Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 375 अंक चढ़ा, निफ्टी 24950 के आसपास हुआ बंद, एफएमसीजी, बैंक शेयरों में रही बढ़त

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 375.61 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 81,559.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 84.25 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 24,936.40 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl News SEPTEMBER 09, 2024 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlights:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली और 3 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में FMCG, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSE, तेल-गैस, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। वहीं मेटल, IT, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 375.61 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 81,559.54 के स्तर पर बंद

 कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली और 3 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली और 3 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ
SEPTEMBER 09, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली और 3 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में FMCG, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSE, तेल-गैस, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। वहीं मेटल, IT, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।

HUL, Shriram Finance, ICICI Bank, ITC और Tata Consumer Products निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं ONGC, Tech Mahindra, Hindalco Industries, NTPC और BPCL निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

एफएमसीजी और बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं कैपिटल गुड्स, आईटी, मेटल, टेलीकॉम , मीडिया, ऑयल एंड गैस , पावर, रियल्टी इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 375.61 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 81,559.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 84.25 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 24,936.40 के स्तर पर बंद हुआ।

    SEPTEMBER 09, 2024 / 3:20 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार

    बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक में 600 प्वाइंट से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है और इसमें 1% से ज्यादा की तेजी आई है। FMCG, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

      SEPTEMBER 09, 2024 / 3:18 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:NMDC का शेयर 2% लुढ़का

      चीनी डिमांड में लगातार कमजोरी के चलते कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है। इसका असर NMDC जैसे इंडियन आयरन ओर प्रोड्यूसर के शेयरों में भी दिख रहा है। NMDC के शेयरों में आज 2.11 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक इस समय 206.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

        SEPTEMBER 09, 2024 / 3:13 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:पैनेसिया बायोटेक के शेयर 10% चढ़े

        पैनेसिया बायोटेक में आज 10 परसेंट की तेजी है। पिछले 1 महीने में शेयर दोगुना हो गया है। प्रोमोटर की बिकवाली के बावजूद खरीदारी देखने को मिल रही है। जून-सितंबर के बीच प्रोमोटर ने 2 लाख शेयर बेचे।दरअसल, कंपनी देश की पहली इंडीजिनस डेंगू वैक्सीन बना रही। ICMR के साथ मिलकर क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया है।

          SEPTEMBER 09, 2024 / 2:53 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:2,000 से कम के कार्ड ट्रांजैक्शन पर 18% GST

          सीएनबीसी-आवाज को GST काउंसिल की बैठक में कार्ड ट्रांजैक्शन पर भी 18% GST लगेगा। हालांकि पेमेंट गेटवे को कोई छूट नहीं मिलेगा। क्रेडिट,डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर बड़ा फैसला। 2,000 से कम के कार्ड ट्रांजैक्शन पर 18% GST लगेगा। पेमेंट गेटवे मर्चेंट फीस पर 18% GST लगेगा।

            SEPTEMBER 09, 2024 / 2:50 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:लिकर शेयरों में आज तेजी का नशा

            लिकर शेयरों में आज तेजी का नशा है। UBL, USL, ग्लोबस स्पिरिट्स, एलाइ़ड ब्लेंडर्स का शेयर 3 परसेंट तक ऊपर चढ़ा है।

              SEPTEMBER 09, 2024 / 2:50 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: HUL की लीडरशिप में FMCG दौड़ा, लाइफ टाइम हाई पर HUL

              HUL की लीडरशिप में पूरा FMCG सेक्टर चमका है। ICE क्रीम कारोबार अलग करने की खबर से HUL 3% से ज्यादा उछलकर लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा है। डाबर, गोदरेज, ITC में भी 2-2 परसेंट का उछाल आया है। वहीं दूसरी ओर तेल-गैस और मेटल शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

                SEPTEMBER 09, 2024 / 2:42 PM IST

                Stock Market Live Updates: HINDUSTAN AERONAUTICS ने रक्षा मंत्रालय के साथ `26,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर का करार किया

                रक्षा मंत्रालय के साथ `26,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर का करार किया। Su-30MKI Aircraft के लिए 240 AL-31FP Aero Engines का करार किया है। HAL हर साल 30 एरो इंजन की सप्लाई करेगी। अगले 8 साल में 240 इंजन की सप्लाई पूरी होगी।

                  SEPTEMBER 09, 2024 / 2:32 PM IST

                  Stock Market Live Updates:JSW INFRA के बोर्ड ने क्षमता विस्तार योजना को मंजूरी दी

                  बोर्ड ने क्षमता विस्तार योजना को मंजूरी दी है। जयगढ़ पोर्ट की क्षमता बढ़ाकर 70 mtpa करने को मंजूरी मिली। धरमतार पोर्ट की क्षमता बढ़ाकर 55 mtpa करने को मंजूरी दी है। कंपनी जयगढ़ पोर्ट क्षमता विस्तार पर `1,305 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जबकि धरमतार पोर्ट क्षमता विस्तार पर `929 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

                    SEPTEMBER 09, 2024 / 2:07 PM IST

                    Stock Market Live Updates:Zomato पर जेफरीज की राय

                    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने जोमैटो शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही बेस केस टारगेट 335 रुपये रखा है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से 29 प्रतिशत ज्यादा है। बुलिश केस में जेफरीज ने शेयर के लिए 360 रुपये और डाउनसाइड सिनेरियो में 200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।ब्रोकरेज ने कहा कि Zomato भारत में ग्रो कर रही फूड सर्विसेज इंडस्ट्री और डिजिटल कॉमर्स के बढ़ते इस्तेमाल पर बेस्ड है। इसके मंथली लेनदेन करने वाले वर्तमान में केवल 2 करोड़ यूजर्स हैं। लेकिन कंपनी के पास कस्टमर एक्वीजीशन और रेवेन्यू ग्रोथ के लिए काफी गुंजाइश है।

                      SEPTEMBER 09, 2024 / 1:45 PM IST

                      Stock Market Live Updates:रिलायंस इंडस्ट्रीज पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                      मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3416 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि क्रूड में डिस्काउंट से बेंचमार्क मार्जिन के मुकाबले GRM में आउटपरफॉर्मेंस दिखा है। स्टॉक ने मिड-साइकिल रिफाइनिंग मार्जिन को पचा लिया है, मौजूदा मार्जिन उससे नीचे है। कंपनी की ग्रोथ को लेकर योजना के लिए रिफाइनिंग कैश फ्लो अहम है। ग्लोबल रिफाइनिंग में कमजोरी पर निवेशकों की नजर है।

                        SEPTEMBER 09, 2024 / 1:29 PM IST

                        Bajaj Housing Finance के आईपीओ को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

                        बजाज हाउसिंग फाइनेंस के मेगा 6,560 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन ही यह फुली सब्सक्राइब होने वाला है। यह 9 सितंबर को ओपन हो गया और इसमें 11 सितंबर तक निवेश किया जा सकेगा। दोपहर 1 बजे तक यह 0.80 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.01 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.79 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.80 गुना भर चुका है। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 0.18 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

                          SEPTEMBER 09, 2024 / 1:19 PM IST

                          LIFE INSURANCE AUG BIZ DATA:अगस्त में प्रीमियम साल -दर -साल आधार पर 4% बढ़ा

                          अगस्त में प्रीमियम साल -दर -साल आधार पर 4% बढ़ा है। जबकि APE में 8% का उछाल आया है। अगस्त में लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम 22% बढ़ा है। अगस्त में प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम सालाना आधार पर 7% बढ़ा है। अगस्त में APE 9% बढ़ी है जबकि रिटेल APE में 15% बढ़ी है। ICICI PRU का अगस्त में प्रीमियम सालाना आधार पर 12% बढ़ा, कुल APE में 21% की ग्रोथ आई है जबकि MAX LIFE का अगस्त में प्रीमियम 17% बढ़ा, कुल APE में 17% की ग्रोथ रही। SBI LIFE का अगस्त में प्रीमियम 13% घटा, APE में 2% की गिरावट आई। जबकि LIC का अगस्त में प्रीमियम 35% बढ़ा, APE में 13% का उछाल आया।

                            SEPTEMBER 09, 2024 / 1:08 PM IST

                            Stock Market Live Updates:रिलायंस इंडस्ट्रीज पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                            मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3416 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि क्रूड में डिस्काउंट से बेंचमार्क मार्जिन के मुकाबले GRM में आउटपरफॉर्मेंस दिखा है। स्टॉक ने मिड-साइकिल रिफाइनिंग मार्जिन को पचा लिया है, मौजूदा मार्जिन उससे नीचे है। कंपनी की ग्रोथ को लेकर योजना के लिए रिफाइनिंग कैश फ्लो अहम है। ग्लोबल रिफाइनिंग में कमजोरी पर निवेशकों की नजर है।

                              SEPTEMBER 09, 2024 / 12:50 PM IST

                              Stock Market Live Updates:Zee Learn के शेयर 2% टूटे

                              Zee Learn के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हिमांशु याग्निक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर आज 9 सितंबर को शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गए। जी लर्न ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि हिमांशु ने कंपनी के बाहर नए मौकों की तलाश में खुद से इस्तीफा दिया है।

                                SEPTEMBER 09, 2024 / 12:34 PM IST

                                Stock Market Live Updates:खुल गया Tolins Tyres IPO, जानिए क्या है प्राइस बैंड

                                टॉलिन्स टायर्स का 230 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को खुदरा निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है और उनके लिए आरक्षित हिस्सा फटाफट पूरा भर चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 25 रुपये यानी 11.06% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इश्यू खुलने से पहले यह 30 रुपये की जीएमपी पर था। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹215-₹226 है।

                                  SEPTEMBER 09, 2024 / 12:18 PM IST

                                  Stock Market Live Updates:FY25 में ऑटो कम्पोनेंट इंडस्ट्री ग्रोथ 8-10% रहने का अनुमान- ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर

                                  ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि ऑटो इंडस्ट्री को सरकार की प्राथमिकता है। FY25 में ऑटो कम्पोनेंट इंडस्ट्री ग्रोथ 8-10% रहने का अनुमान है। सरकार EV को इन्सेंटिव देने के खिलाफ नहीं दिया। पर्यावरण के हित में क्लीन फ्यूल, क्लीन टेक्नोलॉजी ही एकमात्र जरिया है। ऑटो कंपनियों की ग्रोथ के लिए सिर्फ क्लीन फ्यूल, क्लीन टेक्नोलॉजी ही विकल्प है।

                                    SEPTEMBER 09, 2024 / 12:12 PM IST

                                    Stock Market Live Updates:Adani Green Energy के शेयर में दबाव, जानिए क्या है वजह

                                    अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने 8 सितंबर 2024 को ड्यू अपने 75 करोड़ डॉलर के 4.375 प्रतिशत होल्डको नोट्स को फुली रिडीम कर लिया। कंपनी ने रिफाइनेंसिंग से बचने के लिए इस रिडेंप्शन के लिए अपने कैश रिजर्व और फुली फंडेड रिडेंप्शन रिजर्व अकाउंट का इस्तेमाल किया। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि जनवरी 2024 में इस उद्देश्य के लिए अमाउंट अलग रखा गया था ताकि होल्डको नोट्स की मैच्योरिटी पर रिडेंप्शन को कवर किया जा सके।

                                      SEPTEMBER 09, 2024 / 12:00 PM IST

                                      Stock Market Live Updates:ओला इलेक्ट्रिक में 4% की भारी गिरावट

                                      ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज 9 सितंबर को शुरुआती कारोबार में करीब 4 फीसदी तक गिर गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट ऐसे दिन में आई है, जब करीब उसके 18.18 करोड़ शेयर का लॉक-इन पीरियड आज खत्म हुआ है। लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब है कि अब से ये शेयर खरीदने-बेचने के लिए योग्य है। ये शेयर कंपनी की कुल करीब 4 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

                                        SEPTEMBER 09, 2024 / 11:44 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:PERSISTENT पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                                        मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर खऱीद की राय दी है और शेयर का लक्ष्य 6300 रुपये निर्धारित किया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि FY27 तक के लिए आय का टारगेट 2 अरब डॉलर है। मैनेजमेंट इस टारगेट को पूरा करने के लिए आशावादी नजर आ रहा है। कारोबारी माहौल फिलहाल चुनौतीपूर्ण लग रहा है। कॉस्ट मैनेजमेंट की रणनीति को लेकर मैनेजमेंट चिंतित है। डाटा, क्लाउट और डिजिटल इंजीनियरिंग जैसे ज्यादा डिमांड वाले क्षेत्र पर कंपनी का फोकस है।

                                          SEPTEMBER 09, 2024 / 11:23 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: PETRONET LNG पर जेफरीज की राय

                                          JEFFERIES ने PETRONET LNG पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 240 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि दाहेज टर्मिनल पर वॉल्यूम शिखर से करीब 30% नीचे है। पावर की ओर से गैस डिमांड में कमी की वजह से वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिली है। अर्निंग्स मोमेंटम भी निगेटिव है।नवंबर में 90% की तेजी के बाद वैल्युएशन को लेकर भी चिंता है।

                                            SEPTEMBER 09, 2024 / 11:10 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: स्पाइसजेट के शेयर में 5% का उछाल, इस कारण आई तेजी

                                            स्पाइसजेट के शेयरों में 9 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी ने बताया था कि वह कार्लाइल एविएशन मैनेजमेंट का 13.76 करोड़ डॉलर का कर्ज, इक्विटी में कनवर्ट करके कार्लाइल एविएशन को शेयर जारी करेगी। यह अमाउंट एडजस्टमेंट के बाद 9.75 करोड़ डॉलर होगा। जारी किए जाने वाले इक्विटी शेयर, 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3 करोड़ डॉलर से ज्यादा के नहीं होंगे।

                                              SEPTEMBER 09, 2024 / 11:00 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: Bajaj Housing Finance IPO पर एक्सपर्ट्स की राय

                                              मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। इसके आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹66-₹70 है। स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट का कहना है कि इसकी सेल्स और प्रॉफिट लगातार बढ़ रही है और इसकी वित्तीय सेहत काफी मजबूत है। बजाज ग्रुप की मजबूत विरासत से भी इसे अच्छा सपोर्ट है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह आईपीओ एकदम सही वैल्यूएशन पर आया है तो ऐसे में ब्रोकरेज ने इसे न सिर्फ लिस्टिंग गेन बल्कि लॉन्ट टर्म निवेश के लिहाज से भी सब्सक्राइब की रेटिंग दी है।

                                                SEPTEMBER 09, 2024 / 10:49 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: बाजार में निचले स्तर से रिकवरी, निफ्टी 24900 के निकला पार

                                                बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स नीचे से करीब 450 प्वाइंट सुधरा है जबकि निफ्टी नीचे से करीब 130 प्वाइंट सुधरा है। फिलहाल सेंसेक्स 245.87 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 81,429.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 24,900 के स्तर को पार करने में फिर से कामयाब हुआ।

                                                  SEPTEMBER 09, 2024 / 10:30 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: Deep Industries को ओएनजीसी से मिला ऑर्डर, शेयर 16% भागा

                                                  Deep Industries का शेयर आज शानदार बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। एनएसई पर शेयर 65.75 रुपये यानी 16.55 फीसदी की बढ़त के साथ 462 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। दरअसल, कंपनी को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) से 1,402 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट ONGC की राजमुंदरी संपत्ति के परिपक्व क्षेत्रों में उत्पादन वृद्धि संचालन के लिए है और इसकी अवधि 15 वर्ष है। यह कंपनी को अब तक मिली सबसे बड़ी परियोजना है, जो इसकी मौजूदा ऑर्डर बुक से दोगुनी से भी अधिक है। 30 जून, 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 1,246 करोड़ रुपये थी।

                                                    SEPTEMBER 09, 2024 / 10:25 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:M&M कमर्शियल इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर ‘e-ZEO’ लॉन्च करेगी

                                                    Mahindra Last Mile Mobility कमर्शियल इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर ‘e-ZEO’ लॉन्च करेगी। कंपनी नई कमर्शियल इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर ‘e-ZEO’ लॉन्च करेगी।

                                                      SEPTEMBER 09, 2024 / 10:20 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates: सिटी ने ल्यूपिन में दी बिकवाली की राय, शेयर 3% टूटा

                                                      सिटी की रिपोर्ट के बाद ल्यूपिन भी 3 परसेंट गिरा है। सिटी ने SELL रेटिंग के साथ 1,700 के लक्ष्य दिया है और ब्रोकरेज फर्म ने कहा कोर्ट में मामला होने से जेनेरिक के 2025 में लॉन्च में देरी हो सकती है।

                                                        SEPTEMBER 09, 2024 / 10:18 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:US FDA की फांस, ग्रैन्युल्स 3% नीचे

                                                        ग्रैन्युल्स के हैदराबाद प्लांट को US FDA को 6 आपत्तियां मिली है। ग्रैन्युल्स का शेयर 3 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

                                                          SEPTEMBER 09, 2024 / 10:15 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:Jeyyam Global Foods के शेयरों की फ्लैट रही लिस्टिंग

                                                          Jeyyam Global Foods के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 119 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 61 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 61 रुपये पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला।

                                                            SEPTEMBER 09, 2024 / 10:13 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:41% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Gala Precision का शेयर

                                                            गाला प्रिसिशिल इंजीनियरिंग के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 201 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 529 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 750.00 रुपये और NSE पर 721.10 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41.78 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Gala Precision Engineering Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

                                                            पूरी खबर यहां पढें- Gala Precision IPO Listing: 41% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद शेयरों पर बिकवाली का दबाव, चेक करें कारोबारी सेहत

                                                              SEPTEMBER 09, 2024 / 10:11 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:Mazagon Dock Shipbuilders को मिला ऑर्डर, शेयर में मामूली दबाव

                                                              मझगांव डॉक को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन से 1,486 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। यह ऑर्डर इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) प्रतिपूर्ति के आधार पर एक सबसी पाइपलाइन प्रतिस्थापन परियोजना के लिए है। फिलहाल शेयर 30.40 रुपये यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 4374 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                SEPTEMBER 09, 2024 / 10:03 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी

                                                                बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी में नीचे से करीब 100 प्वाइंट का सुधार देखने को मिल रहा है। बैंक शेयरों में सुधार से बैंक निफ्टी में 300 प्वाइंट की रिकवरी हुआ। IT, फार्मा शेयरों से भी सहारा मिल रहा है। हालांकि मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में दबाव जारी है।

                                                                  SEPTEMBER 09, 2024 / 10:01 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:24850 के नीचे फिसला निफ्टी

                                                                  कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई थी। सेंसेक्स आज 129.94 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 81,053.99 के स्तर पर खुला था। निफ्टी  36.40 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,815.80 के स्तर पर खुला था। Shriram Finance, SBI Life Insurance, HUL, HDFC Life और Britannia Industries निफ्टी का टॉप गेनर रहा।  वहीं  NTPC, ONGC, Power Grid Corp, Adani Ports और Tata Steel निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

                                                                    SEPTEMBER 09, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                    Market at Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट

                                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 409.89 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 80,774.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 21.85 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 24,826.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                      SEPTEMBER 09, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: Ather Energy में NIIF बढ़ा रहा हिस्सेदारी, CCI से मिली मंजूरी

                                                                      नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर एथर एनर्जी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद रहा है। इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने NIIF के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी ग्रीन चैनल रूट के तहत दी गई है।

                                                                        SEPTEMBER 09, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: निफ्टी पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                        अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 24,650-24,700 (मंथली ऑप्शन आधारित) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (50 DEMA) पर है। 24,511 पर 10 WMA भी है। पहला रजिस्टेंस 24,900-24,950 (20 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,100 (ऑप्शंस आधारित) पर है। अनुज ने कहा कि अभी के लिए निफ्टी पर पहले से सोचकर कोई ट्रेड नहीं ले। पहले 45 मिनट देखें और फिर ट्रेड पर फैसला लें। आज दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए तैयार रहें।

                                                                          SEPTEMBER 09, 2024 / 8:29 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                          बैंक निफ्टी ने एक ही कैंडल में 10, 20 और 50 DEMA तोड़ा है। इसका पहला रजिस्टेंस 50,800-50,900 (50 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,100-51,200 (10 और 20 DEMA)पर है। वहीं पहला सपोर्ट 50,200-50,300 (100 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 49,800-50,000 (ऑप्शंस आधारित) है। बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग लॉटरी से भी मुश्किल हो गई है। कुछ वक्त के लिए बैंक निफ्टी नजरअंदाज कर दें।

                                                                            SEPTEMBER 09, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates: इस हफ्ते के बड़े इवेंट

                                                                            इस हफ्ते वाले बड़े इवेंट्स पर नजर डालें तो मंगलवार को अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेड (डॉनल्ड ट्रंप/कमला हैरिस) होगा। बुधवार को अमेरिका में CPI महंगाई आंकड़ों पर नजर रहेगी। वहीं गुरुवार को ECB ब्याज दरों में कटौती पर फैसला लेगा। साथ ही भारत के अगस्त CPI और जुलाई के IIP आंकड़े भी जारी होगे। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO आज से खुल रहा है।

                                                                              SEPTEMBER 09, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:Jio Financial और BlackRock ने बनाया ज्वाइंट वेंचर

                                                                              Jio Financial Services ने ब्लैकरॉक एडवाइजर्स सिंगापुर पीटीई लिमिटेड (BlackRock) के साथ एक ज्वाइंट वेंचर बनाया है। जियो फाइनेंशियल ने आज 8 सितंबर को यह जानकारी दी। इस ज्वाइंट वेंचर के तहत कंपनी का प्लान इनवेस्टमेंट एडवाइजरी सर्विसेज प्रदान करना है।

                                                                                SEPTEMBER 09, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                                Global Market Cues: एशियाई बाजार

                                                                                आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में दबाव के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 85.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 35,715.10 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.20 फीसदी गिरकर 20,962.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.45 फीसदी की गिरकर 17,188.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 2,749.24 के स्तर पर दिख रहा है। यागी तूफान की वजह से हॉन्ग कॉन्ग का बाजार आज बंद है।

                                                                                  SEPTEMBER 09, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates:GALA PRECISION ENGG की लिस्टिंग आज

                                                                                  GALA PRECISION ENGINEERING की आज लिस्टिंग होगी । आईपीओ का इश्यू प्राइस 529 रुपए प्रति शेयर है। IPO 201 गुना भर कर बंद हुए था।

                                                                                    SEPTEMBER 09, 2024 / 7:34 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates: बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आज खुलेगा IPO

                                                                                    बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आज IPO खुलेगा । प्राइस बैंड. 66 से 70 रुपए के बीच है। कंपनी इश्यू से 6,560 करोड़ रुपए जुटाएगी। एंकर निवेशकों ने करीब 1760 करोड़ रुपए लगाए।

                                                                                      SEPTEMBER 09, 2024 / 7:21 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates:GST काउंसिल की 54वीं बैठक आज

                                                                                      GST काउंसिल की आज अहम बैठक होगी। बैठक में हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स कटौती का फैसला हो सकता है। वहीं ऑनलाइन गेमिंग के टैक्स पर भी चर्चा संभव है।

                                                                                        SEPTEMBER 09, 2024 / 7:15 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates:06 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                        06 सितंबर को बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। 6 सितंबर को PSE, तेल-गैस, एनर्जी इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले जबकि बैंकिंग, ऑटो, FMCG शेयरों में बिकवाली रही। वहीं IT, रियल्टी, मेटल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स 1017.23 अंक यानी 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,183.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 292.98 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,852.15 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                          SEPTEMBER 09, 2024 / 7:11 AM IST

                                                                                          Global Market: ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट खराब

                                                                                          अमेरिका के कमजोर जॉब आंकड़ों से ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट फिर बिगड़े है। जापान का बाजार निक्केइ 3 परसेंट टूटा है। गिफ्ट निफ्टी भी करीब 100 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी 2.5% तक टूटे थे। हालांकि डाओ फ्यूचर्स हरे में कारोबार कर रहा है।

                                                                                            SEPTEMBER 09, 2024 / 7:10 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- 9 सितंबर का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।