Lupin Share Price: साल के आखिरी दिन दिग्गज फार्मा कंपनी लुपिन के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गए। बिकवाली के माहौल में भी एक अधिग्रहण के चलते इसके शेयर ढाई फीसदी से अधिक उछल गए। रिकॉर्ड हाई लेवल पर मुनाफावसूली तो हुई लेकिन भाव में अधिक गिरावट नहीं होने पाई क्योंकि खरीदार भी मार्केट में बने हुए हैं। आज BSE पर यह 1.79 फीसदी के उछाल के साथ 2350.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.72 फीसदी उछलकर 2372.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।
Lupin की इस खरीदारी पर शेयर नई ऊंचाई पर
लुपिन ने अपने डायबिटीज पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए एली लिली एंड कंपनी (Lilly) से ह्यूमिंसुलिन (Huminsulin) को खरीद लिया है। इससे पहले दोनों के बीच एग्रीमेंट्स के तहत लुपिन ही इसके प्रोडक्ट्स Huminsulin R, Huminsulin NPH, Huminsulin 50/50, और Huminsulin 30/70 बेच रही थी। इसका इस्तेमाल टाइप 1 और टाइप 2 के डायबिटीज के इलाज में होता है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक आज की तेजी के साथ लुपिन के शेयरों ने ₹2,351.1 का पहला अहम रेजिस्टेंस पार कर दिया और अब आगे ₹2,390.9 और ₹2,453.0 पर अहम रेजिस्टेंस है। डाइनसाइड इसे ₹2,249.2, फिर ₹2,187.1 और फिर 2,147.3 पर सपोर्ट मिल रहा है। एक और अहम पॉजिटिव प्वाइंट ये है कि लुपिन के शेयर 20-, 50-, 100- और 200- दिनों के ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर हैं।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
लुपिन के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। इस साल के पहले दिन 1 जनवरी 2024 को यह 2372.55 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर था। इस निचले स्तर से 12 महीने में यह 81 फीसदी से अधिक उछलकर आज 31 दिसंबर 2024 को 2372.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।