Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा टूटकर हुआ बंद
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। PSE, तेल-गैस, एनर्जी इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले जबकि बैंकिंग, ऑटो, FMCGव शेयरों में बिकवाली रही। वहीं IT, रियल्टी, मेटल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1017.23 अंक यानी 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,183.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 292.98 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,852.15 के स्तर पर बंद हुआ।
SBI, HCL Technologies, NTPC, Tata Motors और ITC निफ्टी का टॉप लूजर रहा। जबकि Asian Paints, JSW Steel, Bajaj Finance, LTIMindtree और Hero MotoCorp टॉप गेनर रहा।
सभी सेक्टर आज लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, पीएसयू बैंक , ऑयल एंड गैस, मीडिया, टेलीकॉम, आईटी, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1-3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ।