LTIMindtree पिछले साल यानी 2024 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले आईटी शेयरों में से एक है। हालांकि, अब ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने आकर्षक वैल्यूएशन का हवाला देते हुए इस आईटी स्टॉक के लिए डबल अपग्रेड जारी किया है। ब्रोकरेज ने LTIMindtree को 'अंडरपरफॉर्म' की अपनी पिछली रेटिंग से डबल अपग्रेड करके 'Buy' कर दिया है। कंपनी के शेयर आज 6 जनवरी को 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 5730.60 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 1.69 लाख करोड़ रुपये है।
