Get App

Lupin Share Price: इस सौदे पर लुपिन के शेयर बने रॉकेट, उछलकर बना दिया रिकॉर्ड हाई

Lupin Share Price: दिग्गज फार्मा कंपनी लुपिन के शेयर इस साल के पहले दिन एक साल के निचले स्तर पर थे और अब इस साल के आखिरी दिन यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। आज की तेजी इस अधिग्रहण के चलते जिसने इसके पोर्टफोलियो को मजबूत किया है। चेक करें अधिग्रहण से जुड़ी डिटेल्स और एक साल में शेयरों की चाल के बारे में

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 4:17 PM
Lupin Share Price: इस सौदे पर लुपिन के शेयर बने रॉकेट, उछलकर बना दिया रिकॉर्ड हाई
Lupin Share Price: साल के आखिरी दिन दिग्गज फार्मा कंपनी लुपिन के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गए। बिकवाली के माहौल में भी एक अधिग्रहण के चलते इसके शेयर उछल गए।

Lupin Share Price: साल के आखिरी दिन दिग्गज फार्मा कंपनी लुपिन के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गए। बिकवाली के माहौल में भी एक अधिग्रहण के चलते इसके शेयर ढाई फीसदी से अधिक उछल गए। रिकॉर्ड हाई लेवल पर मुनाफावसूली तो हुई लेकिन भाव में अधिक गिरावट नहीं होने पाई क्योंकि खरीदार भी मार्केट में बने हुए हैं। आज BSE पर यह 1.79 फीसदी के उछाल के साथ 2350.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.72 फीसदी उछलकर 2372.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।

Lupin की इस खरीदारी पर शेयर नई ऊंचाई पर

लुपिन ने अपने डायबिटीज पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए एली लिली एंड कंपनी (Lilly) से ह्यूमिंसुलिन (Huminsulin) को खरीद लिया है। इससे पहले दोनों के बीच एग्रीमेंट्स के तहत लुपिन ही इसके प्रोडक्ट्स Huminsulin R, Huminsulin NPH, Huminsulin 50/50, और Huminsulin 30/70 बेच रही थी। इसका इस्तेमाल टाइप 1 और टाइप 2 के डायबिटीज के इलाज में होता है।

चार्ट पर कैसी है सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें