Lohia Corp IPO Listing: टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए मशीनरी और इक्विपमेंट बनाने वाली लोहिया कॉर्प के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 7 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹425 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹460.00 और NSE पर ₹461.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 8% से अधिक लिस्टिंग गेन (Lohia Corp Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।
