4 जून को बेचकर निकल जाना चाहते हैं? पहले जान लीजिए कि इससे पहले चुनाव नतीजों के बाद Sensex और Nifty ने तेजी दिखाई है

पहले हुए लोकसभा चुनावों के बाद स्टॉक मार्केट की चाल का विश्लेषण करने से पता चला है कि ज्यादातर बार मार्केट में तेजी आई है। कई बार तो यह तेजी लंबे समय तक जारी रही है

अपडेटेड May 29, 2024 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
इस बार लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले मार्केट में गिरावट का अनुमान था। लेकिन, निफ्टी इस साल मई के अपने 19,800-20,000 के निचले स्तर से 22,000-23,000 तक पहुंच गया।

लोकसभा चुनावों के रिजल्ट के तुरंत बाद मुनाफावसूली के बारे में सोच रहे हैं? अगर पिछले लोकसभा चुनावों के बाद मार्केट की चाल को देखा जाए तो आपकी स्ट्रेटेजी गलत हो सकती है। पहले के लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद अक्सर मार्केट में तेजी देखने को मिली है। पिछले पांच लोकसभा चुनावों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी। यह तेजी अगले छह महीनों तक जारी थी। पिछले तीन चुनावों में नतीजे आने के बाद सूचकांकों में पहले महीने के अंत तक तेजी दिखी।

नतीजों के बाद ज्यादातर बार चढ़ा है मार्केट

Moneycontrol ने चुनावों के नतीजों के एक महीने, तीन महीने और छह महीनों बाद Sensex और Nifty के प्रदर्शन का विश्लेषण किया है। इसके लिए पिछले पांच लोकसभा चुनावों के रिजल्ट के बाद के डेटा लिए गए। अगर तीन महीनों के हिसाब से देखा जाए तो तीन बार सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली, जबकि 2004 और 2019 में गिरावट देखने को मिली। अगर रिजल्ट के एक साल बाद के पीरियड को देखा जाए तो दो बार-1999 और 2019 में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली थी। 2020 में आई गिरावट की वजह कोविड की महामारी थी।


इस बार चुनावों के दौरान मार्केट में आई जबर्दस्त तेजी

इस बार लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले मार्केट में गिरावट का अनुमान था। लेकिन, निफ्टी इस साल मई के अपने 19,800-20,000 के निचले स्तर से 22,000-23,000 तक पहुंच गया। बीएनपी पारिबा के शेयरखान में कैपिटल मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट गौरव दुआ ने कहा कि इस बार चुनावों के नतीजों के बाद गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, उनका मानना है कि स्टॉक्स से मुनाफा कमाने के लिए लोकसभा चुनावों के मौके का इंतजार करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार उतारचढ़ाव दिख सकता है, लेकिन बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

sensex performance

लंबी अवधि के निवेश पर करें फोकस

दुआ का मानना है कि मार्केट में एक-दो बार 2-5 फीसदी की गिरावट दिख सकती है। इस बार मार्च में भी मार्केट में ऐसी गिरावट दिखी थी। इसलिए लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद मार्केट में उतरने की स्ट्रेटेजी का कोई फायदा नहीं है। जियोजित फाइनेंशियल के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट गौरांग शाह ने कहा कि निवेशकों को चुनाव के नतीजों पर ध्यान दिए बगैर लंबी अवधि के निवेश पर फोकस करना चाहिए। सिर्फ चुनाव के नतीजों के आधार पर निवेश के फैसले लेना समझदारी नहीं है।

nifty performance

यह भी पढ़ें: शेयरों में उछाल के लिए जिम्मेदार SIP के भी अपने रिस्क हैं, जानिए NALCO और Doms Industries क्यों फोकस में हैं

लंबी अवधि में मार्केट का आउटलुक पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद शेयरों को बेचना कोई समझदारी नहीं है, क्योंकि चुनाव के नतीजे चाहे जो भी हों लंबी अवधि में अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर BJP तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहती है तो बाजार में तेजी आएगी। ऐसा नहीं होने पर गिरावट के आसार हैं। यह गिरावट लंबी अवधि के लिए अच्छे स्टॉक्स में निवेश का मौका होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।