Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट रही क्लोजिंग
रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसला है। सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसकर बंद हुआ। हालांकि इंट्रा-डे में निफ्टी पहली बार 26,000 के पार निकला था। मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ। मेटल, PSE, एनर्जी शेयरौं में खरीदारी रही जबकि IT, ऑटो, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। FMCG, रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा।
Tata Steel, Hindalco Industries, Power Grid Corp, Tech Mahindra और Adani Enterprises निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा। जबकि SBI Life Insurance, HUL, Grasim Industries, UltraTech Cement और Shriram Finance निफ्टी का सबसे बड़ा लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो मेटल इंडेक्स 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.5 फीसदी, पावर इंडेक्स 1.5 फीसदी की बढ़त रही। वहीं दूसरी तरफ पीएसयू बैंक इंडेक्स , एफएमसीजी और टेलीकॉम इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स की सपाट क्लोजिंग हुई।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 14.57 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 84,914.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 25,940.40 के स्तर पर बंद हुआ।