Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 100 अंक की तेजी के साथ 24400 के करीब पहुंच गया। निफ्टी बैंक भी करीब 500 अंक दौड़ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिवांगी सरडा ने एमएंडएम फाइनेंशियल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने एसबीआई पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने चार्ट के चमत्कार के लिए केनरा बैंक पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने लॉयड्स मेटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः M&M Financial
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने M&M Financial के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 290 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने SBI में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SBI में 857 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 874-880 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 846 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Canara Bank
Arihant Capital की कविता जैन ने Canara Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Canara Bank में 104 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 107-109 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 102 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Lloyds Metals
Anand Rathi Shares & Stock के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Lloyds Metals का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Lloyds Metals के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1055 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1260 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)