Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 809 अंक टूटा, निफ्टी 25,050 पर हुआ बंद, रियल्टी, FMCG,ऑटो शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 808.65 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 200.25 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 25,049.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 289 प्वाइंट गिरकर 51,556 पर बंद हुआ

MoneyControl News OCTOBER 04, 2024 / 3:43 PM IST

Stock Market Highlights:बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा और सेंसेक्स,निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स फिसले है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। रियल्टी, FMCG,ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। एनर्जी, फार्मा शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 808.65 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market LIVE Updates: HDFC बैंक में दूसरे राउंड का MSCI फ्लो आने की उम्मीद बढ़ी है।  नवंबर रिव्यू में वेटेज 1.6% तक बढ़ सकता है।
Stock Market LIVE Updates: HDFC बैंक में दूसरे राउंड का MSCI फ्लो आने की उम्मीद बढ़ी है। नवंबर रिव्यू में वेटेज 1.6% तक बढ़ सकता है।
OCTOBER 04, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स,निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए

बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा और सेंसेक्स,निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स फिसले है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। रियल्टी, FMCG,ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। एनर्जी, फार्मा शेयरों में दबाव रहा।

M&M, Bajaj Finance, Nestle India, Hero MotoCorp, Asian Paints एनएसई का टॉप लूजर रहा। वहीं Infosys, ONGC, TCS, Tech Mahindra, HDFC Life टॉप गेनर रहा।

पीएसयू बैंक, आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुआ। ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, पावर, मीडिया, टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1-2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 808.65 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 200.25 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 25,049.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 289 प्वाइंट गिरकर 51,556 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही जबकि निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट पर बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही।

    OCTOBER 04, 2024 / 3:11 PM IST

    Stock Market LIVE Updates: रिकॉर्ड एल्युमीनियम प्रोडक्शन के बावजूद वेदांता के शेयरों में गिरावट

    वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 4 अक्टूबर को फोकस देखने को मिल रहा है। कंपनी ने दूसरी तिमाही और 30 सितंबर को खत्म छमाही के लिए बिजनेस अपडेट जारी किया है। संबंधित तिमाही और छमाही में वेदांता ने रिकॉर्ड एल्युमीनियम प्रोडक्शन हासिल किया है। पहली छमाही में कंपनी का एल्युमीनियम प्रोडक्शन सालाना आधार पर 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,205 हजार टन रहा।

      OCTOBER 04, 2024 / 2:49 PM IST

      Stock Market Live Updates:HDFC बैंक के शेयर में गिरावट

      HDFC बैंक में दूसरे राउंड का MSCI फ्लो आने की उम्मीद बढ़ी है। नवंबर रिव्यू में वेटेज 1.6% तक बढ़ सकता है। 12,000 करोड़ का निवेश संभव है। इधर Q2 में तिमाही आधार पर डिपॉजिट में सिर्फ 5% की बढ़त देखने को मिली है। शेयर करीब 1.5% फिसला है।

        OCTOBER 04, 2024 / 2:43 PM IST

        Stock Market Live Updates:China-made EVs पर 45% तक टैरिफ लगाएगा EU

        BLOOMBERG के हवाले से मिली खबर के मुताबिक China-made EVs पर 45% तक EU टैरिफ लगाएगा। चीन में बनी EVs पर 45% तक टैरिफ को मंजूरी मिली है। EU ने 45% तक टैरिफ के लिए वोट किया है।

          OCTOBER 04, 2024 / 2:34 PM IST

          Stock Market Live Updates:इंट्राडे में निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला

          इंट्राडे में निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं सेंसेक्स 685.45 अंकों की गिरावट के साथ 81,801.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

            OCTOBER 04, 2024 / 2:21 PM IST

            Stock Market Live Updates:ताजा जियोपॉलिटिकल संकट से भारत पर नहीं पड़ेगा कोई असर- सूत्र

            ताजा जियोपॉलिटिकल संकट का सबसे ज्यादा असर ग्लोबल बाजारों पर पड़ रहा है। भारत का बाजार भी इससे अछूता नहीं है लेकिन सरकारी सूत्रों ने साफ कर दिया है कि भारत इस ताजा संकट से निपटने में सक्षम है। क्रूड की कीमतें भी बढ़ी हैं लेकिन इसे लेकर फिलहाल कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल के साथ सीएनबीसी-आवाज संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबित सरकार का मानना है कि भारत पर ग्लोबल संकट का असर नहीं होगा।

              OCTOBER 04, 2024 / 2:03 PM IST

              Stock Market Live Updates:दुबई कोर्ट ने HONASA के ट्रेडिंग लाइसेंस रद्द करने से इनकार किया

              दुबई कोर्ट ने ट्रेडिंग लाइसेंस रद्द करने से इनकार किया है। दुबई कोर्ट ने Honasa Consumer General Trading का लाइसेंस रद्द करने से इनकार किया है।

                OCTOBER 04, 2024 / 1:42 PM IST

                Stock Market Live Updates:एक्सचेंज शेयरों में जोरदार तेजी

                कमजोर बाजार में भी एक्सचेंज शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE में 5% से ज्यादा का उछाल आया। MCX भी करीब 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। BSE ने बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 की वीकली एक्सपायरी रोकने का एलान किया है

                  OCTOBER 04, 2024 / 1:27 PM IST

                  Stock Market Live Updates:Bajaj Finance पर Nomura की राय

                  नोमुरा ने बजाज फाइनेंस पर "Neutral" रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 7500 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। Q2 तिमाही के बिजनेस अपडेट अनुमान के मुताबिक ही रहे हैं। आगे चलकर दूसरी तिमाही में क्रेडिट कॉस्ट पर नजर होगी। FY25 क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस में बढ़ोतरी होना बाार के लिए निगेटिव होगा।

                    OCTOBER 04, 2024 / 1:19 PM IST

                    Stock Market Live Update: M&M पर नोमुरा की राय

                    नोमुरा ने M&M पर "Buy" कॉल दी है और स्टॉक के लिए 3417 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। नोमुरा ने कहा कि कंपनी को थार ROXX की बुकिंग को तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। पहले दिन थार ROXX की बुकिंग अनुमान से ज्यादा रहा। M&M की गाड़ियों में पहले दिन अब तक की रिकॉर्ड बुकिंग रही है। थार ROXX से थार 3 डोर की बिक्री पर असर संभव है।

                    नोमुरा के मुताबिक अभी थार 3 डोर की हर महीने 4,000-5,000 यूनिट बिक्री हुई। आने वाले दिनों थार की बुकिंग में अच्छी बढ़ोतरी संभव है।

                      OCTOBER 04, 2024 / 12:57 PM IST

                      Stock Market Live Updates: M&M Finance पर Morgan Stanley की राय

                      मॉर्गन स्टैनली ने M&M Finance पर "Equal-Weight" रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 320 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने दूसरी छमाही में ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद जताई है। हालांकि मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि अगर डिस्बर्समेंट नहीं बढ़ता है तो आउटलुक को लेकर रिस्क हो सकता है। छोटी अवधि में स्टॉक में कमजोरी संभव है।

                        OCTOBER 04, 2024 / 12:48 PM IST

                        Stock Market Live Updates:GARDEN REACH SHIPBUILDERS को 226 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                        कंपनी को `226 Cr का ऑर्डर मिला है। पश्चिम बंगाल सरकार से ऑर्डर मिला है। हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फेरीज मेनटेननेंस के लिए ऑर्डर मिला है।

                          OCTOBER 04, 2024 / 12:38 PM IST

                          Stock Market Live Updates:SBI Card पर Jefferies की राय

                          जेफरीज ने एसबीआई कार्ड पर "Hold" रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 795 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। छोटी अवधि में दरें घटने से कंपनी को फायदा होना चाहिए। छोटी अवधि में स्पेंडिंग ग्रोथ में कमजोरी संभव है। दूसरी तिमाही में क्रेडिट कॉस्ट बढ़ सकता है।FY25 के बाद मुनाफा और RoE में सुधार संभव है।

                            OCTOBER 04, 2024 / 12:22 PM IST

                            Stock Market Live Updates:Refex का शेयर 4% से ज्यादा चढ़ा

                            रिफेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान है। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने फंड जुटाने का एक प्लान तैयार किया है जिसकी जानकारी कंपनी ने 3 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। इस खुलासे के चलते रिफेक्स के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही 4.59 फीसदी उछलकर 564.00 रुपये के भाव पर पहुंच गए। ।

                              OCTOBER 04, 2024 / 12:05 PM IST

                              Stock Market Live Updates:INDOCO REMEDIES के Cetirizine Hydrochloride दवा को US FDA से ANDA मंजूरी मिली

                              Cetirizine Hydrochloride दवा को US FDA से ANDA मंजूरी मिली है। Cetirizine Hydrochloride एलर्जी और बुखार की दवा है।

                                OCTOBER 04, 2024 / 11:43 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Yes Bank पर Nomura की राय

                                नोमुरा ने यस बैंक पर "Neutral" रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 17 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। दूसरी तिमाही में मजबूत डिपॉजिट ग्रोथ, CASA का फायदा मिला। बैंक का रिटर्न प्रोफाइल दूसरे बैंकों के मुकाबले कम है, हालांकि इसमें सुधार हो रहा है। FY25 में RoA 4.5% और FY26 में 7.5% रहने का अनुमान है।

                                  OCTOBER 04, 2024 / 11:17 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Sahasra Electronics Solutions के शेयर को मिला 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन

                                  सहस्र इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 122 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 283 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 537.70 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Sahasra Electronics Solutions Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 564.55 रुपये (Sahasra Electronics Solutions Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 80 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                    OCTOBER 04, 2024 / 11:04 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार

                                    बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और PSU बैकिंग शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी रही। जबकि निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में तेजी आई। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही।

                                      OCTOBER 04, 2024 / 11:02 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:एसेट क्वालिटी की चिंता से M&M फाइनेंस 7% फिसला

                                      सुस्त Q2 अपडेट के बाद बजाज फाइनेंस करीब 2 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है । 6 क्वाटर में सबसे धीमी AUM ग्रोथ रही। इधर कमजोर ग्रोथ और एसेट क्वालिटी की आशंका से M&M फाइनेंस 5% फिसला है।

                                        OCTOBER 04, 2024 / 10:54 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:HG Infra को रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने LoA रद्द किया

                                        रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने LoA रद्द किया है। 8034.10 Sqm का कमर्शियल डेवलपमेंट का LoA रद्द किया है।

                                          OCTOBER 04, 2024 / 10:46 AM IST

                                          INDIA PMI DATA: सितंबर सर्विसेज PMI 60.9 से घटकर 57.7

                                          महीने दर महीने आधार पर सितंबर सर्विसेज PMI 60.9 से घटकर 57.7 पर आ गई है। सितंबर कंपोजिट PMI 60.7 से घटकर 58.3 पर आ गई है।

                                            OCTOBER 04, 2024 / 10:45 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:JUNIPER HOTELS को ICICI Bank से `280 करोड़ रुपये का कर्ज लेने को बोर्ड मंजूरी मिली

                                            ICICI Bank से `280 करोड़ रुपये का कर्ज लेने को बोर्ड मंजूरी मिली है। कर्ज की रकम का इस्तेमाल अधिग्रहण के लिए होगा।

                                              OCTOBER 04, 2024 / 10:33 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:Divyadhan Recycling के शेयर को मिला 31.25% का लिस्टिंग गेन

                                              Divyadhan Recycling के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 40 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 64 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 84 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 31.25 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Divyadhan Recycling Listing Gain) मिला।

                                                OCTOBER 04, 2024 / 10:28 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Avenue Supermart पर Morgan Stanley की राय

                                                मॉर्गन स्टैनली ने Avenue Supermart पर "Overweight" रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 5769 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन आय अनुमान से कमजोर है। ऑपरेशन मेट्रिक्स में सुधार लेकिन सुस्त दर से यह सुधार हो रहा है। ग्रोथ ट्रेंड ने हमे निगेटिव तौर पर सरप्राइज किया।

                                                  OCTOBER 04, 2024 / 10:20 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:Diffusion Engineers का शेयर 15% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

                                                  डिफ्यूजन इंजीनियर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 114 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 168 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 188.00 रुपये और NSE पर 193.50 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 15 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Diffusion Engineers Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

                                                    OCTOBER 04, 2024 / 9:57 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:लगातार वैश्विक संकट बने रहने से देश की ग्रोथ को जोखिम-फाइनेंस मिनिस्टर

                                                    फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि लगातार वैश्विक संकट बने रहने से देश की ग्रोथ को जोखिम है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से लेबर मार्केट पर बड़ा असर संभव है। भारत का कुछ वर्षों में Per Capita Income दोगुना करने का लक्ष्य है। मिडिल क्लास की तरक्की से Consumption Growth को बढ़ावा मिलेगा। प्रोडक्टिव ग्रोथ के लिए भारत के फाइनेंशियल सिस्टम में पर्याप्त क्षमता है। वित्तीय घाटे के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं ।

                                                      OCTOBER 04, 2024 / 9:48 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:M&M पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                                      मॉर्गन स्टैनली ने  एमएंडएम पर "OVERWEIGHT" रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 3147 रुपये का टारगेट सेट किया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि ROXX से थार मॉडल की बिक्री बढ़ सकती है। थार मॉडल की हर महीने 8,000-10,000 यूनिट बिक्री संभव है। PV मार्केट में तीसरे नंबर पर M&M की पोजीशन मजबूत होगी। मॉर्गन स्टैनली ने अपने रिपोर्ट में आगे कहा कि थार की सफलता से PV मार्केट में M&M की मजबूती बढ़ेगी।  थार के रिस्पॉन्स से कोर पोर्टफोलियो में डिस्काउंट का असर कम होगा।

                                                        OCTOBER 04, 2024 / 9:20 AM IST

                                                        Market Open:सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट शुरुआत

                                                        बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 99.71 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 82,397.39 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 41.30 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,208.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                        ONGC, HDFC Life, Maruti Suzuki, Bharat Electronics, TCS निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं Bajaj Finance, BPCL, Trent, Asian Paints और Cipla टॉप लूजर हैं

                                                          OCTOBER 04, 2024 / 9:05 AM IST

                                                          Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 25,100 के नीचे

                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार मे दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स529.97 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 81,967.13 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 170.80 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 25,079.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                            OCTOBER 04, 2024 / 8:52 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:क्रूड पर CITI की राय

                                                            इस बीच क्रूड पर CITI की राय आई है जिसमें कहा गया है कि ईरान पर हमले से क्रूड की सप्लाई घट सकती है। बड़े हमले से सप्लाई 15 लाख बैरल घट सकती है। वहीं, छोटे हमले से क्रूड की सप्लाई 3-4.5 लाख बैरल घट सकती है।

                                                              OCTOBER 04, 2024 / 8:52 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                              प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबार में एफएंडओ सेगमेंट में हुए बदलावों के साथ-साथ मैक्रो अनिश्चितताओं ने पूरे मार्केट सेंटीमेंट को हिट किया। गैप-डाउन ओपनिंग के बाद बाजार पर मंदड़िए हावी होते गए। इसके चलते निफ्टी ने अपने अहम सपोर्ट लेवल्स को तोड़ दिया। 546.80 अंकों की भारी गिरावट के साथ, निफ्टी 50 इंडेक्स आज 25,250.10 पर बंद हुआ। एक मजबूत बियरिश कैंडल के साथ इंडेक्स ने हायर टॉप हायर बॉटम फॉर्मेशन सीरीज से ब्रेक डाउन दिया है। ये ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। लेकिन निचले टाइम फ्रेम यानी ऑवरली चार्ट पर पूरा बाजार काफी ओवरसोल्ड लग रहा है। ऐसे में इसे एक पुलबैक रैली की जरूरत है। अब निफ्टी के लिए अगला बड़ा सपोर्ट 25,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल या 50DMA पर है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 25,550-25,600 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                OCTOBER 04, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज गैप डाउन खुला और मामूली रिकवरी के बाद यह लाल निशान में बंद होने के लिए नीचे की ओर बढ़ता रहा। डेली चार्ट पर निफ्टी 20-डे मूविंग एवरेज (25508) से नीचे बंद हुआ है जो कमजोरी का संकेत है। डेली मोमेंटम इंडीकेटर में निगेटिव क्रॉसओवर है जो एक बिकवाली का संकेत है। ऐसे में प्राइस और मोमेंटम दोनों इंडीकेटर संकेत दे रहे हैं कि कमजोरी जारी रहेगी। 25500 का पहला लक्ष्य आज हासिल हो गया है। अब निफ्टी के लिए इस गिरावट में अगला लक्ष्य 24800 पर दिख रहा। वहीं, ऊपर की ओर इसके लिए 25600 - 25550 पर शॉर्ट टर्म में तत्काल रजिस्टेंस है।

                                                                बैंक निफ्टी भी अपने अहम शॉर्ट टर्म एवरेज से नीचे बंद हुआ है। बैंक निफ्टी जो सितंबर के अंतिम दौर से तेजी का नेतृत्व कर रहा था, अब करेक्शन के मोड में है और इस गिरावट को लीड कर रहा है। हमें उम्मीद है कि ये गिरावट 49700 की ओर बढ़ सकती है जो अगस्त का इसका निचला स्तर है। ऊपर की ओर इसके लिए 52600-52700 एक बड़ा रजिस्टेंस है।

                                                                  OCTOBER 04, 2024 / 8:21 AM IST

                                                                  Global Market Cues: एशियाई बाजार

                                                                  आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 95.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 38,732.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.12 फीसदी गिरकर 22,362.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 22,360.42 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

                                                                    OCTOBER 04, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:डीमार्ट: Q2 स्टैंडअलोन रेवेन्यू 14% बढ़ा

                                                                    AVENUE SUPERMARTS ने दूसरी तिमाही के लिए अच्छे अपडेट पेश किए है।। स्टैंडअलोन रेवेन्यू 14 परसेंट उछलकर 14000 करोड़ रुपए के पार निकला है। सितंबर तक कुल स्टोर की संख्या 377 हुई है।

                                                                      OCTOBER 04, 2024 / 8:02 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:मिडिल ईस्ट संकट से 5% उछला क्रूड

                                                                      ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के बाद क्रूड में जबरदस्त उछाल आया है। ब्रेंट 5 परसेंट उछलकर 77 डॉलर के पार निकला है। बाइडेन बोले इजराइल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर सकता है।

                                                                        OCTOBER 04, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:BoB की लोन ग्रोथ 12.5%, M&M FIN के डिस्बर्समेंट पर भी दबाव

                                                                        दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा घरेलू लोन ग्रोथ साढे 12 परसेंट रही है। लेकिन सिर्फ 7% डिपॉजिट बढ़ी है। वहीं M&M फाइनेंशियल के Disbursement में एक परसेंट का दबाव दिखा है। Collection Efficiency फ्लैट रही है।

                                                                          OCTOBER 04, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:बैंकेक्स, सेंसेक्स 50 की वीकली एक्सपायरी नहीं

                                                                          BSE ने 18 नवंबर से बैंकेक्स की वीकली एक्सपायरी खत्म करने का फैसला किया है। साथ ही सेंसेक्स 50 के वीकली एक्सपायरी के कॉन्ट्रैक्ट भी एक्सचेंज नहीं लॉन्च करेगा। SEBI के सर्कुलर के बाद BSE ने फैसला किया है।

                                                                            OCTOBER 04, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:कैश में FIIs की 6 महीने में सबसे बड़ी बिकवाली

                                                                            भारतीय बाजारों में कल FIIs की 6 महीने में सबसे भारी बिकवाली देखने को मिली। कैश में 15 हजार करोड़ से ज्यादा की SELLING, फ्यूचर्स के आंकड़े भी जोड़े तो एक दिन में ही करीब एक लाख करोड़ रुपये की बिकवाली आई।

                                                                              OCTOBER 04, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:03 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                              3 अक्टूबर को सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोर रुख के साथ बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ 82,497.10 पर और निफ्टी 546.80 अंक या 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 25,250.10 पर बंद हुआ

                                                                                OCTOBER 04, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                                मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।