महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने मंगलवार 10 सितंबर को बयान जारी करके कांग्रेस पार्टी का बिना नाम लिए उसके लगाए आरोपों को झूठा और भ्रामक बताया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था महिंद्रा एंड महिंद्रा ने SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के पति धवल बुच को उनकी एडवाइजरी के बदले पेमेंट्स किया था। कांग्रेस ने कहा था कि यह हितों के टकराव का मामला बनता है क्योंकि SEBI ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के पक्ष में कई ऑर्डर जारी किए थे। महिंद्रा ग्रुप ने अब एक बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया है। ग्रुप ने कहा कि बुच को सप्लाई चेन में उनकी विशेषज्ञता के लिए नियुक्त किया गया था और SEBI के जिन ऑर्डर की बात की जा रही, वह किसी भी तरह से प्रासंगिक नहीं है।