Get App

Lupin Shares: एक साल में पैसे डबल, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, मुनाफा निकाल लें या अभी और बढ़ेगा पैसा?

Lupin Shares: फार्मा कंपनी लुपिन के शेयर आज इंट्रा-डे में 3 फीसदी से अधिक उछल गए। इसने सितंबर 2016 का रिकॉर्ड हाई लेवल ब्रेक कर दिया है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया और मुनाफावसूली की लेकिन और निवेशकों को उलझन हो रही है क्या मुनाफा बुक करना चाहिए? वहीं नए निवेशकों का भी सवाल है कि क्या इस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पैसे लगाने चाहिए? जानिए ब्रोकरेज का क्या कहना है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 3:59 PM
Lupin Shares: एक साल में पैसे डबल, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, मुनाफा निकाल लें या अभी और बढ़ेगा पैसा?
Lupin को कवर करने वाले 26 एनालिस्ट्स में से 16 ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं 10 ने इसे होल्ड रेटिंग दी है और 10 ने सेल रेटिंग दी है।

Lupin Shares: फार्मा सेक्टर की दिग्गज वैश्विक कंपनी लुपिन के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिख रहा है। एक साल में इसने निवेशकों के पैसे लगभग डबल कर दिए हैं और ब्रोकरेज के मुताबिक अभी भी इसमें निवेश का शानदार मौका है यानी कि मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर शानदार कमाई की जा सकती है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने इसकी केटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर दिया। इसका शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा और इंट्रा-डे में BSE पर यह 3.61 फीसदी उछलकर 2125.30 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे पहले सितंबर 2016 में इसने 2034 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

इस रिकॉर्ड तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया और मुनाफावसूली की लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में यह 3.04 फीसदी की बढ़त के साथ 2113.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले साल 18 अगस्त 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1,064.10 रुपये पर था।

Lupin में निवेश के लिए ये है टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने लुपिन की रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर ओवरवेट कर दिया है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस भी 1440 रुपये से बढ़ाकर 2,400 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज के मुताबिक अमेरिकी बिजनेस में तेजी, नए प्रोडक्ट और जेनेरिक दवाओं की कीमतों में स्थिरता के चलते इसके कारोबार को शानदार सपोर्ट मिला। ब्रोकरेज का कहना है कि अमेरिकी पाइपलाइन मजबूत दिख रहा है और अब भारतीय कारोबार भी बेहतर कोर बिनेस मार्जिन के साथ दोहरे अंकों की ग्रोथ की तरफ खिसक रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें