Get App

LTIMindtree Q4 Results: हर शेयर पर ₹53 का डिविडेंड, 45% बढ़ा आईटी कंपनी का मुनाफा

LTIMindtree Q4 Results: इस आईटी कंपनी के Q4 नतीजों में मुनाफा 44.6% बढ़कर ₹1,387 करोड़ रहा। रेवेन्यू भी अनुमान से बेहतर रहा। हालांकि मार्जिन पर दबाव बना हुआ है। कंपनी ने ₹53 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 6:05 PM
LTIMindtree Q4 Results: हर शेयर पर ₹53 का डिविडेंड, 45% बढ़ा आईटी कंपनी का मुनाफा
नतीजों से पहले LTIMindtree का शेयर करीब 2% गिरकर ₹4,514.40 पर बंद हुआ।

LTIMindtree Q4 Results: आईटी कंपनी LTIMindtree Ltd ने गुरुवार, 23 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 4.7% बढ़कर ₹11,291.7 करोड़ रहा, जो अनुमान ₹11,155 करोड़ से ज्यादा है। वहीं कॉनस्टेंट करेंसी ग्रोथ करीब 1.4% रही, जो बाजार के अनुमान के आसपास है, लेकिन मार्जिन पर दबाव बना हुआ है।

मुनाफे में जोरदार उछाल

LTIMindtree का नेट प्रॉफिट ₹1,387 करोड़ रहा। यह तिमाही आधार पर 44.6% बढ़ा है और अनुमान ₹1,375 करोड़ से थोड़ा ज्यादा रहा। हालांकि इसमें पिछली तिमाही के कमजोर बेस का भी असर शामिल है, इसलिए ग्रोथ ज्यादा दिख रही है।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन मिला-जुला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें