L&T Share Price: देश की सबसे बड़ी इंफ्रा कंपनी एलएंडटी को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी सऊदी अरामको से 400 करोड़ डॉलर से अधिक का ऑर्डर मिला है। अरामको ने एलएंडटी को अपने गैस प्रोजेक्ट्स के लिए ऑर्डर दिया है। इसके चलते एलएंडटी के शेयरों को तगड़ा सपोर्ट मिला और यह 3 फीसदी उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 2.74 फीसदी की बढ़त के साथ 3624.25 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3634.00 रुपये तक पहुंचा था।
