Get App

MACH Travel Q1 Results: ट्रैवल कंपनी का मुनाफा 307% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल

MACH Travel Q1 Results: मैक ट्रैवल सॉल्यूशंस ने जून तिमाही में तगड़ा प्रदर्शन किया। कंपनी का मुनाफा 307% बढ़कर ₹6.17 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 538% उछलकर ₹144.33 करोड़ पहुंचा। कंपनी अब MICE से आगे ट्रैवल कारोबार का विस्तार कर रही है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 7:46 PM
MACH Travel Q1 Results: ट्रैवल कंपनी का मुनाफा 307% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल
मैक ट्रैवल सॉल्यूशंस का शेयर बुधवार को 1.76% बढ़कर 171 रुपये पर बंद हुआ।

MACH Travel Q1 Results: मुंबई की मैक ट्रैवल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। मुनाफे में भी तेज उछाल आया।

MACH Travel Solutions को पहले MACH Conference & Events Ltd के नाम से जाना जाता था। कंपनी का कहना है कि अब सिर्फ MICE कारोबार तक सीमित नहीं रहना चाहती। उसका फोकस टेक्नोलॉजी आधारित और अलग-अलग तरह की ट्रैवल सेवाओं वाला प्लेटफॉर्म बनाने पर है।

मुनाफा 307% बढ़ा

कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा यानी PAT भी तेजी से बढ़ा। यह सालाना आधार पर 307% बढ़कर ₹6.17 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का PAT ₹1.52 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें