Get App

महिंद्रा एंड महिंद्रा चेन्नई में आज एक साथ 2 नई इलेक्ट्रिक SUVs से उठाएगी पर्दा

इन दोनों वाहनों में Volkswagen इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी दी गई है। इनमें लग्जरी SUV की तरह सुविधाएं हैं। ये गाड़ियां 59kwh और 79kwh बैटरी पैक के साथ आती हैं और इनसे सिंगल चार्ज में 450-500 किमी रेंज संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 3:10 PM
महिंद्रा एंड महिंद्रा चेन्नई में आज एक साथ 2 नई इलेक्ट्रिक SUVs से उठाएगी पर्दा
EV में M&M को सबसे कड़ा मुकाबला टाटा मोटर्स से करना पड़ सकता है। 2024 में पैसेंजर वाहन सेल्स ट्रेंड के आधार पर तुलना करें तो जुलाई में महिंद्रा ने 41623 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की थी। वहीं, इस अवधि में टाटा ने 44727 पैसेंजर वाहन बेचे थे। अगस्त में महिंद्रा ने 43277 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के लिए आज खास दिन है। आज M&M की पहली EV SUVs की झलक मिलेगी। चेन्नई में आज कंपनी एक साथ 2 नई SUVs से पर्दा उठाएगी। M&M के इस डबल EV धमाके के बारे में खास डिटेल्स लेकर चेन्नई से सीएनबीसी-आवाज़ की दिपाली राणा ने बताया कि M&M को डबल EV धमाके में आज कंपनी एक साथ 2 नई SUVs का अनावरण करेगी। इसमें XEV 9e और BE 6e शामिल हैं। M&M की EV की खासियत की बात करें तो इनको INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इसके 250 ग्लोबल पार्टनर हैं।

इन दोनों वाहनों में Volkswagen इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी दी गई है। इनमें लग्जरी SUV की तरह सुविधाएं हैं। ये गाड़ियां 59kwh और 79kwh बैटरी पैक के साथ आती हैं और इनसे सिंगल चार्ज में 450-500 किमी रेंज संभव है।

ये दोनों मॉडल्स महिंद्रा के इनग्लो प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित हैं, जिसमें बैटरी को नीचे की तरफ़ फ़िट किया गया है। यह प्लेटफ़ॉर्म हल्के वजन और बेहतर परफ़ॉर्मेंस के साथ आता है। महिंद्रा BE और XUV इलेक्ट्रिक सीरीज़ के जरिए कंपनी ईवी मार्केट में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। इनके इनोवेटिव फ़ीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन इन्हें ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय बना रहे हैं।

M&M की BE 6e का मुकाबला टाटा Curvv EV, MG ZS EV, मारुति e- विटारा और Hyundai क्रेटा EV से होगा। M&M की XEV 9e का मुकाबला टाटा हैरियर EV से होगा। EV स्पेस के दूसरे मेगा लॉन्च की बात करें तो जनवरी 2025 में Hyundai क्रेटा EV का लॉन्च होगा। 2025 में ही मारुति e- विटारा की लॉन्चिंग होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें