Get App

Lotus Chocolate को खरीदेगी Reliance Retail, ऐलान पर आज शेयरों ने छुआ अपर सर्किट

चॉकलेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) के शेयरों ने 5 फीसदी की तेजी के साथ 122.95 रुपये के भाव (Lotus Chocolate Share Price) पर अपर सर्किट छू लिया। इसके शेयरों की खरीदारी रिलायंस (Reliance) ग्रुप की रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के चलते हो रही है। रिलायंस रिटेल चॉकलेट कंपनी की 51 फीसदी यानी कि मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 1:36 PM
Lotus Chocolate को खरीदेगी Reliance Retail, ऐलान पर आज शेयरों ने छुआ अपर सर्किट
Reliance Retail ने Lotus Chocolate की 51 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। इसके अलावा रिलायंस की रिटेल इकाई लोटस चॉकलेट की अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी ओपन ऑफर के जरिए खरीदेगी।

चॉकलेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) के शेयरों ने 5 फीसदी की तेजी के साथ 122.95 रुपये के भाव (Lotus Chocolate Share Price) पर अपर सर्किट छू लिया। इसके शेयरों की खरीदारी रिलायंस (Reliance) ग्रुप की रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के चलते हो रही है। रिलायंस रिटेल चॉकलेट कंपनी की 51 फीसदी यानी कि मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए 113 रुपये का भाव तय किया गया है। इस ऐलान के चलते ही लोटस चॉकलेट के शेयरों ने अपर सर्किट छू लिया लेकिन ट्रेडिंग वॉल्यूम 3591 यानी बहुत ही कम है।

Lotus Chocolate की और हिस्सेदारी खरीदेगी Reliance Retail

रिलायंस रिटेल ने लोटस चॉकलेट की 51 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। इसके अलावा रिलायंस की रिटेल इकाई लोटस चॉकलेट की अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी ओपन ऑफर के जरिए खरीदेगी। अभी प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की चॉकलेट कंपनी में 72 फीसदी हिस्सेदारी है। इसका फ्री फ्लोट मार्केट 44.21 करोड़ रुपये है। शेयर पर्चेज एग्रीमेंट के मुताबिक रिलायंस रिटेल 113 रुपये के भाव पर 6.5 लाख इक्विटी शेयर खरीदेगी। ये शेयर अनंत पी पई और प्रकाश पी पई बेचेंगे। इसके बाद रिलायंस रिटेल 33 लाख इक्विटी शेयरों को ओपन ऑफर के जरिए पब्लिक शेयरहोल्डर्स से खरीदेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें