M&M के शेयर में ​42% तक चढ़ने का दम! सिटी और नोमुरा बुलिश; खरीद की सलाह

M&M Share Price: ब्रोकरेज सिटी ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है। प्राइस टारगेट 4,260 रुपये प्रति शेयर तय किया है। नोमुरा ने भी 'बाय' रेटिंग दी है और प्राइस टारगेट 4,875 रुपये रखा है। शेयर में 17 अगस्त को गिरावट है

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 3:02 PM
M&M ने हाल ही में 3 नए मॉडलों से पर्दा उठाया है।

ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में आगे लगभग 42 प्रतिशत तक की तेजी दिख सकती है। ऐसा अनुमान सिटी और नोमुरा के टारगेट प्राइस से मिला है। कंपनी ने 3 नए मॉडलों से पर्दा उठाया है, जिसके बाद ब्रोकरेज का व्यू सामने आया है। कंपनी ने शुक्रवार और शनिवार को एक ग्लोबल SUV पिकअप व्हीकल, Blazo i-TRK ट्रक और BE 6 SPORTEQ इलेक्ट्रिक व्हीकल की नई सीरीज को पेश किया।

नए SUV पिकअप व्हीकल का भार में नाम महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर होगा। इंटरनेशनल मार्केट्स में इसे महिंद्रा लाइफस्टाइलर के नाम से लॉन्च किया जाएगा। M&M का कहना है कि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। शुरुआती शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम होगी। इसे 3 वेरिएंट- वैली एडिशन, रीफ एडिशन और ट्रेल एडिशन में पेश किया जाएगा।

महिंद्रा की नई BE 6 SPORTEQ की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपये से शुरू होगी। एंट्री लेवल वेरिएंट में बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) ऑप्शन उपलब्ध होगा। M&M ने कहा है कि SPORTEQ सीरीज के साथ पेश की गईं सभी नई टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर फीचर्स मौजूदा BE 6, XEV 9e और XEV 9S ग्राहकों को ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। ये अपडेट जनवरी 2027 से एक से ज्यादा चरणों में जारी किए जाएंगे। कंपनी के Blazo i-TRK ट्रक में 320 हॉर्सपावर वाला mPOWER इंजन और कंपनी का iMAXX 2.0 प्लेटफॉर्म है।


M&M के लिए Citi और नोमुरा ने क्या दी रेटिंग

Citi ने M&M के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है। प्राइस टारगेट 4,260 रुपये प्रति शेयर तय किया है।ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी की नई BE 6 SPORTEQ, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में M&M की बढ़ती मार्केट हिस्सेदारी को और बढ़ावा देगी। खासकर तब जब कंपनी अपनी EV मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ा रही है।नोमुरा ने भी M&M के लिए 'बाय' रेटिंग दी है और प्राइस टारगेट 4,875 रुपये रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि नई Scorpio Lifestyler ग्लोबल पिक-अप मार्केट को टारगेट करती है। वहीं नई BE 6 अतिरिक्त फीचर्स और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) क्षमताओं के साथ कंपनी के EV पोर्टफोलियो को मजबूत बनाती है।

BEML Share Price: मॉरीशस से मिला ₹63 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 3% तक उछला; क्या निवेश का है सही मौका

ब्रोकरेज के मुताबिक, Lifestyler भारत के लिए एक आकर्षक और प्रतिस्पर्धी कीमत वाला प्रोडक्ट है। नोमुरा का मानना है कि M&M के लिए ग्लोबल पिक-अप मार्केट का कुल संभावित आकार लगभग 10 लाख यूनिट सालाना हो सकता है। इसमें Toyota Hilux, Ford Ranger और Isuzu D-Max जैसे मॉडल मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं। इस ग्लोबल मार्केट में M&M की 3-5 प्रतिशत हिस्सेदारी भी सालाना बिक्री को 30,000-50,000 यूनिट तक पहुंचा सकती है। इससे निर्यात की अच्छी संभावना बनती है।

M&M के शेयर में 17 अगस्त को गिरावट है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 4.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 18.45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।