ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी दिख सकती है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने शॉर्ट टर्म में उन ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है, जिनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अच्छी मौजूदगी है। 13 अक्टूबर को ज्यादातर ऑटो शेयरों में तेजी दिखी। सबसे ज्यादा 2.82 फीसदी की तेजी बजाज ऑटो के शयेर में दिखी।
इलेक्ट्रिक व्हिकल्स बनाने वाली कंपनियों की ग्रोथ रहेगी तेज
नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही और अगले पूरे फाइनेंशियल ईयर में ईवी सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग मौजूदगी, कॉम्पटिटिव ईवी प्रोडक्ट्स और बेहतर ईवी टेक्नोलॉजी वाली ऑटो कंपनियों की ग्रोथ बेहतर रहेगी। इसलिए अगले कुछ सालों में ऑटो कंपनियों के शेयरों का रिटर्न भी ईवी की बिक्री पर निर्भर कर सकता है।
नोमुरा ने इन कपंनियों के बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म ने ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) में Ather Energy, Mahindra & Mahindra और Hyundai Motor को अपनी अपनी टॉप पिक बताया। उसने इस शेयरों को खरीदने की सलाह दी। उसने कहा है कि अगर आगे ईवी की सेल्स अच्छी रहती है तो Tata Motors PV की बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती है। हालांकि, उसने टाटा मोटर्स पीवी के शेयर पर 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है।
ऑटो कंपनियों के स्टॉक्स में रिस्क-रिवॉर्ड अट्रैक्टिव
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों में Sona BLW Precision को नोमुरा ने खरीदने की सलाह दी है। उसने कहा है कि Exide Industries के शेयर को भी खरीदने की सलाह है। कंपनी का एनएमसी सेल प्लांट पिछले महीने चालू हो गया है। इससे लंबी अवधि में कंपनी को फायदा होगा। नोमुरा का कहना है कि ऑटो सेक्टर रिस्क-रिवॉर्ड के लिहाज से अट्रैक्टिव दिख रहा है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में दो महीने में करीब 17 फीसदी गिरावट आई है।
नोमुरा ने OEM में महिंद्रा एंड महिंद्रा को पहली पसंद बताया
नोमुरा का कहना है कि OEM के शेयरों की वैल्यूएशंस अभी अच्छी दिख रही है। उसने ओईएम में एमएंडएम को अपनी पसंद बताया है। एमएंडएम को कवर करने वाले 41 एनालिस्ट्स में से 38 की इस शेयर पर 'बाय' रेटिंग है। सिर्फ 3 एनालिस्ट की होल्ड की रेटिंग है।
16 एनालिस्ट्स की एथर एनर्जी के शेयरों में निवेश की सलाह
एथर एनर्जी को कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में से सबकी इस शेयर को खरीदने की सलाह है। ह्युंडई मोटर्स को कवर करने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 26 की इस शेयर को खरीदने, 4 की होल्ड करने और 3 की बेचने की सलाह है।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।