Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 151 अंक टूटा, निफ्टी 25150 के नीचे हुआ बंद, आईटी शेयर में रही बढ़त

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 82,201.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 53.60 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 25,145.10 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl News SEPTEMBER 05, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights: निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और  सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही।   मेटल, IT इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 151.48  अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 82,201.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5

Stock Market Highlights:Titan Company, LTIMindtree, Wipro, BPCL और ITC निफ्टी का टॉप गेनर रहा
Stock Market Highlights:Titan Company, LTIMindtree, Wipro, BPCL और ITC निफ्टी का टॉप गेनर रहा
SEPTEMBER 05, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। मेटल, IT इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में दबाव रहा।

Titan Company, LTIMindtree, Wipro, BPCL और ITC निफ्टी का टॉप गेनर रहा जबकि Coal India, Britannia Industries, Cipla, Dr Reddy's Labs और Reliance Industries निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो कैपिटल गुड्स, पावर, रियल्टी शेयरों में बिकवाली पर बंद हुआ। वहीं फार्मा, मेटल, आईटी, टेलीकॉम और मीडिया इंडेक्स में खरीदारी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 82,201.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 53.60 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 25,145.10 के स्त पर बंद हुआ।

    SEPTEMBER 05, 2024 / 3:19 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:RELIANCE ने 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर को बोर्ड मंजूरी मिली

    रिलायंस इंडस्ट्रीज 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर को बोर्ड मंजूरी मिली है।ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने को मंजूरी मिली है। फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर एनएसई पर 39.65 रुपये यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 2990 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

      SEPTEMBER 05, 2024 / 3:08 PM IST

      Currency Check: 83.98 के स्तर पर पहुंचा रुपया

      रुपया रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया 83.98 के स्तर पर नजर आ रहा है।

        SEPTEMBER 05, 2024 / 3:05 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:PTC INDUSTRIES को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री से ऑर्डर

        कंपनी को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री से ऑर्डर मिला। Titanium Cast Components सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला। सब्सिडियरी Aerolloy Tech को ऑर्डर मिला है।

          SEPTEMBER 05, 2024 / 2:44 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:Ola Electric पर ब्रोकरेज की राय

          ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी स्टॉक एंड स्टॉकब्रोकर्स भी बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग में बड़े निवेश पर ओला इलेक्ट्रिक के फोकस से प्रभावित है, जो ईवी इंफ्रा की रीढ़ है। साथ ही तमिलनाडु में कृष्णागिरी और धर्मपुरी में ईवी हब और ओला गीगा-फैक्ट्री भी है। इस हिसाब से ब्रोकरेज को लगता है कि ओला इलेक्ट्रिक के लिए ग्रोथ की संभावनाएं बेहतर हैं, क्योंकि ईवी बाइक स्पेस में नए लॉन्च होने वाले हैं।ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए निवेशकों को लॉन्ग टर्म तक होल्ड करने की सलाह दी है। स्टॉक के लिए 140 रुपये का अपसाइड टारगेट रखा गया है।

            SEPTEMBER 05, 2024 / 2:29 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:Suzlon Energy ने ₹440 करोड़ में बेचा अपना कॉरपोरेट ऑफिस

            सुजलॉन एनर्जी ने अपने कॉरपोरेट ऑफिस 'वन अर्थ प्रॉपर्टी (One Earth Property)' को 440 करोड़ रुपये में बेचने का समझौता किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज 5 सितंबर को तेजी देखी गई। हालांकि इस डील में एक ट्विस्ट है। सुजलॉन एनर्जी ने बताया कि उसने 'वन अर्थ प्रॉपर्टी' को बेचने के लिए 'ओई बिजनेस पार्क (OE Business Park)' के साथ सेल डीड पर साइन किया है।

              SEPTEMBER 05, 2024 / 2:12 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:PREMIER ENERGIES को यूपी सरकार से मिला 215 करोड़ रुपये का ऑर्डर

              कंपनी को उत्तर प्रदेश सरकार से 215 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। PREMIER ENERGIES को यह ऑर्डर सोलर वॉटर पंप सप्लाई के लिए मिला है।

                SEPTEMBER 05, 2024 / 2:00 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:GMR AIRPORTS के 6 करोड़ शेयरों में कई सौदे हुए

                GMR AIRPORTS के 6 करोड़ शेयरों में कई सौदे हुए है। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू `566 करोड़ है। GMR AIRPORTS में 0.99% इक्विटी में सौदा हुआ है।

                  SEPTEMBER 05, 2024 / 1:43 PM IST

                  TATA MOTORS JLR AUG SALES:अगस्त में UK JLR बिक्री सालाना आधार पर 77% बढ़ी

                  सालाना आधार पर अगस्त में UK JLR बिक्री 1,479 से बढ़कर 2,618 यूनिट रही। अगस्त में UK JLR बिक्री सालाना आधार पर 77% बढ़ी है। अगस्त में UK JLR बिक्री 77% बढ़कर 2,618 यूनिट पर रही।

                    SEPTEMBER 05, 2024 / 1:24 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates: इंडिगो पर जैफरीज की राय

                    जैफरीज ने इंडिगो पर तेजी का नजरिया रखते हुए इसमें खरीदारी की राय दी है और 5200 रुपये का टारगेट भी दिया है। अनुज ने बताया कि ब्रोकरेज का मानना है कि दूसरी एयरलाइंस के फ्लाइट घटाने का फायदा मिलेगा। शानदार कॉस्ट मैनेजमेंट भी बेहद पॉजिटिव है।क्रूड में गिरावट कायम रही तो मुनाफा अनुमान से बेहतर संभव है। ग्लोबल ट्रैवेल में कोई सुस्ती आई तो चुनौती है। प्रोमोटर्स की बढ़ती बिकवाली भी एक अहम चुनौती है।

                      SEPTEMBER 05, 2024 / 1:12 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates: ALEMBIC PHARMA के दवा को यूएस एफडीए से मिली मंजूरी

                      US FDA से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। ALBENDAZOLE USP, 200 mg दवा को अंतिम मंजूरी मिली है।ALBENDAZOLE USP, 200 mg इंफेक्शन की दवा है।

                        SEPTEMBER 05, 2024 / 12:49 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:एग्री स्ट़ॉक पर ब्रोकरेजेज की राय

                        एचएसबीसी को एग्री-इनपुट्स इंडस्ट्री में अच्छी रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं और इसके चलते ब्रोकरेज फर्म ने इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों यूपीएल, पीआई इंडस्ट्रीज और धनुका एग्रीटेक के शेयरों में निवेश का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि यूपीएल और पीआई इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों की वैश्विक मांग में रिकवरी के संकेत से ओवरऑल सेक्टर को फायदा मिलेगा। एचएसबीसी ने यूपीएल का टारगेट बढ़ाकर 600 रुपये और पीआई इंडस्ट्रीज का 5 हजार रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इन दोनों ही स्टॉक्स को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है।

                        पूरी खबर यहां पढ़े- Agri Stocks: ब्रोकरेज ने इन शेयरों के टारगेट प्राइस में किया बदलाव, आपके पोर्टफोलियो में है कोई?

                          SEPTEMBER 05, 2024 / 12:41 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:Rama Steel Tubes के शेयरों में तेजी

                          आज के कारोबार में Rama Steel Tubes शेयर की कीमत में 18 प्रतिशत तक का उछाल आया। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ओनिक्स रिन्यूएबल के साथ रणनीतिक साझेदारी की सूचना दी थी। कंपनी का कहना है कि वह सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए स्टील स्ट्रक्चर्स और सिंगल एक्सिस ट्रैकर्स की सप्लाई करेगी। आगे चलकर ड्यूल एक्सिस ट्रैकर्स तक विस्तार करने का प्लान है।

                            SEPTEMBER 05, 2024 / 12:11 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates: हेल्थ, लाइफ इंश्योरेंस पर GST कटौती की तैयारी: सूत्र

                            सीएनबीसी- आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक हेल्थ,लाइफ इंश्योरेंस पर GST कटौती की तैयारी की। `50,000/Yr प्रीमियम भुगतान पर 5% GST संभव है। फिटमेंट कमेटी ने इसके अलावा कई विकल्प सुझाए है। SUM-ASSURED आधार पर भी GST राहत पर विचार कर रही है। सिर्फ सिनियर सिटीजन को राहत देने का भी विकल्प दिया जाएगा। पूरी तरह GST हटाने के पक्ष में कमेटी नहीं है। अगले हफ्ते सोमवार को GST काउंसिल की बैठक होगी।

                              SEPTEMBER 05, 2024 / 11:48 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates: AU Small Finance Bank पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                              ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने गोल्डमैन सैक्स खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 831 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि सेक्टर में सबसे ज्यादा EPS ग्रोथ का फायदा उठाने का मौका है। FY24-27 के दौरान EPS ग्रोथ 27% रहने का पूर्वानुमान है। कमर्शियल रिटेल पोर्टफोलियो के दम पर लोन ग्रोथ मजबूत रहा।

                                SEPTEMBER 05, 2024 / 11:27 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Max Financial Services पर ब्रोकरेजेज की राय

                                नोमुरा और मोतीलाल ओसवाल जैसे ब्रोकरेज फर्मों ने Max Financial Services पर 'न्यूट्र्ल' रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के मैनेजमेंट को प्रीमियम ग्रोथ में तेजी के साथ मार्जिन दबाव की भरपाई करने का भरोसा है, लेकिन उन्हें यह संभावना दूर की कौड़ी लगती है। नोमुरा का यह भी मानना ​​है कि मैक्स के लाइफ इंश्योरेंस को वित्त वर्ष 2025 में 25-26 प्रतिशत के मार्जिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) में बहुत अधिक ग्रोथ की आवश्यकता होगी। ब्रोकरेज ने पिछले महीने स्टॉक की रेटिंग को 'खरीदें (Buy)' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया था।

                                  SEPTEMBER 05, 2024 / 11:15 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:टाटा स्टील के साथ बिक्री करार, लिंडे 5% भागा

                                  टाटा स्टील के कलिंगनगर गैस सप्लाई प्लांट करार के बाद लिंडे इंडिया में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। आज यह शेयर 5 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा। बता दें कि ओडिशा के कलिंगनगर फेस-2 में इंडस्ट्रियल गैस सप्लाई एसेट के अधिग्रहण के लिए एग्रीमेंट किया है।

                                    SEPTEMBER 05, 2024 / 10:58 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Travels & Rentals के शेयर को मिला 37% का लिस्टिंग गेन

                                    Travels & Rentals के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 608 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 40 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 55 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 37.5 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Travels & Rentals Listing Gain) मिला।

                                      SEPTEMBER 05, 2024 / 10:51 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: ब्लॉक डील के बाद मैक्स फाइनेंशियल का शेयर 2% गिरा

                                      मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में आज 5 सितंबर को एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद लुढ़क गए। इस ब्लॉक डील में कंपनी के करीब 1,637 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की गई। कुल 1.5 करोड शेयर बेचे गए, जो कंपनी की करीब 4.3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। मनीकंट्रोल इस डील में शामिल सभी पक्षों की तुरंत पहचान नहीं कर सका।

                                        SEPTEMBER 05, 2024 / 10:28 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:भारत फोर्ज पर यूबीएस की राय

                                        ब्रोकरेज फर्म UBS ने भी इस स्टॉक पर पॉजिटीव रिपोर्ट दी है और इसके लिए 2000 रुपये का टारगेट दिया। भारत फोर्ज के लिए टैंक, लंबे समय का मौका है। कंपनी के रेवेन्यू मेंडिफेंस की हिस्सेदारी बढ़ रही है। FY24 में डिफेंस का हिस्सा 10% है। FY27 तक रेवेन्यू में डिफेंस का हिस्सा 20% हो सकता है।

                                          SEPTEMBER 05, 2024 / 10:11 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:RAYMOND LIFESTYLE का शेयर 3,000/Sh पर हुआ लिस्ट

                                          डीमर्जर के बाद RAYMOND LIFESTYLE की लिस्टिंग हुई। RAYMOND LIFESTYLE LTD की NSE, BSE पर लिस्टिंग हुई। RAYMOND LIFESTYLE का शेयर बीएसई पर 3,000 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। जबकि NSE पर 3,020 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। बता दें कि RAYMOND LIFESTYLE नई SEPARATE ENTITY है।

                                            SEPTEMBER 05, 2024 / 10:07 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates: जोमैटो पर जेपी मॉर्गन की राय

                                            जेपी मॉर्गन ने जोमैटो के लिए अपने फेयर वैल्यू अनुमान को बढ़ा दिया है और कंपनी की क्विक कॉमर्स आर्म ब्लिंकइट को लेकर बुलिश है। जेपी मॉर्गन को उम्मीद है कि​ ब्लिंकइट मॉडर्न ट्रेड और ई-कॉमर्स में बड़े बदलाव का नेतृत्व करेगी। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने जोमैटो के लिए वित्त वर्ष 25-27 के लिए अपने पूर्वानुमान को 15-41 प्रतिशत तक बढ़ा दिया।जेपी मॉर्गन ने जोमैटो शेयर के लिए टारगेट प्राइस 208 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के बीएसई पर 4 सितंबर को बंद भाव से 40 प्रतिशत ज्यादा है।

                                              SEPTEMBER 05, 2024 / 9:36 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर चाल

                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने आज ऑवरली चार्ट पर ट्रेंड लाइन से नीचे गिरकर अपने ऊपर की ओर के रुझान को तोड़ दिया। हालांकि, इंडेक्स को ऐतिहासिक स्विंग हाई पर शुरुआती समर्थन मिला। अब आगे इंडेक्स 25,080 और 25,250 के बीच कंसोलीडेट हो सकता है। 25,080 से नीचे की गिरावट 24800-24750/24500 की ओर आगे के करेक्शन को ट्रिगर कर सकती है। जबकि 25,236 से आगे बढ़ने पर निफ्टी और ऊपर के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

                                                SEPTEMBER 05, 2024 / 9:18 AM IST

                                                Market Open: सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,250 पर खुला

                                                बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 117.53 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 82,470.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 51.55 अंक यानी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 25,250.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                  SEPTEMBER 05, 2024 / 9:14 AM IST

                                                  FADA AUGUST DATA- रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 2.8% बढ़ी

                                                  रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 2.8% बढ़कर 18.91 Lk यूनिट पर रहा जबकि 2-Wh बिक्री 6.3% बढ़कर 13.38 Lk यूनिट पर रहा। CV बिक्री 6% घटकर 73,253 यूनिट पर आ गया।

                                                    SEPTEMBER 05, 2024 / 9:05 AM IST

                                                    Pre-Open: प्री-ओपनिंग सेंशन में सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 25,200 के पार

                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 66.96 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 82,461.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 38.35 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 25,237.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                      SEPTEMBER 05, 2024 / 8:50 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                      रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजारों ने अपनी बढ़त का सिलसिला रोक दिय और करीब 0.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दूसरे एशियाई बाजारों की तरह, अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद निफ्टी इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही हैवीवेट शेयरों में चुनिंदा खरीदारी ने नुकसान को कम करने में मदद मिली। इसके चलते इंडेक्स अंततः 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 25,198 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो रुझान मिला-जुला रहा। फार्मा, रियल्टी और एफएमसीजी सेक्टर में बढ़त देखने को मिली। जबकि आईटी और मेटल सेक्टर में मुनाफावसूली आई। बाजार का यह कदम यह दर्शाता है कि तेजड़िए अभी भी अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं। हालांकि ग्लोबल दबाव बढ़ने पर कंसोलीडेशन हो सकता है। इस समय चुनिंदा क्वालिटी स्टॉक्स का चयन और जोखिम मैनेजमेंट पर फोकस करने की सलाह है। निफ्टी के लिए 24,850-25,000 के जोन में मजबूत सपोर्ट बना हुआ है।

                                                        SEPTEMBER 05, 2024 / 8:42 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                        जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि कमजोर अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों से चेतावनी के संकेत अमेरिकी अर्थव्यवस्था में संभावित मंदी के बारे में चिंता को बढ़ा रहे हैं, जिससे घरेलू इंडेक्सो में गिरावट आई है। इसके अलावा, सुस्त चाइनीज ग्रोथ संभावनाओं ने तेल की कीमत में गिरावट को नौ महीने के निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। बाजार के लिए किसी घरेलू ट्रिगर्स की कमी के कारण अब बाजार की नजर ग्लोबल संकेतों पर रहेगी, यही अब बाजार की दिशा तय करेंगे।

                                                          SEPTEMBER 05, 2024 / 8:40 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: अनुज सिंघल की निफ्टी पर आज के लिए रणनीति

                                                          अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला रजिस्टेंस 25,321-25,334 (all-time high, वीकली कॉल राइटर्स जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,500 (मंथली कॉल राइटर्स जोन) पर है। BTST लॉन्ग सौदे आधे काटें और आधे में बने रहें। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में बने रहें, 25,050 का SL रखें। पहला सपोर्ट 25,050-25,100 (10 DEMA, कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,900-24,950 (20 DEMA) पर है। वहीं इसमें खरीदारी का जोन 25,150-25,250 के पास है। पोजीशन जोड़ने का जोन 25,100-15,150 पर है इसके लिए सख्त SL 25,050 पर लगाए।

                                                            SEPTEMBER 05, 2024 / 8:34 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी बैंक पर आज के लिए रणनीति

                                                            निफ्टी बैंक में अब पोजीशनल कम्फर्ट मिल रहा है। निफ्टी बैंक में अब पोजीशनल खरीदारी कर सकते हैं, इसके लिए 51,000 का स्टॉपलॉस लगाए। बैंक निफ्टी में पहला रजिस्टेंस 51,500-51,600 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,900-52,000 पर है। खरीदारी का जोन 51,400-51,500 है। पोजीशन जोड़ने का जोन 51,200-51,400 पर है। लॉन्ग सौदों का सख्त स्टॉपलॉस 51,000 पर है।

                                                              SEPTEMBER 05, 2024 / 8:22 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: कच्चे तेल में चौथे दिन गिरावट

                                                              कच्चे तेल में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल का भाव 73 डॉलर के नीचे फिसला है। बता दें कि लिबिया में तनाव के चलते कच्चे तेल के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट पर ब्रेक लगा हुआ है। इसके पहले मंगलवार को अमेरिका में कमजोर मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों के बाद डिमांड को लेकर चिंता बढ़ गई । चीन और यूरोप में आर्थिक सुस्ती को लेकर चिंता पहले से ही बनी हुई है। ऐसे में ब्रेंट क्रूड ऑयल अब 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है जबकि WTI क्रूड ऑयल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल चुका है।

                                                                SEPTEMBER 05, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:Adani Enterprises के पहले रिटेल बॉन्ड को मिला मजबूत रिस्पॉन्स

                                                                Adani Enterprises के पहले रिटेल बॉन्ड इश्यू (Retail Bond) में कल मजबूत डिमांड देखने को मिला। यह बॉन्ड इश्यू कल 4 सितंबर को लॉन्च होते ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। यह इस बात का एक और संकेत है कि अदाणी ग्रुप ने पिछले साल शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल कर लिया है। लीड मैनेजर नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट की वेबसाइट के अनुसार अदाणी ग्रुप द्वारा जारी किए गए इस इश्यू को शाम 5 बजे तक लगभग 717 करोड़ रुपये का सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी की योजना 800 करोड़ रुपये जुटाने की है।

                                                                  SEPTEMBER 05, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: सोना BLW का QIP लॉन्च

                                                                  CNBC-आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है। सोना BLW ने 2400 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया है। 699 रुपये तय फ्लोर प्राइस किया है।

                                                                    SEPTEMBER 05, 2024 / 7:48 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:रेमंड्स लाइफ स्टाइल की आज लिस्टिंग

                                                                    रेमेंड्स के शेयरहोल्डरों के लिए बड़ा दिन है। डीमर्जर होकर बनी अलग कंपनी रेमंड्स लाइफ स्टाइल की आज लिस्टिंग होगी।

                                                                      SEPTEMBER 05, 2024 / 7:46 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: 1:1 बोनस इश्यू को लेकर RIL की बोर्ड बैठक आज

                                                                      रिलायंस से जुड़ी दो खबरें है। 1 के बदले 1 बोनस इश्यू को लेकर रिलायंस की बोर्ड बैठक आज होगी। इसके साथ ही PLI स्कीम के तहत 10 GWh की एडवांस केमिस्ट्री सेल बैटरी स्टोरेज क्षमता को सरकार से मंजूरी मिली है।

                                                                        SEPTEMBER 05, 2024 / 7:45 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: 5 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                        4 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स निफ्टी 25,200 के आसपास ही रहा और अंत में इसके नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 202.80 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 82,352.64 पर बंद हआ। वहीं, निफ्टी 81.10 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 25,198.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1852 शेयरों में तेजी आई, 1935 शेयरों में गिरावट आई और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                          SEPTEMBER 05, 2024 / 7:45 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- 5 सितंबर का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                          सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।