Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 27, 2024 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 264 अंक टूटा, निफ्टी 26,200 के नीचे हुआ बंद, बैंक, रियल्टी शेयर लुढ़के

Stock Market Highlights:ऑटो, मेटल, आईटी, फार्मा, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं FMCG , मीडिया, टेलीकॉम इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट रही।

Stock Market Highlights:रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद ऊपर से बाजार फिसला और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। जिसके चलते आज निफ्टी की 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा। HDFC बैंक के गिरने से बैंक निफ्टी फिसला। निफ्टी बैंक करीब 1% की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 264.27 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 85,571.85 के स्तर पर बंद हुआ। वह

 Stock Market Highlights:रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद ऊपर से बाजार फिसला और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।
Stock Market Highlights:रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद ऊपर से बाजार फिसला और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।
SEPTEMBER 27, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights:रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला बाजार, लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी

रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद ऊपर से बाजार फिसला और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। जिसके चलते आज निफ्टी की 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा। HDFC बैंक के गिरने से बैंक निफ्टी फिसला। निफ्टी बैंक करीब 1% की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 264.27 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 85,571.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.10 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 26,178.95 के स्तर पर बंद हुआ।

Power Grid Corp, Bharti Airtel, HDFC Bank, ICICI Bank, Hero MotoCorp निफ्टी के टॉप लूजर हैं। वहीं BPCL, Cipla, Sun Pharma, Coal India और Bajaj Finserv निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आज मिलाजुला कारोबार रहा। ऑटो, मेटल, आईटी, फार्मा, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं FMCG , मीडिया, टेलीकॉम इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट रही।

    SEPTEMBER 27, 2024 / 3:29 PM IST

    Stock Market Live Updates: टाटा पावर पर मॉर्गन स्टैनली की राय

    मॉर्गन स्टैनली ने टाटा पावर के स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर 'ओवरवेट' कर दिया है। ब्रोकरेज ने इससे पहले टाटा पावर को 'अंडरवेट' रेटिंग दी थी, लेकिन अब कंपनी के शानदार प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए इसे बढ़ा दिया है।मॉर्गन स्टैनली ने टाटा पावर का टारगेट प्राइस 577 रुपये प्रति शेयर रखा है, जो मौजूदा स्तर से इसमें करीब 23% की तेजी आने की संभावना जताता है।

      SEPTEMBER 27, 2024 / 3:16 PM IST

      Stock Market Live Updates:PC Jeweller का स्टॉक 5% भागा

      पीसी ज्वैलर के शेयर में 27 सितंबर को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि बैंक ऑफ इंडिया बकाए को लेकर पीसी ज्वैलर की ओर से भेजे गए वन टाइम सेटलमेंट प्रपोजल पर राजी हो गया है। शर्तों में इस सेटलमेंट के तहत देय कैश और इक्विटी कंपोनेंट्स, सिक्योरिटीज और गिरवी रखी गई संपत्तियों की रिलीज आदि शामिल है।

        SEPTEMBER 27, 2024 / 3:12 PM IST

        Stock Market Live Updates:गौतम शाह की बाजार पर राय

        गौतम शाह का कहना है कि बाजार में बेहतरीन सेक्टर रोटेशन देखने को मिल रहा है। क्वालिटी शेयर लगातार चल रहे हैं। बाजार में तेजी का ट्रेंड कायम है। अब बाजार की नजर नतीजों पर रहेगी। गौतम का मेटल शेयरों पर बुलिश नजरिया है। उनका माना है कि निफ्टी मेटल इंडेक्स में 5-10 फीसदी की तेजी संभव है। गौतम को बैंक, FMCG, फार्मा, मेटल और केमिकल स्पेस भी पसंद हैं। उनका मानना है कि फाइनेंशियल सर्विसेज-बैंकिंग शेयर बेहतर हैं। मेटल में उनको NALCO, JSPL, SAIL जैसे शेयर पसंद हैं।

          SEPTEMBER 27, 2024 / 2:52 PM IST

          Stock Market Live Updates:Hang Seng इस हफ्ते 13% चढ़ा

          Hang Seng इस हफ्ते 13% चढ़ा है। 26 साल में सबसे बड़ी साप्ताहित तेजी देखने को मिली है।

            SEPTEMBER 27, 2024 / 2:35 PM IST

            Stock Market Live Updates:सोमवार को सेबी बोर्ड की अहम बैठक

            सोमवार को सेबी बोर्ड की अहम बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक F&O एक्सपायरी के नियम बदलने पर फैसला हो सकता है। इनसाइडर ट्रेडिंग नियम का भी दायरा बढ़ सकता है।

              SEPTEMBER 27, 2024 / 2:27 PM IST

              Stock Market Live Updates:OMCs में जोरदार तेजी

              कच्चे तेल में तेज गिरावट से ऑयल मार्केट कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। BPCL में 6% से ज्यादा का उछाल आया है। साथ ही IOC, HPCL में भी 3 से 4% की तेजी देखने को मिल रही है।

                SEPTEMBER 27, 2024 / 2:06 PM IST

                Stock Market Live Updates:सुजलॉन पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                मॉर्गन स्टैनली ने सुजलॉन के शेयरों की रेटिंग को 'ओवरवेट' से घटाकर 'इक्वलवेट' कर दिया है। हालांकि उसने शेयर के टारगेट प्राइस में इजाफा किया है और इसे पहले के 73 रुपये से बढ़ाकर 88 रुपये कर दिया है। यह इसके गुरुवार के बंद भाव से करीब 8% अधिक है। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में ऑर्डर गतिविधियां मजबूत बनी हुई है और ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 2025 से 2030 के बीच करीब 32 गीगावाट के नए ऑर्डर आने की उम्मीद है।

                  SEPTEMBER 27, 2024 / 2:01 PM IST

                  Stock Market Live Updates:GQG Partners को $500000 का करारा झटका

                  राजीव जैन को नियमों के उल्लंघन को लेकर 5 लाख डॉलर का झटका लगा है। उनकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स व्हिसलब्लोअर प्रोटेक्शन रूल्स के उल्लंघन से जुड़े मामले के निपटारे के लिए 5 लाख डॉलर का पेमेंट करने को तैयार हो गई है। यह जानकारी अमेरिकी बाजार नियामक SEC (सिक्योरिटीज एंड कमीशन) ने दी है। सेटलमेंट के तहत जीक्यूजी पार्टनर्स 1934 के सिक्योरिटीज एक्सचेंज एक्ट और 1940 के इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के तहत सीज-एंड-डीसिस्ट निर्देशों को मानने पर राजी हो गई।

                    SEPTEMBER 27, 2024 / 1:41 PM IST

                    Stock Market Live Updates:सिप्ला पर UBS की राय

                    UBS को सिप्ला भी पसंद है। उसकी इस स्टॉक में 2,060 रुपए प्रति शेयर के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज का मानना है कि सिप्ला का अमेरिका में कारोबार बढ़ने की उम्मीद। इंजेक्टेबल (Injectable) और रेस्पिरेटरी (Respiratory) पोर्टफोलियो पूरी तरह डिस्काउंडेट नहीं है।

                      SEPTEMBER 27, 2024 / 1:27 PM IST

                      Stock Market Live Updates:सन फार्मा पर UBS की राय

                      UBS को सन फार्मा पसंद है। उसने इस स्टॉक में 2,450 रुपए प्रति शेयर लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि सन फार्मा के पेटेंट मॉलिक्यूल का कंपनी के रेवेन्यू में हिस्सा बढ़ेगा। 4 साल में मॉलिक्यूल का रेवेन्यू में दोगुना हिस्सा संभव है। सन फार्मा का मार्जिन 6.5 फीसदी बढ़ सकता है। सन फार्मा के EPS में 19 फीसदी सालाना (CAGR) ग्रोथ संभव है।

                        SEPTEMBER 27, 2024 / 1:01 PM IST

                        Stock Market Live Updates:सोमवार को NSE के डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग होगी

                        सोमवार को डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग होगी। NSE की डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग होगी। मंगलवार को डिजास्टर रिकवरी साइट पर ट्रेडिंग होगी।

                          SEPTEMBER 27, 2024 / 12:59 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:चीनी सेक्टर पर क्या है ब्रोकरेज की राय

                          ब्रोकरेज फर्म इनक्रेड इक्विटीज का कहना है कि अगर चीनी निर्यात की अनुमति दी भी जाती है, तो निर्यात पर सब्सिडी अब आने वाला नहीं है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक अभी चीनी के जो भाव हैं, वह निर्यात के लिए अनुकूल नहीं हैं। शुगर इंडस्ट्री को उम्मीद है कि चीनी की एमएसपी प्रति किग्री 40 रुपये से ऊपर तय की जाएगी, और अभी तो वे इसे 45 रुपये प्रति किग्रा पर फिक्स करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि अभी जो मौजूदा मैक्रोइकोनॉमिक माहौल है, उसमें MSP में बदलाव संभव नहीं दिख रहा है।

                            SEPTEMBER 27, 2024 / 12:30 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:सीक्वेंट साइंटिफिक-वियश लाइफ मर्जर पक्का

                            बाजार का फोकस आज सीक्वेंट साइंटिफिक पर है जिसका वियश लाइफ के साथ मर्जर पक्का हो गया है। इस मर्जर से दमदार CDMO कंपनी बनकर उभरेगी। मर्जर के बाद वियश के 100 शेयरों के बदले सीक्वेंट के 56 शेयर मिलेंगे। मर्जर के बाद का शेयर बाजार में लिस्टेड रहेगा।

                              SEPTEMBER 27, 2024 / 12:12 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:PTC INDUSTRIES को BAE Systems से प्रोडक्शन ऑर्डर मिला

                              BAE Systems से प्रोडक्शन ऑर्डर मिला है। M777 अल्ट्रा लाइटवेट होवित्जर की टाइटेनियम कास्टिंग सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है।

                                SEPTEMBER 27, 2024 / 11:58 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                                वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के शेयरों में आज 27 सितंबर को 8% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। गोल्डमैन सैक्स ने इस स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर कर इसे खरीदने की सलाह दी है। साथ ही ब्रोकरेज ने वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के लिए 1,075 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है, जो 26 सितंबर के इसके बंद से करीब 22% अधिक है।

                                  SEPTEMBER 27, 2024 / 11:38 AM IST

                                  Stock Market Live Updates: SJVN ने महाराष्ट्र सरकार के साथ 2 MoU किए

                                  कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार के साथ 2 MoU किए है। पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSPs) और फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट (FSPs) के लिए करार किया है।

                                    SEPTEMBER 27, 2024 / 11:31 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:₹1465 करोड़ की ब्लॉक डील, शेयर 4% उछला

                                    Nuvama Wealth Management के 22.10 लाख शेयरों की आज 27 सितंबर को ब्लॉक डील के तहत बिक्री हुई है। ब्लॉक डील के तहत इसके 22.10 लाख शेयरों की बिक्री हुई है जो कंपनी की 6.2 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इसका शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा और यह 4 फीसदी से अधिक उछल गया। इस डील के तहत किसने शेयरों को खरीदा-बेचा, अभी इसका पता तो नहीं चला है। हालांकि सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक एडेल फाइनेंस कंपनी (Edel Finance Company) और ईकैप इक्विटीज (Ecap Equities) की योजना 1,464.8 करोड़ रुपये में कुल मिलाकर 6.4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की थी।

                                      SEPTEMBER 27, 2024 / 11:11 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:Zydus Life ने CSIR लखनऊ के साथ करार किया

                                      कंपनी ने CSIR लखनऊ के साथ करार किया है। कंपनी क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) की दवा डेवलप करेंगे।

                                        SEPTEMBER 27, 2024 / 10:52 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:मेटल शेयरों को चीन का बूस्टर

                                        चीन में रिजर्व रिक्वायरमेंट रेश्यो में आधा परसेंट की कटौती मेटल शेयरों की चमक बढ़ी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। नाल्को में 4% का उछाल आया। साथ ही हिंडाल्को, SAIL और वेदांता भी 2% चढ़े है।

                                          SEPTEMBER 27, 2024 / 10:44 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:चीनी शेयरों में जोरदार तेजी

                                          सरकार की अगले सीजन के लिए एथेनॉल के दाम बढ़ाने की तैयारी की है। चीनी शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है। बलरामपुर चीनी 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही प्राज, मवाना, रेणुका, धामपुर भी 5 से 6% तक चढ़े है।

                                            SEPTEMBER 27, 2024 / 10:35 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:एक्सचेंजर के नतीजों ने भरा IT कंपनियों में जोश

                                            एक्सेंचर के रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाने से भारतीय IT कंपनियों में भी जोश देखने को मिल रहा है। इंफोसिस, विप्रो और HCL टेक 1 से 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। मिडकैप IT शेयरों में तेजी ज्यादा रहा।

                                              SEPTEMBER 27, 2024 / 10:28 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:BikeWo GreenTech का शेयर लिस्ट होते ही पहुंचा अपरसर्किट पर

                                              बाइकवो ग्रीनटेक के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 41 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 62 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 45.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 27.42 फीसदी घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह 47.25 रुपये (BikeWo GreenTech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब भी 23.79 फीसदी घाटे में हैं।

                                                SEPTEMBER 27, 2024 / 10:10 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:10 % प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SD Retail का शेयर अपर सर्किट पर

                                                सडी रिटेल के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 97 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 131 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 145.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10.69 फीसदी का लिस्टिंग गेन (SD Retail Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 152.25 रुपये (SD Retail Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 16.22 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                  SEPTEMBER 27, 2024 / 9:51 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:FII और DII फंड फ्लो

                                                  विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नेट बॉयर बन गए हैं। उन्होंने 26 सितंबर को 629.96 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए उसी दिन 2405 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

                                                    SEPTEMBER 27, 2024 / 9:45 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:अमेरिकी बाजार

                                                    माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में तेजी आने और अमेरिका में बेरोजगारी के दावों की मजबूत रिपोर्ट से श्रम बाजार की चिंताएं कम हुई हैं। इसके कारण गुरुवार को एसएंडपी 500 ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्लेजिंग की और डॉव तथा नैस्डैक में भी तेजी आई। बेंचमार्क एसएंडपी 500 इंडेक्स 5,767.37 के रिकॉर्ड इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 23.11 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 5,745.37 पर बंद हुआ। ब्लू-चिप डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 260.36 अंक या 0.62 फीसदी बढ़कर 42,175.11 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 108.09 अंक या 0.60 फीसदी बढ़कर 18,190.29 पर पहुंच गया।

                                                      SEPTEMBER 27, 2024 / 9:26 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                      शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने आज सपाट शुरुआत की और पहले हाफ में कंसोलीडेट होता दिखा। देर से आए उछाल ने निफ्टी को 182 अंक ऊपर हरे निशान में बंद होने में मदद की। डेली चार्ट पर निफ्टी 26560 पर स्थित राइजिंग चैनल के ऊपरी छोर की ओर बढ़ रहा है।मोमेंटम इंडीकेटर पर दिख रहे विचलन से पता चलता है कि लॉन्ग साइड पर सावधानी बरतनी चाहिए। जब ​​तक प्राइस फंड पर कमजोरी का सबूत नहीं मिलता, तब तक हम ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस मैकेनिज्म के साथ अपट्रेंड पर सवार रहने की सलाह होगी।बैंक निफ्टी ने ऊपर की ओर 53800 - 54300 के साइडवेज कंसॉलिडेशन को तोड़ दिया। हमें उम्मीद है कि यह तेजी 55000 की ओर जारी रहेगी। इसका सपोर्ट बेस 54000 - 53900 की ओर शिफ्ट हो रहा है।

                                                        SEPTEMBER 27, 2024 / 9:16 AM IST

                                                        Market Open:सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट शुरुआत

                                                        बाजार की शुरुआत सपाट रही है। सेंसेक्स 36.83 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 85,853.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 32.20 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 26,248.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                          SEPTEMBER 27, 2024 / 9:06 AM IST

                                                          Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में दिखी बढ़त

                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 150.64 अंक यानी0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 85,976.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 63.55 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 26,279.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                            SEPTEMBER 27, 2024 / 9:02 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:बेस मेटल्स में बहार है!

                                                            इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स की कीमतों में तेजी आई है। कॉपर 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। कॉपर का भाव 4.60 डॉलर के करबी पहुंचा है। स्टील 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा। 3 महीनों की ऊंचाई पर एल्युमिनियम, जिंक नजर पहुंचा। इधर चीनअतिरिक्त राहत पैकेज पर विचार कर रहा है। 1 ट्रिलियन युआन के अतिरिक्त पैकेज की उम्मीद है।

                                                              SEPTEMBER 27, 2024 / 8:58 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: निफ्टी पर अनुज सिंघल रणनीति

                                                              अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला रजिस्टेंस 26,350-26,400 (वीकली कॉल ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 26,541-26,700 (मंथली कॉल ऑप्शन जोन) पर है। पहला सपोर्ट 26,000-26,050 (कल के निचले स्तर से थोड़ा ऊपर) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,750-25,850 (पिछला रजिस्टेंस जोन) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों में SL को बढ़ाकर 25,950 पर लाएं। डे ट्रेडर्स के लिए खरीदारी का जोन 26,150-26,250 पर है। डे ट्रेडर्स के लिए पोजीशन जोड़ने का जोन 26,050-16,150 पर लगाए। नए इंट्राडे लॉन्ग सौदों का SL 25,950 पर है। नई पोजीशन लॉन्ग सौदों का SL थोड़ा नीचे 25,750 पर है।

                                                                SEPTEMBER 27, 2024 / 8:58 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                निफ्टी बैंक हमारे दिन के लक्ष्य 54,500 से बस थोड़ा पीछे है। 54,500 के ऊपर 55,000 और फिर 55,500 के लक्ष्य दिखेगे। HDFC बैंक की चाल पर निफ्टी बैंक की अगली तेजी निर्भर है। क्या HDFC बैंक 1800 के पार होगा- ये बड़ी बात है। अगर HDFC बैंक 1800 के ऊपर टिका तो बड़ी तेजी होगी। अभी के लिए लॉन्ग रहें, ट्रेलिंग SL- 54,000 पर लगाए। HDFC बैंक के 1800 पार करने के बाद ही नई पोजीशन बनाएं।

                                                                  SEPTEMBER 27, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: सोमवार से निफ्टी में आएंगे BEL और ट्रेंट

                                                                  निफ्टी में सोमवार से BEL और TRENT की एंट्री होगी । LTIM और डिवीज लैब बाहर होंगे। आज एडजेस्टमेंट होंगे।

                                                                    SEPTEMBER 27, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:एक्सेंचर ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया

                                                                    भारतीय IT कंपनियों पर आज फोकसरहेगा। Accenture ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए है। FY25 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाकर 3-6% किया है। कंपनी ने 4 बिलियन डॉलर के शेयर बायबैक का भी एलान किया है।

                                                                      SEPTEMBER 27, 2024 / 8:31 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:ढलान पर कच्चा तेल?

                                                                      कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3.50 परसेंट की गिरावट आई है। ब्रेंट का भाव 72 डॉलर के नीचे फिसला है। जबकि WTI में भी $68 के नीचे कारोबार कर रहा है। सऊदी के उत्पादन बढ़ाने की खबरों से दबाव बना है।

                                                                        SEPTEMBER 27, 2024 / 8:28 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:बढ़ी सोने-चांदी की चमक

                                                                        इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। COMEX पर सोना $2700 के पार निकला है। वहीं चांदी 12 सालों की ऊंचाई पर पहुंची है। COMEX पर चांदी का भाव $33 के पार निकला है। बाजार को अमेरिका में 0.75% दरें घटने की उम्मीद है।

                                                                          SEPTEMBER 27, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:एशियाई बाजार

                                                                          इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। सुबह 8.13 बजे के आसपास गिफ्ट NIFTY 10.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 38,964.65 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.57 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.57 फीसदी चढ़कर 22,988.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.24 फीसदी की बढ़त के साथ 20,361.90 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 3,030.52 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                            SEPTEMBER 27, 2024 / 8:05 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                            प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबार सत्र में में तेजड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा और शुरुआत से ही इंडेक्स तेजी बनाए रखते हुए मंथली क्लोजिंग कारोबार को 211.90 अंकों की बढ़त के साथ 26,216.05 के रिकॉर्ड स्तर पर समाप्त करता दिखा। सभी सेक्टरों में तेजी देखने को मिली। ऑटो और मेटल का आज के बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप ने बेंचमार्क इंडेक्स से कमतर प्रदर्शन किया। डेली टाइम फ्रेम पर, इंडेक्स ने मारुबोज़ू ओपन कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो बुल्स की मजबूत पकड़ का संकेत। जब तक निफ्टी 25,970 से ऊपर है, तब तक 26,450 के संभावित अपसाइड के साथ अपट्रेंड बरकरार रहने की उम्मीद है।

                                                                              SEPTEMBER 27, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:प्रताप स्नैक्स के लिए आया ओपन ऑफर

                                                                              प्रताप स्नैक्स में Private Equity प्रोमोटर से Authum Investment और माही मधुसूदन केला 46.85 परसेंट हिस्सा खरीदेंगे। करीब 63 लाख शेयरों के लिए 864/Sh के भाव पर अब ओपन ऑफर आएगा । नए प्रोमोटर का कंपनी डीलिस्ट कराने का इरादा नहीं है।

                                                                                SEPTEMBER 27, 2024 / 7:53 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates: 26 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                26 सितंबर को सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। मिडकैप इंडेक्स निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ है। आज ऑटो, मेटल और FMCG शेयरों में खरीदारी रही। IT, बैंकिंग और तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। करोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 666 अंक चढ़कर 85,836 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 212अंक चढ़कर 26,216 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 274 अंक चढ़कर 54,275 पर बंद हुआ है। मिडकैप 4 अंक चढ़कर 60,469 पर बंद हुआ है

                                                                                  SEPTEMBER 27, 2024 / 7:53 AM IST

                                                                                  मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।