L&T Share Price: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के ऐलान पर लगातार दूसरे दिन आज लार्सेन एंड टूब्रो (Larsen & Toubro- L&T) के शेयर चमक उठे। एक कारोबारी दिन पहले करीब 5% की बढ़त के साथ बंद होने के बाद आज शुरुआती कारोबार में ही यह 4% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी के साथ अब लगातार पांच कारोबारी दिनों में चार दिन यह मजबूत हुआ और सिर्फ 11 जून को यह करीब डेढ़ फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 2.99% की बढ़त के साथ ₹4171.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.05% चढ़कर ₹4,214.30 तक पहुंच गया था। पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन 31 दिसंबर 2025 को यह ₹4,083.10 पर बंद हुआ था यानी कि आज की बढ़त के साथ एलएंडटी इस साल 2026 में अब तक की उठा-पटक के हिसाब से ग्रीन जोन में पहुंचा।
