Get App

LTI Mindtree Stocks: दूसरी तिमाही में भी अच्छा प्रदर्शन, क्या एलटीआई माइंडट्री के शेयरों में निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?

दूसरी तिमाही में LTI Mindtree का मार्जिन 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 15.5 फीसदी हो गया। लेकिन, तीसरी तिमाही में मार्जिन पर दबाव दिख सकता है, क्योंकि कंपनी एंप्लॉयीज की सैलरी में इजाफा कर सकती है। इसका मार्जिन पर करीब 200 बेसिस प्वाइंट्स का असर पड़ सकता है। हालांकि, कंपनी ऑपरेशनल एफिशियंसी से इसकी कुछ हद तक भरपाई कर लेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 1:52 PM
LTI Mindtree Stocks: दूसरी तिमाही में भी अच्छा प्रदर्शन, क्या एलटीआई माइंडट्री के शेयरों में निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?
एलटीआई माइंडट्री ने दूसरी तिमाही में 2,504 एंप्लॉयीज की भर्तियां की। चूंकि यूटिलाइजेशन 88 फीसदी तक पहुंच गई है, जिससे आगे कंपनी नए एंप्लॉयीज की भर्तियां कर सकती है।

एलटीआई माइंडट्री के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे हैं। पहली तिमाही के कंपनी के नतीजे भी अच्छे थे। FY24 की दूसरी तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन ने निराश किया था। लेकिन, अब ज्यादातर मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन अच्छा है। रेवेन्यू बढ़ा है। ऑर्डर फ्लो अच्छा रहा है। मार्जिन स्टेबल है। कंपनी ने डिमांड बढ़ने के भी संकेत दिए हैं। बीते छह महीनों में एलटीआई माइंडट्री के शेयरों का रिटर्न निफ्टी और निफ्टी आईटी इंडेक्स से ज्यादा रहा है। एलटीआई माइंडट्री को आईटी सर्विसेज पर कंपनियों के खर्च बढ़ाने का फायदा मिलेगा। कंपनी को जेनरेटिव एआई का भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेवेन्यू ग्रोथ 2.8 फीसदी

दूसरी तिमाही में LTI Mindtree का रेवेन्यू डॉलर में 2.8 फीसदी बढ़कर 112.6 करोड़ डॉलर रहा। रुपये में (Constant Currency) में रेवेन्यू ग्रोथ 2.3 फीसदी रही। साल दर साल आधार पर रेवेन्यू में सीसी ग्रोथ 4.4 फीसदी रही। सभी 5 इंडस्ट्रियल वर्टिकल्स के रेवेन्यू में ग्रोथ देखने को मिली है। BFSI और हेल्थ लाइफ साइसेंज में सबसे ज्यादा ग्रोथ रही है। नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और दुनिया के बाकी हिस्सों में भी तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा।

तीसरी तिमाही भी अच्छी रहेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें