और NSE पर 308.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 11 फीसदी से अधिक पूंजी ही घट गई।

                                                    OCTOBER 30, 2024 / 9:59 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates: Bharti Airtel पर एचएसबीसी की राय

                                                    HSBC ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए ₹1,940 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारती एयरटेल के मोबाइल ARPU में बढ़ोतरी और होम ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी का Q2 EBITDA 19% YoY बढ़ा है।

                                                      OCTOBER 30, 2024 / 9:45 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:सैमको सिक्योरिटीज के धुपेश धमेजा की बाजार पर राय

                                                      सैमको सिक्योरिटीज के धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,500, 24,800, 25,000 पर अहम रजिस्टेंस और 24,200, 24,000, 23,800 पर अहम सपोर्ट दिख रहे हैं। ट्रेडर 24,550-24,600 रेंज से ऊपर नवंबर वायदा में कंडीशनल बाइंग पर विचार कर सकते हैं, जिसमें स्टॉप-लॉस 24,300 से नीचे और लक्ष्य 24,900 और 25,000 के बीच रखा जाना चाहिए।

                                                        OCTOBER 30, 2024 / 9:23 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:PARAS DEFENCE को 42 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                                        कंपनी को 42 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सब सिस्टम सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है।

                                                          OCTOBER 30, 2024 / 9:20 AM IST

                                                          Market Open:सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 24400 के नीचे खुला

                                                          मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 24400 के नीचे खुला है। सेंसेक्स 317.69 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 80,051.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा । वहीं निफ्टी 102.80 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 24,364.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।

                                                            OCTOBER 30, 2024 / 9:07 AM IST

                                                            Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में दबाव

                                                            प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में दबाव नजर आ रहा है। सेंसेक्स 1,096.87 अंक यानी 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 79,272.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा । वहीं निफ्टी 260.50 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 24,206.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।

                                                              OCTOBER 30, 2024 / 8:55 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                              अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 24,490-24,550 (पिछले 2 दिन का हाई, 10 DEMA) पर है जबकि सबसे अहम रजिस्टेंस 24,575-24,650 (ऑप्शन जोन) पर है। अगर 24,650 पार हुआ तो 24,770-24,900 भी टेस्ट हो सकता है (20 और 50 DEMA)। पहला सपोर्ट 24,350-24,400 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,135-24,140 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों का SL 24,150 पर रखें। 24,150 के नीचे ही अब सिर्फ मंदी आएगी। नई पोजीशन के लिए स्क्रीन पर नजर रखें, उसके बाद ही फैसला लें।

                                                                OCTOBER 30, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक का पहला रजिस्टेंस 52,550-52,650 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 53,000-53,200 (66% retracement) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 51,900-52,000 (ऑप्शन जोन) पर जबकि बड़ा सपोर्ट 51,500-51,650 (10 और 20 DEMA)पर है। जबतक 51900 के ऊपर हैं तबतक हर गिरावट को खरीदें। मुनाफावसूली की जल्दी ना करें, SL को ऊपर लाते रहें।

                                                                  OCTOBER 30, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                  Global Market Cues: एशियाई बाजार

                                                                  इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 12.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 39,390.49 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.52 फीसदी चढ़कर 23,044.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 20,527.74 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 3,273.59 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                    OCTOBER 30, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: टोरेंट फार्मा में आज ब्लॉक डील संभव

                                                                    टोरेंट फार्मा में आज करीब 3000 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हो सकती है । प्रोमोटर 2.9% तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं । फ्लोर प्राइस 6% डिस्काउंट के साथ 3023 रुपये हो सकता है।

                                                                      OCTOBER 30, 2024 / 7:59 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:वोल्टास के अच्छे नतीजे

                                                                      दूसरी तिमाही में वोल्टास के नतीजे उम्मीद पर खरे उतरे । करीब डबल मार्जिन हुआ। मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़कर 134 करोड़ हुआ। रेवेन्यू में 14% की बढ़त देखने को मिली। वहीं CONCOR का प्रॉफिट फ्लैट रहा । रेवेन्यू 4% बढ़ा, मार्जिन में सुधार दिखा।

                                                                        OCTOBER 30, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:मैरिको के Q2 नतीजे अच्छे

                                                                        दूसरी तिमाही में मैरिको के नतीजे अच्छे रहे। मुनाफा 20 परसेंट तो आय में करीब 8 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। 5 परसेंट घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ रही । कंपनी के मुताबिक अर्बन ट्रेंड स्टेबल, रुरल का आउटपरफॉर्मेंस जारी है।

                                                                          OCTOBER 30, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                          मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                          सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।