L&T Tech Q3 Post Strategy: L&T TECH के नतीजे बाजार को पसंद आए हैं। Q3 नतीजों के बाद शेयर में 16 जनवरी को शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। शेयर इंट्राडे में 9 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। दरअसल कंपनी ने तीसरी तिमाही में गाइडेंस में भी बदलाव किया है। सालाना आधार पर CC REVENUE गाइडेंस 8-10% से बढ़ाकर को 10% के करीब किया है। कंपनी के नतीजों और गाइडेंस में बदलाव पर सीएनबीसी-आवाज के साथ बातचीत में कंपनी के MD और CEO अमित चड्ढा (AMIT CHADHA) ने कहा कि FY25 के दिए गाइडेंस को हासिल कर लेंगे। डील मोमेंटम और पाइपलाइन काफी मजबूत है। Gen AI, इंडस्ट्रटियल ऑटोमेशन का आउटलुक पॉजिटिव है। आगे कंपनी की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।
