Upper Circuit Stocks: ढहते मार्केट में भी आज लोकेश मशीन्स के शेयरों को बेचने वाला आज कोई निवेशक ही नहीं बचा। लोकेश मशीन्स को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को लेकर एक अहम सर्टिफिकेट मिला तो निवेशक चहक उठे और शुरुआती गिरावट से उबरते हुए शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। आज इसके शेयर शुरुआती कारोबार में यह 6.45% की कमजोरी के साथ ₹190.10 के भाव पर खुला था। हालांकि फिर निवेशकों को खुशखबरी मिली और शुरुआती उठा-पटक से उबरते हुए इसने वापसी की और यह उछलकर 10% के अपर सर्किट ₹223.50 पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि मार्केट में इसके शेयरों को बेचने वाला कोई निवेशक ही नहीं बचा ।
